नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? - naariyal tel mein kapoor milaakar chehare par lagaane se kya hota hai?

नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? - naariyal tel mein kapoor milaakar chehare par lagaane se kya hota hai?

Show

Skin Care  

मुख्य बातें

  • कपूर और नारियल का तेल स्किन को रखे हाइड्रेट

  • स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए लगाएं कपूर और नारियल का तेल 

  • दाग-धब्बे मिटाए कपूर और नारियल का तेल

Skin Care Tips: नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही बालों का विकास भी बेहतर होता है। वहीं, कपूर की बात कि जाए तो अधिकर लोग इसका इस्तेमाल पूजा और आरती के समय करते हैं। कपूर की खुशबू घर को महका देती है। वहीं, इसके फायदों की बात कि जाए तो यह सिरदर्द, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकती है। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर स्किन और बालों के लिए यह काफी फायदेमंद होती है। स्किन पर कपूर और नारियल तेल लगाने से स्किन की खूबसूरती बढ़ सकती है। यह एक्ने, पिंपल्स जैसी परेशानियों से कुछ ही दिनों में राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं कपूर और नारियल तेल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में-

स्किन के लिए कपूर और नारियल तेल के फायदे

स्किन को बनाए सॉफ्ट

अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से अपने चेहरे पर कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। खासतौर पर रात में सोने से पहले इस तेल से चेहरे की मसाज करें। इससे ग्लोइंग निखार आएगा।

Also Read: Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल, पैसों की भी होगी बचत

त्वचा रहेगी हाइड्रेट

ड्राई स्किन वालों के लिए कपूर और नारियल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी बेजान स्किन में जान आ सकती है। रोजाना इस तेल से चेहरे की मसाज करने से आपकी स्किन की नमी बरकरार रहती है। खासतौर पर बदलते मौसम में स्किन की नमी खोने लगती है.ऐसे में यह तेल आपके लिए काफी फायदेमंद होती है। 

दाग-धब्बों को करे दूर

खानपान और प्रदूषण की वजह से स्किन पर दाग-धब्बो होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कपूर और नारियल तेल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। 

Also Read: Tips For Pink Lips: गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए करें ये उपाय, फटे होंठों की समस्या होगी दूर

स्किन पर आए निखार

कपूर और नारियल का तेल आपकी स्किन पर निखार लाने में प्रभावी होता है। रात में सोने से पहले नियमित रूप से इस तेल से अपनी स्किन की मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

By Navaneet Rathaur
PUBLISHED December 20, 2021

LIVE HINDUSTAN
Beauty

नारियल तेल और कपूर के ब्यूटी बेनिफिट्स

कोकोनट ऑयल

कोकोनट ऑयल के ढेरों फायदे हैं। त्वचा से लेकर बालों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। अगर नारियल तेल में कपूर मिला दिया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

नारियल तेल और कपूर

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से शरीर के दर्द से राहत मिलता है। यह तेल स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने में भी मददगार है।

Instagram: pujapath

फायदेमंद गुण

आज हम आपको नारियल तेल और कपूर को एक साथ मिक्स कर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल तेल में कूपर को मिलाएं और अपने बालों की जड़ों में इसका इस्तेमाल करें।

त्वचा पर रिंकल

रिंकल की समस्या होने पर नारियल तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे की खोई रौनक को वापस दिलाने में मदद करता है।

मुहांसों से छुटकारा

मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से प्रभावित जगहों पर मसाज करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिल जाएगा।

Pexels: cottonbro

शाइनी बाल

खूबसूरत बाल हर किसी को पसंद होते हैं। ऐसे में शाइनी बालों के लिए नारियल तेल में कपूर मिक्स करके हल्के हाथ से मसाज करें और एक घंटे बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

स्किन एलर्जी

कई बार किसी कीड़े या मच्छर के काटने पर त्वचा पर एलर्जी हो जाती है। अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी हो रही है तो आप नारियल तेल और कपूर से बने मिश्रण को लगाएं।

नेल फंगस

नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। अगर गुनगुना तेल कपूर के साथ मिलाकर नाखून पर लगाकर कुछ देर मसाज की जाए, तो फंगस धीरे-धीरे कम होने लगता है।

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह जरूर लें।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें

रोजमर्रा के जीवन में हम कई तरह के तेल का उपयोग करते हैं, लेकिन जब त्वचा और बालों की बात आती है, तब दिमाग में नारियल तेल का ही नाम आता है। लगभग सभी जानते हैं कि नारियल तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बेशक, यह काफी गुणकारी है, लेकिन जब इसके साथ कपूर को मिलाया जाता है, तो यह और प्रभावशाली हो जाता है। ऐसा कैसे होता है, यह जानने के लिए आपको स्टाइलक्रेज का यह पूरा लेख पढ़ना होगा। यहां नारियल तेल और कपूर के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है।

नीचे है पूरी जानकारी

इस आर्टिकल के शुरुआत में हम बता रहे हैं कि नारियत तेल और कपूर बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी कैसे हैं।

विषय सूची

  • बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी
  • नारियल तेल और कपूर के फायदे – 11 Benefits of Coconut Oil and Camphor Mix in Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी

नारियल तेल और कपूर कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं, जो त्वचा और बालों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। नारियल तेल में सैचुरेटेड मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकते हैं। इससे स्किन डैमेज की समस्या कम हो सकती है। साथ ही यह एक प्रभावी एंटी-माइक्रोबियल के रूप में कार्य कर सकता है। इसके अलावा, घाव पर नारियल तेल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है (1)।

वहीं, कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गतिविधियां होती है, जो त्वचा को बैक्टीरिया को दूर रखता है। साथ ही इसके हीलिंग गुण से घाव तेजी से भर सकते हैं (1)। ऐसे में जब इन दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो दोनों के गुण मिलकर प्रभावी तरीके से त्वचा और बालों पर असर कर सकते हैं। क्या हैं इनसे होने वाले फायदे लेख में आगे जानें।

पढ़ते रहें

चलिए, अब जानते हैं नारियल तेल और कपूर के फायदे के बारे में।

नारियल तेल और कपूर के फायदे कुछ समस्याओं से निपटने के लिए हो सकते हैं। खासकर, यह त्वचा और बालों से संबंधी परेशानियों के लिए प्रभावी माने जाते हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा

अगर किसी को स्किन एलर्जी की समस्या रहती है, तो उसे ठीक करने के लिए नारियल तेल और कपूर का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, नारियल में सूथिंग (Soothing) यानी त्वचा को आराम देने वाला गुण होता है, जो त्वचा को शांत कर एलर्जी से राहत दे सकता है (2)। वहीं, कपूर के अर्क में एंटी-एलर्जिक एजेंट की तरह कार्य करने की क्षमता होती है, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है (3)। इसी वजह से माना जाता है कि इन दोनों को एक साथ मिलाकर एलर्जी से प्रभावित हिस्से पर लगाने से तुरंत आराम मिल सकता है।

2. सर्दी-जुकाम से राहत

कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे में सर्दी जुकाम से राहत दिलाना भी शामिल है। इस संबंध में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में दिया हुआ है कि कपूर में डिकंजेस्टेंट (Decongestant) प्रभाव होता है। यह प्रभाव सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि यह चेस्ट कंजेशन यानी भारीपन को कम कर सकता है (4)।

इसे स्टीम की तरह लिया जा सकता है, सूंघा जा सकता है या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर नाक और चेस्ट पर लगा सकते हैं। लोक मान्यता है कि इसे नारियल तेल में मिलाने से यह जल्दी असर दिखा सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

3. बालों के विकास में सहायक

बालों के लिए नारियल तेल और कपूर के लाभ देखे गए हैं। बताया जाता है कि कपूर और नारियल का मिश्रण बालों का झड़ना कम कर सकता है। बाल जब कम झड़ेंगे, तो इनके विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इसी वजह से कपूर और नारियल तेल दोनों को बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। इसके लिए इन दोनों के मिश्रण से स्कैल्प की मसाज की जा सकती है (4)।

अगर इनमें मौजूद तत्व की बात करें, तो नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों में समाकर हेयर ग्रोथ में मदद कर सकता है (5)। फिलहाल, कपूर में मौजूद कौन-सा तत्व बालों को बढ़ाने में मदद करता है यह स्षष्ट नहीं है।

4. रूसी से छुटकारा

रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल तेल और कपूर के लाभ हो सकते हैं। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो रूसी से निजात पाने के लिए कुछ हर्बल घरेलू उपचार का उपयोग किया जा सकता है। इनमें कपूर और नारियल तेल का मिश्रण भी शामिल है, जिसे स्कैल्प पर लगाने से रूसी से छुटकारा मिल सकता है। शोध के मुताबिक, इनका एंटिफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण रूसी को दूर करने का काम कर सकता है (6)।

5. मुंहासे कम करने के लिए

मुंहासे के लिए कपूर और नारियल तेल के नुस्खे को अपनाया जा सकता है। इन दोनों के मिश्रण को मुंहासे की समस्या और इसके दाग को कम करने का प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके लिए कपूर में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मदद कर सकता है, क्योंकि मुंहासे होने का मुख्य कारण बैक्टीरिया ही होता है (4)।

साथ ही नारियल तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण भी एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है (7)। इसी वजह से कहा जाता है कि कपूर और नारियल मुंहासों का घरेलू इलाज प्रभावी तरीके से कर सकते हैं।

6. झाइयों से छुटकारा

त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कपूर और नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इन समस्याओं में झाई भी शामिल है। झाई छोटे-छोटे काले दागों को कहा जाता है, जो एक तरह का हाइपरपिगमेंटेशन हैं (8)। एक शोध के अनुसार, फेनॉल फॉर्मूला को झाइयों के इलाज में प्रभावी और सुरक्षित बताया गया है। इस फॉर्मूला में कपूर को भी शामिल किया जाता है (9)।

वहीं, नारियल तेल में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन यानी काले धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है (10)। इसी वजह से माना जाता है कि कपूर और नारियल तेल दोनों को झाई में मिलाकर लगाने से जल्दी असर देखा जा सकता है।

7. खुजली कम करने के लिए

कपूर और नारियल तेल से खुजली की समस्या को ठीक किया जा सकता है। खासकर, स्कैल्प की खुजली को कम करने में इन दोनों का संयोजन बेहतर माना जाता है (4)। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि कपूर में एंटी-इचिंग गुण होता है, जो इचिंग यानी खुजली की समस्या से राहत दिला सकता है (11)। साथ ही नारियल भी खुजली को कम कर सकता, लेकिन इसका कौन-सा गुण इसमें सहायक है यह स्पष्ट नहीं है (2)।

8. बालों की मजबूती

नारियल तेल और कपूर का उपयोग बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल के उपयोग से नॉर्मल और डैमेज बालों के प्रोटीन लॉस यानी बालों में प्रोटीन की कमी को रोका जा सकता है। इसके अलावा, नारियल तेल बालों की परत में समाकर बालों को पोषित करने का भी काम कर सकता है, जिससे बालों को मजबूती मिल सकती है। यही कारण है कि नहाने से पहले व बाद में इस तेल को लगाने की सलाह दी जाती है (12)।

वहीं, हमने ऊपर पहले भी बताया है कि बाल झड़ने और रूसी की समस्या से निपटने में भी कपूर और नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इससे बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे बालों को मजबूती मिल सकती है (4)। ऐसे में कहा जा सकता है कि बालों के लिए नारियल तेल और कपूर के लाभ हो सकते हैं।

9. चोट और जले के लिए

कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे चोट और जले के घाव को तेजी से ठीक करने के लिए भी हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध की मानें, तो नारियल तेल और कपूर के मिश्रण में वुंड हीलिंग यानी घाव व जले हुए को ठीक करने का गुण होता है। इस गुण के कारण ही यह चोट और जली हुई त्वचा के घाव को जल्दी भरकर उन्हें ठीक करने में मदद करते हैं (1)। वहीं, नारियल तेल में पाए जाने वाला विटामिन-ई चोट और जलने के कारण शरीर में पड़ने वाले निशान को भी हल्का करने में सहायक हो सकता है (13)।

10. नेल फंगस से आराम

नाखून के फंगस से आराम दिलाने के लिए भी नारियल तेल और कपूर का उपयोग किया जा सकता है। एक रिसर्च पेपर में दिया हुआ है कि कपूर में एंटीफंगस और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फंगस की समस्या को कम कर सकते हैं (14)। साथ ही नारियल के तेल में भी एंटीफंगस और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे नाखून के फंगस से आराम मिल सकता है (15)। जब कपूर और नारियल तेल दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो यह और जल्दी फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

11. पैरों के इन्फेक्शन से छुटकारा

पैरों के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए भी नारियल तेल और कपूर के मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि कपूर और नारियल तेल में क्रमश: एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये गुण इन्फेक्शन का कारण बनाने वाले बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करके पैरों के इन्फेक्शन से भी छुटकारा दिला सकते हैं। इसी वजह से पैरों के इंफेक्शन को दूर करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है (4) (15)।

अब आप यह समझ गए होंगे कि नारियल और कपूर के गुण एक साथ मिलकर त्वचा और बालों की समस्याओं से निपटने में प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। शायद इसी वजह से दादी-नानी भी त्वचा और बालों संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मिश्रण के उपयोग की सलाह देती हैं। बस, तो फिर अपने घरेलू उपचार की लिस्ट में नारियल और कपूर के नुस्खे को भी जोड़ लें। जब भी जरूरत महसूस हो, इसे बेहिचक इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से केमिकल युक्त प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है। हां, अगर त्वचा और बालों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो जाए, तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

आगे हम कपूर और नारियल तेल के बारे में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब बता रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नारियल तेल को कपूर में कैसे मिलाना है?

सबसे पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें। फिर इसमें कपूर डालकर अच्छे से मिला लीजिए। बस तैयार है आपका नारियल तेल और कपूर का मिश्रण।

क्या नारियल का तेल और कपूर का मिश्रण खराब है?

जी नहीं, नारियल तेल और कपूर का मिश्रण अच्छा होता है। इससे ऊपर बताई गई समस्याओं का घरेलू उपचार  किया जा सकता है।

क्या नारियल तेल और कपूर के नुकसान हो सकते हैं?

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण फायदेमंद माना जाता है। हां, अधिक मात्रा में इनके इस्तेमाल से शायद नारियल तेल और कपूर के नुकसान का सामना करना पड़े, क्योंकि किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है।

Sources

Was this article helpful?

The following two tabs change content below.

  • Author

नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? - naariyal tel mein kapoor milaakar chehare par lagaane se kya hota hai?

सरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... more

कपूर और नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है. नियमित रूप से नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कील-मुंहासे गायब होने लगते हैं. नारियल के तेल और कपूर में एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं.

कपूर और नारियल का तेल मिलाकर लगाने से क्या होता है?

Home remedy : नारियल तेल में भी कपूर मिलाकर शरीर पर लगाने से बहुत राहत मिलती है. दोनों ही चीजें स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है. हालंकि इसका इस्तेमाल करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपको कपूर से किसी तरह की एलर्जी तो नहीं है. Itching : कपूर और बादाम तेल का इस्तेमाल भी आप शरीर की खुजली कम करने में कर सकती है.

मुंह पर कपूर लगाने से क्या होता है?

मुंहासे कम करता है कपूर में बायोएक्टिव यौगिकों की जीवाणुरोधी गतिविधि, जैसे कि 1,8-सिनेओल और कैम्फीन होते हैं मुंहासे के उपचार में प्रभावी है। इसके अलावा ये चेहरे में ठंडक पहुंचाता है और मुंहासे के इलाज में मदद करता है।

कपूर और नारियल का तेल कैसे बनाएं?

कैसे बनाएं कपूर का तेल सबसे पहले 1 कटोरी नारियल का तेल ले लें. अब इसमें कपूर के कुछ टुकड़े पाउडर बना कर डाल दें और इस तेल को किसी एयरटाइट शीशी में बंद करके एक से दो दिन के लिए रख दें. इतने समय में नारियल का तेल कपूर के सभी गुणों को सोख लेता है. अब आप नियमित रूप से कूपर तेल लगा सकते हैं.