छत्तीसगढ़ के वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश कौन है? - chhatteesagadh ke vartamaan mein mukhy nyaayaadheesh kaun hai?

छत्तीसगढ़ के वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश कौन है? - chhatteesagadh ke vartamaan mein mukhy nyaayaadheesh kaun hai?

माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत:-

आपका जन्म 27.01.1972 को इन्दौर में श्री जे.के.एस.राजपूत (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सर्तकता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय) तथा श्रीमती अरूणा राजपूत के परिवार में हुआ।

आपने वर्ष 1989 में कालीबाड़ी हायर सेकेण्डरी स्कूल रायपुर से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की। आपने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत साईंस कॉलेज, रायपुर से वर्ष 1992 मे बी.एस.सी. तथा कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय, रायपुर से वर्ष 1995 में एल.एल.बी. पूर्ण किया।

आप अधिवक्ता के रूप में 16.02.1996 को नामांकित होकर अपने वरिष्ठ स्वर्गीय ठाकुर विजय सिंह, अधिवक्ता के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर में वर्ष 2000 तक वकालत किया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के गठन पश्चात् आप वर्ष 2001 में तात्कालिक अधिवक्ता तथा वर्तमान न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के कार्यालय से सम्बद्ध होकर बिलासपुर में वकालत करना प्रारम्भ किया। उसके पश्चात् आपने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय तथा अन्य न्यायायिक अधिकरणों यथा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग तथा केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण आदि में विधि की विभिन्न शाखाओं यथा संवैधानिक विधि, सिविल विधि, आपराधिक विधि, बैंकिंग, बीमा, श्रम कानून तथा सेवा विधि से संबंधित कानून आदि के क्षेत्र में निरन्तर वकालत किया।

माननीय न्यायमूर्ति दिसम्बर 2005 में शासकीय उप-अधिवक्ता नियुक्त हुए। आपने केन्द्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने मध्यप्रदेश राज्य, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारती एयरटेल लिमिटेड, भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड, वोडाफोन एस्सार स्पेसटेल लिमिटेड, रिलायन्स इन्फ्राटेल लिमिटेड, रिलायन्स टेलीकॉम लिमिटेड, बजाज एलायन्ज जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड, श्रीराम जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड, रिलायंस जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड, एचडीएफसी इआरजीओ जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड, चोलामण्डलम् एमएस जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड तथा फयूचर जनरली जनरल इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड आदि की ओर से वकालत किया।

माननीय न्यायमूर्ति 16 मई 2022 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में उन्नत हुए।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
स्थापना २००१
अधिकार क्षेत्र भारत
स्थान बोदरी, बिलासपुर
निर्वाचन पद्धति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं उस राज्य के राज्यपाल की सलाह से
प्राधिकृत भारत का संविधान
निर्णय पर अपील हेतु भारत का सर्वोच्च न्यायालय
न्यायाधीश कार्यकाल ६२ वर्ष की आयु तक
पदों की संख्या १८
जालस्थल http://www.cghighcourt.nic.in/
न्यायमूर्ति
वर्तमान अरूप कुमार गोस्वामी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च-न्यायालय है। यह बिलासपुर में स्थित है। यह भारत के नवीनतम उच्च-न्यायालयों में से एक है। इसे १ नवंबर २००० को मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, २००० के अंतर्गत मान्यता मिली थी। बिलासपुर उच्च-न्यायालय देश का १९वां उच्च-न्यायालय है।[1]

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर

सम्मानीय न्यायाधीश आर.एस. गर्ग इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।[2] वर्तमान में न्यायाधीशों के १८ पद स्वीकृत किये गए हैं।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सूची[3][4][5][संपादित करें]

  • जस्टिस गौतम भादुड़ी
  • जस्टिस संजय के अग्रवाल
  • जस्टिस पी सेम कोसी
  • जस्टिस संजय अग्रवाल
  • जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल
  • जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू
  • जस्टिस रजनी दुबे
  • जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास
  • जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी
  • जस्टिस दीपक कुमार तिवारी
  • जस्टिस सचिन सिंह राजपूत
  • जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल

मुख्य न्यायाधीश[संपादित करें]

वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी जी हैं। इससे पहले यह आंध्रप्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश थे।

भूतपूर्व मुख्य-न्यायाधीशों की सूची[6][संपादित करें]

  • सम्मानीय न्यायाधीश आर.एस. गर्ग (१ नवम्बर २००० से ४ दिसम्बर २०००)
  • सम्मानीय न्यायाधीश डब्लू.ए. शिशाक (४ दिसम्बर २००० से ६ फ़रवरी २००२)
  • सम्मानीय न्यायाधीश के.एच्.एन. करंगा (६ फ़रवरी २००२ से २८ मई २००४)
  • सम्मानीय न्यायाधीश इ.एस.वी. मोहंती (२८ मई २००४ से १४ मार्च २००५)
  • सम्मानीय न्यायाधीश ए.के पटनायक (१४ मार्च २००५ से २ फ़रवरी २००८)
  • सम्मानीय न्यायाधीश राजीव गुप्ता (२-२-२००८ से १०-१०-२०१२)
  • सम्मानीय न्यायाधीश यतिंद्र सिंह (२२-१०-२०१२ से ८-१०-२०१४)
  • सम्मानीय न्यायाधीश नवीन सिन्हा (९-७-२०१४ से ११-५-२०१६)
  • सम्मानीय न्यायाधीश दीपक गुप्ता (16.05.2016 से 16.02.2017)
  • सम्मानीय न्यायाधीश थोटाथिल बी राधाकृष्णन (18.03.2017 से 06.07.2018)
  • सम्मानीय न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी (07.07.2018 से 26.03.2019)

भूतपूर्व न्यायाधीश जिन्होंने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया[संपादित करें]

(१) सम्मानीय न्यायाधीश एच.एल. दत्तू

(२) सम्मानीय न्यायाधीश ए.के पटनायक

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार-एसोसिएशन[संपादित करें]

‘’’छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार-एसोसिएशन’’’ बिलासपुर उच्च न्यायालय में कार्यरत सभी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिक-निकाय है, प्रतिनिधियों का चयन सीधे-वोटिंग द्वारा लगभग २,४०० सदस्यों के मतों से होता है, जिनका कार्यकाल २ वर्षों का होता है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान हैं। सचिव अरविंद दुबे, उपाध्यक्ष वरिष्ठ रजनीश सिंह, उपाध्यक्ष महिला दीपाली पांडेय हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • उच्‍च न्‍यायालय ‍छत्‍तीसगढ, बिलासपुर
  • Judge strength in High Courts increased

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से ५ नवंबर २०१२ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से १२ दिसंबर २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्तूबर 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से २६ अप्रैल २०१४ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से १२ दिसंबर २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.

छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022?

न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने अंग्रेजी में पद की शपथ ली। इसके साथ ही असम में जन्मे अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 14वें चीफ जस्टिस बन गए। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल अनुसूईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम है?

न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया गया है, जो 49वें CJI उदय उमेश ललित के उत्तराधिकारी है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का अपेक्षाकृत दो वर्ष का लंबा कार्यकाल होगा और वे 10 नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

छत्तीसगढ़ में कुल कितने न्यायाधीश हैं?

सम्मानीय न्यायाधीश आर.एस. गर्ग इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे। वर्तमान में न्यायाधीशों के १८ पद स्वीकृत किये गए हैं

छत्तीसगढ़ का जिला न्यायाधीश कौन है?

न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।