मधुमेह रोगी नाश्ते में दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं? - madhumeh rogee naashte mein dopahar aur raat ke khaane mein kya kha sakate hain?

मधुमेह रोगी नाश्ते में दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं? - madhumeh rogee naashte mein dopahar aur raat ke khaane mein kya kha sakate hain?
Diabetes

डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। शुगर पेशेंट को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि किन चीजों को खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और किन चीजों को खाना उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का डिनर इन सभी में खानपान को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आज हम आपको शुगर पेशेंट के दोपहर के खाने की डाइट के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि मधुमेह के रोगी की दोपहर की थाली में किन चीजों का होना जरूरी है। 

मधुमेह रोगी नाश्ते में दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं? - madhumeh rogee naashte mein dopahar aur raat ke khaane mein kya kha sakate hain?

Image Source : INSTAGRAM/ LIFEINABRUZZOITALY

Pulses 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह डाइट में शामिल करें अंजीर, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

साबुत अनाज और दालों का जरूर करें सेवन

डायबिटीज पेशेंट को हमेशा दोपहर के खाने में साबुत अनाज के अलावा दालों को शामिल करना चाहिए। दाल खाने से उन्हें प्रोटीन के अलावा पोटेशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। इसके साथ ही साबुत अनाज की रोटी, मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं। इससे शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट मिलता है। 

जरूर खाएं हरी पत्तेदार सब्जी
शुगर पेशेंट को डाइट में हरी पत्तेदार सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए। इन सब्जियों में आप मेथी, बथुआ, पालक, लौकी, तोरई और करेला खा सकते हैं। ये सभी सब्जियां कम कैलोरी और ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इन सभी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर होते हैं। 

नहीं खाते तोरई तो आज से ही खाना कर दें शुरू, एक साथ कई बीमारियों से करेगी बचाव

दही
दही खाना किसे पसंद नहीं होता। अगर सिर्फ दही ही खाने में हो तो उसके सहारे आप पूरा खाना आराम से खा सकते हैं। ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखिए कि शुगर पेशेंट दोपहर के खाने में दही जरूर खाएं। दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही दही में पाया जाने वाला सीएलए शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर को बढ़ाता है। सीएलए ऐसा फैट है जो वजन को कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी सहायता करता है।

मधुमेह रोगी नाश्ते में दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं? - madhumeh rogee naashte mein dopahar aur raat ke khaane mein kya kha sakate hain?

Image Source : INSTAGRAM/GRANJARIACHO'S

egg

अंडा भी कर सकते हैं शामिल
डायबिटीज पेशेंट को दोपहर के खाने में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना एक अंडा खाने से आपको सेहत संबंधी कई फायदे होंगे। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन के अलावा अमीनो एसिड होता है जो आपको हेल्दी रखता है। इसके साथ ही ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, सूजन कम करता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 

 
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।    

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

डायबिटीज है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें

मधुमेह रोगी नाश्ते में दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं? - madhumeh rogee naashte mein dopahar aur raat ke khaane mein kya kha sakate hain?

डायबिटीज के मरीज इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल। © Shutterstock

आजकल सबसे ज्यादा जिस बीमारी से लोग ग्रस्त हैं, वो है डायबिटीज। एक बार इस बीमारी की चपेट में आ गए, तो इसे ठीक करना मुश्किल है। बस इसे कंट्रोल में रखकर ही आप इससे होने वाले अन्य रोगों और साइड एफेक्ट्स से बचे रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का खास ख्याल रखें। डायबिटीज के रोगियों को देर तक भूखा भी नहीं रहना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है। ऐसे में रात में नहीं खाने के बाद सुबह के समय नाश्ता स्किप करना आपके लिए ठीक नहीं। डायबिटीज के रोगियों को कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। नाश्ते में हेल्‍दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। ऐसा नहीं कि डायबिटीज के रोगियों को बिल्कुल फीका खाना चाहिए। आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ाते नहीं है, बल्कि इन्हें खाना हेल्दी होता है।

क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां

डायबिटीज के मरीज इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल

ओटमील

ओट्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन नाश्ते में करने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे ब्‍लड शुगर का स्तर भी लो नहीं होता है। यदि आपको डायबिटीज है और वजन भी अधिक है, तो ओट्स से बनें व्यंजन आप खा सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर ओटमील को आप लो फैट मिल्‍क के साथ पकाएं। चीनी की बजाय शहद मिला कर खाएं।

जौ

जौ का भी सेवन करने से डायबिटीक रोगियों को होता है फायदा। जौ में ओट्स के मुकाबले दोगुना प्रोटीन और आधी कैलोरी होती है इसलिए इसे ब्रेकफास्‍ट में खाना अच्‍छा माना गया है। डाइट्री फाइबर से भरपूर जौ भूख को कंट्रोल करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को भी कम करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही हेल्दी हैं ये 8 ड्रिंक्स, आज से ही कर दें पीना शुरू

लो फैट दही

सुबह या फिर दोपहर के समय आप लो फैट दही एक कटोरी खाएं। इसे खाने से इंसुलिन लेवल तुरंत नहीं बढ़ता है। इसमें प्रोटीन, कैल्‍शियम और अन्‍य पौष्‍टिक तत्‍व पाए जाते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावनाओं को भी काफी हद तक कम करता है।

अंडे की भुर्जी और टोस्‍ट

यदि आपको सुबह के समय अंडा खाना पसंद है, तो ऑमलेटी की बजाय अंडे की भुर्जी खाएं। इसे आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी और फैट होता है, जो एनर्जी लेवल को हाई रखता है। इससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती है। उबला हुआ अंडा भी खा सकते हैं।

इन 6 चीजों का करेंगे सेवन, तो कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज

फल और बादाम

बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ग्‍लाइसीमिक कंट्रोल में रहता है। लिपिड प्रोफाइल भी ठीक रहती है। आप चाहें तो चार-पांच बादाम और कुछ मौसमी फलों का सेवन साथ में करें। इससे शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट और अन्‍य जरूरी पोषक तत्‍व पहुंचेंगे जो डायबिटीज की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाते नहीं हैं। आप चाहें तो किसी डायटिशियन से संपर्क करके भी अपने लिए जरूरी डायट चार्ट के बारे में पूछ सकते हैं ताकि आपका ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज कंट्रोल में रहे।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on

मधुमेह रोगी दोपहर के भोजन के लिए कौन से खाद्य पदार्थ खा सकते हैं?

डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए दाल का सेवन करना अच्छा तरीका है। बता दें कि प्रोटीन एक जरूरी तत्व है, जिसके प्रति रोगी को थोड़ा सावधान रहना पड़ता है। डायबिटीज वाले दोपहर के खाने में चना दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, पालक दाल और राजमा यहां तक की छोले भी खा सकते हैं

शुगर पेशेंट को रात में क्या खाना चाहिए?

आप रात के खाने में सूप, एक कटोरी सलाद, ग्रिल्ड पनीर या टोफू ले सकते हैं। मांसाहारी लोग ग्रिल्ड फिश या चिकन खा सकते हैं। आप अपने डिनर को लंच की तरह भी रख सकते हैं लेकिन कम मात्रा में। हालांकि हर व्यक्ति की स्थिति दूसरे से अलग होती है, इसलिए डाइट प्लान भी हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है।

मधुमेह रोगियों नाश्ता लंच और डिनर में क्या खा सकते हैं?

क्या खा सकते हैं.
साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटा अनाज.
टोंड दूध सहित दही और मट्ठा.
रेशे वाली सब्जियां जैसे- मटर, फलिया, गोभी, भिंडी, पालक सहित बाकी हरे पत्तेदार सब्जियां.
छिलके वाली दालें.
ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले तेल.
फल में पपीपा, सेब, संतरा और अमरूद ज्यादा फायदेमंद.

डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या लेना चाहिए?

मधुमेह रोगियों को नाश्ते में क्या खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए?.
एक प्रकार का अनाजकुट्टू.
मेथी, पालक, पुदीना, धनिया.