मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

मुंबई में गणेश चतुर्थी महोत्सव देखने आएं या विसर्जन का अद्भुत नजारा, यहां के मशहूर और अनगिनत डिशेज़ में से कुछ एक खास डिशेज़ को तो चखना बिल्कुल भी न भूलें। मुंबई जितना अपने बीचों के लिए फेमस है उतना ही अपने खानपान के लिए भी। रगड़ा पेटीस हो, पाव-भाजी या फिर वड़ा पाव, जो स्वाद यहां आपको चखने को मिलेगा वैसा शायद ही कहीं दूसरी जगह मिले। ये जगह अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए भी जाना जाता है इसलिए मुंबई आकर कुछ खास डिशेज़ को चखना बिल्कुल भी न मिस करें। जानते हैं इनके बारे में।   

वड़ा पाव

मुंबई आकर वड़ा पाव का स्वाद नहीं चखा तो बहुत कुछ मिस किया। वैसे तो अब कई जगहों पर वड़ा पाव खाने को मिलता है लेकिन मुंबई के वड़े पाव की बात ही अलग है। रेस्टोरेंट से लेकर बीच तक हर एक जगह इसका स्वाद लिया जा सकता है। बन ब्रेड (पाव) के अंदर आलू का वडा होता है। जिसे खट्टी-मीठी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

मिसल पाव

करी पत्ते, आलू भाजी, पोहा, बारीक कटे प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली ये डिश मुंबई के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। जिसे पाव और दही के साथ सर्व किया जाता है।

पाव भाजी

मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की एक और मशहूर डिश है पाव-भाजी। आलू, गोभी, मटर, गाजर, प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली भाजी को मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है। भाजी में ऊपर से डाला जाने वाला मक्खन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

रगड़ा पेटीस

मुंबई जाएं तो रगड़ा पेटीस तो जरूर ट्राय करें। रगड़ा जो काबुली चनों से बना होता है और पेटीस जो आलू को मैश कर डीप फ्राई किया जाता है। रगड़े को पेटीस में मिक्स कर ऊपर से बारीक कटे प्याज, इमली की चटनी और हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

भेलपुरी और सेवपुरी

मुंबई में वेजिटेरियन्स डिश में शामिल भेलपुरी और सेवपुरी भी बहुत ही पॉप्युलर स्ट्रीट फूड है। भेलपुरी, मराठी चाट की वैराइटी है जिसे चिवड़े, सब्जियों और इमली की खट्टी चटनी के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। वहीं सेवपुरी छोटे-छोटे आलू, प्याज, इमली-हरी मिर्च-लहसुन की चटनी के साथ बनाया जाता है जिसे ऊपर से सेव, फ्राइड नूडल्स, कच्चे आम, नींबू के रस और चाट मसाले के साथ टेस्टी बनाया जाता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

बॉम्बे सैंडविच

ब्रेड स्लाइस के अंदर चुकंदर, आलू, खीरे, प्याज और पुदीने की लेयरिंग होती है। आम सैंडविच से अलग इसका स्वाद थोड़ा हटकर होता है। तो मुंबई आकर इसका स्वाद लेना तो बिल्कुल भी न भूलें वो भी अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो।

बटाटा वड़ा

बटाटा वड़ा को आलू बोंडा के नाम से भी जाना जाता है जो ये मुंबई का पसंदीदा वेजिटेरियन स्ट्रीट फूड है। आलू को मैश कर उसके ऊपर काबुली चने के चाटे की कोटिंग कर डीप फ्राई किया जाता है। नमक, हल्दी और लाल मिर्च से इसका जायका बढ़ाया जाता है और इसे हरी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

झुनका बाकर

नाम सुनकर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन ये बहुत ही टेस्टी वेजिटेरियन डिश है। बारीक कटे प्याज को सरसों तेल में करी पत्ते और काबुली चने के आटे के साथ बनाया जाता है। जिसे ज्वार रोटी (भाकरी) के साथ खाया जाता है।

फ्रेंकी

वेजिटेरियन डिश की एक और वैराइटी। नान ब्रेड के अंदर पनीर और आलू की स्टफिंग होती है। स्पाइसी चटनी इसके स्वाद को करती है दोगुना।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

कांदा पोहा

ये एक पॉप्युलर स्नैक्स है। मुंबई में प्याज को कांदा कहा जाता है और चिवड़े को पोहा, जिसे छोटे-छोटे आलू, हरी मिर्च और काबुली चने को मिक्स कर बनाया जाता है। जायके को बढ़ाने के लिए सरसों, करी पत्ते से छौंक लगाते हैं। हरी धनिया और नींबू के रस के साथ सर्व किया जाता है।

फालूदा

ये एक पार्सियन डिश है जिसे ज्यादातर जगहों पर डेजर्ट की तरह लोग खाना पसंद कर रहे हैं। दूध, सिवईयां, बादाम, पिस्ते, गुलकंद, आइसक्रीम से तैयार ये डेजर्ट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। और गर्मियों में तो हर एक जगह इसे चखा जा सकता है।

मुंबई सपनों का शहर कहा जाता है। लेकिन यह सिर्फ सपनों का शहर नही बल्कि लज़ीज़ और स्वादिष्ट व्यंजन के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। आप सब मुंबई आकर बहुत सारी प्रसिद्ध जगह ज़रूर घूमे होंगे। लेकिन यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड भी बहुत प्रसिद्ध है आप सबको ज़रूर चखना चाहिए। इसलिए आज हम आपको मुंबई के स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे। जिन्हें जरूर चखना तो बनता है।

यह भी ज़रूर पढ़िये –  ऐसे बनाएं घर पर मसाला डोसा

1 वड़ा पाव

अगर मुंबई का नाम लें तो ज़रूर ही ज़ेहन में वडा पाव आ जाता है। इसे इंडियन बर्गर भी कहा जाता है। इसकी खुसजबू ही इतनी लाजवाब है तो जब आप खाएंगे तो बस कहते ही रह जाएंगे। इसके साथ लाल चटनी और कटे हर बरिक प्याज़ बहुत ही बढ़िया लगते है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

2 पानी पूरी चाट

यह चौपाटी पर निश्चित ही मिल जाती है। पानी पूरी के साथ ही भेल पूरी, सेव पूरी, दही पूरी बहुत ही प्रसिद्ध है। लोग बड़े ही आनंद से इसके चटकारे लेकर खाते है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

3 मेदू वड़ा

यह आपको हर कॉलेज या किसी भी जगह आराम से मिल जाएगा। इसके साथ नारियल की चटनी का मज़ा ही कुछ और हे। और जब सांभर भी हो मज़ा सुर भी दोगुना हो जाता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

4 सुखी भेल पूरी

करारे मुरमुरे के दाने के साथ ताज़गी भरा स्वाद देने के लिए धनिया, टमाटर, चाट मसाला , चने , सिंगदाने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

5 पाव भाजी

आपको बहुत सारी अनोखी पाव भाजी मिल जाएगी चीज़ वाली या पनीर वाली। ढेर सारे मक्खन के साथ परोसी जानेवाली पाव भाजी हर किसीको बहुत पसंद है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

 

6 मिसल पाव

पाव के साथ और भी एक बहुत ही मसालेदार व्यंजन मिसाल पाव है। इसे फर्सन के साथ खाया जाता है गरमा गरम।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

7 दाबेली

बहुत सारे कहते मीठे और तीखे स्वाद देनेवाली यह निराली दाबेली जिसमे होते है करारे अनार के दाने।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

8 फालूदा

मुंबई में बहुत सारी प्रसिद्ध जगह है जहाँ बहुत ही अच्छा फालूदा मिलता है। यह आइस क्रीम और बहुत आरे सूखे मेवे से बनता है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

9 अंडा पाव

बहुत ही अनोखे और स्वादिष्ट तरीके से अंडे को ममसलेदार तरीके से बनाते है। यह भी बहुत प्रसिद्ध है।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

 

10 कबाब

मुंबई में एक जगह मांसाहारी खाने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। मोहम्मद अली रॉड आपको यहाँ बहुत सारी ऐसी खाने की चीज़ें मिलेंगी की आप ऊँगलीयां चाटते रह जाएंगे, लाजवाब कबाब, अंडे का मालपुआ, बिरयानी , कीमा पाव आदि।

मुंबई का फेमस फूड कौन सा है? - mumbee ka phemas phood kaun sa hai?

यह भी ज़रूर पढ़िये –  प्रेशर कुकर में चिकन पुलाव बनाने का सबसे आसान तरीका !

मुंबई के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड खाकर आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नही। यह सारे स्ट्रीट फूड आप ज़रूर खायेगा

मुंबई में खाने की कौन सी चीज प्रसिद्ध है?

पाव भाजी को मुंबई वालों की फेवरेट डिश माना जाता है। पाव भाजी की भाजी में टमाटर, आलू, मटर, पनीर जैसी कई सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है और इसके ऊपर खूब सारा बटर डाला जाता है। पाव को बटर में सेंक कर इसे भाजी और हरी चटनी, प्याज के साथ परोसा जाता है। अगर आप मुंबई जाएं तो इस बार पाव भाजी का लुफ्त जरूर उठाएं।

मुंबई में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

मुंबई में घूमने की खूबसूरत जगहें.
मुंबई में घूमने की खूबसूरत जगहें अमर उजाला ... .
एलीफेंटा गुफाएं ... .
जुहू बीच ... .
हाजी अली दरगाह ... .
बांद्रा-वर्ली सी लिंक ... .
एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम ... .
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर.

मुंबई में क्या क्या बनता है?

कांदा का मतलब प्याज और बटाटा का मतलब आलू होता है..
मिसल पाव आप मुंबई गए और मिसल पाव नहीं खाया, तो आपकी जर्नी अधूरी है. ... .
भेलपुरी ... .
सेव पुरी ... .
रगड़ा पेटिस ... .
कांदा बटाटा पोहा.