उत्तर प्रदेश की क्या विशेषता है? - uttar pradesh kee kya visheshata hai?

महाराजा सुम्मेर सिंह की धर्म पत्नी ललिता देवी के नाम पर जनपद का नाम ललितपुर पड़ा । ऐसा मानते हैं कि महाराज सुम्मेर सिंह को तालाब में स्नान करने पर चर्मरोग से मुक्ति मिली और फिर उन्हीं के नाम पर तालाब का नाम सुम्मेरा तालाब पड़ा। ललितपुर को 1974 में जिले का दर्जा प्राप्त हुआ। ललितपुर उत्तर प्रदेश में एक जिला है जो झांसी डिवीजन का एक हिस्सा है। ललितपुर मुख्य शहर और प्रशासनिक मुख्यालय है जिसका भौगोलिक क्षेत्र लगभग 5039 वर्ग मीटर है अथवा जनसँख्या 2011 जनगणना के अनुसार 977,447 है।

यह माना जाता है कि पहले ललितपुर चंदेरी का एक भाग था जिसे 17 वीं सदी में एक बुंदेला राजपूत ने खोजा था। 18 वीं सदी में बुंदेलखंड के साथ चंदेरी राज्य मराठा योद्धा के नेतृत्व में आ गया, लेकिन जल्द ही 1811 में इस पर ग्वालियर के राजा दौलत राव सिंधिया ने कब्ज़ा कर लिया। 1844 में, चंदेरी के राज्य को अंग्रेज़ों को सौंप दिया गया जो ब्रिटिश भारत का चंदेरी जिला बन गया जिसका जिला मुख्यालय ललितपुर था । 1857 के विद्रोह में, ब्रिटिशों ने यह राज्य खो दिया परन्तु 1858 तक अंग्रजों ने इस राज्य पर दोबारा कब्ज़ा कर लिया अथवा इसका पुन:नामकरण कर दिया ललितपुर के नाम से अथवा यह झाँसी जिले का हिस्सा बना दिया गया 1891 से 1974 तक।

अंततः वर्ष 1974 में ललितपुर एक स्वतंत्र जिले में तब्दील हो गया जो कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक हृदय के आकार का जिला है। यह जिला पूरी तरह से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है अथवा पूर्वोत्तर दिशा में से उत्तर प्रदेश के झाँसी मंडल से जुड़ा हुआ है।

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। जो सन् १८५८ में अस्तित्व में आया। प्रतापगढ़-कस्बा जिले का मुख्यालय है। ये जिला इलाहाबाद मंडल का एक हिस्सा है। ये जिला २५° ३४’ और २६° ११’ उत्तरी अक्षांश) एवं ८१° १९’ और ८२° २७’ पूर्व देशान्तर रेखांओं पर स्थित है।प्रतापगढ़ शहर में जल स्तर सन् २०१२ के अनुसार ८० फिट से लेकर १४० फिट तक है। ये जिला इलाहाबाद फैजाबाद के मुख्य सड़क पर, ६१ किलोमीटर इलाहाबाद से और ३९ किलोमीटर सुल्तानपुर से दूर पड़ता है।

समुद्र तल से इस जिले की ऊँचाई १३७ मीटर के लगभग है। ये पूर्व से पश्चिम की ओर ११० किलोमीटर फैला हुआ है। इसके दक्षिण-पश्चिम में गंगा नदी ५० किलोमीटर का घेरा बनाती है जो इसे इलाहाबाद व कौशाम्बी (फतेहपुर) से अलग करती है।गंगा, सई,बकुलाही यहाँ कि प्रमुख नदिया है। लोनी तथा सरकनी नदी जनपद में बहती है। उत्तर-पूर्व में गोमती नदी लगभग ६ किलोमीटर का घेरा बनाते हुये प्रवाहित होती हैं।

राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है।

स्थानीय राजा, राजा प्रताप बहादुर, जिनका कार्यकाल सन् १६२८ से लेकर १६८२ के मध्य था, उन्होने अपना मुख्यालय रामपुर के निकट एक पुराने कस्बे अरोर में स्थापित किया। जहाँ उन्होने एक किले का निर्माण कराया और अपने नाम पर ही उसका नाम प्रतापगढ़ (प्रताप का किला) रखा। धीरे-धीरे उस किले के आसपास का स्थान भी उस किले के नाम से ही जाना जाने लगा यानि प्रतापगढ़ के नाम से। जब 1858 में जिले का पुनर्गठन किया गया तब इसका मुख्यालय बेल्हा में स्थापित किया गया जो अब बेल्हा प्रतापगढ़ के नाम से विख्यात है। बेल्हा नाम वस्तुतः सई नदी के तट पर स्थित बेल्हा देवी के मंदिर से लिया गया था।

तीर्थराज प्रयाग के निकट पतित पावनी गंगा नदी के किनारे बसा प्रतापगढ़ जिला एतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है।उत्तर प्रदेश का यह जिला रामायण तथ महाभारत के कई महत्तवपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। मान्यता है कि बेल्हा की पौराणिक नदी सई के तट से होकर प्रभु श्रीराम वनगमन के समय आयोध्या से दक्षिण की ओर गए थे। उनके चरणो से यहाँ की नदियों के तट पवित्र हुए हैं। भगवान श्रीराम के वनवास यात्रा में उत्तर प्रदेश के जिन पाँच प्रभुख नदियों का जिक्र रामचरित्रमानस में है, उनमे से एक प्रतापगढ़ की सई नदी है।

देश को सर्वाधिक आठ प्रधानमंत्री देने वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। प्रदेश की...

उत्तर प्रदेश की क्या विशेषता है? - uttar pradesh kee kya visheshata hai?

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Oct 2009 01:24 PM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

देश को सर्वाधिक आठ प्रधानमंत्री देने वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। प्रदेश की विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ओर इसकी सीमाएं उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान जैसे उत्तरी व पश्चिमी राज्यों से लगती हैं तो दूसरी ओर मध्य व पूर्वी भारत के राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार से लगती हैं। उत्तर प्रदेश की सीमाएं पड़ोसी देश नेपाल से भी लगती हैं उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान है। करीब 16 करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत का अधिकतम जनसंख्या वाला प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाली उप राष्ट्रीय इकाई है। विश्व में केवल पांच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। देश को सर्वाधिक लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी उत्तर प्रदेश ही देता है।

इतिहास

उत्तर प्रदेश का भारतीय एवं हिन्दू धर्म के इतिहास मे अहम योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत के इतिहास और राजनीति का केन्द्र बिन्दु रहा है और यहां के निवासियों ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभायी। इलाहाबाद शहर प्रख्यात राष्ट्रवादी नेताओं जैसे मोतीलाल नेहरू, पुरुषोत्तम दास टन्डन और लालबहादुर शास्त्री का घर था। यह शहर देश के आठ प्रधान मन्त्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, चौ. चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का चुनाव क्षेत्र भी रहा है। उत्तर प्रदेश एक आकर्षक पर्यटन स्‍थल है जहां दुनिया भर से ढे़रो पर्यटक घूमने आते हैं, क्‍योंकि इसे भारत का सार समझा जाता है। उत्तर प्रदेश में अनेक विचारक, दर्शन शास्‍त्री, कलाकार, नेता, नृत्‍य कला के प्रवीण, कवि, बौद्धिक जन और राजनेता हुए हैं।

आजादी के आंदोलन में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका- सन 1857 में अंग्रजी फौज के भारतीय सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया। यह विद्रोह एक साल तक चला और अधिकतर उत्तर भारत में फैल गया। इसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया। यह विद्रोह मेरठ से शुरू हुआ। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अवध की बेगम हजरत महल, बख्त खान, नाना साहेब, मौल्वी अहमदुल्ला शाह, राजा बेनी माधव सिंह, अजीमुल्लाह खान और अनेक देशभक्तों ने भाग लिया।

प्राचीन इतिहास-

उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ। रामायण में वर्णित तथा हिन्दुओं के एक मुख्य भगवान "भगवान राम" का प्राचीन राज्य कौशल इसी क्षेत्र में था, अयोध्या इस राज्य की राजधानी थी। हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के आठवे अवतार भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। संसार के प्राचीनतम शहरों में एक माना जाने वाला वाराणसी शहर भी यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखन्डी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है।


कला, साहित्य, नृत्य और संगीत में यूपी का योगदान-

साहित्य-
साहित्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का स्थान सर्वोपरि है। साहित्य और भारतीय सेना दो ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के निवासी गर्व करते हैं। आदि कवी वाल्मीकि, तुलसीदास, कबीरदास, सूरदास से लेकर भारतेंदु हरिश्चंद्र, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य राम चन्द्र शुक्ल, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पन्त, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, मासूम राजा, सच्चीदानंद हीरानंद वात्सायन अज्ञये जैसे इतने महान कवि और लेखक यहां पैदा हुए हैं। उर्दू साहित्य में भी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है उत्तर प्रदेश का, फिराक, जोश मलीहाबादी, चकबस्त जैसे अनगिनत शायर उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन देश की शान रहे हैं।

संगीत-
यहां का पारंपरिक संगीत देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भातखंडे जैसा महत्वपूर्ण संगीत संस्थान इस प्रदेश में स्थिति है। ठुमरी और आल्हा जैसे गायन इस प्रदेश की विशेषता है।

नृत्य-
पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य में भी इस प्रदेश का अहम स्थान है। कत्थक उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है जो कि हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ किया जाता है। कत्थक नृत्य के प्रमुख कलाकार पन्डित बिरजू महाराज यूपी के ही रहने वाले हैं।


उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता-

मायावतीः

मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 का दिल्ली में एक सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल एवं रामरती के यहां हुआ। वह अविवाहित हैं और अपने समर्थकों में 'बहनजी' के नाम से जानी जाती हैं। दिल्ली के कालिन्दी कॉलेज से बी०ए०, बी०एड० और मेरठ विश्वविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त करने वाली मायावती ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थीं। बसपा के संस्थापक कांशीराम के साथ जुड़कर बहुजन मूवमेंट से यूपी की मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने वाली मायावती पहली दलित महिला हैं जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनीं। मायावती पहले भी तीन बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पहली बार 3 जून, 1995 को यूपी की मुख्यमंत्री बनी मायावती 13 मई, 2007 से अबतक यूपी की मुख्यमंत्री हैं।


मुलायम सिंह यादवः

22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में सुघर सिंह और मूर्ति देवी के घर में पैदा हुए मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया और मैनपुरी के सांसद हैं। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में ही समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के साथ किसानों के मुद्दों पर आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। आगरा विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त करने वाले मुलायम सिंह समाजवादियों के बीच 'नेताजी' के नाम से जाने जाते हैं। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बनने वाले मुलायम सिंह यादव ने 4 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना कर देश के समाजवादी आन्दोलन को पुनर्जीवित किया। 1996 से 1998 तक एच0डी0 देवेगौड़ा और इन्द्र कुमार गुजराल की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह भारत के अग्रणी समाजवादी नेता हैं।


राजनाथ सिंह:

राजनाथ सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही गाजियाबाद से लोकसभा के सांसद हैं। 10 जुलाई 1951 को वाराणसी के चकिया तहसील के भाभोरा गांव में पैदा हुए राजनाथ सिंह ने छात्र जीवन से ही आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की। बीजेपी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजपा के अग्रणी नेता बनने वाले राजनाथ सिंह शिक्षक रहे है। 1991 में यूपी की कल्याण सिंह की सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके राजनाथ सिंह साल 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। 2002 में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने और 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री बने। 2005 में उन्होंने पार्टी का सर्वोच्च पद संभाला।

श्रीप्रकाश जायसवाल केंद्रीय कोयला मंत्रीः

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खराब हालत रहने के समय भी लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर लोकसभा से पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री थे। कानपुर से सांसद जायसवाल को इस बार कोयला मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 25 सितंबर 1944 को उनका जन्म हुआ था।

सलमान खुर्शीदः

पेशे से वकील और लेखक सलमान खुर्शीद के पिता खुर्शीद आलम खां भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। खुर्शीद देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन के पौत्र हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस और आक्सफोर्ड के सेंट एडमंड हाल से शिक्षित सलमान खुर्शीद इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी थे। बाद में वह विदेश राज्य मंत्री के पद पर भी रहे। खुर्शीद को दो बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सलमान खुर्शीद 15वीं लोकसभा में फर्रूखाबाद सीट से निर्वाचित हुए हैं और मनमोहन सिंह की सरकार में कंपनी मामलों के के स्वतंत्र प्रभार मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश की विशेषताएं क्या है?

उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जिलों वाला प्रदेश है। उत्‍तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। उत्‍तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है। उत्‍तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती हैं।

यूपी क्यों फेमस है?

सारी दुनिया में उत्‍तर प्रदेश को आगरा के ताजमहल, लखनऊ की नज़ाकत, बनारस के घाट, कनपुरिया मिज़ाज, इलाहबाद के संगम आदि के कारण जाना जाता है। उत्‍तर प्रदेश की राजकीय भाषा हिन्‍दी है और यहां के लोग, हिन्‍दी के ही अलग-अलग रूपों को बोलते हैं।

यूपी में सबसे ज्यादा क्या पाया जाता है?

उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से चूना पत्थर, मैग्नेसाइट,तांबा, जिप्सम जैसे खनिज पाए जाते हैं.

उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या है?

सन 1950 से पहले उत्तर प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं था। जी हां, सन 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। उससे पहले उत्तर प्रदेश युनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था।