क्या शनिवार को कर्ज चुकाना चाहिए? - kya shanivaar ko karj chukaana chaahie?

ज्योतिष से जानिए सप्ताह में किस दिन कर्ज देना या लेना होता है शुभ और किस दिन अशुभ

उज्जैन. कई बार जीवन में बड़े काम में इंवेस्टमेंट करने के लिए कर्ज लेना या देना पड़ता है। मगर ऋण लेना और देना दोनों ही काफी जोखिम के काम हैं। आइए जानते हैं ऋण लेने और देने से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यताओं को कि किस दिन कर्ज लेना व देना शुभ होता है व किस दिन अशुभ..
 

1. सोमवार को कर्ज लेने या देने का शुभ वार माना गया है, क्योंकि इस दिन की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती है और संबंधित ग्रह चंद्रमा है।
 

2. मंगलवार को कर्ज लेना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है, बल्कि इस दिन यदि कोई पुराना कर्ज हो तो उसे चुकाना शुभ होता है।
 

3. बुधवार पर बुध ग्रह का प्रभाव है जिसे की नपुंसक माना गया है इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।
 

4. गुरुवार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।
 

5. शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।
 

6. शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।
 

7. रविवार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।
 

क्या शनिवार को कर्ज चुकाना चाहिए? - kya shanivaar ko karj chukaana chaahie?
do not take loan on this day

दुनिया में कर्ज लेना और देना आम बात है। जरूरत के अनुसार इंसान कर्ज लेता है और चुकाता भी है। लेकिन शास्त्रों की नजर से देखा जाए तोत कर्ज लेने देने और धन से जुड़े फैसले करने के लिए कुछ खास दिन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 

कई बार ऐसा भी सुनने में आता है कि लोग पैसा लगाते हैं औऱ उसका बेहतर रिटर्न नहीं आता और कहीं कहीं तो पूरा इंन्वेस्टमेंट ही डूब जाता है। इसके पीछे के ज्योतिष कारणों की बात करें तो शास्त्रों में धन के लेन देन के लिए कुछ शुभ और अशुभ दिनों का जिक्र किया गया है।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि  पैसों को इन्वेस्ट करने, लेने देने या कर्ज लेने या चुकाने का एक शुभ समय होता है और अशुभ समय भी होता है।  ये समय और दिन असल में नक्षत्र, तिथि और सूर्य संक्रांति के आधार पर तय किए जाते हैं जिनका बाकायदा शास्त्रों में कई जगह जिक्र किया गया है।

स्वात्यादित्यमृदुद्विदैवगुरुभै कर्णत्रयाश्वे चरे लग्ने धर्मसुताष्टशुद्धिसहिते द्रव्यप्रयोग: शुभ:। 

नारे ग्राह्यमृणं तु संक्रमदिने वृद्धौ करेर्केह्नियत् तद्वंशेषु भवेदृणं न च बुधे देयं कदाचिद्धनम् ।। 

इसका अर्थ है - स्वाति, पुनर्वसु, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, विशाखा, पुष्य, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, अश्विनी इन 12 नक्षत्रों में, चर संज्ञक लग्न मेष, कर्क, तुला, मकर में, लग्न से 9, 5, 8 स्थान शुद्ध हों, तो पैसा लेना देना, निवेश करना, बैंक में पैसा जमा करना, इन्वेस्टमेंट इत्यादि के लिए बहुत शुभ होता है।

कर्ज देने लेने और इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ औऱ अशुभ दिन - 

कर्ज यानी उधार लेने के लिए मंगलवार का दिन कभी नहीं चुनना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन लिया कर्ज जल्दी चुकता नहीं होता और परेशानी का कारण भी बन सकता है।

अगर आप कर्ज को चुका रहे हैं तो मंगलवार का दिन चुनना शुभ हो सकता है। अगर आप मंगलवार को कर्ज या लोन अदा करते हैं तो वो कर्ज जल्दी चुकता हो जाता है और जातक को सदा के लिए उस कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए मंगलवार का दिन  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोन चुकाने के लिए सर्वथा उपयुक्त कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि सूर्य की संक्रांति के दिन, वृद्धि योग में, हस्त नक्षत्र तथा रविवार (संडे) को कर्ज नहीं लेना चाहिए। जो इस दिन कर्ज लेते हैं उनका कर्ज कभी चुकता नहीं होता और आने वाली पीढ़ियां भी उस कर्ज को चुकाने के लिए मजबूर होती हैं। यानी कुछ भी हो जाए संडे के दिन किसी से उधार या कर्ज लेने से बचिए।

बुधवार को किसी को उधार नहीं देना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि बुधवार के दिन अगर किसी को कर्ज दिया तो वो  फिर वापस नहीं आ पाता और उसक वापसी के रास्ते बंद हो जाते हैं।

इन्वेस्टमेंट करने के लिए बुधवार के दिन को ज्योतिष शास्त्र में उत्तम कहा गया है। मान्यता है कि बुधवार का दिन गणेश जी का है और अगर आप उनकी आराधना करके अपने धन का इन्वेस्टमेंट करेंगे तो बुद्धिमानी होगी और आपका इन्वेस्टमेंट चार गुणा फायदा देगा। इस दिन गणेश वंदना के बाद अपने इन्वेस्टमेंट के काम को शुरू करें। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।  

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

शनिवार के दिन कर्ज चुकाने से क्या होता है?

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार शन‌िवार के द‍िन उधार चुकाना ठीक होता है। कहा जाता है कि इस द‍िन कर्ज देने से दोबारा कर्ज लेने की स्‍थ‍िति नहीं आती। लेकिन इस द‍िन कर्ज लेने बचना चाहिए। क्‍योंकि कहा जाता है क‍ि इस दिन कर्ज लेने से कर्ज विलंब से चुकता है और कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है

कर्ज उतारने का शुभ दिन कौन सा है?

गुरुवार के देवता ब्रह्मा हैं। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है। शुक्रवार के देवता इन्द्र हैं।

कौन से वार को पैसा नहीं देना चाहिए?

बुधवार को गणेशजी की आराधना का दिन है और वह शुभ लाभ के देवता है। इसलिए बुधवार के दिन किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए, इससे गणेशजी नाराज होते हैं। ज्‍योतिष में भी बुधवार को नपुंसक वार माना गया है।

किसी को पैसा कब देना चाहिए?

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो किसी से उधार पैसे लेते हैं। ... .
सोमवार : शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन उधार पैसे लेने और देने को अच्छा दिन माना गया है।.