क्या सावन के महीने में गृह प्रवेश कर सकते हैं? - kya saavan ke maheene mein grh pravesh kar sakate hain?

गृह प्रवेश मुहूर्त 2022: हिंदू मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त और तिथि में घर में प्रवेश करना जरुरी होता है। ऐसे करने से उस घर में रहने वाले लोगों का जीवन सुखऔर समृद्धि से भरा होता है। घर में शांति बनी रहती है और बाधायें दूर रहती है। अगर आप गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त के बारे में सोंच रहे हैं तो साल २०२२ की ये तिथियां बहुत ही शुभ एवं मंगलकारी साबित होगी।

Show

नमस्कार 🙏🙏🙏

Griha Pravesh Shubh Muhurat 2023 (Auspicious Dates for Moving to a New Home in 2023 – Click Here

आज हम गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त 2022 के बारे में जानेंगे। नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अगर आप नए घर में शिफ्ट करने की सोंच रहें है तो पहले शुभ दिन एवं मुहूर्त के बारें में जान लें। गृह प्रवेश हमेशा मंगल मुहूर्त में ही करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके नए घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि 2022 के कौन से माह में कौन से तिथि को नए घर में प्रवेश करनी चाहिए।

मानव जीवन में घर का बहुत ही महत्त्व होता है। घर एक ऐसी जगह होती है जहां मनुष्य अपने परिवार के  साथ सुखपूर्वक निवास करता है। अगर घर अपना हो तो इसकी बात ही कुछ और है। अपने स्वयं के निवास स्थल होना हर व्यक्ति का सपना होता है। और इस सपने को पूरा करने के लिए वह दिन-रात परिश्रम करता है।

"कितना खौफ होता है शाम के अंधेरों में,
पूछ उन परिंदों से जिनके घर नहीं होते."

इसलिए यह बहुत ही जरुरी है कि नए घर में प्रवेश किसी शुभ दिन को ही करना चाहिए। इसके अलावा आप को शुभकर मुहूर्त का भी ख्याल रखनी चाहिए।

यदि आप नए साल 2022 में नए घर में प्रवेश करने जा रहे है, तो आइए जानते है कि गृह प्रवेश के लिए कल्याणकारी मुहूर्त कब है? कौन कौन से दिन है जब आपको नए घर में प्रवेश करनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र और हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, नए घर में प्रवेश करने के लिए कुछ ख़ास दिन होते हैं। जहां कुछ दिन को शुभ माना जाता है वही कुछ दिन अशुभ भी होते हैं। इसलिए, आपको किसी शुभ दिन और मुहूर्त में ही नए घर में शिफ्ट करनी चाहिए।

अगर आप अपनी नये घर में शुभ तारीख और शुभकर मुहूर्त के प्रवेश करते है तो आपका गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। आपके घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा हमेशा आपके घर से दूर रहेगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और नया घर आपके लिए मंगलमय होगा।

गृह प्रवेश के लिए उत्तम दिन और मुहूर्त के बारे में जानना जरुरी है। अगर आप इसकी जानकारी रखते है तो आप एडवांस में प्लानिंग कर सकेंगे।

दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश शुभ दिन एवं मुहूर्त

शुभदिनएवंदिनांक शुभमुहूर्त शुभतिथि शुभनक्षत्र
2 दिसम्बर, 2022, शुक्रवार 06:56 AM से 06:57 AM, दिसम्बर 03 दशमी, एकादशी उत्तर भाद्रपद, रेवती
3 दिसम्बर, 2022, शनिवार 06:57 AM से 05:34 AM, दिसम्बर 04 एकादशी रेवती
8 दिसम्बर, 2022, बृहस्पतिवार 09:37 AM से 07:02 AM, दिसम्बर 09 प्रतिपदा रोहिणी, मॄगशिरा
9 दिसम्बर, 2022, शुक्रवार 07:02 AM से 02:59 PM प्रतिपदा, द्वितीया मॄगशिरा

गृह प्रवेश क्या है और ये क्यों जरुरी है उत्तम मुहूर्त में करना?

क्या सावन के महीने में गृह प्रवेश कर सकते हैं? - kya saavan ke maheene mein grh pravesh kar sakate hain?

मनुष्य के लिए घर होना जरुरी होता है। घर चाहे अपना हो या फिर किराये का, घर घर होता है। जब हम किसी घर में पहली बार प्रवेश करते है तो हमारा मन नई आशा, नए सपने और नई उमंग से भरा होता है।

जब घर अपना होता है तो यह किसी सपने से तनिक भी कम नहीं होता है। अपनी घर का मतलब अपनी एक छोटी सी दुनिया, जहाँ हम भिन्न भिन्न तरह के सपने संजोते है। पहली बार अपने नई घर में शिफ्ट करना एक ऐसा अहसास होता है जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

यह एक ऐसा पल होता है जिसे हम ताउम्र के लिए यादगार बना देना चाहते है। हमें अपने नए घर से ढेर साड़ी अपेक्षाएं होती है। हमारी यही कामना होती है कि हमार नया घर अपार खुशियां लाये। नया घर हमारे लिए प्रगतिकारक हो,मंगलमयी हो और साथ में यश, सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की सौगात दे।

लेकिन कई बार यह देखा गया है कि आपको अपनी नयी दुनिया रास नहीं आने लगती है। घर में बेवजह कलह और क्लेश होने लगता है। और इस तरह से आपके सारे सपने बिखरने लगते हैं। आखिर क्या कारण हो सकता है इसका?

आइये जानते है इसका कारण।

हमारे ख्याल से इसका प्रमुख कारण हो सकता है – आपने अपने नए घर में प्रवेश करने से पहले गृह प्रवेश पूजा नहीं किया हो या सही तरीके से नहीं किया हो।

यह भी हो सकता है कि गृह प्रवेश के दौरान अनजाने में वास्तु पूजा नहीं कि हो या फिर वास्तु नियमों का पालन नहीं किया हो। इनके अलावा यह भी हो सकता है कि आपने नए घर में शुभ दिन को प्रवेश नहीं किया हो।

नए घर में प्रवेश करने के लिए या गृह प्रवेश के दिन को चुनने के लिए, इन बातो का भी ध्यान रखे

गृह प्रवेश के लिए शुभ एवं अशुभ माह (महीना)

शुभमाह: माघ, फाल्गुन, वैसाख और ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

अशुभमाह: आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, और पौष माह को गृह प्रवेश के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है।

गृह प्रवेश के लिए शुभ एवं अशुभ दिन

शुभ दिन: गुरुवार के दिन को गृह प्रवेश के लिए बहुत ही शुभ दिन माना गया है। सोमवार, बुधवार, और शुक्रवार को भी गृह प्रवेश के लिहाज से शुभ माना गया है। इसके अलावा, शुक्लपक्ष तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी को गृह प्रवेश के लिए शुभ और सही दिन बताया गया है।

अशुभएवंवर्जितदिन: मंगलवार के दिन को गृह प्रवेश को शुभ नहीं माना जाता है। रविवार और शनिवार को भी गृह प्रवेश के लिए (विशेष परिस्थितियों में) वर्जित माना गया है। इसके अलावा, अमावस्या और पूर्णिमा को भी गृह प्रवेश नहीं करनी चाहिए।

जाने कितने प्रकार के होते है गृह प्रवेश?

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, पूजा का बहुत ही महत्त्व होता है। चाहे गृह प्रवेश हो या नयी दूकान का शुभारम्भ हो, हर कार्य में पूजा का एक अलग महत्त्व होता है।  चाहे आप लक्ष्मी पूजा करना चाहते हो या गणेश पूजा, आपको पूजा मन से, पूरी श्रद्धा से और सच्ची आस्था के साथ करनी चाहिए।

गृह प्रवेश पूजा का एक अलग ही महत्त्व होता है क्योंकि ये वो दिन होता है जब आप एक नए घर में प्रवेश करते है। और इस लिहाज से, ने घर की शान्ति और समृद्धि के लिए गृह पूजा करना अनिवार्य माना गया है।

क्या आप जानते है कि गृह प्रवेश कितने प्रकार के होते है? हिन्दू शास्त्रों के अनुसार,गृह प्रवेश निम्नलिखित तीन प्रकार के होते है।

1. अपूर्व गृह प्रवेश

अपूर्व गृह प्रवेश उसे कहते है जब कोई व्यक्ति पहली बार नयी बयान गए घर में प्रवेश करते है।

2. सपूर्व गृह प्रवेश

कई बार कुछ लोग किसी कारणवश अपने परिवार के साथ किसी दूसरी जगह (शहर) में अपने घर को खाली छोड़ कर रहने के लिए चले जाते है। जब वे फिर से अपने घर में वापस चाहते है तो उसके पहले भी गृह पूजा और घर शान्ति पूजा करवाते है। ऐसी गृह प्रवेश पूजा को सपूर्व गृह प्रवेश कहा जाता है।

3. द्वान्धव गृह प्रवेश

कभी कभी कुछ लोगो को अपने घर को किसी परेशानी या आपदा के वजह से कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ता है। जब वे दोबारा उस घर में प्रवेश करते है तो सबसे पहले वे गृह पूजा और घर शांति पूजा करवाते है। ऐसी पूजा को द्वान्धव गृह प्रवेश कहते है।

गृह प्रवेश पूजा सामग्री लिस्ट

गृह प्रवेश मंगलकारी मुहूर्त — अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: नए घर में प्रवेश के लिए कौन कौन से दिन (वार) शुभ होते है?

उत्तर: सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को गृह प्रवेश के लिए शुभ माना गया है।  वैसे आपको पंडित जी से अच्छे मुहूर्त की जानकारी लेकर ही नए घर में शिफ्ट करनी चाहिए।

प्रश्न: कौन कौन सी तिथियां गृह प्रवेश के लिए शुभ होती है?

उत्तर: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्लपक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, व त्रयोदशी को गृह प्रवेश के ख्याल से शुभ माना गया है।

प्रश्न: गृह प्रवेश के लिए कल्याणकारी नक्षत्र कौन  है?

उत्तर: अमावस्या और पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी को गृह प्रवेश के लिए शुभ और सही दिन बताया गया है।

प्रश्न: किस दिन को गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना गया है?

उत्तर: मंगलवार को गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना गया है।  रविवार और शनिवार को भी गृह प्रवेश के लिए (विशेष परिस्थितियों में) वर्जित माना गया है।

प्रश्न: सप्ताह के किस दिन को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही और शुभ दिन माना गया है?

उत्तर: गुरुवार के दिन को गृह प्रवेश के लिए बहुत ही शुभ दिन माना गया है।

प्रश्न: क्या  अमावस्या या पूर्णिमा को नए घर में शिफ्ट करना चाहिए ?

उत्तर: नहीं। आपको अमावस्या और पूर्णिमा को नये घर में शिफ्ट नहीं करनी चाहिए।  अमावस्या और पूर्णिमा को गृह प्रवेश के लिए सही दिन नहीं माना गया है।

प्रश्न: क्या गृह प्रवेश पूजा करवाना जरुरी है ? गृह प्रवेश पूजा नहीं करवाने का क्या नुकसान है?

उत्तर: गृह  प्रवेश पूजा (गृह शांति पूजा ) बहुत ही जरूरी है नए घर में प्रवेश करने से पहले। ऐसा माना जाता  है कि गृह प्रवेश पूजा नहीं करवाने से घर में सदैव कलह कलेश होते रहता है, स्वस्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और घर में बरकत नहीं होती है।

Helpful Resources:

  • Griha Pravesh Puja Vidhi PDF
  • List of Items Required for Griha Pravaesh PDF
  • Griha Pravesh Pula Samagri List in Hindi PDF
  • Griha Pravesh Mantra in Hindi PDF Format
  • Packers and Movers Cost Calculator

Suggested Readings:

  • Home Vastu Shastra Tips to Bring Positive Energy, Prosperity and Better Life
  • Feng Shui Tips for Moving into New House in the New Year 2022
  • 15 Ways to Throw a Memorable Housewarming Party on a Budget
  • Best Housewarming Wishes Messages, Quotes and Greetings
  • Housewarming Gifts Ideas – 12 Practical & Thoughtful Griha Pravesh Gifts
  • Best Nakshatra for Griha Pravesh – Which Nakshatra is Good for Housewarming?
  • Most Auspicious Dates for Moving into New Home in 2022

नोट – अगर आप नए घर में शिफ्ट करने की सोंच रहे है तो ये मुहूर्त आपके लिए मंगलकारी साबित हो सकते है। फिर भी हम सलाह देते है कि आप किसी जानकार पंडित जी या ज्योतिषी से जरूर संपर्क करें। क्योंकि विभिन्न जगहों का ग्रह-नक्षत्रों के समय में अन्तर होता है। इसलिए अलग अलग जगहों के लिए गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त अलग अलग हो सकते हैं। आशा है आपको यह लेख पसंद आयी होगी। नमस्कार !

क्या सावन के महीने में गृह प्रवेश कर सकते हैं? - kya saavan ke maheene mein grh pravesh kar sakate hain?

I am a passionate content marketer, business writer, blogger, content editor, and information junkie with a penchant for reading & writing. I have been working with writing challenged clients for over 15 years.

क्या सावन में गृह प्रवेश कर सकते हैं?

आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं। 3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित माना गाया है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है।

कौन से महीने में गृह प्रवेश करना चाहिए 2022?

साल के अंतिम माह दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए 5 दिन शुभ मुहूर्त है. जिन लोगों को इस माह में गृह प्रवेश कराना है, वे लोग इन 5 दिनों में अपने नए घर में गृह प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद जनवरी 2023 में गृह प्रवेश के 4 शुभ मुहूर्त, फरवरी 2022 में 06 मुहूर्त और मार्च 2023 में सबसे अधिक 07 शुभ मुहूर्त हैं.

गृह प्रवेश के लिए कौन सा महीना शुभ है?

गृह प्रवेश के लिए मार्च का महीना शुभ माना जाता है। मार्च 2023 में 4 तिथियां हैं जब आप अपने घर की गृह प्रवेश पूजा करा सकते हैं।

अगस्त में गृह प्रवेश कब करें?

गृह प्रवेश मुहूर्त 2022: गृह प्रवेश के लिए माहवार शुभ दिन.