क्या क्या चीज एक साथ नहीं खानी चाहिए? - kya kya cheej ek saath nahin khaanee chaahie?

क्या क्या चीज एक साथ नहीं खानी चाहिए? - kya kya cheej ek saath nahin khaanee chaahie?

Food Combinations: हो सकता है कि कभी आपका मन किया हो कि दही खाने के बाद चाय पीने का मन हो, लेकिन मां ने आपको मना कर दिया हो कि दही पर चाय नहीं पीते. कभी ऐसा अचार और दूध के साथ ही हुआ होगा, तो कभी कहा होगा कि अगर प्यास लगी है, तो पहले पानी लो फि‍र चाय पीना. चाय से के बाद पानी नहीं. मीठा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए यह सवाल भी आपके दिमाग में कई बार आया होगा. कई बार तो ऐसी दो चीजें भी हम साथ नहीं लेते, जो फायदेमंद और सेहतमंद आहार का हिस्सा हों. फल, दही, दूध, सलाद, दालें और मीट हेल्‍दी फूड तो हैं लेकिन पोषण तभी मिलता है जब आप इन्‍हें सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे. अब यह जान लेना भी जरूरी है कि‍ जब आप सलाद बनाते हैं तो किन किन फलों को एक साथ शामिल नहीं करना. दूध के साथ या बाद क्या नहीं खाना चाहिए या फिर दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए. यह सब हम आपको बताएंगे इसे लेख में.

यह भी पढ़ें

दही के साथ क्‍या नहीं खाना चाहिए : 
1. दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. 
2. मछली के साथ दही को खाने से बचना चाहिए. 
3. दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं. इस कारण वे पच नहीं पाते, इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती. 

दूध के साथ क्‍या नहीं खाना चाहिए 
1. दूध को तली-भुनी चीजों के साथ खाने से रिएक्‍शन हो सकता है. तो ऐसा करने से बचना चाहिए. 
2. अंडा, मीट, और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए. इनको एक साथ खाने से डाइजेशन में दिक्‍कत आ सकती है. 
3. दूध के साथ नमकीन चीजों को नहीं खाना चाहिए. दूध को नमक के साथ नहीं लेना चाहिए. नमक मिलने से मिल्‍क प्रोटीन जम जाता है और उसके पोषण में कमी आ जाती है. 

वह फल जो साथ नहीं खाने चाहिए 
1. विटामिन सी और कैल्शि‍यम वाले फलों को साथ खाने से बचें. 
2. संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए. यह शुगर में रुकावट पैदा करते हैं. 

आयुर्वेद के अनुसार किन-किन चीजों को साथ नहीं खाना चाहिए 

1. मछली और काली मिर्च. 
2. तिल और पालक. 
3. पीली मशरूम और सरसों का तेल.
4. ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन या मूंगफली.
5. खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल.
6. चावल के साथ सिरका.

अस्वीकरण : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता.

किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए? कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप बहुत सारी चीजें खा लिए हो और आपका पेट खराब हो गया? ऐसे सभी के साथ होता है, और इसकी वजह है एक साथ ऐसी चीजें खाना को एक दुसरे के साथ compatible न हो. भोजन करना और समय पर करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, पर क्या आप जानते है कि गलत combination में भोजन करने से हमारे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है? आइए जाने कि किस-किस के साथ क्या-क्या खाना वर्जित है –

1. दूध के साथ क्या न खाए?
दही, नमक, खट्टी चीजें, इमली, खरबूजा, नारियल, मूली या उसके पत्ते, तुरई, बेल, कुल्थी, खट्टे फल अगर ये सब दूध के साथ खाया जाए तो हानि होती है। दूध में गुड़ घोलकर सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रत्यक्ष में ही दूध फट जाता है। कटहल या तेल से बने पदार्थ भी हानिप्रद हैं।

क्या क्या चीज एक साथ नहीं खानी चाहिए? - kya kya cheej ek saath nahin khaanee chaahie?

2. दही के साथ क्या न खाए?
खीर, दूध, गर्म भोजन, केला या केले के साग, खरबूज, मुली इत्यादि नहीं लेना चाहिए।

3. शहद के साथ क्या न खाए?
मुली, खरबूज, समान मात्रा में घी, अंगूर, वर्षा का जल और गर्म जल हानिकारक होते हैं

  • खाना खाने से पहले भगवान को क्यों याद करते है?

4. घी के साथ क्या न खाए?
ठंडा दूध, ठंडा पानी और समान मात्रा में शहद हानिप्रद होता है।

5. खीरा के साथ क्या न खाए?
ककड़ी नहीं लेना चाहिए।

6. कटहल के साथ क्या न खाए?
पान खाना हानिप्रद है।

7. चावल के साथ क्या न खाए?
सिरका (vinegar) हानिप्रद है।

8. शीतल जल के साथ क्या न खाए?
मूंगफली, घी, तेल, खरबूजा, अमरुद, जामुन, ककड़ी, खीरा।

9. मुली के साथ क्या न खाए?
गुड़ हानिप्रद है।

10. खीर के साथ क्या न खाए?
खिचड़ी, खट्टे पदार्थ, कटहल, सत्तू नहीं लेना चाहिए।

11. मछली के साथ क्या न खाए?
दूध, गन्ने के रस, शहद और पानी के किनारे रहने वाले पक्षियों का माँस नहीं खाना चाहिए।

12. खरबूजे के साथ क्या न खाए?
लहसुन, मूली या उसके पत्ते, दूध अथवा दही हानिप्रद होते हैं।

13. माँस के साथ क्या न खाए?
शहद या पनीर लेने से पेट खराब होता है। 

14. तरबूज के साथ क्या न खाए?
पोदीना या शीतल जल नहीं लेना चाहिए।

15. गर्म पानी के साथ क्या न खाए?
शहद हानिप्रद होता है।

16. चाय के साथ क्या न खाए?
खीर, ककड़ी या ठंडा फल या ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।

17. गर्म भोजन के साथ क्या न खाए?
ठंडे भोजन या ठंडे पानी हानिप्रद है।

कौन कौन सी चीजें एक साथ नहीं खाना चाहिए?

उड़द की दाल के साथ मूली नहीं खाएं।.
केले के साथ मठा नहीं खाएं।.
दूध के साथ खटाई, मछली, खट्टे फल, बैंगन, तुरई, मूली, उड़द, दही आदि नहीं खाना चाहिए।.
दही के साथ दूध, पनीर, खीर, खीरा नहीं खाएं।.
खीर के साथ खटाई, कटहल, मदिरा नहीं खाना चाहिए।.
शहद के साथ अंगूर, गर्म दूध, मदिरा, मूली नहीं खाना चाहिए।.

कौन सी सब्जी एक साथ नहीं खाना चाहिए?

फैट और प्रोटीन को एक साथ न खाए घी, मक्खन, तेल आदि फैट्स को पनीर, अंडा, मीट जैसे भारी प्रोटींस के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दो तरह के खाने अगर एक साथ खाए जाएं, तो वे एक-दूसरे की पाचन प्रक्रिया में दखल देते हैं। इससे पेट में दर्द या पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।