कार्ल मार्क्स का क्या विचार है? - kaarl maarks ka kya vichaar hai?

मार्क्स के चार विचार, जो आज भी ज़िंदा हैं

  • मैक्स सीत्ज़
  • बीबीसी मुंडो

7 नवंबर 2017

कार्ल मार्क्स का क्या विचार है? - kaarl maarks ka kya vichaar hai?

इमेज स्रोत, Getty Images

2017 रूसी क्रांति का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, लेकिन जिनके विचारों पर ये क्रांति हुई, क्या वो आज भी प्रासंगिक हैं?

हालांकि जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने उन्नीसवीं शताब्दी में काफ़ी कुछ लिखा, लेकिन आज भी इसमें कोई विवाद नहीं है कि उनकी दो कृतियां 'कम्युनिस्ट घोषणा पत्र' और 'दास कैपिटल' ने एक समय दुनिया के कई देशों और करोड़ों लोगों पर राजनीतिक और आर्थिक रूप से निर्णयात्मक असर डाला था.

रूसी क्रांति के बाद सोवियत संघ का उदय इस बात का उदाहरण था. कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि बीसवीं शताब्दी के इतिहास पर समाजवादी खेमे का बहुत असर रहा है. हालांकि, जैसा मार्क्स और एंगेल्स ने लिखा था, उस तरह साम्यवाद ज़मीन पर नहीं उतर पाया.

अंततः समाजवादी खेमा ढह गया और पूंजीवाद लगभग इस पूरे ग्रह पर छा गया. आईए जानते हैं, मार्क्स के वे चार विचार कौन से हैं जो साम्यवाद की असफलता के बावजूद आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं.

1- राजनीतिक कार्यक्रम

'कम्युनिस्ट घोषणापत्र' और अपने अन्य लेखों में मार्क्स ने पूंजीवादी समाज में 'वर्ग संघर्ष' की बात की है और बताया है कि कैसे अंततः संघर्ष में सर्वहारा वर्ग पूरी दुनिया में बुर्जुआ वर्ग को हटाकर सत्ता पर कब्ज़ा कर लेगा.

अपनी सबसे प्रसिद्ध कृति 'दास कैपिटल' में उन्होंने अपने इन विचारों को बहुत तथ्यात्मक और वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषित किया है.

उनके प्रतिष्ठित जीवनी लेखक ब्रिटेन के फ़्रांसिस व्हीन कहते हैं, "मार्क्स ने उस सर्वग्राही पूंजीवाद के ख़िलाफ़ दार्शनिक तरीक़े तर्क रखे, जिसने पूरी मानव सभ्यता को ग़ुलाम बना लिया."

20वीं शताब्दी में मज़दूरों ने रूस, चीन, क्यूबा और अन्य देशों में शासन करने वालों को उखाड़ फेंका और निज़ी संपत्ति और उत्पादन के साधनों पर कब्जा कर लिया.

ब्रिटेन के स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में जर्मन इतिहासकार अलब्रेख़्त रिसल कहते हैं कि 'भूमंडलीकरण के पहले आलोचक थे मार्क्स. उन्होंने दुनिया में बढ़ती ग़ैरबराबरी के प्रति चेतावनी दी थी.'

2007-08 में आई वैश्विक मंदी ने एक बार फिर उनके विचारों को प्रासंगिक बना दिया.

2-मंदी का बार बार आना

पूंजीवाद के 'पिता' एडम स्मिथ के 'वेल्थ ऑफ़ नेशन' से उलट मार्क्स का मानना था कि बाज़ार को चलाने में किसी अदृश्य शक्ति की भूमिका नहीं होती.

बल्कि वो कहते हैं कि मंदी का बार बार आना तय है और इसका कारण पूंजीवाद में ही निहित है.

अलब्रेख़्त के अनुसार, "उनका विचार था कि पूंजीवाद के पूरी तरह ख़त्म होने तक ऐसा होता रहेगा."

1929 में शेयर बाज़ार औंधे मुंह गिर गया और इसके बाद आने वाले झटके 2007-08 के चरम तक पहुंच गए, जब दुनिया का वित्त बाज़ार अभूतपूर्व रूप से संकट में आ गया था.

विशेषज्ञ कहते हैं कि हालांकि इन संकटों का असर भारी उद्योगों की जगह वित्तीय क्षेत्र पर अधिक पड़ा.

3-अकूत मुनाफ़ा और एकाधिकार

मार्क्स के सिद्धांत का एक अहम पहलू है- 'अतिरिक्त मूल्य.' ये वो मूल्य है जो एक मज़दूर अपनी मज़दूरी के अलावा पैदा करता है.

मार्क्स के मुताबिक़, समस्या ये है कि उत्पादन के साधनों के मालिक इस अतिरिक्त मूल्य को ले लेते हैं और सर्वहारा वर्ग की क़ीमत पर अपने मुनाफ़े को अधिक से अधिक बढ़ाने में जुट जाते हैं.

इस तरह पूंजी एक जगह और कुछ चंद हाथों में केंद्रित होती जाती है और इसकी वजह से बेरोज़गारी बढ़ती है और मज़दूरी में गिरावट आती जाती है.

इसे आज भी देखा जा सकता है.

ब्रिटिश मैग्जीन 'द इकोनॉमिस्ट' के एक हालिया विश्लेषण के अनुसार, पिछले दो दशकों में अमरीका जैसे देशों में मज़दूरों का वेतन स्थिर हो गया है, जबकि अधिकारियों के वेतन में 40 से 110 गुने की वृद्धि हुई है.

4-भूमंडलीकरण और ग़ैरबराबरी

हालांकि मार्क्स के जीवनी लेखक फ़्रांसिस व्हीन कहते हैं कि पूंजीवाद अपनी कब्र खुद खोदता है, मार्क्स की ये बात ग़लत है, बल्कि इससे उलट ही हुआ है, साम्यवाद ख़त्म हुआ तो दूसरी तरफ़ पूंजीवाद सर्वव्यापी हुआ है.

लेकिन पेरिस विश्वविद्यालय में दर्शन के प्रोफ़ेसर और मार्क्सवादी विचारक जैक्स रैंसियर का कहना है कि, "चीनी क्रांति की वजह से आज़ाद हुए शोषित और ग़रीब मज़दूरों को आत्महत्या की कगार पर ला खड़ा किया गया है ताकि पश्चिम सुख सुविधा में रह सके, जबकि चीन के पैसे से अमरीका ज़िंदा है, वरना वो दिवालिया हो जाएगा."

भले ही मार्क्स अपनी भविष्यवाणी में असफल हो गए हों, पूंजीवाद के वैश्विकरण की आलोचना करने में उन्होंने ज़रा भी ग़लती नहीं की.

'कम्युनिस्ट घोषणा' पत्र में उन्होंने तर्क किया है कि पूंजीवाद के वैश्विकरण ही अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का मुख्य कारण बनेगा. और 20वीं और 21वीं शताब्दी के वित्तीय संकटों ने ऐसा ही दिखाया है.

यही कारण है कि भूमंडलीकरण की समस्याओं पर मौजूदा बहस में मार्क्सवाद का बार बार ज़िक्र आता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

कार्ल मार्क्स
कार्ल मार्क्स का क्या विचार है? - kaarl maarks ka kya vichaar hai?

मार्क्स का 1875 में लिया गया चित्र
जन्म कार्ल हेनरिख मार्क्स
5 मई 1818
राइन प्रांत के ट्रियर नगर, जर्मनी
मृत्यु 14 मार्च 1883 (उम्र 64)
लंदन, ब्रिटेन
धार्मिक मान्यता ईसाई; बाद में धर्म त्याग दिया (नास्तिक)
जीवनसाथी जेनी वेस्टफेलन
हस्ताक्षर

कार्ल मार्क्स का क्या विचार है? - kaarl maarks ka kya vichaar hai?

पूंजीवाद
पर एक श्रृंखला का हिस्सा

अवधारणाएँ

  • व्यापार
  • व्यापार चक्र
  • व्यापारी
  • पूंजी
  • पूंजी संचय
  • पूंजी बाजार
  • पूंजीवादी उत्पादन पद्धति
  • कंपनी
  • निगम
  • प्रतिस्पर्धी बाजार
  • आर्थिक हस्तक्षेप
  • आर्थिक उदारवाद
  • आर्थिक अधिशेष
  • उद्यमिता
  • काल्पनिक पूंजी
  • वित्तीय बाज़ार
  • नि: शुल्क मूल्य प्रणाली
  • मुक्त बाजार
  • वस्तुएँ और सेवाएँ
  • निवेशक
  • अदृश्य हाथ
  • उदारीकरण
  • सीमान्तवाद
  • धन
  • निजी संपत्ति
  • निजीकरण
  • मुनाफ़ा
  • किराया ढूंढना
  • आपूर्ति और मांग
  • अधिशेष मूल्य
  • मूल्य
  • वेतन श्रम

आर्थिक प्रणालियाँ

  • एंग्लो-सैक्सन
  • सत्तावादी
  • कॉर्पोरेट
  • डिरिजिज़्म
  • मुक्त बाजार
  • मानववादी
  • लेसे-फ़ेयर
  • उदार
  • मुक्तिवादी
  • बाज़ार
  • लालची
  • मिश्रित
  • एकाधिकार
  • राष्ट्रीय
  • नव-उदारवाद
  • नॉर्डिक
  • निजी
  • अहस्तक्षेप
  • विनियमित बाजार
  • नियामक
  • राइन
  • सामाजिक
  • राज्य
  • राज्य-प्रायोजित
  • कल्याणकारी

आर्थिक सिद्धांत

  • अमेरिकन
  • ऑस्ट्रियाई
  • चार्टलवाद
    • आधुनिक मौद्रिक सिद्धांत
  • शिकागो
  • क्लासिक
  • संस्थागत
  • कीन्सियन
    • नव
    • नया
    • उत्तर
  • मार्क्सवादी
  • मुद्रावादी
  • नवशास्त्रीय
  • नया संस्थागत
  • आपूर्ति पक्ष नीति

उत्पत्ति

  • ज्ञानोदय का युग
  • पूंजीवाद और इस्लाम
  • वाणिज्यिक क्रांति
  • सामंतवाद
  • औद्योगिक क्रांति
  • वणिकवाद
  • आदिम संचय
  • भूतंत्र
  • साधारण वस्तु उत्पादन

विकास

  • उन्नत
  • उपभोक्ता
  • कॉर्पोरेट
  • crony (सहचर)
  • वित्त
  • वैश्विक
  • अनुदार
  • उत्तर-पूंजीवाद
  • मार्क्सवादी सिद्धांत
  • सौदागर
  • rentier (किराया)
  • राज्य एकाधिकार
  • टेक्नो

व्यक्ति

  • एडम स्मिथ
  • जॉन स्टुअर्ट मिल
  • डेविड रिकार्डो
  • थॉमस रॉबर्ट माल्थस
  • जीन-बैप्टिस्ट से
  • कार्ल मार्क्स
  • मिल्टन फ्रीडमैन
  • फ़्रीड्रिक हायक
  • जॉन मेनार्ड कीन्स
  • अल्फ्रेड मार्शल
  • लुडविग वॉन मिसेस
  • आयन रैंड
  • मरे रोथबर्ड
  • जोसेफ शंपेटर
  • थोरस्टीन वेबलन
  • मैक्स वेबर
  • रोनाल्ड कोज़

संबंधित विषय

  • पूंजीवाद का विरोध
  • पूंजीवादी राज्य
  • उपभोक्तावाद
  • संकट सिद्धांत
  • पूंजीवाद की आलोचना
  • सहचरवाद
  • पूंजीवाद की संस्कृति
  • एवरग्रीनिंग
  • प्राकृतिक संसाधनों का शोषण
  • वैश्वीकरण
  • इतिहास
  • सिद्धांत का इतिहास
  • बाजार अर्थव्यवस्था
  • पूंजीवाद के कालखंड
  • परिप्रेक्ष्य
  • उत्तर-पूंजीवाद
  • अटकलबाजी
  • सहज आदेश
  • उद्यम परोपकार

विचारधाराएँ

  • अराजक-पूंजीवाद
  • अधिनायकवादी पूंजीवाद
  • लोकतांत्रिक पूंजीवाद
  • डिरिजिज़्म
  • पर्यावरणवादी पूंजीवाद
  • मानवतावादी पूंजीवाद
  • समावेशी पूंजीवाद
  • उदार पूंजीवाद
  • उदारतावाद
  • मुक्तिवादी
  • नव-पूंजीवाद
  • नव-उदारवाद
  • Ayn Rand's objectivism (निष्पक्षतावाद)
  • ओर्डोलिबरलिज़्म
  • दक्षिणपंथी मुक्तिवाद
  • सामाजिक लोकतंत्र

  • कार्ल मार्क्स का क्या विचार है? - kaarl maarks ka kya vichaar hai?
    राजनीति प्रवेशद्वार

  • दे
  • वा
  • सं

कार्ल मार्क्स (1818 - 1883) जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिक सिद्धांतकार, समाजशास्त्री, पत्रकार और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। इनका पूरा नाम कार्ल हेनरिख मार्क्स था। इनका जन्म 5 मई 1818 को जर्मनी के राइन प्रांत के ट्रियर नगर में एक यहूदी परिवार में हुआ था।। 1824 में इनके परिवार ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने कानून का अध्ययन करने के लिए बॉन विश्वविद्यालय जर्मनी में प्रवेश लिया। तत्पश्चात्‌ उन्होंने बर्लिन और जेना विश्वविद्यालयों में साहित्य, इतिहास और दर्शन का अध्ययन किया। इसी काल में वह हीगेल के दर्शन से बहुत प्रभावित हुए। 1839-41 में उन्होंने दिमॉक्रितस और एपीक्यूरस के प्राकृतिक दर्शन पर शोध-प्रबंध लिखकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

शिक्षा समाप्त करने के पश्चात्‌ 1842 में मार्क्स उसी वर्ष कोलोन से प्रकाशित राइन समाचार पत्र में पहले लेखक और तत्पश्चात्‌ संपादक के रूप में सम्मिलित हुए किंतु सर्वहारा क्रांति के विचारों के प्रतिपादन और प्रसार करने के कारण 15 महीने बाद ही 1843 में उस पत्र का प्रकाशन बंद करवा दिया गया। मार्क्स पेरिस चले गए, वहाँ उन्होंने 'द्यूस फ्रांजोसिश' जारबूशर पत्र में हीगेल के नैतिक दर्शन पर अनेक लेख लिखे। 1845 में वह फ्रांस से निष्कासित होकर ब्रूसेल्स चले गये और वहीं उन्होंने जर्मनी के मजदूर सगंठन और 'कम्युनिस्ट लीग' के निर्माण में सक्रिय योग दिया। 1847 में एजेंल्स के साथ 'अंतराष्ट्रीय समाजवाद' का प्रथम घोषणापत्र (कम्युनिस्ट मॉनिफेस्टो) प्रकाशित किया।

1848 में मार्क्स ने पुन: कोलोन में 'नेवे राइनिशे जीतुंग' का संपादन प्रारंभ किया और उसके माध्यम से जर्मनी को समाजवादी क्रांति का संदेश देना आरंभ किया। 1849 में इसी अपराघ में वह प्रशा से निष्कासित हुए। वह पेरिस होते हुए लंदन चले गए और जीवन पर्यंत वहीं रहे। लंदन में सबसे पहले उन्होंने 'कम्युनिस्ट लीग' की स्थापना का प्रयास किया, किंतु उसमें फूट पड़ गई। अंत में मार्क्स को उसे भंग कर देना पड़ा। उसका 'नेवे राइनिश जीतुंग' भी केवल छह अंको में निकल कर बंद हो गया।

1859 में मार्क्स ने अपने अर्थशास्त्रीय अध्ययन के निष्कर्ष 'जुर क्रिटिक दर पोलिटिशेन एकानामी' नामक पुस्तक में प्रकाशित किये। यह पुस्तक मार्क्स की उस बृहत्तर योजना का एक भाग थी, जो उन्होंने संपुर्ण राजनीतिक अर्थशास्त्र पर लिखने के लिए बनाई थी। किंतु कुछ ही दिनो में उनको लगा कि उपलब्ध साम्रगी उसकी योजना में पूर्ण रूपेण सहायक नहीं हो सकती। अत: उन्होंने अपनी योजना में परिवर्तन करके नए सिरे से लिखना आंरभ किया और उसका प्रथम भाग 1867 में दास कैपिटल (द कैपिटल, हिंदी में पूंजी शीर्षक से प्रगति प्रकाशन मास्‍को से चार भागों में) के नाम से प्रकाशित किया। 'द कैपिटल' के शेष भाग मार्क्स की मृत्यु के बाद एंजेल्स ने संपादित करके प्रकाशित किए। 'वर्गसंघर्ष' का सिद्धांत मार्क्स के 'वैज्ञानिक समाजवाद' का मेरूदंड है। इसका विस्तार करते हुए उन्होंने इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या और बेशी मूल्य (सरप्लस वैल्यू) के सिद्धांत की स्थापनाएँ कीं। मार्क्स के सारे आर्थिक और राजनीतिक निष्कर्ष इन्हीं स्थापनाओं पर आधारित हैं।

1864 में लंदन में 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर संघ' की स्थापना में मार्क्स ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ की सभी घोषणाएँ, नीतिश् और कार्यक्रम मार्क्स द्वारा ही तैयार किये जाते थे। कोई एक वर्ष तक संघ का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा, किंतु बाकुनिन के अराजकतावादी आंदोलन, फ्रांसीसी जर्मन युद्ध और पेरिस कम्यूनों के चलते 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर संघ' भंग हो गया। किंतु उनकी प्रवृति और चेतना अनेक देशों में समाजवादी और श्रमिक पार्टियों के अस्तित्व के कारण कायम रही।

'अंतरराष्ट्रीय मजदूर संघ' भंग हो जाने पर मार्क्स ने पुन: लेखनी उठाई। किंतु निरंतर अस्वस्थता के कारण उनके शोधकार्य में अनेक बाधाएँ आईं। मार्च 14, 1883 को मार्क्स के तूफानी जीवन की कहानी समाप्त हो गई। मार्क्स का प्राय: सारा जीवन भयानक आर्थिक संकटों के बीच व्यतीत हुआ। उनकी छह संतानो में तीन कन्याएँ ही जीवित रहीं।

पूँजीवाद[संपादित करें]

मजदूरो की तहरीक में एक नए तूफ़ान की पेशबीनी करते हुए मार्क्स ने कोशिश की कि अपनी अर्थशास्त्रीय रचना करने की गति तेज़ कर दे। अठारह माह की इंतजार के बाद जब उसने अपने अर्थशास्त्रीय अध्ययन का फिर से आग़ाज़ किया तो उसने इस रचना को अIज नए सिरे से तर्तीब देने का फ़ैसला किया। और उसको 1859 में प्रकाशित "द क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी" में हिस्से के रूप में ना छापा जाये, बल्कि ये एक अलग किताब हो। 1867 में उसे "दास कैपिटल"नाम से जर्मन भाषा मे प्रकाशित किया गया। अमरीकी ख़ानाजंगी की वजह से मार्क्स अपनी आमदनी का बड़ा ज़रीया खो चुका था। अब वो न्यूयार्क के रोज़नामा द ट्रिब्यून के लिए नहीं लिख सकता था। उस के बाल बच्चों के लिए इंतिहाई मुश्किलों का ज़माना फिर आ गया। ऐसी हालत में अगर एंगल्स की तरफ़ से मुतवातिर और बेग़रज़ माली इमदाद ना मिलती तो मार्क्स कैपिटल की तकमील ना कर सकता।

द कैपिटल में कार्ल मार्क्स का प्रस्ताव है कि पूंजीवाद के प्रेरित बल श्रम, जिसका काम अवैतनिक लाभ और अधिशेष मूल्य के परम स्रोत के शोषण करने में है।

यह भी देखें[संपादित करें]

  • मार्क्सवाद की समालोचना

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • मार्क्सवादी

कार्ल मार्क्स की विचारधारा कौन सी है?

कार्ल मार्क्स की साम्यवादी विचारधारा ही मार्क्सवादी विचारधारा के नाम से जानी जाती है। मार्क्स एक समाजवादी विचारक थे और यथार्थ पर आधारित समाजवादी विचारक के रूप में जाने जाते हैं।

कार्ल मार्क्स का मूल सिद्धांत क्या है?

कार्ल मार्क्स का मानना है कि प्रकृति में पाया जाने वाला प्रत्येक पदार्थ गतिशील है। जो आज है, कल नहीं था, कल था वह आज नहीं है और जो आज है वह कल नहीं होगा। गतिशीलता का यह सिद्धांत इस जड़ प्रकृति में निरन्तर कार्य करता है और नई-नई वस्तुओं या पदार्थों का निर्माण करता है। इसलिए यह भौतिकवादी विश्व सदैव गतिशील व प्रगतिशील है

कार्ल मार्क्स का क्या विचार था?

मार्क्स के सिद्धांत का एक अहम पहलू है- 'अतिरिक्त मूल्य. ' ये वो मूल्य है जो एक मज़दूर अपनी मज़दूरी के अलावा पैदा करता है. मार्क्स के मुताबिक़, समस्या ये है कि उत्पादन के साधनों के मालिक इस अतिरिक्त मूल्य को ले लेते हैं और सर्वहारा वर्ग की क़ीमत पर अपने मुनाफ़े को अधिक से अधिक बढ़ाने में जुट जाते हैं.

कार्ल मार्क्स पूंजीवाद पर क्या विचार था?

मार्क्स का जवाब है कि पूंजीवाद, श्रमिकों के बीच प्रतिस्पर्धा, विखंडन और अलगाव को बढ़ावा देने के बावजूद, उन्हें "संयोजन" के माध्यम से एक साथ आने में सक्षम बनाता है।