ज्यादा मखाना खाने से क्या होता है? - jyaada makhaana khaane se kya hota hai?

Published on: 24 August 2021, 08:00 am IST

Show
  • 94

मखाना जिसे फूल मखाने के नाम से भी जाना जाता है, वॉटर लिली फैमिली से जुड़ा हुआ है। यह पौधा पूर्वी एशिया से संबंधित है। यह पानी में बड़ा होता है और हल्के बैंगनी रंग के फूल देता है। मखाने के बीजों का भारतीय रसोई में एक खास स्थान मिलता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे कई तरह के व्यंजनों में शामिल किया जाता है। पर क्या इनका सेवन हमेशा हेल्दी होता है या ज्यादा मखाने खाने का आपकी सेहत पर कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए आज इसी को चैक करते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना हैं मखाने 

कोलंबिया एशिया अस्पताल में डायटीशियन डॉक्टर अनिका बग्गा के अनुसार 100 ग्राम मखाने में  347 – 350 कैलोरीज़, 0.1 ग्राम फैट, 77 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 9.7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रीजन प्रॉपर्टी की वजह से यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसका अत्याधिक सेवन इसकी इसी प्रॉपर्टी के कारण नुकसानदायक भी हो सकता है। 

शायद आप यह बात पढ़कर चौक गई होंगी। इसलिए आगे जानें कि मखाने का अत्याधिक सेवन आपके लिए कैसे नुकसानदायक हो सकता है। 

यकीनन मखाने आपके लिए लाभदायक हैं, पर सीमित मात्रा में। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं ज्यादा मखाने खाने के साइड इफैक्ट 

1 सेल्स कॉन्ट्रैक्ट हो सकती हैं

मखाने में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं। अर्थात इनका सेवन करने से आपकी सेल्स कॉन्ट्रैक्ट हो सकती हैं। यह मांसपेशियों में थकान का एक प्रमुख कारण है। इसलिए आपको सिर्फ सीमित मात्रा में ही मखाने का सेवन करना चाहिए। 

2 एलर्जी हो सकती है

मखाने में स्टार्च भी मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ लोगों को स्टार्च के कारण एलर्जी होती है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मच्छरों के काटने से होने वाले निशानों से बचना चाहती हैं तो अपनाएं यह टिप्स

3 कॉमन कोल्ड में नुकसानदायक

अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रही हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको तुरंत या फिर कुछ समय बाद साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

4 बच्चे को दूध पिलाते समय न करें सेवन

अगर आप अपने बच्चे को दूध पिला रही हैं या फिर आप गर्भवती हैं, तो आप को मखानों का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर राय ले लेनी चाहिए। हो सकता है आपके बच्चे को मखाने का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स देखने को मिलें।

5 ब्लोटिंग की समस्या

मखाने का सेवन दस्त के लिए उपचार के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि जब आप ज्यादा मखाने खाती हैं, तो आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मखाने का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या आ जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

इसके साथ ही बहुत से लोगों में मखाने का सेवन करने से पेट फूलने और गैस की समस्या होने लगती है। इसलिए आप को इनका अधिक सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

6 दवाइयों के अवशोषण में रुकावट

अगर आप किसी शारीरिक स्थिति से जूझ रही हैं और उसकी दवाइयां ले रही हैं। तो मखाने का सेवन करने से हो सकता है उन दवाइयों का अवशोषण बंद हो जाए। मखाने के कारण उन दवाइयों के साथ एक नकारात्मक प्रतिक्रिया भी हो सकती है और आपकी स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

एक दिन में कितने मखाने खाना है सुरक्षित 

हांलांकि पिछले कई सालों से मखानों का प्रयोग चाइनीज व आयुर्वेदिक औषधियों में किया जा रहा है। यह बांझपन और ब्लड प्रेशर के उपचार में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और कम फैट की वजह से यह आपके लिए हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हो सकता है। 

पर अति हर चीज की बुरी है। मखानों के इतने सारे लाभ होने के बावजूद अगर आप इनका सेवन अधिक मात्रा में करती हैं, तो आपको बहुत से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते है। इसलिए बेहतर है कि आप दिन भर में 25 से 30 ग्राम से अधिक मखाना न खाएं। 

आपकी मुट्ठी आपकी सेहत की परफेक्ट माप है। आपको किसी भी आहार का दिन भर में एक मुट्ठी से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

Disadvantages of eating too much makhana: सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं आखिर किन लोगों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना फायदे की जगह नुक

ज्यादा मखाना खाने से क्या होता है? - jyaada makhaana khaane se kya hota hai?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 10 Nov 2022 09:08 AM

Side Effects Of Makhana: मखाने में मौजूद पोषक तत्वों के कारण लोग इसे व्रत में भी खाना पसंद करते हैं। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। जिसकी वजह से लोग इसे अपनी वेट लॉस जर्नी में भी शामिल करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं आखिर किन लोगों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। 

सेहत से जुड़ी इन समस्याओं के होने पर न खाएं मखाने-
गैस्ट्रिक समस्या: मखाने में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह पचने में अधिक समय लेता है। ऐसे में अगर आपको गैस्ट्रिक या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो मखाने का सेवन तुरंत बंद कर दें। मखाने का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

किडनी स्टोन: अगर आपको किडनी स्टोन की शिकायत है तो मखाने का सेवन बेहद सीमित मात्रा में या फिर ना ही करें। दरअसल, मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है। 

कॉमन फ्लू: अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रहे हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लू में मखानों का सेवन आपकी तबीयत को खराब कर सकता है।

दस्त की समस्या: मखाना में मौजूद फाइबर दस्त पीड़ितों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, मखाने में मौजूद फाइबर का एक मुख्य काम बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाना होता है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है तो उसे फाइबर रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप पहले से ही दस्त से पीड़ित हैं तो मखाने का सेवन न करें। यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

एलर्जी की समस्या: मखाना का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में स्टार्च मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।

ज्यादा मखाना खाने से क्या होता है? - jyaada makhaana khaane se kya hota hai?

1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?

मखानों को फ्राई करके खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए. रिसर्च में सामने आया है कि एक व्यक्ति को दिन में 6 से 7 मखाने खाने चाहिए.

मखाना खाने से नुकसान क्या है?

दरअसल, मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है। कॉमन फ्लू: अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रहे हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लू में मखानों का सेवन आपकी तबीयत को खराब कर सकता है।

मखाना कैसे नहीं खाना चाहिए?

मखाने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से इसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. इसलिए जिन लोगों को गैस्ट्रिक या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्या होती है, उन्हें मखाने नहीं खाने चाहिए. वरना आपकी समस्या और बढ़ सकती है.

सुबह खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए?

खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुबह के वक्त 6-7 मखाने खाने चाहिए, यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. क्योंकि इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है. दरअसल, मखाने आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं. मखानों में कैल्शियम मैग्नीशियम प्रोटीन पाया जाता है.