गुरुवार के दिन क्या करें क्या न करें? - guruvaar ke din kya karen kya na karen?

गुरुवार की प्रकृति क्षिप्र है। यह दिन ब्रह्मा और बृहस्पति का दिन माना गया है। भाग्य जागृत करने और लंबी आयु के लिए गुरुवार का व्रत करना चाहिए। गुरुवार को मंदिर जाने का बहुत ही खास महत्व होता है। आओ जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौनसे कार्य नहीं करना चाहिए।


ये कार्य न करें :

1. इस दिन शेविंग न बनाएं और शरीर का कोई भी बाल न काटें अन्यथा संतान सुख में बाधा उत्पन्न होगी। इस दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए।

2. दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य में यात्रा करना वर्जित है। खासकर इस दिन दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है। यात्रा जरूरी हो तो
दहीं या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें।

3. गुरुवार को ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है। नमक खाने से गुरु अस्त हो जाता है।

4. इस दिन दूध और केला खाना भी वर्जित माना गया है।

5. इस दिन गुरु, देवता, पिता, दादा और धर्म का अपमान करना या मजाक उड़ान भारी पड़ सकता है।

6. इस दिन कपड़े धोना वर्जित माना जाता है।

7. इस दिन पौछा लगाना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से गुरु ग्रह अशुभ होता है जिससे व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता।

8. इस दिन खिचड़ी खाने को भी वर्जित माना गया है।

9. ऐसा माना जाता है गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है।

10. गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर दिन विशेष होता है। हर दिन के देवता भी निश्चित है। लेकिन इनमें भी गुरुवार का विशेष महत्व है। घर के बड़े बुजुर्ग कुछ काम गुरुवार के दिन नहीं करने की सलाह देते हैं। जानिए 5 ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार को कतई नहीं करने चाहिए :-

1. शेविंग करना : किसी भी जन्मकुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन के स्थान होते हैं। गुरु ग्रह इन दोनों ही स्थानों का कारक ग्रह होता है। गुरुवार को गुरु ग्रह को कमजोर किए जाने वाले काम करने से धन की वृद्धि रुक जाती है। धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हों। उन सभी में रुकावट आने लगती है। गुरुवार के दिन शेविंग करना भी इसीलिए निषेध है। शरीर के बालों को साफ करना गुरुवार के दिन उचित नहीं माना जाता है।

2. नाखून काटना : नाखून गुरुवार को काटना धन हानि का संकेत हैं। इससे घर के मुखिया की तरक्की कम होती है या बाधित होती है। घर में पीड़ा आती है।

3. बाल धोना : गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने से इसलिए मनाही की गई है। महिलाओं की जन्म कुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही बृहस्पति ही संतान का कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। बृहस्पतिवार को सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है जिससे बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी होती है।

4. बाल कटाना : बाल ना धोने वाला तर्क ही यहां भी लागू होता है। इस दिन बाल भी नहीं कटवाना चाहिए। बाल कटवाने का गलत असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।


5. पोंछा लगाना : बृहस्पति का प्रभाव शरीर पर रहता है। उसी प्रकार से घर पर भी बृहस्पति का प्रभाव उतना ही गहरा होता है। वास्तु अनुसार घर में ईशान कोण का स्वामी गुरु होता है। ईशान कोण धर्म और शिक्षा की दिशा है। पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है। ईशान कोण का संबंध परिवार के नन्हे सदस्यों यानी बच्चों से होता है। साथ ही घर के पुत्र संतान का संबंध भी इसी कोण से होता है। घर के बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है। अत: गुरुवार के दिन उपरोक्त कार्य करने से बचना चाहिए।

यह मतांतर से अंधविश्वास भी हो सकता है लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी यह बातें हस्तांतरित हो रही है। यहां सिर्फ मान्यता दी गई है उसे मानना न मानना आपके विवेक पर निर्भर करता है।

हिंदू धर्म में पंचांग को काफी महत्व दिया जाता है और पंचांग में हफ्ते के 7 दिनों का अपना-अपना महत्व है. सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित किया गया है. इसी क्रम में गुरुवार जिसे बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है इस दिन ब्रह्मा, बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. हमारे सौरमंडल में बृहस्पति ग्रह सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है. शास्त्रों में इस ग्रह को देवताओं का गुरु भी कहा गया है. ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो उस व्यक्ति की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें हैं जो गुरुवार के दिन करना वर्जित माना गया है. तो चलिए भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजें जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए.

– हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन बाल काटना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना वर्जित माना गया है. ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन इन सब कामों को करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही व्यक्ति की उन्नति में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं.

यह भी पढ़ें – पूजा के समय कलावा बांधते हुए रखें इन बातों का ख्याल

– गुरुवार के दिन किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना चाहिए. उस दिन ना तो किसी व्यक्ति से कर्ज लेना चाहिए और ना ही किसी व्यक्ति को उधार पैसे देने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ने की संभावना होती है.

-गुरुवार के दिन जाने या अनजाने में पिता, गुरु या किसी भी साधु संतों का अपमान नहीं करना चाहिए. यह सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए इनका अपमान करने से बृहस्पति नाराज होते हैं, और व्यक्ति को तरह तरह के कष्ट उठाने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें – मात्र 1 गुड़हल का फूल लएगा आपके जीवन में आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि

– गुरुवार के स्वामी भगवान नारायण होते हैं, और इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं. गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण की एक साथ पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य और खुशियां आती हैं. साथ ही पति पत्नी के रिश्ते में भी अटूटता बनी रहती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Lord vishnu, Religion

FIRST PUBLISHED : April 21, 2022, 06:05 IST

गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए?

गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है. माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. गुरुवार के दिन ना तो कपड़े धोने चाहिए और ना ही नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए. इस दिन घर से कबाड़ भी नहीं निकलना चाहिए.

गुरुवार के दिन घर में क्या करना चाहिए?

1. गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश जल्द पूर्ण होगी। 2. शीघ्र विवाह के लिए बृहस्पतिवार का व्रत रखें और विशेष रूप से इस दिन पीले कपड़े पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें।

गुरुवार को साबुन लगाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन शरीर पर साबुन, तेल लगाने एवं कपड़े धोने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर गुरु ग्रह भारी हो जाता है जिससे व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देने से छोड़ सकता है और परिणाम स्वरूप धीरे-धीरे घर की सुख शांति चली जाती है।

गुरुवार को कपड़े क्यों नहीं देते?

ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ कार्यों को करने की विशेष मनाही होती है. गुरुवार के दिन कपड़े और बाल धोने से लेकर कई कार्यों को शास्त्रों में वर्जित माना गया है. यदि आप इस दिन निषेध कार्यों को करते हैं तो इससे बृहस्पति ग्रह रुष्ट होते हैं और घर-परिवार में दुखों का संकट छा जाता है.