गणेश जी का स्टेज कैसे सजाएं? - ganesh jee ka stej kaise sajaen?

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas at Home: गणेशोत्सव के प्रारंभ होने में बस कुछ ही समय शेष रह गए हैं। गणेशोत्सव के आते ही माहौल खुशनुमा बन जाता है और हर एक व्यक्ति श्री गणेश की भक्ति में मग्न हो जाता है। घरों मे गणपति का स्वागत करने के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं। गणेश उत्सव के समय लोग अपने घर को साफ सुथरा करते हैं और सजाते हैं। ऐसे में हर साल लोग अपने घरों को सजाने के लिए नए-नए थीम्स और नए-नए तरीके ढूंढते हैं। अगर आप भी इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो यहां गणेशोत्सव डेकोरेशन के लिए आइडियाज दिए गए हैं। 

पौधों से मंडप और पूजा घर को सजाएं

अगर आप अपने गणेशोत्सव डेकोरेशन को नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो मंडप और पूजा घर को पौधों से सजाएं। इससे आपके गणेशोत्सव डेकोरेशन को ना ही सिर्फ नेचुरल लुक मिलेगा बल्कि आपके घर का वातावरण भी फ्रेश बना रहेगा। 

दीवारों को सजाएं

अक्सर लोग गणेशोत्सव के दौरान अपने घरों को फूल-पत्ती और गुब्बारों से सजाते हैं। मगर, इस बार आप ट्रेडिशनल तरीके को दरकिनार करके कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। इस गणेशोत्सव अपने घर के दीवारों को नया लुक दीजिए। गणेशोत्सव के लिए आप अपने दीवारों पर अध्यात्म से जुड़े क्रिएटिव भी सजा सकते हैं। 

अपने घर के पूजा चौकी और पूजा घर पर करें छोटा सा इन्वेस्टमेंट 

अगर आप सालों से एक ही पूजा चौकी इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस वर्ष छोटा सा इन्वेस्टमेंट अपने पूजा चौकी पर करें। इसके साथ आप अपने घर के मंदिर पर भी इन्वेस्ट करके उसे एक नया रूप दे सकते हैं। अपने पूजा घर में आप नए रूम इंटीरियर्स भी ऐड कर सकते हैं।

घर पर बनाएं गणेश जी की मूर्ति

अगर आप हर साल बाजार से गणेश जी की मूर्ति लाते हैं तो इस वर्ष कुछ नया करें। बाजार से मूर्ति लाने के बजाय आप घर में गणेश जी की मूर्ति बनाएं। खुद के हाथों से बनी गणेश जी की मूर्ति आपको बेहद पसंद आएगी। आप चाहें तो क्ले से या चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं।

फूल, कैंडल्स, दीपक और स्ट्रिंग लाइट्स से सजाएं 

कोई भी धार्मिक पर्व बिना फूल और लाइटिंग के अधूरा है। इस गणेशोत्सव आप अपने पूजा घर और मंडप को नए और खूबसूरत फूलों से सजा सकते हैं। इसके साथ कैंडल्स दीपक और स्ट्रिंग लाइट से आप अपने पूजा घर को एक बेहद दिलकश लुक दे सकते हैं।

एक बार फिर साल का वह समय आ गया है जब विघ्नहर्ता भगवान गणेश 11 दिनों के लिए हमारे घरों में विराजमान होने के लिए आते हैं हैं। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इस दिन भगवान गणेश की स्थापना होगी। वैसे तो गणेश उत्सव महाराष्ट्र में काफी धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन इसके अलावा पूरे देश के घरों में गणेश स्थापना करते हैं और अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार गणेश पूजा करते हैं। गणेश उत्सव के लिए पूजा घर सजाना त्यौहार की रौनक को और बढ़ा देता है। आइए, आपको पूजा घर की सजावट के टिप्स देते हैं।

ऐसे करें पूजा घर की सजावट
ऐसे में अगर आप भी इस बार गणपति को घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गणपति के घर आने से पहले आपको कुछ खास तैयारियां करनी होगी। इसमें सबसे अहम है पूजा घर की सजावट। जी हां, आप गणपति की स्थापना जहां करने वाले हैं उस जगह की सजावट कैसे करनी है, इसके लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन आइडियाज के बारे में...

पौधों से सजाएं
भगवान गणेश की मूर्ति जहां आप बीच में रखने वाले हैं उसके आसपास के हिस्से को आप खूबसूरत पौधों से सजा सकते हैं। इन दिनों बैंबू प्लांट्स काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो खूबसूरत और बड़े-बड़े बैंबू प्लांट्स के जरिए गणपति की सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा घर में जिन इंडोर प्लांट्स को आप ड्रॉइंग रूम में सजावट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं उसके जरिए भी आप गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा घर की सजावट कर सकते हैं। यह गणपति का स्वागत करने का पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली तरीका है।

गणेश जी का स्टेज कैसे सजाएं? - ganesh jee ka stej kaise sajaen?


फूलों से सजाएं
भगवान की पूजा में तो फूलों का इस्तेमाल होता ही है लेकिन अगर आप चाहें तो गणपति के स्वागत के लिए पूरे पूजा घर को फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए आप ऐसे फूलों का चुनाव करें जो बहुत जल्दी मुर्झा न जाएं। ऐसे फूल जो कम से कम 2-3 दिन तक ताजे दिखते हों, ऐसे रंग-बिरंगे फूलों के जरिए भी आप भगवान गणेश का सिंहासन और आसपास की सजावट कर सकते हैं।

न्यूजपेपर या कलरफुल पेपर से सजाएं
अगर थोड़ी बहुत क्रिएटिविटी में आपका इंट्रेस्ट है तो आप घर में पड़े पुराने न्यूजपेपर्स के जरिए भी भगवान गणेश के स्वागत के लिए सजावट की तैयारियां कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेपर से अलग-अलग डिजाइन्स बनाने हैं ताकि गणपति जहां विराजमान होंगे, उनके सिंहासन और आसपास के हिस्से को आप अपनी कलाकारी के जरिए अच्छी तरह से सजा सकें। अगर आप न्यूजपेपर से सजाना नहीं चाहते तो उसकी जगह आप कलरफुल पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उससे भी आप एक से बढ़कर एक डिजाइन्स बनाकर पूजा घर को सजा सकते हैं।

गणेश जी का स्टेज कैसे सजाएं? - ganesh jee ka stej kaise sajaen?


दुपट्टे या स्कार्फ से सजाएं
आप चाहें तो भगवान गणेश के सिंहासन और आसपास के हिस्से को सजाने के लिए रंग-बिरंगे दुपट्टे और स्कार्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दुपट्टों को सीधा लटकाने के साथ ही आप चाहें तो इनसे अलग-अलग डिजाइन बनाकर भी इन्हें हैंग कर सकते हैं। ये भी सजावट का एक बेहद आसान लेकिन बेहतरीन तरीका है।

रंग-बिरंगी रंगोली बनाएं
गणपति के स्वागत में सिर्फ दीवारों और दरवाजों को ही नहीं बल्कि जमीन को भी नया लुक दें। आप चाहें तो जमीन पर थोड़ी सी कलाकारी दिखाकर एक से बढ़कर रंगोली डिजाइन बना सकती हैं और इसके जरिए भी आप पूजा घर को सजा सकती हैं।

गणेश जी का स्टेज कैसे सजाएं? - ganesh jee ka stej kaise sajaen?


गणेश जी की डेकोरेशन कैसे करते हैं?

गणपति के फूलों की सजावट (Ganpati decoration ideas with flowers) विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे लिली, ऑर्किड, गुलदाउदी, गुलाब और गेंदा का उपयोग करके की जा सकती है। आप घर पर गणपति के लिए फूलों की सजावट के लिए (Ganpati decoration ideas with flowers) थीम के रूप में दो या तीन रंगों का उपयोग करना भी चुन सकते हैं

घर पर गणेश का स्वागत कैसे करें?

सबसे आसान है लकड़ी का वस्त्र से सुसज्जित पाटा। साथ में सुमधुर स्वर की घंटी, खड़ताल, झांझ-मंजीरे लेकर जा सके तो अति उत्तम। घर की मालकिन गणेश को लाकर द्वार पर रोकें। स्वयं अंदर आकर पूजा की थाली से उनकी आरती उतारें।

बुधवार के दिन गणेश जी को क्या चढ़ाना चाहिए?

बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं. बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें. इससे आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है और शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है.

गणेश पंडाल कैसे सजाएं?

गणपति पंडाल को सुंदर लाइटिंग के जरिए जगमगा सकते हैं। पंडाल के आसपास बिजली वाली रंग बिरंगी लाइटों से सजावट कर सकते हैं। अगर पेड़ पौधे भी आसपास लगे हों तो उनके जरिए भी लाइट्स को सजा सकते हैं। शाम की आरती के समय जब गणपति पंडाल लाइट्स से जगमगा उठेगा तो बहुत सुंदर नजर आएगा।