सप्ताह में केवल 7 दिन ही क्यों होते हैं? - saptaah mein keval 7 din hee kyon hote hain?

सप्ताह में सात दिन ही क्यों होते है ( saptah me saat din kyu hote hai ) – हम सभी जानते है कि हिन्दी पंचांग व इंग्लिश केलेंडर दोनों के अनसुार सप्ताह में सात दिन होते हैं।

सप्ताह में केवल 7 दिन ही क्यों होते हैं? - saptaah mein keval 7 din hee kyon hote hain?

सप्ताह में 7 दिन क्यों होते है? (Why Does a Week Have 7 Days?

जैसा की हम सब जानते है, सप्ताह में कुल 7 दिन होते है। अगर भारतीय सप्ताह के नाम की बात करें तो यह क्रमशः “सोमवार, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र शनि और रविवार है।” इसी प्रकार इंग्लिश, उर्दू, अरबी, फ़ारसी, चाइनीस आदि विभिन्न भाषाओं के अलग अलग सप्ताह के नाम है, जिसे नीचे टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

विभिन्न देशों में सप्ताह के नाम और उनका क्रम

हिन्दी नामअंग्रेज़ीउर्दूअरबीफारसीरविवारSundayइतवारयौम अल-अहदएक-शनबेहसोमवारMondayपीरयौम अल-इथनायनदो-शनबेहमंगलवारTuesdayमंगलयौम अथ-थुलाथाशनबेहबुद्धवारWednesdayबुद्धयौम अल-अरबियाचाहर-शनबेहबृहस्पतिवारThursdayजुम्महरतयौम अल-खमीसपन्ज-शनबेहशुक्रवारFridayजुम्मायौम अल-जुमुआजोमएह, या अदिनेहशनिवारSaturdayहफ्तायौम अस-सब्तशनबेह

दुनिया भर में सप्ताह के नाम अलग-अलग है, मगर सभी देश के सप्ताह में 7 ही दिन होते है। बड़े आश्चर्य की बात है, इतना बड़ा संयोग.? ये संयोग नही वरन भारतीय सप्ताह के नाम को बदलकर अपने देश, भाषा, संस्कृति के आधार पर नया नाम रखा गया है। चलिए अब जानते है, सप्ताह का नाम और क्रम कैसे रखा गया।

सप्ताह का क्रम कैसे रखा गया? (science behind the order of days of the week)

आपको जानकर आश्चर्य होगा सप्ताह (WeekDays) के नाम ज्योतिष के सप्तग्रह (7 Planets) के नाम पर रखे गए है। सूर्य से रविवार, सोम से सोमवार, मंगल से मंगलवार, बुध से बुधवार, गुरु से गुरुवार, शुक्र से शुक्रवार और शनि से शनिवार। भारतीय ज्योतिष वैज्ञानिक त्थयों पर आधारित होने के कारण सप्ताह के नाम करण का क्रम भी मन चाहा नहीं अपितु गणित के नियमों पर आधारित है। अब इनके क्रम निर्धारण के पीछे का वैज्ञानिक कारण जानते है।

भारतीय ज्योतिष में एक दिन-रात को 24 बराबर भागों में बांटा गया है जिसे होरा (वर्तमान में घन्टे) कहते है। पश्चिमी कलेंडर मे नए दिन की शुरुवात रात्रि 12 बजे से मानी जाती है लेकिन भारतीय पद्धति अनुसार दिन की शुरुवात सूर्य उदय के साथ होता है। और सप्ताह का नाम दिन के प्रथम होरा के स्वामी के आधार पर ही रखा गया है।

भारतीय ज्योतिष में 7 ग्रह माने जाते है, जिनका भौतिक अस्तित्व है। यदि सभी ग्रहों को उनकी गति के अनुसार एक क्रम में रखा जाए तो क्रमशः चंद्र, बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल, गुरु, शनि प्राप्त होगा। जिसे नीचे तालिका से प्रदर्शित किया गया है-

चन्द्रबुधशुक्र1. सूर्यमंगलगुरुशनि

तालिका से स्पष्ट है- इन सातों ग्रहों में चन्द्र की गति सबसे तेज़ है और शनि की सबसे धीरे है। चूंकि सभी ग्रहों में सूर्य सबसे मुख्य ग्रह है, सभी ग्रह सूर्य की ही प्रक्रिमा करते है, इसलिए सूर्य को पहला स्थान दिया गया। इसलिए सप्ताह का पहला दिन रविवार हुआ।

अब सूर्य से दायीं (Right Side) और गिनना प्रारम्भ करे तो 25 वी होरा चंद्र पर आएगी। इसलिए दूसरे वार का नाम सोमवार रखा गया (चंद्रमा को सोम भी कहते है)। चंद्रमा से गिनने पर 25 वी होरा मंगल हुई, अर्थात मंगलवार। इसी क्रम में चौथा बुध, पांचवां गुरु, शुक्र छठा और शनि सातवां हुआ। और सप्ताह के 7 वार का नामकरण हो गया। जिसे बाद मे विभिन्न नामों से जाने जाना लगा।

1 हफ्ते में 7 दिन क्यों होते हैं?

बेबीलोन की सभ्यता में चन्द्रमा की कलाओं से प्रेरणा लेकर सात दिन की अवधारणा दी गई। बेबीलोन के निवासी चन्द्रमा की कलाओं के पूरा होने तक सात उत्सव मनाते थे और बाद में यही सात दिन के उत्सव सप्ताह के साथ दिनों में बदल गए। यहूदियों के समय में भी इसी कार्य को अपनाया गया तथा सात ग्रहों के आधार पर सात दिनों को बनाया गया था।

सप्ताह के दिनों की शुरुआत कब हुई?

डियो ने 'रोमन हिस्ट्री' में यह स्पष्ट किया है कि सप्ताह का उद्गम यूनान में न होकर मिस्र में हुआ और वह भी प्राचीन नहीं है बल्कि हाल का है। इससे प्रकट है कि यूनान में सप्ताह का ज्ञान-प्रवेश ईसा की पहली शती में हुआ। पाम्पेयी के नगर में, जो सन् 79 ई.