चने के साथ क्या क्या भिगोकर खाना चाहिए? - chane ke saath kya kya bhigokar khaana chaahie?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

चने के साथ क्या क्या भिगोकर खाना चाहिए? - chane ke saath kya kya bhigokar khaana chaahie?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Benefits Of Chana 10 Fayde Chickpea Garbanzo Bean

फूड डेस्क। चना कई मायनों में बादाम जैसे महंगे नट्स से ज्यादा ताकतवर और फायदेमंद होता है। एम्स की असिस्टेंट डायटीशियन रेखा पाल शाह का कहना है कि चना सबसे सस्ता हेल्थ फूड है। बादाम की तुलना में इसके दाम काफी कम होते हैं लेकिन फायदे बहुत होते हैं। रोज सुबह एक मुट्ठी चना भिगोकर खाने से ताकत और एनर्जी तो मिलती ही है, स्पर्म काउंट और क्वालिटी में भी फायदा होता है।

चना क्यों होता है बादाम से ज्यादा ताकतवर?

एक कप चने में एक कप बादाम की तुलना में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और कम कैलोरी होती है। इसमें हानिकारक सैचुरेटेड फैट भी बादाम की तुलना में कम होते हैं। चने में बादाम से ज्यादा विटामिन A होता है। यही नहीं चने में बादाम से ज्यादा विटामिन B6, B9, फोलेट और विटामिन C होता है। 

कैसे भिगोएं चने 

चना विशेषकर टीन एजर्स और यंगस्टर्स के लिए  लिए हेल्दी नाश्ता होता है। इसके लिए एक मुट्ठी (लगभग 25 ग्राम ) देशी काले चने लेकर अच्छी तरह से साफ कर लें। कीड़े लगे या फिर छोटे साइज के चने निकाल कर अलग कर दें। शाम के समय इन चनों को साफ बर्तन में  1 गिलास (लगभग 125 ग्राम) पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के समय फ्रेश होकर और हल्की फुल्की एक्सरसाइज के बाद भीगे हुए चने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और ऊपर से चने का पानी वैसे ही या फिर उसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं।

भीगे चने खाने के फायदे 

1. कमजोरी होगी दूर

रेग्युलर इस्तेमाल से हर तरह की कमजोरी दूर होती है। मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती है। एनर्जी और ताकत मिलती है। 

2. स्पर्म काउंट बढ़ेगा
चने  स्पर्म काउंट बढ़ाने और स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करने में काफी हेल्पफुल हैं। इससे स्पर्म गाढ़ा होता है। 

3. किडनी स्टोन से बचाव
रेग्युलर चने खाने और उसका पानी शहद मिलाकर पीने से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम दूर होती है। स्टोन बनने से बचाव होता है। 

4. बॉडी की अंदरूनी सफाई
चना बॉडी की अंदरूनी सफाई में हेल्पफुल होता है। मोटापे, स्किन डिजीज, साधारण बीमारियों से बचाव होता है। 

5. यूरिन प्रॉब्लम से बचाव 
भीगे चने यूरिन इन्फेक्शन दूर करने में हेल्पफुल हैं। बार-बार यूरिन आना, यूरिन में प्रॉब्लम भी दूर होती है। 

6. ग्लोइंग स्किन 
चने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने और डिजीज से बचाने में हेल्पफुल हैं। 

7. खून की कमी होगी दूर
चना एनीमिया से बचाने और बॉडी में खून की कमी दूर करने में भी काफी हेल्पफुल होता है। 

8. शुगर कंट्रोल 
चने  बॉडी में शुगर को बैलेंस रखते हैं। इससे डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव होता है। 

9. बेहतर डाइजेशन 
चने  रेग्युलर खाने  से डाइजेशन की प्रॉब्लम नहीं होती। पेट अच्छे से साफ होता है। 

10. हेल्दी हार्ट
चना कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रखता है। इससे हार्ट डिजीज से बचाव होता है। 

आगे की स्लाइड्स में जानिए भीगे चने खाने के और क्या फायदे होते हैं.. 

(किन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन, जानने के  लिए क्लिक करें आखिरी स्लाइड पर)

ऐसे कई फूड है जिन्हें एक पूरी रात भिगोकर रखने के बाद, अगले दिन खाना अपेक्षाकृत अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित होने के बाद उनकी नुट्रिशन वैल्यू बढ़ जाती है, साथ ही ये आसानी से पच जाते है जो सेहत के लिए अच्छा है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों के बारे में जिन्हें रातभर भिगोकर खाना आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होगा -

1 मेथीदाना -

इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। साथ ही इनका सेवन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता हैं।

2 खसखस -

ये फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होता हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

3 अलसी -

अलसी या फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का एकमात्र शाकाहारी सोर्स माना जाता हैं। अलसी का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखता हैं।

4 मुनक्का -

इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।

5 खड़े मूंग -

इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इनका नियमित सेवन कब्ज दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से डॉक्टरस हाई बीपी के मरीजों को इसे रेगुलर खाने की सलाह देते है।

6 काले चने -

इनमें फाइबर्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती हैं जो कब्ज दूर करने में सहायक होते है।

7 बादाम -

इसमें मैग्नीशियम होता है जो हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

8 किशमिश -

किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

भीगे हुए चने के साथ क्या खाना चाहिए?

अबरार मुल्तानी के अनुसार, भीगे हुए चने हर मामले में बादाम से बेहतर हैं. लेकिन उनकी कीमत बादाम की तुलना में कम होने से लोग इसकी इतनी कद्र नहीं करते. भीगे चने में मैंगनीज, थियामिन, मैग्नीशियम व फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं. इन पोषक तत्वों के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है.

भीगे हुए चने और किशमिश खाने से क्या होता है?

मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदेमंद जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं किशमिश में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए उपयोगी होते हैं और इसके सेवन से शरीर में एनर्जी कम नहीं होती है। इसके सेवन से मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदा मिलता है।

चना और बादाम खाने से क्या होता है?

भीगे चने और बादाम खाएं एक साथ, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे.
डायबिटीज करे कंट्रोल भीगे चना और बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ... .
वजन घटाने में है प्रभावी भीगे चना और बादाम फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ... .
दिल को रखे स्वस्थ ... .
हड्डियों की बढ़ाए मजबूती ... .
खून की कमी करे दूर ... .
प्रोटीन का है बेहतर स्त्रोत.