भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है? - bhaarat kee pratham bahuuddesheey pariyojana kaun see hai?

भारत के बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

बाँध एक अवरोध है जो जल को बहने से रोकता है और एक जलाशय बनाने में मदद करता है। इससे बाढ़ आने से तो रुकती ही है, जमा किये गया जल सिंचाई, जलविद्युत, पेय जल की आपूर्ति, नौवहन आदि में भी सहायक होती है। इस लेख में हमने भारत के बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाओं पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है? - bhaarat kee pratham bahuuddesheey pariyojana kaun see hai?

भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है? - bhaarat kee pratham bahuuddesheey pariyojana kaun see hai?

GK: GK Questions and Answers on the Multipurpose River-Valley Projects in India HN

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत का मंदिर' कहा था। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य- सिंचाई का प्रबंध, जल विद्युत् का उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, पर्यावरण की रक्षा, अन्तः-स्थलीय नौपरिवहन का विकास, भू-संरक्षण और मछली पालन का विकास।

1. निम्नलिखित में से कौन सी जलविद्युत परियोजना कृष्णा नदी पर निर्मित है?

A. अलमट्टी बांध

B. बसपा जलविद्युत परियोजना

C. भद्रा जलाशय परियोजना

D. चमेरा जलविद्युत परियोजना

Ans: A

व्याख्या: अल्मट्टी बांध भारत के कर्नाटक राज्य में कृष्णा नदी पर एक जलविद्युत परियोजना है जो जुलाई 2005 में पूरी हुई थी। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

2. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित बिजली उत्पादन सेट से लैस गुजरात की निम्नलिखित विद्युत परियोजना कौन सी है?

A. सुवर्णरेखा परियोजना

B. उकाई परियोजना

C. सरदार सरोवर परियोजना

D. रामगंगा नदी परियोजना

Ans: B

व्याख्या: यह भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना हैं। उकाई परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के अंतर्गत उकाई बाँध ताप्ती नदी पर गुजरात राज्य के सूरत ज़िले में बनाया गया है।  इसे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से सही मिलान किये गए विकल्प को चुने 

A. तुंगभद्रा परियोजना- आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सरकारों द्वारा संयुक्त उपक्रम

B. टिहरी बांध परियोजना- भागीरथी नदी

C. सुवर्णरेखा परियोजना- झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल

D. उपरोक्त सभी मिलान सही हैं 

Ans: D

व्याख्या: सही मिलान नीचे दिया गया है-

तुंगभद्रा परियोजना- आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सरकारों द्वारा संयुक्त उपक्रम

 टिहरी बांध परियोजना- भागीरथी नदी

सुवर्णरेखा परियोजना- झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल

4. निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है?

A. दामोदर घाटी परियोजना

B. भाखड़ा नांगल परियोजना

C. रिहन्द परियोजना

D. हीराकुंड बांध

Ans: A

व्याख्या: दामोदर घाटी परियोजना भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। 7 जुलाई, 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में 'दामोदर नदी घाटी' परियोजना अस्तित्व में आई। यह परियोजना भारत की अधिकतर परियोजनाओं की तरह अमेरिका की ‘टेनेसी घाटी परियोजना' पर आधारित हैं, जो की जल-राशि का अधिकतम प्रयोग करने के लिये बनाई गयी है। इसका नियंत्रण डी. वी. सी. करती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

गंगा नदी प्रणाली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

 5. निम्नलिखित में से कौन विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है?

A. रिहन्द परियोजना

B. दामोदर घाटी परियोजना

C. भाखड़ा नांगल परियोजना

D. कोसी परियोजना

Ans: C

व्याख्या: भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलुज नदी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत है। यह भूकंपीय क्षेत्र में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

6. विश्व का सबसे लंबा बांध कौन सा है?

A. भाखड़ा नांगल परियोजना

B. हीराकुंड बांध

C. टिहरी बांध परियोजना

D. नागार्जुन बांध

Ans: B

व्याख्या: हीराकुंड परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के अंतर्गत उड़ीसा राज्य में संबलपुर ज़िले से 15 कि.मी. दूर महानदी पर हीराकुंड बाँध बनाया गया है। यह विश्व का सबसे लंबा बांध है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

 7. भारत का सबसे बड़ी कृत्रिम झील 'गोविंद बल्लभ पंत सागर' किस बांध परियोजना पास बनाई गई है?

A. रिहन्द परियोजना

B. कोसी परियोजना

C. भाखड़ा नांगल परियोजना

D. दामोदर घाटी परियोजना

Ans: A

व्याख्या: रिहन्द जलाशय-रिहन्द बांध (गोविंद वल्लभ पंत सागर) सोनभद्र के पीपरी के पहाडो के बीच रिहन्द नदी को बांधकर बनाया गया है। यह जलाशय 30 किमी लम्बा व 15 किमी चौडा है।  यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से कौन सा सही जोड़ी नहीं है?

A. नाथपा झारी परियोजना - हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर स्थित है

B. मयूराक्षी परियोजना - काना दा बांध

C. इंदिरा गांधी परियोजना - सबसे लंबा नहर

D. हीराकुंड बांध - नर्मदा नदी

Ans: D

व्याख्या: हीराकुंड परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के अंतर्गत उड़ीसा राज्य में संबलपुर ज़िले से 15 कि.मी. दूर महानदी पर हीराकुंड बाँध बनाया गया है। यह विश्व का सबसे लंबा बांध है। इसलिए, D ही सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना 'अमृत क्रांति' के नाम से शुरू किया गया था और देश की पूरी प्रमुख नदियों को जोड़ने की दिशा में एक सफल पहल के रूप में माना जाता है?

A. केन बेतवा लिंक परियोजना

B. सतलज यमुना लिंक परियोजना

C. सारदा सरोवर परियोजना

D. किशनगंगा परियोजना

Ans: A

व्याख्या:  केन बेतवा लिंक परियोजना की मुख्य विशेषता यह है कि यहां 230 किलोमीटर लंबी नहर, बैराज और बांधो की श्रृंखला होगी जो केन और बेतवा नदियों को जोड़ने का काम करेगी। यह परियोजना 25 अगस्त, 2005 को 'अमृत क्रांति' के नाम से शुरू किया गया था और देश की पूरी प्रमुख नदियों को जोड़ने की दिशा में एक सफल पहल के रूप में माना जाता है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है 

A.  दामोदर नदी घाटी' परियोजना का उद्देश्य दामोदर नदी पर बाढ़ का नियंत्रण, सिंचाई, विद्युत-उत्पादन, पारेषण व वितरण, पर्यावरण संरक्षण तथा वनीकरण, दामोदर घाटी के निवासियों का सामाजिक आर्थिक कल्याण एवं औद्योगिक और घरेलू उपयोग हेतु जलापूर्ति सुनिश्चित करना है।

B. दामोदर नदी घाटी' परियोजना भारत की अधिकतर परियोजनाओं की तरह अमेरिका की ‘टेनेसी घाटी परियोजना' पर आधारित हैं।

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: C

व्याख्या: दामोदर घाटी परियोजना भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। 7 जुलाई, 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में 'दामोदर नदी घाटी' परियोजना अस्तित्व में आई। यह परियोजना भारत की अधिकतर परियोजनाओं की तरह अमेरिका की ‘टेनेसी घाटी परियोजना' पर आधारित हैं, जो की जल-राशि का अधिकतम प्रयोग करने के लिये बनाई गयी है। इस परियोजना का उद्देश्य दामोदर नदी पर बाढ़ का नियंत्रण, सिंचाई, विद्युत-उत्पादन, पारेषण व वितरण, पर्यावरण संरक्षण तथा वनीकरण, दामोदर घाटी के निवासियों का सामाजिक आर्थिक कल्याण एवं औद्योगिक और घरेलू उपयोग हेतु जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

1000+ भारतीय भूगोल पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भारत की पहली बहुउद्देशी परियोजना कौन थी?

क्र:सं:
परियोजना का नाम
लाभान्वित राज्य
1.
भाखड़ा नांगल परियोजना
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान
2.
व्यास परियोजना
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
3.
दामोदर परियोजना
झारखंड, वेस्ट बंगाल
4.
हीराकुंड बांध परियोजना
ओडिशा
भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं - AAJ TAKwww.aajtak.in › एजुकेशनnull

भारत के प्रथम घाटी परियोजना कौन सी थी?

निगम ७ जुलाई १९४८ को स्वतंत्र भारत की प्रथम बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना के रूप में, अस्तित्व आया। यह नदी घाटी परियोजना झारखंड में बनाई गई। दामोदर नदी झारखंड की प्रमुख नदी है। इस परियोजना के अंतर्गत 8 बड़े बांध, एक अवरोधक बांध, 6 जल विद्युत गृह, तीन ताप विद्युत गृह का निर्माण किया गया है।

भारत की सबसे पुरानी परियोजना कौन सी है?

Answer: भारत में सबसे पहली नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी परियोजना है । यह परियोजना सबसे पहली होने के साथ साथ सबसे पुरानी नदी घाटी परियोजना भी है । 7 जुलाई 1979 में इसे भारत की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के रूप में अस्तित्व में आया ।

बहुउद्देशीय परियोजना कौन कौन सी है?

बहुउद्देशीय परियोजनाएँ भाग-1 Download.
भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएँ निम्नलिखित हैं –.
(i) दामोदर घाटी परियोजना.
(ii) भाखड़ा नांगल परियोजना.
(iii) रिहन्द बाँध परियोजना.
(iv) हीराकुण्ड बाँध.
(v) कोसी परियोजना.