भारत का मानव संसाधन कौन है? - bhaarat ka maanav sansaadhan kaun hai?

शिक्षा मंत्रालय

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री छात्रों को उनके मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए, आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आने वाले एक पहल, मनोदर्पण की शुरूआत करेंगे

Posted On: 20 JUL 2020 8:07PM by PIB Delhi

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' कल यानी 21 जुलाई, 2020 को सुबह 11 बजे मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल, मनोदर्पण का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, श्री संजय धोत्रे भी उपस्थित होंगे। सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, श्री अमित खरे; सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता, श्रीमती अनीता करवाल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Dear Parents, Teachers, and Students!

Now the results are out, and admissions have started, children would be having psychosocial issues, especially during these unprecedented times of #COVID19. To address such concerns, I am launching #MANODARPAN tomorrow at 11 AM. pic.twitter.com/c53axW8V3G

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 20, 2020

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के लिए कल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से मैं सुबह 11 बजे #MANODARPAN पहल को लॉन्च कर रहा हूँ।
यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक स्थायी मनोसामाजिक सहायता प्रणाली के रूप में कार्य करेगा। pic.twitter.com/0Kbf62Xfi8

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 20, 2020

ट्वीट के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए, श्री पोखरियाल ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अकादमिक स्तर पर शिक्षा की निरंतरता और छात्रों की मानसिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को महसूस किया है। उन्होंने आगे बताया कि मंत्रालय द्वारा इसलिए मनोदर्पण नामक एक पहल की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है, जो कि कोविड-19 के दौरान और उसके बाद, छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने वाली गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती है।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12.05.2020 को आत्मनिर्भर अभियान की शुरूआत की गई है, जो कि भारत की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के  प्रकोप के बाद पुनर्जीवित करने के लिए प्रोत्साहन पैकेज है। शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधार लाने, मानव पूंजी को मजबूती प्रदान करने और उत्पादकता को बढ़ावा देने के एक भाग के रूप में, 'मनोदर्पण' पहल को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शामिल किया गया है।

श्री पोखरियाल ने पूरे देश के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने के लिए और तनावमुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए इस पहल के साथ जुड़ने की अपील की है।

लाइव देखने के लिए यहां पर क्लिक करें:http://webcast.gov.in/mhrd

एसजी/एएम/एके/डीए-

(Release ID: 1640040) Visitor Counter : 1952


भारत के मानव संसाधन मंत्री कौन है 2022?

मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है 2022? Ans. धर्मेंद्र प्रधान भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री है, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रमुख और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से एक हैं।

देश के मानव संसाधन मंत्री कौन है?

भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान 2020 में श्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal 'Nishank') हैं। रमेश पोखरियाल को 30 मई 2019 को भारत के नए शिक्षा मंत्री (Education Minister of India) के रूप में शपथ दिलाई गई है।

मानव संसाधन का क्या अर्थ है?

मानव संसाधन (human resources) वह अवधारणा है जो जनसंख्या को अर्थव्यवस्था पर दायित्व से अधिक परिसंपत्ति के रूप में देखती है। शिक्षा प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवाओं में निवेश के परिणाम स्वरूप जनसंख्या मानव संसाधन के रूप में बदल जाती है। मानव संसाधन उत्पादन में प्रयुक्त हो सकने वाली पूँजी है।

मानव संसाधन है कैसे?

इससे यह प्रदर्शित होता है कि लोग देश के लिए कितने महत्त्वपूर्ण संसाधन हैं । अनुरूप संसाधनों का विकास करते हैं। अन्य संसाधनों की भाँति मानव संसाधन विश्व में समान रूप से वितरित नहीं है। अपने शैक्षिक स्तर, आयु और लिंग में वे एक-दूसरे से भिन्न हैं।