अवचेतन मन को कैसे जागृत करे? - avachetan man ko kaise jaagrt kare?

Subconscious Mind in Hindi यदि आप इस पोस्ट को पढ़ रहें है तो मुझे पता है आप अपने जीवन का स्तर बदलने की राह पर हैं। यदि आपको एक प्रतिशत का भी विश्वास हो कि अवचेतन मन आपका जीवन बदल सकता है। तो, उस एक प्रतिशत विश्वास को सही भोजन खिलाकर उसे बड़ा कीजिए। मैं दावे से कह सकती हूं कि आपका जो भी लक्ष्य होगा उसे पाने में आप जल्दी ही सफ़ल हो जायेंगे।

अवचेतन मन को कैसे जागृत करे? - avachetan man ko kaise jaagrt kare?

Subconscious Mind Meaning in Hindi

अवचेतन मन अर्थात दिमाग का वह भाग जो अधिकतर सुप्त रहता है। अवचेतन मन किसी भी बात का विरोध नहीं करता ना ही कोई सवाल करता है। वह बस आपके विचारों को सच करने का काम करता है।

What is subconscious mind in Hindi अवचेतन मन क्या है?

अवचेतन मन को समझने के लिए चेतन मन के बारे में जानना आवश्यक है। सरल भाषा में कहूं तो मन के दो हिस्से होते हैं। एक मन है चेतन मन अर्थात तार्किक मन। आप ये जो पढ़ रहे हैं, सोच रहे हैं, चीजों का आकलन कर रहे हैं। यह सारे क्रिया कलाप चेतन मन द्वारा कर रहे हैं।

दूसरा हिस्सा – अवचेतन मन Subconscious mind अर्थात अतार्किक मन। जो तब तक सोया रहता है जब तक आप जागे हुए तथा मन को सोचने या कुछ काम में व्यस्त रखते हैं।

एक आम इन्सान का अवचेतन मन अर्थात Subconscious Mind अक्सर सोते समय ही जागृत होता है। दिन भर आपने जिन बातों पर अधिक बल दिया होता है उसे रियलिटी में लाने के लिए वह काम करने लगता है।

अवचेतन मन सोचने का काम नहीं करता। वह तो बस आपकी भावनाओं से भरे विचारों को सच करने का काम करता है। इसीलिए तो कहते हैं, जैसा सोचोगे, वैसे ही बन जाओगे।

Also Read: How to use Law of Attraction in Hindi

Power of Subconscious Mind in Hindi

अवचेतन मन को दूसरे शब्दों में soul, spirit या आत्मा भी कहते हैं। अब यदि मैं अपने आध्यात्मिक भाषा में समझाऊं तो यह बहुत समझना अत्यंत सरल हो जायेगा।

हम जिस ईश्वर के संतान हैं, उसकी सारी शक्तियां हमारे अंदर हैं। बस हम सुप्तावस्था में हैं, या फिर अपनी शक्तियों से अनजान हैं।

कुछ उदाहरण देना चाहूंगी।

१-  Subconscious Mind in Hindi हेलन केलर जो कि अपंग होने के बावजूद भी एवरेस्ट पर चढ़ गईं। कैसे?। उत्तर है, अवचेतन मन को अपने बस में करके।

२- कुछ सालों पहले कहीं एक सत्य घटना पढ़ी थी कि एक बच्चा जो ना जाने कैसे एक स्थान पर खड़ी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मां ने मदद के लिए बहुत आवाज़ दी किन्तु आस पास कोई नहीं था। उस मामूली सी महिला ने अकेले ट्रक को उठा लिया तथा अपने बच्चे को बाहर निकाल लिया। कैसे?

उसे बस इतना पता था कि उसका बच्चा उसे जीवित चाहिए। मां की ममता जो अपने बच्चे के लिए अवचेतन मन में दबी रहती है, उस वक्त जाग गई।

३- आपका शरीर तथा शरीर के सिस्टम चलाने वाला आपका Subconscious mind ही है। किसी बीमारी को ठीक करने से लेकर आपके असंभव से लगने वाले सपनों को पूरा करने की power आपके Subconscious mind में है।

How to Use Power of Subconscious Mind in Hindi

अपने अवचेतन मन को use करने के लिए पहले उसे समझना अति आवश्यक है। उसकी प्रकृति को समझने के बाद आप अपने लक्ष्य या विचारों को उसकी गहराई में जाने दें। दूसरे शब्दों में उसे Reprogram करें।

नीचे कुछ तरीके दिए हैं, उनके प्रयोग कर आप अपने अवचेतन मन का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

Subconscious Mind Reprogramming In Hindi

1- अवचेतन मन को गहराई से समझें

अपने Subconscious mind को Reporogram करने या अपने हिसाब से प्रयोग करने के लिए सबसे पहले उसे गहराई में समझना होगा। आजकल बहुत सारे लोग इसे प्रयोग करने की कोशिश करते हैं, किन्तु असफल हो जाते हैं। कारण यही है कि उन्होंने गहराई से इसे समझा ही नहीं।

उदाहरण के लिए यदि आप अपने क्रोध करने की आदत या किसी बुरी लत से छुटकारा करने की सोच रहे हैं। अब ये आदत कुछ दिनों में तो बनी नहीं होगी। इससे लत बनने में समय लगा होगा, और अब ये आपके लिए मुश्किल हो गया।

इसे बदलने के लिए यदि आप सिर्फ self talk का प्रयोग करेंगे तो यह किसी ना किसी दिन उभरेगी और आप कंट्रोल नहीं कर पायेंगे।

तो सबसे पहले अपने मन की गहराई में जाकर देखिए, आपका Subconscious mind वही काम करता है जिसे आप दबाने के बजाय समझ के साथ दूसरी आदत से बदलते हैं।

२- Subconscious Mind in Hindi अपने विचारों को स्वीकार करना सीखें

जैसा कि ऊपर आपने पढ़ा, ज़्यादातर लोग अपने नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाना चाहते हैं।
आप यदि अपने जीवन में पीछे जाकर देखेंगे तो आपको जिस काम के लिए मना किया जाता है वही करने की उत्सुकता होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मन का स्वभाव उत्सुकता है, वह चंचल है। उसे नई चीजें करना या सीखना अच्छा लगता है।

तो, अपने Subconscious Mind को जागने के लिए सबसे पहले अपने सारे विचारों को स्वीकार करना होगा। मन को इस बात का विश्वास दिलाना होगा कि आप विचारों को दबा नहीं बल्कि स्वीकार कर रहे हैं। फ़िर उसे यह भी समझाना होगा कि क्यों आप इस विचार को बदलना चाहते हैं।

स्वयं के साथ तर्क करके आपको अपने चेतन मन को शांत करना होगा। जब चेतन मन शांत होता है तभी अवचेतन मन जागता है। यही समय है जब आप अवचेतन मन में नए विचारों के बीज डाल दीजिए।

३- Subconscious Mind in Hindi सही समय पर विचार दें

जैसा कि अपने ऊपर पढ़ा कि अवचेतन मन को सक्रिय करने के लिए चेतन मन का शांत होना अति आवश्यक है। अब आप विचार करके देखिए आपका मन कब शांत होता है।

जब भी आपको सही समय लगे उस वक्त आप अपने नए विचारों पर सोचना शुरु करें। चलिए, मैं आपको दो सही समय का सुझाव देती हैं। यदि आपने कम से कम २१ दिन तक इस समय का सही प्रयोग किया तो सफ़लता जल्द ही मिलेगी।

सोते समय अपने उन विचारों के बारे में सोचना शुरु करें जिसे आप सच करना चाहते हैं। मान लीजिए कि आपको नौकरी में प्रमोशन चाहिए। तो जैसा मैंने अपना अनुभव सुनाया कि उसके बारे में सोचिए। मन में देखिए कि लोग आपको मुबारकबाद दे रहें हैं। आप उस क्षण को कैसे महसूस कर रहे हैं?

Subconscious Mind in Hindi इसी विचार के साथ सोने के कोशिश कीजिए। यही वह समय है जब चेतन मन शांत तथा अवचेतन मन जागृत हो रहा होता है।

यदि आप अपने विचारों को नींद के साथ मिलने मिलने देते हैं तो Subconscious mind अवचेतन मन को एक विचार मिलता है। वह उसी विचार को सच करने में जुट जाता है।

दूसरा समय है, सुबह सोकर उठने से लेकर १० मिनट तक का समय। इस समय भी अवचेतन मन काफ़ी शांत रहता है। आप अपने उन्हीं विचारों को (रात को सोचा था) सोचना शुरु करें। आप पाएंगे कि दिन में जब भी आपको समय मिलेगा आपका चेतन मन स्वयं उसके बारे में सोचने लगता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका विचार अवचेतन मन की गहराइयों में डाल चुके हैं। २१ दिन में वह विचार आपका वर्तमान बन जाता है।

४- Subconscious Mind in Hindi कल्पना शक्ति का प्रयोग करें

इस संसार में जिन भी चीजों का आविर्भाव हुआ है, सबसे पहले किसी की कल्पना में हुआ है। हमें अक्सर सुनने के लिए मिलता है कि खयाली पुलाव मत पकाओ। मुझे यह सुनकर बहुत अफ़सोस होता है। मैं कहूंगी खयाली पुलाव पकाइए, बस किसी को बताने के बजाय उसे सच करने में जुट जाइए।

कल्पना में वह शक्ति है, जिसपर मनुष्य जल्दी से विश्वास नहीं कर पाता। जब राइट भाइयों में सबसे पहले इन्सान को आसमान में उड़ने की बात कही तो लोगों ने उन्हें पागल समझा। किन्तु आज हम हवाई यात्रा करते हैं। सौ साल पहले तक किसी को नहीं पता था कि दूर बैठे हम किसी की आवाज़ सुन सकते हैं, किन्तु आज हम सिर्फ़ आवाज़ ही नहीं बल्कि उसे देख भी सकते हैं।

Subconscious Mind in Hindi अपनी कल्पना का सही प्रयोग कीजिए। इधर उधर की बेकार की बातों की कल्पना में समय और ऊर्जा का प्रयोग ना करें। यह वह अद्भुत शक्ति है जिससे आप अपने जीवन की रूप रेखा बदल सकते हैं।

जितनी बारीकी से अपने सपनों की तस्वीर बना सकते हैं, बनाइए। उदाहरण के लिए आपको कर लेनी है तो किस कंपनी की, किस रंग की, कौन से मॉडल की, कितने सीट की? सब कुछ चित्रण कीजिए। Subconscious mind तस्वीरों जो जल्दी स्वीकार कर उसे सच करने में लग जाता है।

Also Read: How to Activate Kundalini Shakti in Hindi

५- Subconscious mind in Hindi स्वयं से बात करें

सामाजिक जगहों पर नहीं बल्कि अकेले में आईने के सामने बैठकर स्वयं से बातें करें। अपने लक्षय को हासिल करने के बाद आपके जीवन में जो भी परिवर्तन आएगा उसे देखें। आपके बात करने का तरीका कैसा होगा, उस तरीके से बात करें।

उदाहरण के लिए आपका प्रमोशन होने के बाद जब लोग आपको बधाइयां दे रहे होंगे तो आप उनसे क्या कहेंगे? शीशे के सामने उन वाक्यों को दोहराएं।

आपके सफ़लता की चाबी आपके अपने हाथों में है, जब तक आप उसमे विश्वास नहीं करेंगे वह सच नहीं होगा। इसलिए जब आप स्वयं को उस रूप में देखते हैं तो आपके Subconscious mind को यकीन होने लगता है कि यही सच है। वह आपको आपकी मंज़िल तक पहुंचाने का रास्ता बनाने लगता है।

६- पुराने और संकुचित विचारों की जगह नए विचार अपनाएं

कई बार मनुष्य की असफलता का कारण उसकी अपनी ही सोच होती है। ज्यादातर रुकावट पुराने और संकुचित धारणाएं होती हैं। यदि आप अपने Subconscious mind अवचेतन मन को जगाना चाहते हैं तो आपको यह समझना होगा कि उसको शक्तियां असीमित हैं। असीमित शक्तियों के प्रयोग के लिए आपकी सोच संकुचित नहीं हो सकती। ये विरोधाभास अनजाने में इन्सान की सफलता के आड़े आता है।

यदि आप अमीर लोगों के विचारों को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि किसी भी तरह के बदलाव को वे लोग आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। गीता में भी तो कहा गया है कि परिवर्तन संसार का नियम है। यदि आप पुराने तरीके से आधुनिक समाज में सफल होना चाहते हैं तो यहां विरोधाभास हो जाता है।

Subconscious Mind in Hindi अपने आपको बदलाव के लिए तैयार करें।

६- Subconscious mind ko kaise jagaye प्रतिदिन ध्यान का अभ्यास करें

अवचेतन मन को जागने का सबसे आसान तरीका है ध्यान योग का अभ्यास। मुझे पता है कि आम इन्सान के लिए मुश्किल काम लगता है। किन्तु। मेरा एक सवाल है, यदि आपको पता चल जाए कि आपका अवचेतन मन ही अलादीन के चिराग से निकला हुआ जिन्न है। यह आपकी हर इच्छा को “जो आज्ञा” कहकर पूरा करेगा, तो आप क्या करेंगे?

क्या आप इतने बड़े तोहफ़े के लिए स्वयं के साथ तीस मिनट नहीं बिता सकते? सफ़ल लोगों की कैटेगरी में आना है तो उनकी। दिनचर्या गौर से देखें। दौलतमंद लोगों के दिन की शुरुआत ध्यान से ही होती है। ध्यान का मस्तिष्क पर क्या प्रभाव होता है तथा वह कैसे जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन लाता है यह जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।

Meditation Benefits For Brain in Hindi

७- वर्तमान में अपने भविष्य को जिएं

क्या आपने गौर किया है कि अक्सर इन्सान भूतकाल की यादों या भविष्य की कल्पनाओं में जीता है? भूतकाल से सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी है, क्योंकि सीख के अलावा सब कुछ कचरा होता है। भविष्य भी मनुष्य चिंताओं के रूप में देखता है।

अवचेतन मन को जागने का एक नायाब तरीका यह है कि अपने लक्ष्य की पूर्ति के बाद आपके जीवन में जो भी परिवर्तन आएगा, उसे आज से ही जीना शुरू करें। उदाहरण के लिए आप कैसे कपड़े पहनेंगे? किस तरह से चलेंगे या बात करेंगे? अपनी जो भी नई पहचान बनाना चाहते हैं, उसे आज से ही act करना शुरु कर दें।

८-Subconscious mind ko kaise jagaye अपने आप में तथा उज्ज्वल भविष्य में विश्वास बढ़ाएं

अवचेतन मन सिर्फ एक सिद्धांत पर काम करता है। वह है – आप जो करना चाह रहे हैं, उसके बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या आपको शक है कि ये होगा या नहीं होगा? यकीन मानिए, नहीं होगा।

शुरू में हो सकता है कि आपका चेतन मन तर्क करेगा और आपको कई बहाने भी दिखायेगा। परिस्थितियों का बहाना, लोगों का बहाना, समाज का बहाना। किन्तु यदि आपकी इच्छाशक्ति इन बहानों से अधिक शक्ति शाली होगी तो आप इनपर ध्यान नहीं देंगे। Subconscious Mind in Hindi

यदि आपने ऊपर बताए तरीकों को अपनाया तो जल्द ही आपका स्वयं में और आपके भविष्य में विश्वास बढ़ता जायेगा।

Guided Meditation for Subconscious Mind in Hindi

My Experience Of Using Subconscious Mind in Hindi

अवचेतन मन की शक्तियों का अनुभव

सन २००८ में मैंने के नेटवर्किंग बिजनेस join किया। जहां पर एक Meet के दौरान The Secret फिल्म दिखाई गई। उसके पहले ना ही मुझे self – help किताबों में रुचि थी, ना ही अवचेतन मन के बारे में कुछ पता था।

The Secret में बताई गई बातें मुझे दिलचस्प लगीं। मैं एक Curious Lerner हूं, नई चीजें सीखना पसंद है मुझे। इसलिए मैंने आपके अवचेतन मन शक्ति पुस्तक खरीदी और उसे पढ़ना शुरू किया।

Subconscious Mind in Hindi-जैसा कि उसमे बताया गया है कि अपने लक्ष्य को कैसे पाएं, या रिश्तों को कैसे बदलें। मैंने भी के लक्ष्य बनाया जो उस समय बहुत ही मुश्किल लगता था। लेकिन मेरा इरादा बस इस अवचेतन मन की शक्तियों को जानने का था। इसलिए मैंने बस अपने लक्ष्य निर्धारित किए और उससे सम्बन्धित self – talk बनाए।

उस लक्ष्य को हासिल करने के बाद celebration moment को कल्पनाओं में उसे जीना शुरू किया। यहां तक कि स्टेज पर जाकर क्या बोलना है ये भी सोच लिया।

Most Importantly, उस दिशा में काम करने के साथ, सोने से पहले और जागने के तुरंत बाद self talk and imagination का अभ्यास शुरू किया।

कुछ दिनों बाद, Celebration वाली कल्पना वास्तविक सी महसूस होने लगी, वीडियो की तरह। ऐसा लगा विचारों में और व्यवहार में कुछ परिवर्तन तो हो रहा है।

Subconscious Mind in Hindi दूसरे ही महीने उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। Celebration के समय जब मैं स्टेज पर अपना अनुभव सुना रही थी, अचानक से खयाल आया कि बिल्कुल यही दृश्य मुझे कुछ समय से कल्पनाओं में दिखता था।
क्या लग रहा है आपको, कितना सच है ये? उस दिन के बाद मैंने इस अवचेतन मन पर काम करना शुरू किया। ऐसे ना जाने कितने अनुभव हैं, जो बता सकती हूं।

“Travelling में adjust किया जाता है आरती” मेरी सहेलियां हर बार कहती हैं।
“जीवन adjust करने के लिए नहीं बल्कि अपने हिसाब से बनाने के लिए है” हर बार मैं अपने आपको याद दिलाती हूं। मुझे जो चाहिए, उन चीजों की मांग करती हूं और मुझे वही मिलता है।

इस घटना को आपके साथ share करने का उद्देश्य मात्र इतना है कि अपने Subconscious mind अवचेतन मन को प्रशिक्षित कर आप उससे कुछ भी करवा सकते हैं।

Final Word : Subconscious mind in Hindi आशा है कि आप इनमें से किसी एक या अन्य तरीके को अपना कर अपने अवचेतन मन को जागने में सक्षम होंगे।
Most Importantly, मुझे विश्वास है कि यदि अपने २१ दिन इन तरीकों को अपनाया तो सफ़लता आपके कदम चूमेगी।
अपने अनुभव को हमारे साथ कॉमेंट करके ज़रूर बताएं।

अवचेतन मन को कैसे ठीक करें?

अवचेतन मन (आत्म शक्ति) को जागृत कैसे करें.
सबसे पहले किसी भी प्रकार की समस्या या चुनौती को स्वीकार करे। ( शराब पीना एक समस्या है).
उस समस्या को अपने अवचेतन मन के हवाले कर दे केवल वही इसे सुलझाने का सही तरीका जानता है। ( ... .
और इस बात पर गहरा विश्वास करे कि आपकी यह समस्या हल हो चुकी है। (.

अवचेतन मन की शक्ति को कैसे बढ़ाएं?

How to Use Power of Subconscious Mind in Hindi.
अवचेतन मन को गहराई से समझें ... .
Subconscious Mind in Hindi अपने विचारों को स्वीकार करना सीखें ... .
Subconscious Mind in Hindi सही समय पर विचार दें ... .
Subconscious Mind in Hindi कल्पना शक्ति का प्रयोग करें ... .
Subconscious mind in Hindi स्वयं से बात करें.

सबकॉन्शियस माइंड कैसे काम करता है?

अवचेतन मन की एक विशेषता है कि इसे हमारे द्वार दिए गए निर्देश जो कि सकारात्मक व नकारात्मक विचारों के रूप में होते हैं, इनके बीच फर्क करना नहीं आता। आप जो भी सोचते हैं आपका 'सब कॉन्शस माइंड' उसे हकीकत में बदलने में जुट जाता है। अवचेतन माइंड कभी सोता नहीं है, कभी रुकता नहीं है, चाहे आप सो रहे हों तब भी यह चलता रहता है।

अवचेतन मन से क्या क्या पा सकते हैं?

अवचेतन मन की यह विशेषता होती है कि उसके लिए न कोई बड़ी चीज की आवश्यकता होती है और ना ही कोई छोटी चीज की। जीवन में क्या चाहते हैं और क्या नहीं चाहते। अवचेतन मन तो केवल आपकी सोच पर कार्य करता है आपकी सोच पर निर्भर रहता है। अवचेतन मन यह चुनाव नहीं कर सकता कि क्या गलत है और क्या सही है।