अनेकार्थी शब्द का दूसरा नाम क्या है? - anekaarthee shabd ka doosara naam kya hai?

हिंदी भाषा का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हिंदी व्याकरण की बात की जाए तो इसमें आपको संज्ञा,सर्वनाम ,पद ,विशेषण अलंकार और अनेकार्थी शब्द आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध होती है। हिंदी भाषा में कई ऐसे शब्द होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ प्रकट होते हैं। इनका प्रयोग ज्यादातर काव्य में किया जाता है। अनेकार्थी शब्द को अगर दो भागों में विभक्त्त किया जाये तो इसका कुछ इस प्रकार से अर्थ निकलेगा अनेकार्थी =अनेक +अर्थी ऐसे शब्द जिनका एक से अधिक अर्थ होते हैं वे सभी शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं।

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बड़ी ही आसान भाषा में अनेकार्थी शब्दों के बारे में जानकारी देंगे। अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं? और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्दों के उदाहरण आपको इस लेख में उपलब्ध होंगे। अनेकार्थी शब्दों के बारें में पूरी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

अनेकार्थी शब्द का दूसरा नाम क्या है? - anekaarthee shabd ka doosara naam kya hai?
अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं? Anekarthi Shabd in Hindi

Article Contents

  • 1 अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं ?
    • 1.1 कुछ महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्द और उनके अर्थ –
  • 2 Anekarthi Shabd in Hindi
    • 2.1 Hindi Anekarthi Shabd (शब्द अनेकार्थक शब्द)

अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं ?

हर भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जिनका एक से अधिक अर्थ प्रकट होते हैं। ये शब्द अलग-अलग वाक्यों के अपना अलग अर्थ प्रकट करते हैं ऐसे ही शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। इन अनेकार्थी शब्दों का प्रयोग ज्यादातर यमक और श्लेष अलंकारों  में देखने को मिलता है।

कुछ महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्द और उनके अर्थ –

अनेकार्थ शब्द अर्थ
अपवाद कलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुद्ध हो।
अतिथि मेहमान, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, अग़्नि, राम का पोता या कुश का बेटा, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति,
अपेक्षा इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि।
आपत्ति विपत्ति,एतराज।
अरुण लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी
आराम बाग, विश्राम, रोग का दूर होना, निरोग होना।
अंक भाग्य, चिन्ह संख्या, गिनती के अंक, नाटक के अंक, गोद।
अंबर आकाश, अमृत, वस्त्र
अनंत आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग।
अर्थ मतलब, कारण, धन, प्रयोजन, लिए, भाव, हेतु, अभिप्राय, आशय,
अवकाश छुटटी, अवसर, अंतराल
आम आम का फल, सर्वसाधारण, रंज, मामूली, सामान्य।
अन्तर शेष, दूरी, हृदय, भेद
अधर होंठ, धरती (आकाश के बीच का स्थान), पाताल, नीचा,
अर्क इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।
अंकुर कोंपल, नोंक, सूजन, रोआँ
अंकुश रोक, हाथी को वश में करने का लोहे का छोटा अस्त्र।
अंजन काजल, रात, माया, लेप।
अंश हिस्सा, कोण का अंश, किरण।
अंत मरण, अवसान, सीमा।
आकार स्वरूप, चेष्टा, बुलाना।
आशुग वायु, तीर, पत्र
आली सखी, पंक्ति
अधिवास निवास, पड़ोसी, बस्ती, हठ
अनल आग, परमेश्वर, जीव, विष्णु।
अपाय जाना, लोप, नाश, हानि, उपद्रव
अभय निर्भयता, शिव, निरापद।
अभिनिवेश आग्रह, संकल्प, अनुराग, दृढ़ निश्चय
अयोनि अजन्मा, नित्य, मौलिक, कोख।
अशोक मगधराज, शोकरहित, एक वृक्ष।
ईश्वर पीतल ,परमात्मा, स्वामी, शिव, पारा
इतर दूसरा, साधारण, नीच।
इंगित संकेत, अभिप्राय, हिलना-डूलना।
इन्द्र देवराज, राजा, रात्रि
उत्तर उत्तर दिशा, जवाब, हल, अतीत, पिछला, बाद का
उग्र विष, प्रचंड, महादेव।
उद्योग परिश्रम, धंधा, कारखाना।
उदार दाता, बड़ा, सरल, अनुकूल।
एकांत तत्पर, स्वस्थचित्त।
ऐरावती इरावती नदी, बिजली, वटपत्री।
एकाक्ष काना, कौवा।
ओक पक्षी, शूद्र, मतली, घर, पनाह
औसत बीच का, साधारण, दरमियानी
कल बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन।
कर्ण कर्ण (नाम), कान
काम वासना, कामदेव, कार्य, पेशा, धंधा।
कंक यम, क्षत्रिय, युधिष्ठिर
कंकण कंगन, मंगलसूत्र, विवाह-सूत्र
कंटक घड़ियाल, काँटा, दोष।
कनक सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ
कुल वंश, सब
कृष्ण काला, कन्हैया, वेदव्यास
केतु एक ग्रह, ध्वज, श्रेष्ठ, चमक
कोट परिधान, किला
कोटि श्रेणी, करोड़, गणना
कक्ष कमरा, काँख, लता, रनिवास, बाजू।
कटाक्ष आक्षेप, तिरछी निगाह, व्यंग्य।
कर्क केंकड़ा, आग, एक राशि, आईना, सफेद।
कर हाथ, टैक्स, किरण, सूँड़
काल समय, मृत्यु, यमराज
अनेकार्थ शब्द अर्थ
कला अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल
कर्ण कर्ण (नाम), कान
कुशल खैरियत, चतुर
कसरत व्यायाम, अधिकता
कबंध जल, बादल, एक राक्षस
कौरव धृतराष्ट्रादि, गीदड़
कम्बल आँसू, ऊनी वस्त्र, गाय के गले का रास
कंबु शंख, कंगन
कलाप समूह, तरकश, मोर की पूँछ, चाँद, व्यापार
कस बल, परीक्षा, तलवार की लचक
कान्तार टेढ़ा मार्ग, वन।
कांड गुच्छा, दुर्घटना।
काट द्रोह, आपसी विरोध
कैतन ध्वजा, घर, कार्य, आमंत्रण
कुरंग हिरण, नीला, बदरंग
खग पक्षी, तारा, गन्धर्व, जुगनू, बाण
खर एक राक्षस, दुष्ट, गधा, तिनका, कड़ा, तीक्ष्ण, मोटा
खल कूटने का खरल, दुष्ट, धतूरा, बेहया, धरती, सूर्य, दवा
खैर कत्था, कुशल
खंज खंजन, लँगड़ा
गण समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, छन्द में गिनती के पद, पिंगल के गण
गदहा गधा, मूर्ख, वैद्य
गुरु शिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार
गति पाल, हालत, चाल, दशा, मोक्ष, पहुँच
गो बाण, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, सूर्य, बैल, इत्यादि
गुण कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, लाभ, विशेषता, धनुष की डोरी
ग्रहण लेना, चन्द्र, सूर्यग्रहण
गोविंद कृष्ण, गोष्ठी का स्वामी
गोत्र वंश, वज्र, पहाड़, नाम
गौर गोरा, विचार
गिरा सरस्वती, गिरना, वाणी
घन बादल, अधिक, घना, गणित का घन, पिण्ड, हथौड़ा
घट घड़ा, देह, ह्रदय, किनारा
घाट नावादि से उतरने-चढ़ने का स्थान, तरफ
घृणा घिन, बादल
चरण पग, पंक्ति, पद्य का भाग
चारा पशुखाद्य, उपाय
चक्र पहिया, चाक, भँवर, समूह, बवंडर
चय समूह, नींव, टीला, तिपाई, किले का फाटक
चंचला लक्ष्मी, स्त्री, बिजली
चोटी शिखर, सिर, वेणी
चन्द्र शशि, कपूर, सोना, सुन्दर
छन्द इच्छा, पद, वृत्त।
जयन्त इन्द्रपुत्र, शिव, चाँद, एक ताल।
जरा थोड़ा, बुढ़ापा
ज्येष्ठ हिन्दी महीना, पति का बड़ा भाई, बड़ा
जलज कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार
जाल फरेब, बुनावट, फंदा, किरण, जाला
जीवन जीविका, जीवित, जल, प्राण,
जलधर बादल, समुद्र
ठाट श्रृंगार, आडंबर
ठाकुर देवता, हजाम, क्षत्रिय
तनु शरीर, मूर्ति, अल्प, कोमल, पतला
ताल लय, एक वृक्ष, झील, हड़ताल
तार्क्ष्य रथ , घोड़ा, गरुड़, सर्प, स्वर्ण
तात पूज्य, प्यारा, मित्र, पिता, तप्त
तमचर उल्लू, राक्षस, चोर
तीर्थ देवस्थान, शास्त्र, गुरु
थान स्थान, अदद, पशुओं के बाँधने की जगह
दंड सज़ा, डंडा, आक्रमण, दमन, एक व्यायाम
द्रव्य वस्तु, धन
द्विज पक्षी, दाँत, ब्राह्मण, गणेश
दल समूह, सेना, पत्ता, पत्र, नाश, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी

Hindi Anekarthi Shabd (शब्द अनेकार्थक शब्द)

अनेकार्थ शब्द अर्थ
द्रोण द्रोणाचार्य, डोंगी, कौआ
दर्शन मुलाकात, एक शास्त्र, स्वप्न, तत्त्वज्ञान
दिनेश उक्ति, भिक्षा, सूर्य, आदेश
धन सम्पति, शुभ कार्य, श्रेय, न्याय, योग
धर्म कर्तव्य, सम्प्रदाय, प्रकृति, स्वभाव,
धात्री उपमाता, पृथ्वी, आँवला
धाम घर, शरीर, देवस्थान
धार प्रवाह, किनारा, सेना
धनंजय अर्जुन, नाग
नंदा आनंद, ननद, संपत्ति
निशान तेज करना, चिह्न, यादगार, पताका
नाक नासिका, स्वर्ग, मान
नागर चतुर, नागरिक, सोंठ
नाग हाथी, पर्वत, बादल, साँप
नंद हर्ष, परमेश्वर, मगधराज, मेढ़क
पद चरण, शब्द, पैर, स्थान, उद्यम, रक्षा, ओहदा, कविता का चरण
पानी जल, चमक, इज्जत
पक्ष ओर, पंख, बल, घर, सहाय, पार्टी ,पन्द्रह दिन का समय
पत्र पत्ता, चिठ्ठी, पंख
पृष्ठ पीठ, पत्रा, पीछे का भाग
प्रभाव सामर्थ्य, असर, महिमा, दबाव
पय दूध, अन्न, पानी
पर पंख, ऊपर, बाद, किन्तु
पति स्वामी, ईश्वर
पयोधर स्तन, बादल
पीठ पृष्ठभाग, पीढ़ा
पान पेय, द्रव्य, तांबूल, शराब।
पाश बंधन, रस्सी, पशु
प्रतीक चिह्न, प्रतिमा, उल्टा
प्रवाल मूँगा, नया पत्ता, वीणादंड
पुष्कर तालाब, कमल, आकाश, तलवार
पिशुन चुगलखोर, केसर, नारद, नीच, क्रूर, मूर्ख
पोत नाव, बच्चा, दाव
पूत पुत्र, पवित्र किया हुआ, शंख
पूरण वृष्टि, मरना, सेतु, सम्पूर्ण
फल लाभ, मेवा, नतीजा, पेड़ का फल, तलवार, भाले की नोक
फन साँप का फण, हूनर
बल सेना, ताकत, बलराम, शक्ति
बेला एक फूल, वक्ता, समय, बरतन
बाद पीछे, व्यर्थ, सिवाय
बस गाड़ी, वश, समाप्ति
बाला लड़की, आभूषण, वलय
बंध बंधन, गाँठ, निर्माण, बाँध (नदी के किनारे)
बीर बहादुर, सखी, चरागाह
बलि राजा बलि, बलिदान, उपहार, कर इत्यादि
भग ऐश्वर्य, चाँद, यश, ज्ञान, और वैराग्य
भूत अतीत, वस्तुतः, सत्य, प्राप्त
भीत डरा हुआ, भित्ति, दीवार
भव संसार, शुभ, मेघ, जन्म
भोर सुबह ,सीधा, भूलने का स्वभाव।
भूत अतीत, वस्तुतः, सत्य, प्राप्त
भीत डरा हुआ, भित्ति, दीवार
भव संसार, शुभ, मेघ, जन्म
भेद रहस्य, तात्पर्य, अन्तर, प्रकार
भाग हिस्सा, विभाजन, भाग्य
भार बोझा, सहारा, रक्षा
मयूख कान्ति, किरण, ज्वाला
मन्यु क्रोध, दीनता, यज्ञ, चिन्ता
मधु शराब, शहद, बसंत, दूध, मीठा
मान सम्मान, इज्जत, अभिमान, नाप-तौल, मानना
मित्र दोस्त, सूर्य, प्रिय, साँप
मूल जड़, पहला, वृक्ष की जटा
मूक गूँगा, विवश, चुपचाप
मणि कीमती पत्थर, श्रेष्ठजन, बकरी के गले की थैली
मद घमंड, हर्ष, शराब
मल मैल, कफ, पाप, बुराई
मां माता, मत, मान, लक्ष्मी
मात्रा इन्द्रिय, धन, परिमाण

अनेकार्थी शब्द को क्या कहते हैं?

अनेकार्थी शब्द क्या होता है? ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है। दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।

अनेकार्थी शब्द लिखो आम शब्द का अनेकार्थी शब्द क्या है?

आम के एक से अधिक अर्थ – आम का फल, सर्वसाधारण, रंज, मामूली, सामान्य।

पर्यायवाची शब्द और अनेकार्थी शब्द में क्या अंतर है?

अनेकार्थी शब्द ,वैसे शब्द की कहते हैं, जिनके एक से अधिक अर्थ होते है। जैसे _ कनक। इसका एक अर्थ है, सोना तो दूसरा अर्थ है धतूरा। पर्यायवाची एक ही वस्तु के लिए प्रयोग में आने वाले कई शब्दों को कहते हैं।

अन्न का अनेकार्थी शब्द क्या है?

अन्न के लिए अनेकार्थी शब्द- दाना, गलला, अनाज, खाद्य पदार्थ।