Show अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ में सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से अधिक गिरावट आई हैMoneyControl News | अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 10:30 PM अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ में सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से अधिक गिरावट आई है। जानकारों के मुताबिक सप्लाई चेन की बढ़ी दिक्कतों और कोरोना महामारी के ताजा मामलों में बढ़ोतरी ने अमेरिका में निवेश और खर्च को कम किया है। अमेरिका के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के प्रारंभिक अनुमान जारी किए। इसके मुताबिक अमेरिका की जीडीपी सितंबर तिमाही के दौरान 2 पर्सेंट के सालाना दर से बढ़ी है। जबकि इसके ठीक पहले की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान अमेरिकी जीडीपी में 6.7 पर्सेंट की ग्रोथ देखी गई थी। Shiba Inu के शुरुआती इनवेस्टर्स बने बिलियनेयर्स, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए अमेरिकी जीडीपी में यह गिरावट लोगों के व्यक्तिगत खपत में तेज गिरावट को दिखाती है, जो सितंबर तिमाही के दौरान सिर्फ 1.6 पर्सेंट की दर से बढ़ा। वहीं इसके ठीक पिछली तिमाही में इसमें 12 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की गई थी। सप्लाई चेन में गड़बड़ी से सामनों की कमी, महंगाई और डेल्टा वेरियंट के बढ़ते मामलों का असर गुड्स एंड सर्विसेज पर लोगों के खर्च में देखने को मिला। ब्लूमबर्ग ने एक हालिया रिपोर्ट में अमेरिकी जीडीपी के सितंबर तिमाही में 2.6 पर्सेंट की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था। कई और एक्सपर्ट और संस्थाओं ने भी अमेरिकी जीडीपी के सितंबर तिमाही में औसतन 2.5 से 3 पर्सेंट के बीच रहने का अनुमान जताया था। हालांकि कॉमर्स विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़े इन अनुमानों से कम है। रेल मंत्रालय का फैसला, IRCTC अब सरकार को देगी Convenience Fee से मिलने वाली आधी कमाई कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़े बताते हैं कि कैसे अमेरिका सप्लाई से जुड़ी एक अभूतपूर्व समस्या का सामना कर रहा है, जो उसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ने से रोक रहा है। आवश्यक सामग्रियों की कमी के कारण, कंपनियां मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हालांकि सर्विस सेक्टर ने इन चुनौतियों के बावजूद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हिंदी में शेयर बाजार, Stock Tips, न्यूज, पर्सनल फाइनेंस और बिजनेस से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
2022 में अमेरिका की जीडीपी कितनी है?इससे पहले अप्रैल में IMF ने अप्रैल में अनुमान लगाया था कि 2022 में अमेरिका की GDP ग्रोथ 3.7% रहेगी। IMF ने 2023 के लिए अमेरिकी विकास दर का अनुमान 2.3% से घटाकर 1.7% कर दिया है। वहीं 2024 में इसके 0.8% रहने का अनुमान लगाया है।
अमेरिका की जीडीपी कितनी है २०२१?अमेरिका में पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2022 में 1.6 फीसदी की कमी देखी गई थी। लगातार दो तिमाहियों में यदि नकारात्मक वृद्धि देखी जाए तो उसे तकनीकी रूप से आर्थिक मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है।
विश्व में सबसे ज्यादा जीडीपी किसकी है?लिस्ट में यूएसए का नाम सबसे पहले आता है जिसका रियल जीडीपी 20.94 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
अमेरिका से भारत कितना पीछे है?अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ़ ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को साल 2022-23 के लिए 7.4 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है.
|