यूरोप में कितने देश हैं उनके नाम बताएं? - yoorop mein kitane desh hain unake naam bataen?

यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्राएं: (Name of European Countries their Capitals and Currencies in Hindi) यूरोप महाद्वीप: यूरोप महाद्वीप विश्व के 7 महाद्वीपों में से एक है। यूरोप महाद्वीप का क्षेत्रफल 1,04,98,000 वर्ग किलो मीटर है। यूरोप, एशिया महाद्वीप से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। यहां पर यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देशों के नाम, उनकी राजधानी एवं उनकी मुद्राओं की सूची की सूची दी गई हैं। सामान्यतः इस सूची से सम्बंधित कई प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यूरोप के प्रमुख देश, उनकी राजधानी एवं उनकी मुद्राओं के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

यूरोप पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक है। भले ही ये सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक हो लेकिन ये भी सत्य है कि यूरोप सबसे विकसित महाद्वीप है।

यूरोप महाद्वीप को लेकर एक बात हमेशा ही उलझाने वाली रही है कि यूरोप में कितने देश हैं? इस सवाल का उत्तर इंटरनेट पर अलग-अलग मिलेगा। लेकिन हम इस लेख में इसे स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे।

यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या जानने के लिए सबसे पहले हमें ये जानना होगा कि यूरोप में किस तरह के ‘देश’ और ‘प्रदेश’ हैं-

1) पहले तो वो देश है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है।
2) दूसरे वो देश जो युरेशिया अर्थात् यूरोप में भी हैं और एशिया में भी।
3) तीसरे प्रकार के देश नहीं बल्कि प्रदेश है। इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।

इनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है-

(आगे समझने के लिए ध्यान से पढ़ें और अगर हो सके तो अपने पास यूरोप का नक्शा रखिए। नक्शे की बढ़िया तस्वीर आपको यहां पर मिल जाएगी।)

1. वो देश जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है

इस भाग में हमने उन देशों को रखा है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है और उनके देश होने से संबंधित कोई विवाद नहीं है। साथ ही इन देशों का कोई भी मुख्य भाग एशिया में मौजूद नहीं है।

यूरोप की मुख्य भूमि से थोड़ा दूर इंग्लैंड, आयरलैंड और माल्टा को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

सो इस तरह से कुल 44 देश है जो पूरी तरह से यूरोप में आते हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है।

[table]
1,2,3
Albania,Hungary,Poland
Andorra,Iceland,Portugal
Austria,Ireland,Romania
Belarus,Italy,Russia
Belgium,Latvia,San Marino
Bosnia & Herzegovina,Liechtenstein,Serbia
Bulgaria,Lithuania,Slovakia
Croatia,Luxembourg,Slovenia
Czech Republic,Macedonia,Spain
Denmark,Malta,Sweden
Estonia,Moldova,Switzerland
Finland,Monaco,-
France ,Montenegro,Ukraine
Germany,Netherlands,United Kingdom
Greece,Norway,Vatican City
[/table]

Note :

1) ऊपर दिए देशों में Kosovo (कोसोवो) का क्षेत्र शामिल नहीं है। यह विवादित क्षेत्र घोषित है और Serbia इस पर अपना अधिकार बताता है।
2) United Kingdom में England और Scotland दोनों देश शामिल हैं।
3) हाल ही में स्पेन से अपने आपको अलग देश घोषित करने वाले कैटेलोनिया को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।

2. वो देश जो यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं

5 ऐसे देश है जो दोनो महाद्वीपों यूरोप और एशिया में आते हैं।

  1. Armenia
  2. Azerbaijan
  3. Georgia
  4. Russia
  5. Turkey

ऊपर दिए 5 देशों में केवल रूस ही एक ऐसा देश है जो संयुक्त राष्ट्र (UN) में Eastern Europe का मेंबर माना जाता है।

अगर आपको किसी परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाए कि रूस किस महाद्वीप में है तो उसका उत्तर आप युरेशिया ही दीजिए गा। लेकिन अगर Options में युरेशिया ना हो तो यूरोप का जवाब दीजिए गा।

UN के अनुसार रूस के सिवाए ऊपर के बाकी 4 देश एशिया में माने जाते हैं।

3. यूरोप के प्रदेश जो दूसरे यूरोप के देशों के प्रभाव में आते है।

यूरोप के आसपास कुछ ऐसे द्वीप है जो पूरी तरह से स्वतंत्र भी नहीं है और किसी देश के पूरे नियंत्रण में नही आते। ये प्रदेश मान्यता प्राप्त हैं और इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।

ऐसे प्रदेशों की कुल गिनती 7 है जो कि नीचे दी गई है-

[table]
#,प्रदेश,किस देश के प्रभाव में
1,Jersey,UK
2,Isle of Man,UK
3,Guernsey,UK
4,Gibraltar,UK
5,Faroe Islands,Denmark
6,Alands Islands,Finland
7,Svalbard,Norway
[/table]

तो इस तरह यूरोप में कुल कितने देश हुए?

ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि यूरोप में रूस समेत कुल 45 देश और 7 मान्यता प्राप्त प्रदेश हैं। इन 45 देशों में रूस के सिवाए उन चार देशों को नही जोड़ा गया है जो कि यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं। ये देश हैं – Armenia(आर्मीनिया), Azerbaijan(आज़रबाइजान), Georgia(जॉर्जिया), Turkey(तुर्की).


Note : ऊपर यूरोप में देशों की गिनती हमने उस हिसाब से बताई है जिस हिसाब से हमने देशों और प्रदेशों के प्रकार को 3 भागों में बाँटा है। अगर आपके भी इस पर कोई विचार हों, तो आप कमेंट करने के लिए स्वतंत्र हैं।

यूरोप (Europe) एक महाद्वीप है, जिसे यूरेशिया के रूप में भी पहचाना जाता है। यह पूरी तरह से नॉर्थ गोलार्घ में और ज्यादातर ईस्टर्न गोलार्ध में स्थित है। कन्वेंशनल रूप से यूरोप में चार मुख्य भौगोलिक क्षेत्र या उपक्षेत्र हैं जिन्हें उत्तरी यूरोप, पश्चिमी यूरोप, पूर्वी यूरोप और दक्षिणी यूरोप के रूप में जाना जाता है। दक्षिणी यूरोपकुल मिलाकर आज यूरोप में 45 देश हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन देशों की सूची, उनकी जनसंख्या और ये देश किस भौगोलिक क्षेत्र में आते हैं।

1. रूस
जनसंख्या- 145,934,462
पूर्वी यूरोप

2. जर्मनी
जनसंख्या- 83,783,942
पश्चिमी यूरोप

3. यूनाइटेड किंगडम
जनसंख्या- 67,886,011
उत्तरी यूरोप


4. फ्रांस
जनसंख्या- 65,273,511
पश्चिमी यूरोप


5. इटली
जनसंख्या- 60,461,826
दक्षिणी यूरोप


6. स्पेन
जनसंख्या- 46,754,778
दक्षिणी यूरोप


7. यूक्रेन
जनसंख्या- 43,733,762
पूर्वी यूरोप


8. पोलैंड
जनसंख्या- 37,846,611
पूर्वी यूरोप


9. रोमानिया
जनसंख्या- 19,237,691
पूर्वी यूरोप


10. नीदरलैंड
जनसंख्या- 17,134,872
पश्चिमी यूरोप


11. बेल्जियम
जनसंख्या- 11,589,623
पश्चिमी यूरोप


12. चेकिया
जनसंख्या- 10,708,981
पूर्वी यूरोप


13. ग्रीस
जनसंख्या- 10,423,054
दक्षिणी यूरोप


14. पुर्तगाल
जनसंख्या- 10,196,709
दक्षिणी यूरोप


15. स्वीडन
जनसंख्या- 10,099,265
उत्तरी यूरोप


16. हंगरी
जनसंख्या- 9,660,351
पूर्वी यूरोप


17. बेलारूस
जनसंख्या- 9,449,323
पूर्वी यूरोप


18. ऑस्ट्रिया
जनसंख्या- 9,006,398
पश्चिमी यूरोप


19. सर्बिया
जनसंख्या- 8,737,371
दक्षिणी यूरोप


20. स्विट्जरलैंड
जनसंख्या- 8,654,622
पश्चिमी यूरोप


21. बुल्गारिया
जनसंख्या- 6,948,445
पूर्वी यूरोप


22. डेनमार्क
जनसंख्या- 5,792,202
उत्तरी यूरोप


23. फिनलैंड
जनसंख्या- 5,540,720
उत्तरी यूरोप


24. स्लोवाकिया
जनसंख्या- 5,459,642
पूर्वी यूरोप


25. नॉर्वे
जनसंख्या- 5,421,241
उत्तरी यूरोप


26. आयरलैंड
जनसंख्या- 4,937,786
उत्तरी यूरोप


27. क्रोएशिया
जनसंख्या- 4,105,267
दक्षिणी यूरोप


28. मोल्दोवा
जनसंख्या- 4,033,963
पूर्वी यूरोप


29. बोस्निया और हर्जेगोविना
जनसंख्या- 3,280,819
दक्षिणी यूरोप


30. अल्बानिया
जनसंख्या- 2,877,797
दक्षिणी यूरोप


31. लिथुआनिया
जनसंख्या- 2,722,289
उत्तरी यूरोप


32. उत्तर मैसेडोनिया
जनसंख्या- 2,083,374
दक्षिणी यूरोप


33. स्लोवेनिया
जनसंख्या- 2,078,938
दक्षिणी यूरोप


34. लातविया
जनसंख्या- 1,886,198
उत्तरी यूरोप


35. कोसोवो
जनसंख्या- 1,798,188
दक्षिणी यूरोप


36. एस्टोनिया
जनसंख्या- 1,326,535
उत्तरी यूरोप


37. मोंटेनेग्रो
जनसंख्या- 628,066
दक्षिणी यूरोप


38. लक्ज़मबर्ग
जनसंख्या- 625,978
पश्चिमी यूरोप


39. माल्टा
जनसंख्या- 441,543
दक्षिणी यूरोप


40. आइसलैंड
जनसंख्या- 341,243
उत्तरी यूरोप


41. अंडोरा
जनसंख्या- 77,265
दक्षिणी यूरोप


42. मोनाको
जनसंख्या- 39,242
पश्चिमी यूरोप


43. लिकटेंस्टीन
जनसंख्या- 38,128
पश्चिमी यूरोप


44. सैन मैरिनो
जनसंख्या- 33,931
दक्षिणी यूरोप


45. होली सी
जनसंख्या- 801
दक्षिणी यूरोप

यूरोप में कौन कौन देश आते है?

European Countries: यूरोपियन महाद्वीप में 45 देश आते हैं।.
रूस जनसंख्या- 145,934,462. ... .
जर्मनी जनसंख्या- 83,783,942. ... .
यूनाइटेड किंगडम जनसंख्या- 67,886,011. ... .
फ्रांस जनसंख्या- 65,273,511. ... .
इटली ... .
स्पेन ... .
यूक्रेन ... .
पोलैंड.

यूरोप में कुल कितने देश हैं उनके नाम?

यूरोप में कुल कितने देश हैं और उनके नाम क्या हैं?.

यूरोप के 44 देशों के नाम क्या है?

44 यूरोपीय देश.
ऑस्ट्रिया 83 Votes. ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप में स्थित एक स्थल रुद्ध देश है। ... .
रूस 64 Votes. रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। ... .
यूनाइटेड किंगडम 58 Votes. ... .
जर्मनी 41 Votes. ... .
फ़्रान्स 33 Votes. ... .
स्लोवाकिया 26 Votes. ... .
लिकटेंस्टाइन 22 Votes. ... .
स्पेन 22 Votes..

यूरोप में सबसे बड़ा देश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 17.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। रूस की राजधानी मास्को है और रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं। रूस की कुल जनसंख्या 14.41 करोड़ है। रूस का मुद्रा नाम “रूसी रूबल” है।