व्यायाम करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? - vyaayaam karane ke kitanee der baad paanee peena chaahie?

  • Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • Do Not Drink Water Before The Workout Or It Will Harm Your Health, Eat It After Half An Hour Of Doing It So That The Body Gets Full Benefit

एक्सरसाइज रूल्स:वर्कआउट से पहले न पिएं पानी वरना सेहत को होगा नुकसान, इसे करने के आधे घंटे बाद खाएं खाना ताकि बॉडी को मिले पूरा फायदा

डॉ. बिमल छाजेड़, निदेशक, साओल हार्ट सेंटर , नई दिल्ली2 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

व्यायाम करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? - vyaayaam karane ke kitanee der baad paanee peena chaahie?

  • व्यायाम के तुरंत बाद कुछ खाने से पेट में गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।
  • वर्कआउट के बाद 15-20 स्ट्रेचिंग करें और फिर आराम करें ताकि शरीर का तापमान सामान्य हो जाए।

एक्सरसाइज के दौरान कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी है। ये नियम एक्सरसाइज के नियमों के बराबर ही महत्वपूर्ण हैं। इनमें चूक जहां वर्जिश के फ़ायदों से दूर कर सकती है, वहीं रोगी भी बना सकती है।

शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए हम एक्सरसाइज तो करते हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों पर ग़ौर नहीं करते। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कब बैठना है या कब खाना है जैसी तमाम अहम बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि इनकी अनदेखी से बीमारी के साथ-साथ सेहत संबंधी कई दिक़्क़तें आ सकती हैं। कुछ ऐसी ही ज़रूरी जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे हैं।

एक्सरसाइज से पहले पानी पीने का समय

कुछ लोग एक्सरसाइज शुरू करने से तुरंत पहले पानी पीते हैं ताकि एक्सरसाइज के दौरान पानी की ज़रूरत न महसूस हो। एक्सरसाइज के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेशक ज़रूरी है लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज से तुरंत पहले पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सही मायनों में पानी का सेवन एक्सरसाइज से आधा घंटा पहले करना चाहिए। एक साथ अधिक पानी न पिएं क्योंकि इसके कारण एक्सरसाइज करने में परेशानी आ सकती है। केवल गला तर करने लायक़ ही पानी लें।

एक्सरसाइज के बाद पानी पीने का समय

एक्सरसाइज से पसीना बहता है और सांस फूलती है, जिसके कारण गला भी सूखता है। एक्सरसाइज के कारण शरीर गर्म हो जाता है।

ऐसे में उसके तुरंत बाद पानी पीने से मांसपेशियों को झटका लग सकता है जिससे सीने में दर्द, पेट दर्द, उल्टी आदि सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक्सरसाइज के 20-25 मिनट बाद ही पानी पिएं। तब तक शरीर का तापमान सामान्य हो चुका होता है।

व्यायाम करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? - vyaayaam karane ke kitanee der baad paanee peena chaahie?

व्यायाम के दौरान पानी पीने का समय

यदि आप एक्सरसाइज़ (घर या जिम कहीं भी) कर रहे हैं तो उस दौरान शरीर से पसीना बहुत ज़्यादा निकलेगा, जिसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है। पसीना निकलने के कारण शरीर पानी की मांग करता है और गला सूखने लगता है।

ऐसे में कुछ-कुछ देर में केवल 2-3 चम्मच के बराबर पानी पिएं जिससे गले का सूखापन, चक्कर और डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। बस इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते-करते पानी बिल्कुल नहीं पीना है। इससे तबियत बिगड़ सकती है और उल्टी हो सकती है। इसलिए पहले आराम से बैठ जाएं, लंबी सांसें भरें, फिर पानी पिएं और 2-3 मिनट रुककर ही एक्सरसाइज फिर से शुरू करें।

वहीं यदि आप योग करते हैं या दौड़ते-टहलते हैं तो इस दौरान पानी बिल्कुल नहीं पिएं। यदि एक्सरसाइज से आधा घंटा पहले पानी पिया है तो हल्की एक्सरसाइज या योग में पानी पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं यदि दौड़ने या टहलने के दौरान पानी पीते हैं तो पेट दर्द, जी मिचलाना और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पानी पीकर ज़्यादा देर दौड़ और चल नहीं पाएंगे क्योंकि पेट भरा होने के कारण थकान जल्दी महसूस होती है।

वर्कआउट से पहले खाना है या नहीं

वर्कआउट के दौरान शरीर की मुद्रा बार-बार बदलती है जिससे शरीर के पुर्ज़े पूरी तरह से हिल जाते हैं। यदि कुछ खाकर तुरंत एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे पेट दर्द, उबकाई, आलस और आंतों की अकड़न की शिक़ायत हो सकती है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है। खाना खाने के 3-4 घंटे बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। हालांकि वर्कआउट सुबह के समय ख़ाली पेट ही करें, वही उत्तम है।

वर्कआउट के बाद कब खाएं

एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद जूस या नारियल पानी पी सकते हैं। इसके आधा घंटा बाद ही कुछ खाएं। व्यायाम के तुरंत बाद कुछ खाने से पेट में गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

वर्कआउट के बाद स्नान कब करना है

वर्कआउट के बाद शरीर गर्म हो जाता है। इसके तुरंत बाद नहाने से बुख़ार, ज़ुकाम, सिर दर्द, कमज़ोरी आदि होने का ख़तरा रहता है। इसलिए वर्कआउट के बाद 15-20 स्ट्रेचिंग करें और फिर आराम करें ताकि शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक्सरसाइज़ करने के फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है वर्कआउट सही तरीके से किया जाए। अगर ऐसा नहीं होगा, तो शरीर को फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कुछ चीज़ों को जान लेना बहुत ज़रूरी है। आज हम आपको वर्कआउट के दौरान पानी पीने कितना सही है, वर्कआउट के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए, ये बताने वाले हैं। जिसके बारे में इतनी बात नहीं की जाती। एक्सरसाइज़ के दौरान कुछ नियमों का पालन इसलिए भी ज़रूरी हो जाता है क्योंकि इनका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।

एक्सरसाइज़ से पहले पानी पीने का तरीका

कुछ लोग एक्सरसाइज़ शुरू करने से तुरंत पहले पानी पीते हैं, जिससे व्यायाम के दौरान पानी की ज़रूरत महसूस न हो। एक्सरसाइज़ के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज़ से तुरंत पहले पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सही मायने में एक्सरसाइज़ से आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए। एक साथ अधिक पानी न पीएं। बेहतर यही होगा कि केवल गला तर करने लायक ही पानी लें।

एक्सरसाइज़ के बाद कैसे पीएं पानी

एक्सरसाइज़ करने से पसीना बहता है और सांस फूलती है, जिसके कारण गला भी सूखने लगता है। एक्सरसाइज़ के कारण शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में प्यास से राहत पाने के लिए लोग पानी पीने लगते हैं, जो कि गलत तरीका है। इससे आपकी मांसपेशियों को झटका लग सकता है, जिससे सीने में दर्द, पेट दर्द, उल्टी आदि सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अत: समझदारी इसी में है कि एक्सरसाइज़ के 20-25 मिनट बाद ही पानी पीएं, क्योंकि तब तक शरीर का तापमान सामान्य हो चुका होता है।

पानी पीने का ये रूल कॉर्डियो से लेकर पिलाटे, योग, रनिंग, किक- बॉक्सिंग, वेट ट्रेनिंग मतलब हर तरह की एक्सरसाइज़ पर लागू होता है।

व्यायाम करने के कितने समय बाद पानी पीना चाहिए?

एक्सरसाइज के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी? आप एक्सरसाइज करने के 30 से 35 मिनट बाद पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर का तापमान भी नॉर्मल हो जाता है.

व्यायाम के बाद क्या हम पानी पी सकते हैं?

एक्सरसाइज के बाद पानी पीने का समय एक्सरसाइज के कारण शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में उसके तुरंत बाद पानी पीने से मांसपेशियों को झटका लग सकता है जिससे सीने में दर्द, पेट दर्द, उल्टी आदि सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक्सरसाइज के 20-25 मिनट बाद ही पानी पिएं।

योग के बाद कब पीना है पानी?

योग करने से पहले आप पानी पी सकते हैं लेकिन योगाभ्यास के लगभग 20 से 30 मिनट बाद ही पानी पीना फायदेमंद होता है। अगर आप योग के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो ऐसे में आपको शरीर में और पेट में ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

व्यायाम कब नहीं करना चाहिए?

भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम कभी न करें। इससे आपको पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन तंत्र और आंतों को भी नुकसान हो सकता है। 4 अगर आप शारीरिक दर्द से पीड़ि‍त हैं और बुखार या मांसपेशि‍यों में दर्द है तो व्यायाम न करें।