Show
शेयर करें
शेयर करें दाद (Ringworm) क्या है? दाद शब्द का प्रयोग फंगल संक्रमण को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, जो त्वचा की ऊपरी परत पर होता हैं। (और पढ़ें - फंगल संक्रमण का उपचार) दाद को मेडिकल की भाषा में टिनिया कहते हैं, इस त्वचा की बीमारी का नाम उस जगह संदर्भ में रखा जाता है जहां पर इसका संक्रमण शुरू होता है। दाद संक्रमण के कुछ प्रकार होते हैं जिनमें शामिल हैं - कोर्पोरिस (Corporis), टिनिया कैपेटिस (Tinea capitis), टिनिया पेडिस (Tinea pedis) और टिनिया क्रूरिस। दाद एक परतदार और पपड़ीदार चकत्ते के कारण बनता है जो त्वचा पर गोल और लाल चकत्ते के रूप में दिखाई पड़ता है। दाद के अन्य संकेत और लक्षण भी हैं, जिनमें दाद की जगह से बाल झड़ना, खुजली, घाव या छाले आदि शामिल हैं। (और पढ़ें - दाद ठीक करने के घरेलू उपाय) दाद संक्रामक होता हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता हैं। शारीरिक परीक्षण के दौरान त्वचा की जांच, माइक्रोस्कोप की सहायता से प्रभावित त्वचा को खुरचना और 'कल्चर' टेस्ट (Culture test) किये जा सकते हैं, जिनकी मदद से डॉक्टर बीमारी के लिए उचित इलाज का निर्धारण कर पाते हैं और इससे संबंधित अन्य स्थितियों का भी पता लगा पाते हैं। एक सफल उपचार के लिए एक उचित परीक्षण आवश्यक माना जाता है। दाद को एंटी फंगल दवाइयों की मदद से सफलता पूर्वक ठीक किया जा सकता है। संबंधित दवाइयां खाने और लगाने दोनों ही तरीकों हेतु उपलब्ध है। (और पढ़ें - जननांग दाद के उपचार) दाद के प्रकार - Types of Ringworm in Hindiदाद के प्रकार:- दाग के विभिन्न प्रकार होते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: टिनिया बारबाइ (Tinea Barbae) – यह चेहरे की दाढ़ी वाले क्षेत्र और गर्दन पर सूजन और निशान के साथ होता है, जिसके साथ अक्सर इसमें खुजली भी होती है। इसके कारण कई बार बाल टूटने लगते हैं। अक्सर यह नाई के पास हमेशा दाढ़ी कटवाने जाने के दौरान हो जाता है। इसलिए इसको दाढ़ी के दाद को नाई की खुजली (Barber's Itch) भी कहा जाता है। टिनिया कैपेटिस (Tinea Capitis) – यह दाद खोपड़ी (Scalp) में होता है, जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। यह खासतौर पर बचपन के बाद वाले समय या किशोरावस्था के दौरान होता है। यह स्थिति सामान्य रूप से स्कूलों में फैलती है। टिनिया कैपेटिस के कारण माथे के कुछ हिस्से में गंजापन दिखने लगता है। (यह सेबोरिया और रूसी के विपरित होता है, जो बाल झड़ने का कारण नहीं होते हैं)। (और पढ़ें - गंजापन दूर करने के घरेलू नुस्खे) टिनिया क्रूसिस (Tinea Cruris/Jock Itch) – जोड़ों, आंतरिक जांघें और नितंबों के आस पास की त्वचा पर होने वाले दाद को 'क्रूसिस टिनिया' नाम से जाना जाता है। दाद का यह प्रकार किशोर लड़कों और पुरूषों में काफी आम होता है। टिनिया पेडिस (Tinea Pedis) – पैर के दाद संक्रमण के संदर्भ में 'टिनिया पेडिस' सबसे आम होता है। यह उन लोगों में अक्सर देखा जाता है जो ऐसे सार्वजनिक स्थान पर नंगे पांव जाते हैं, जहां संक्रमण का खतरा होता है। जैसे बाथरूम और स्विमिंग पूल। दाद के लक्षण - Ringworm Symptoms in Hindiदाद के लक्षण:- दाद के लक्षण इसके संक्रमण के आधार पर अलग-अलग होते हैं, जिसमें त्वचा के संक्रमण के साथ अलग-अलग अनुभव हो सकते हैं जिनमें निम्नलिखित प्रमुख है:-
अगर आपके नाखूनों में डर्मेटॉफाइटोसिस (Dermatophytosis) हो गया है, तो वे पतले और बेरंग हो सकते हैं। यहां तक कि उनमें दरार भी आ सकती है। यहीं स्थिति सिर में होने पर प्रभावित हिस्सों से बाल टूट या झड़ सकते हैं और दाग की जगह पर गंजापन होने की संभावना हो सकती है। (और पढ़ें - बाल झड़ने के घरेलू उपाय) दाद के कारण - Ringworm Causes in Hindiदाद के कारण:- दाद एक संक्रामक फंगल संक्रमण होता है, जो फफूंदी जैसे परजीवी के कारण होता है। यह परजीवी आपकी बाहरी त्वचा की कोशिकाओं में पनपता है और कई तरीकों से फैल सकता है जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: (और पढ़ें - फंगल संक्रमण के घरेलू उपाय)
दाद से बचाव - Prevention of Ringworm in Hindiदाद की रोकथाम के उपाय:- स्वस्थ और स्वच्छ व्यवहार का आचरण करते हुऐ दाद के संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है। ज्यादातर संक्रमण जानवरों के संपर्क और उचित स्वच्छता की कमी के कारण होता है। दाद से बचने के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं:
(और पढ़ें - चर्म रोग का इलाज) दाद का परीक्षण - Diagnosis of Ringworm in Hindiदाद का निदान कैसे किया जाता है - डॉक्टर दाद का निदान करने के लिए त्वचा की जांच करते हैं और प्रभावित त्वचा को देखने के लिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर ब्लैक लाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा पर दाद का संक्रमण फैल चुका है तो ब्लैक लाईट की मदद से ये चमकने लगते हैं और साफ दिख जाते हैं। इसके साथ ही साथ डॉक्टर कुछ टेस्ट की मदद से भी दाद की पुष्टी कर सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित टेस्ट शामिल होते हैं। (और पढ़ें - लैब टेस्ट)
दाद का इलाज - Ringworm Treatment in Hindiदाद के उपचार कैसे किया जाता है - घरेलू उपचारों से दाद को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। इसके लिए 'एंटीफंगल' दवाइयां लेना बहुत जरूरी होती हैं। दाद के उपचार के लिए दवाओं को लगाकर (Topically) और खाकर (Systemically) इसे ठीक किया जा सकता है।
(और पढ़ें - नाखून में फंगल इन्फेक्शन का इलाज) दाद के जोखिम और जटिलताएं - Ringworm Risks & Complications in Hindiदाद होने के जोखिम को बढाने वाले कारक क्या हैं? दाद किसी भी व्यक्ति में विकसित हो सकता हैं। बच्चे या जिन लोगों के पास पालतू बिल्ली है, उनमें दाद का संक्रमण होना काफी सामान्य होता है। बिल्ली और कुत्ते दोनों दाद से बहुत आसानी से संक्रमित हो जाते हैं एवं मनुष्यों में फैला देते हैं। दाद के कुछ महत्वपूर्ण जोखिम कारक निम्न है:
(और पढ़ें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय) दाद से पैदा होने वाली जटिलताएं क्या हैं? बहुत ही कम मामलों में फंगल संक्रमण त्वचा की अंदरुनी परत तक फैल पाता है, जो किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। लेकिन जिन लोगों का प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या जिन लोगों को एचआईवी/एड्स जैसी बीमारियां है, उनको दाद संक्रमण के छुटकारा पाने में काफी कठिनाई होती है। दाद में परहेज़ - What to avoid during Ringworm in Hindi?दाद में परहेज: दाद संक्रमण से बचने के लिए निम्नलिखित को ध्यान में रखना चाहिए:
दाद में क्या खाना चाहिए? - What to eat during Ringworm in Hindi?दाद संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति हेतु जिन खाद्य पदाथों का सुझाव दिया जाता है उनमें निम्नलिखित शामिल है:- लहसुन - दाद संक्रमित व्यक्ति को यह सलाह दी जाती है कि वह अपने मुख्य व्यंजन में लहसुन वाले व्यंजन को शामिल करें, जैसे पुलाव, करी, सूप, पास्ता या उबली हुई सब्जियां आदि। 'The New Healing Herbs' के लेखक माइकल कासलमैन के अनुसार, लहसुन में एक एलीसिन नाम का केमिकल होता है, जिसमें एंटीफंगल के गुण होते हैं। दाद के उपचार या उसकी रोकथाम के लिए अगर आप लहसुन का नियमित उपयोग करने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि, लहसुन आपके खून को पतला करने का भी काम करता है। (और पढ़ें - लहसुन के फायदे) विटामिन-ई से परिपूर्ण खाद्य पदार्थ – विटामिन-ई की मदद से हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है। जिसकी मदद से शरीर ल्यूकोसाइटिस (Leukocytes) का उत्पादन करती है, जो शरीर में फंगल को नष्ट करने का काम करते हैं। विटामिन-ई त्वचा में ऊतकों के उत्पादन करने में भी भूमिका अपनी निभाता है, जिससे दाद के कारण होने वाले निशान कम हो सकते हैं। विटामिन-ई के मुख्य स्त्रोतों शामिल हैं:-
उपरोक्त सभी खाद्य पदार्थो में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई पाई जाती है। विटामिन-ए से परिपूर्ण खाद्य पदार्थ – विटामिन-ए की मदद से हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे फंगल संक्रमण का खतरा कम रहता है. (और पढ़ें - विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग) लौंग (Clove) – लौंग थोड़ा तीखा और थोड़ा मीठा स्वाद का होता है, जो भारतीय व्यंजनों में और एशियन फ्राई व्यंजनों में मुख्य रूप से देखा जाता है। इसका सेवन भी फंगल संक्रमण से दूर रखने में मददगार साबित होता है। (और पढ़ें - लौंग के फायदे) संदर्भ
दाद के डॉक्टरदाद की दवा - Medicines for Ringworm in Hindiदाद के लिए बहुत दवाइयां उपलब्ध हैं। नीचे यह सारी दवाइयां दी गयी हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर से सलाह किये बिना आप कृपया कोई भी दवाई न लें। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से आपकी सेहत को गंभीर नुक्सान हो सकता है। Showing 1 to 10 of 28 entries दाद की ओटीसी दवा - OTC Medicines for Ringworm in Hindiदाद के लिए बहुत दवाइयां उपलब्ध हैं। नीचे यह सारी दवाइयां दी गयी हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर से सलाह किये बिना आप कृपया कोई भी दवाई न लें। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से आपकी सेहत को गंभीर नुक्सान हो सकता है। Showing 1 to 10 of 21 entries
दाद पर आम सवालों के जवाबसवाल 2 साल से अधिक पहलेक्या दाद यौन अंगों पर भी हो सकता है?जी हां, दाद यौन अंगों पर भी हो सकते हैं। यह साफ-सफाई का ध्यान न रखने और गंदे कपड़े पहनने की वजह से हो सकता है। सवाल 2 साल से अधिक पहलेमुझे दाद हो गया है। क्या दाद जाने के बाद निशान छोड़ सकता है?Dr. K. M. Bhatt MBBS, PG Dip , कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक, सामान्य शल्यचिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, आकस्मिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सकअगर आपके चेहरे या सिर पर दाद हो जाते हैं और आप इसके लिए ट्रीटमेंट नहीं लेते हैं, तो दाद वाली जगह पर निशान रह सकते हैं या उस हिस्से से आपके बाल स्थायी रूप से झड़ सकते हैं।
सवाल 2 साल से अधिक पहलेमुझे 4 दिन पहले दाद हुए थे। क्या धूप दाद को मार सकती है?Dr. K. M. Bhatt MBBS, PG Dip , कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक, सामान्य शल्यचिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, आकस्मिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सकजी हां, धूप दाद को खत्म करने में मदद करती है। इसलिए आप कुछ समय धूप में बैठें। सवाल 2 साल से अधिक पहलेक्या टॉयलेट सीट से भी दाद हो सकते हैं?जी हां, दाद एक संक्रामक रोग है और यदि आप संक्रमित व्यक्ति के बाद टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको भी दाद हो सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए हेयर ब्रश, बिस्तर, कपड़ों और तौलिए से भी दाद फैल सकता है। सम्बंधित लेखदाद किसकी कमी से होती है?दूसरे प्रकार का दद्रु दाढ़ी की दाद है (टीनिया बार्बी)। यह भी कठिनाई से जाता है। एक और प्रकार का दद्रु नाखून में होता है। त्वचा का दद्रु दाद या खाज नाम से प्रसिद्ध है।
दाद को जड़ से मिटाने के लिए क्या करें?और नींबू के रस के साथ इमली के बीज को पीस कर दाद पर लगाएं। नारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व होते है। बरसों से नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं में ही नहीं बल्कि दाद के इलाज में भी किया जाता रहा है। तो इस्तेमाल से पहले इसे हल्का गर्म कर लें और फिर प्रभावित जगह पर लगाएं।
दाद क्यों हो जाती है?दाद: यह फंगल इंफेक्शन का कॉमन रूप है। इसे रिंग वर्म कहते हैं। यह आपके सिर की स्किन, जांघ, पैर किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसमें सबसे पहले एक लाल, पपड़ीदार पैच या गांठ होता है, जो खुजली करता है।
दाद होने पर क्या क्या नहीं खाना चाहिए?त्वचा संबंधित रोग के मरीजों को ज्यादा मात्रा में तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका अधिकता शरीर में पाचन तंत्र में असंतुलन और पेट में चर्बी का कारण बन सकता है।
|