पति के साथ कैसे बात करें? - pati ke saath kaise baat karen?

शादी से पहले अपने होने वाले हस्बैंड से बात करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि तभी आप एक दूसरे को समझ पाएंगे इसलिए आज हम जानेंगे अपने होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें ?

पति के साथ कैसे बात करें? - pati ke saath kaise baat karen?

अगर आपकी लव मैरिज हो रही है फिर तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत ही नहीं है क्योंकि तब आप पहले से ही अपने होने वाले पति से आराम से बात कर सकती हैं लेकिन अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं तब आपके लिए आपके होने वाले पति से बात करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है या फिर आप बात करने में ही हिचकिचाने लगती हैं।

अरेंज मैरिज में कई बार होता है कि इंगेजमेंट हो जाने के बाद लड़का और लड़की को काफी समय मिलता है एक दूसरे को समझने का! ऐसे में ही आपके लिए भी जरूरी है कि आप शादी से पहले अपने होने वाले पति से बात करें और उनसे समझने की कोशिश करें। पर यह काम आप तभी कर पाएंगे जब आपको पता हो कि होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें ?

होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें ? 7 ख़ास बातें

  • होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें ? 7 ख़ास बातें
    • #1. प्यार से बात कीजिए – 
    • #2. थोड़ा खुल कर बात कीजिए – 
    • #3  लड़के को भी अपनी बात कहने का मौका दीजिए – 
    • #4. करियर के बारे में बात कीजिए – 
    • #5. शादी के बाद के plans के बारे में बात कीजिए – 
    • #6. परिवार के बारे में बात कीजिए –
    • #7. Past के बारे में बात कीजिए – 
      • अन्तिम शब्द

अगर आप अपने होने वाले हस्बैंड से बात कर रही है तो बात करने के दौरान आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए –

#1. प्यार से बात कीजिए – 

अगर आप अपने होने वाले पति के साथ बात कर रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उसके सामने ज्यादा जोर से बात ना करें और ना ही एटीट्यूड या फिर गुस्से में बात करें क्योंकि इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ सकता है। जब भी आप अपने होने वाले पति से बात करें तो आपको उससे अच्छे से बात करना चाहिए। अगर आप अपने होने वाले पति से किसी बात पर नाराज भी हैं तब भी आपको उससे सही से बात करना चाहिए।

#2. थोड़ा खुल कर बात कीजिए – 

अरेंज मैरिज में अक्सर यह देखा जाता है कि इंगेजमेंट हो जाने के बाद भी लड़की लड़के से सही से बात नहीं कर पाती है। या तो लड़की को akward लग रहा होता है या उसे शर्म आ रही होती है।

पति के साथ कैसे बात करें? - pati ke saath kaise baat karen?

 जिससे जब भी अपने होने वाले पति से बात करती है‌ तो अपनी बात ठीक से कह नहीं पाती है जिसके वजह से उसके होने वाले पति पर भी लड़की का बुरा इंप्रेशन पड़ता है इसलिए हमेशा अपनी बात को सही से कहने की कोशिश कीजिए और यह तभी हो सकता है जब आप अपने होने वाले पति से खुल कर बात करेंगी।

#3  लड़के को भी अपनी बात कहने का मौका दीजिए – 

कुछ लड़कियां सिर्फ बकबक बकबक करते चली जाती हैं और सामने वाले इंसान को बात करने का बिल्कुल मौका नहीं देती हैं इस तरह की हरकत करना यह बताता है कि आप बहुत ज्यादा बातूनी नहीं है और आपने आगे किसी को भी नहीं समझती हैं।

इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो लड़के को लगेगा कि आप बहुत ज्यादा dominating है। आपके होने वाले पति का आपके बारे में इस तरह की सोच रखना बिल्कुल सही नहीं क्योंकि अगर वह इस तरह से सोचेगा तो उसे लगेगा कि अगर आप शादी से पहले ऐसी हैं तो शादी के बाद आप पता नहीं क्या हे करेंगी!

« पति पत्नी को कैसे रहना चाहिए ? रिश्तों में खुशहाली आएगी

#4. करियर के बारे में बात कीजिए – 

अगर आप कोई जॉब कर रही हैं या फिर पढ़ाई कर रही हैं और आपकी शादी तय हो गई है तब आपको इस बारे में अपने होने वाले पति से जरूर बात करनी चाहिए क्योंकि अगर आप उनसे अपने मन की बात नहीं कहेंगी तो उन्हें कभी भी आपके ड्रीम और गोल के बारे में पता ही नहीं चलेगा।‌

 इसलिए बातचीत के दौरान लड़के को अपने करियर के बारे में बताइए और बताइए कि आपके क्या सपने हैं आप किस तरह की जिंदगी चाहती हैं और आपको शादी से क्या उम्मीदें हैं।

#5. शादी के बाद के plans के बारे में बात कीजिए – 

हर किसी का शादी से एक अलग उम्मीद जुड़ी होती है आपकी भी होगी और हो सकता है कि आपके होने वाले पति का भी शादी से बहुत सारी उम्मीदें हो। अरेंज मैरिज में जब दो लोग एक दूसरे से बात नहीं करते हैं तब शादी में होने वाली छोटी बड़ी चीज लड़के और लड़की के बीच में मनमुटाव का कारण बनता है।

अगर आप यह नहीं चाहती कि आपके बीच ऐसा कुछ हो तो आपको एक दूसरे से खुल कर शादी को लेकर अपने उम्मीदों के बारे में बातचीत करना होगा क्योंकि जब आप ऐसा करेंगे तब आप अपने होने वाले पति को अपनी मन की बात समझा पाएंगी साथ ही साथ आप उनके मन की बात भी जान पाएंगी।

#6. परिवार के बारे में बात कीजिए –

 मेरे हिसाब से लोगों को शादी से पहले ही इस बारे में बातचीत कर लेनी चाहिए। ‌ कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो परिवार को संभालती हैं लेकिन कुछ लड़कियों को आजादी और अकेले रहना पसंद होता है।

अगर आपको फ्रीडम पसंद है या फिर आप परिवार के साथ नहीं रह पाती हैं तो ऐसे में आपको अपने होने वाले पति से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। क्योंकि अगर आपका होने वाला पति अपने परिवार के साथ रहना चाहेगा और आप अकेले रहना चाहेंगे तो आप दोनों के बीच में प्रॉब्लम जाने के चांस बहुत बढ़ जाएंगे। इसलिए शादी होने से पहले ही अपने होने वाले पति से इस बारे में बात कर लीजिए।

#7. Past के बारे में बात कीजिए – 

हर किसी का एक बीता हुआ कल होता है शायद आपका भी होगा तो आपको अपने होने वाले पति को अपने बीते हुए कल के बारे में बता देना चाहिए क्योंकि अगर आपके होने वाले पति को आपके past के बारे में किसी और से पता चलता है।

 तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा। साथ ही आप अपने पति से भी उनके बीते हुए कल के बारे में पूछ सकती हैं। इस तरह से एक दूसरे के बारे में हर सच जानने के बाद जब आप फिर बात करेंगे तब आपका रिश्ता सच्चाई के बुनियाद पर खड़ा होगा।

« अपने Boyfriend से क्या Question पूछें ? जानें ये ख़ास तरीके

अन्तिम शब्द

तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गई होंगी कि होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। हमारे ब्लॉग में आपको इस तरह के ही कंटेंट मिलते हैं तो हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

पति अगर बात ना माने तो क्या करना चाहिए?

रात को सोते समय पति के सिरहाने के नीचे सिंदूर रखें तथा स्वयं की ओर कपूर रखें। अगले दिन सुबह सिंदूर को तुलसी में डाल दें ताकि इसे पैर ना लगे। कपूर को शाम के समय जलाकर घर में घुमाएं, इससे घर में सुख-शांति रहेगी।

पति से रोमांटिक बातें कैसे की जाती है?

उन्हें बताइये कि उनकी याद आती ही रहती है, किसी ऐसी चीज़ को ले कर, जो आपको ख़ास तौर पर पसंद हो। किसी ऐसी चीज़ को ले कर अपने पार्टनर को कॉम्प्लिमेंट (Compliment) दीजिये जो उनमें ख़ास हो। उनके व्यक्तित्व पर कॉम्प्लिमेंट दीजिये। कहिए, "मुझे तुमसे बातें करना बहुत पसंद आता है।

पति को खुश करने के लिए क्या करें?

पति को खुश करने के लिए सजती-संवरती हैं..
पति की पसंद नापसंद का ख्याल रखें- पति की पसंद और नापसंद का ख्याल रखें. ... .
सास ससुर को प्यार दें- पति-पत्नि दोनों ये चाहते हैं कि वो एक दूसरे से ज्यादा उनके माता पिता का ख्याल रखें. ... .
पति को सम्मान दें- पति पत्नी दोनों को एक दूसरे को सम्मान देना चाहिए..

पति को अपना दीवाना कैसे बनाया जाए?

पति को अपना दीवाना कैसे बनाएं.
पति को सम्मान दें ... .
पति को सी-ऑफ करना ना भूले ... .
पति के साथ रोमांस करने की कोशिश करें ... .
अपने हस्बैंड के साथ शारीरिक संबंध समय समय पर जरूर बनाएं ... .
हस्बैंड को दीवाना बनाने के लिए कपड़े पहनने का अंदाज बदलें ... .
पति को रोमांटिक मसाज दें ... .
कभी-कभी अपने हस्बैंड के साथ सावर जरूर ले.