तिरंगा झंडा कब और किसने बनाया? - tiranga jhanda kab aur kisane banaaya?

तिरंगा झंडा कब और किसने बनाया? - tiranga jhanda kab aur kisane banaaya?

Show

भारत का पहला राष्ठ्रध्वज. हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था. (फोटो Twitter)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 जुलाई 1947 के दिन ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर ट्वीट करते हुए बताया कि ये पहला राष्ट्रध्वज नई दिल्ली में आर्मी बैटल ऑनर्स मेस के पास है.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : July 22, 2022, 11:46 IST

नई दिल्लीः क्या आपको पता है कि तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में किस दिन अपनाया गया था? क्या आप जानते हैं कि जिस कमिटी को आजादी से पहले राष्ट्रध्वज तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसमें कौन-कौन था? पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा फहराया गया देश का पहला राष्ट्रध्वज तिरंगा कहां पर है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की अपील करते हुए इतिहास से जुड़ी ऐसी ही कुछ रोचक जानकारियां शेयर की हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है. 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था. उन्होंने कहा कि हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे. हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी से पहले तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की रोचक जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे सहित इतिहास से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कर रहा हूं.

Today, 22nd July has a special relevance in our history. It was on this day in 1947 that our National Flag was adopted. Sharing some interesting nuggets from history including details of the committee associated with our Tricolour and the first Tricolour unfurled by Pandit Nehru. pic.twitter.com/qseNetQn4W

— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2022

पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, 23 जून 1947 को संविधान सभा के सचिव एचवीआर अयंगर के दस्तखत से जारी पत्र में कहा गया था कि आजादी के दिन सभी सरकारी इमारतों पर फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन पर सुझाव देने के लिए राष्ट्रपति ने एक एडहॉक कमिटी बनाई है. इसमें मौलाना अबुल कलाम आजाद, सी. राजगोपालाचारी, सरोजिनी नायडू, केएम पणिक्कर, केएम मुंशी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार उज्जवल सिंह, फ्रैंक एंथनी और लाहौर में मायो स्कूल ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल एसएन गुप्ता शामिल हैं. इस पत्र में ये भी बताया गया था कि देशवासियों की इच्छा है कि 1931 में कांग्रेस द्वारा अपनाए गए ध्वज को ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाया जाए.

इसके बाद, इस एडहॉक कमिटी की 10 जुलाई 1947 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जवाहर लाल नेहरू को विशेष आमंत्रित के तौर पर बुलाया गया. इस बैठक में तय हुआ कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपनाए गए ध्वज को ही उचित बदलाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज माना जाएगा. इसके बाद 22 जुलाई 1947 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया. बता दें कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था. सेना में काम कर चुके पिंगली वेंकैया को महात्मा गांधी ने तिरंगे को डिजाइन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की. इसमें बताया गया है कि ये पहला राष्ट्रध्वज नई दिल्ली में आर्मी बैटल ऑनर्स मेस के पास है. पीएम ने 1930 में प्रकाशित ‘शहीद गर्जना’ में छपी कविता की प्रति भी शेयर की. विजयी विश्‍व तिरंगा प्‍यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा… यह इसी कविता का अंश है।

बता दें कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू करने जा रही है. इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक देशभर में हर घर, दफ्तर, इमारत पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है. बीजेपी ने इस काम के लिए अपने तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगाया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Indian National Flag, Narendra modi, PM Modi

FIRST PUBLISHED : July 22, 2022, 11:46 IST

तिरंगा झंडा कब और किसने बनाया? - tiranga jhanda kab aur kisane banaaya?

Salaam Tiranga: पहला राष्ट्रीय ध्वज साल 1904 में बनाया गया था

Salaam Tiranga, Independence Day, Indian Flag Background: राष्ट्रीय ध्वज की मौजूदा डिजाइन फाइनल करने से पहले इसमें कई बार बदलाव किया जा चुका है. 15 अगस्त 2022 को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस खास अवसर पर देश भर के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों, निजी कार्यालयों व घरों-सोसाइटी में झंडा रोहण किया जाएगा. तीन रंगों से बने होने के कारण भारतीय ध्वज को 'तिरंगा' कहा जाता है. जानिए कैसे हुई थी इसकी उत्पत्ति.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : August 08, 2022, 13:53 IST

नई दिल्ली (Salaam Tiranga, Independence Day, Indian Flag). 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिलने के बाद से हर साल भारत में इसी तारीख को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस साल आज़ादी का 76वां महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जाएगा. इसके लिए देशभर में शानदार तैयारियां की जा रही हैं.

हर देश का अपना झंडा होता है. भारतीय ध्वज को ‘तिरंगा’ (Tiranga) कहा जाता है क्योंकि इसमें तीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है- केसरिया, सफेद और हरा (Tiranga Colors). हालांकि भारत में शुरू से यही झंडा नहीं फहराया जाता था. इससे पहले इसका डिज़ाइन दूसरा था (Indian Flag Background). जानिए कैसे हुई ‘तिरंगे’ की उत्पत्ति (Tiranga History).

1- मौजूदा तिरंगे को कब अपनाया गया था?
– 22 जुलाई 1947.

2- किसी भी राष्ट्र का ध्वज किस चीज का प्रतीक है?
– अभिव्यक्ति और आज़ादी.

3- भारत का पहला ध्वज कब और किसने बनाया था?
– 1904 में विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता ने पहली बार ध्वज बनाया था, जिसे निवेदिता ध्वज कहा जाता था.

4- पहली बार तिरंगा कब और किसने बनाया था?
– 1906 में बंगाल के बंटवारे के विरोध में निकाले गए जुलूस में शचीन्द्र कुमार बोस पहली बार तीन रंगों वाला ध्वज लेकर गए थे. इस ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में पीला और सबसे नीचे हरे रंग का इस्तेमाल किया गया था.

5- विदेश में पहली बार भारतीय झंडा कब लहराया गया था?
– 1908 में भीकाजी ने जर्मनी में तिरंगा झंडा लहराया था. इसमें सबसे ऊपर हरा रंग था, बीच में केसरिया और सबसे नीचे लाल. इस ध्वज को भीकाजी कामा, वीर सावरकर और श्यामजी कृष्ण वर्मा ने मिलकर तैयार किया था.

6- भारत का मौजूदा ध्वज किसने डिज़ाइन किया था?
– मौजूदा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिज़ाइन किया था.

ये भी पढ़ें:
केसरिया, सफेद और हरे रंग से क्यों बना है तिरंगा? जानें खास सवालों के जवाब
क्या आप तिरंगा फहराने के नए नियम जानते हैं? यहां जानें कुछ अहम सवालों के जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: 75th Independence Day, Independence day, Indian National Flag, Tricolor flag

FIRST PUBLISHED : August 06, 2022, 07:00 IST

तिरंगे का डिजाइनर कौन है?

पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, जिसके बाद उन्होंने 31 मार्च 1921 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन किया था। उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है। तब तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था। वहीं चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी।

तिरंगे का निर्माण कब हुआ?

जिस व्यक्ति ने भारत की शान तिरंगे का निर्माण किया उसका नाम 'पिंगली वेंकैया' है और उन्होंने ध्वज का निर्माण 1921 में किया था. लेकिन इसे बनाना इतना आसान नहीं था. इसे बनाने से पहले उन्होंने 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, उसके बाद जाकर अपने तिरंगे को बनाया.

भारत में सबसे पहले झंडा कब फहराया गया था?

Pehli Baar TiRanga Kab Fehraya Gaya Tha 31 December Ko 7 अगस्त 1906 को कोलकाता में बंगाल के विभाजन के विरोध में एक रैली हुई जिसमें पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया.

तिरंगे का इतिहास क्या है?

पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कोलकाता के पारसी बागान स्क्वायर में फहराया गया था। ध्वज के तीन प्रमुख रंग थे जैसे लाल, पीला और हरा। वर्तमान भारतीय तिरंगे के करीब पहला संस्करण 1921 में पिंगली वेंकय्या द्वारा डिजाइन किया गया था। इसके दो प्रमुख रंग थे- लाल और हरा।