तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में लगाना चाहिए? - tulasa jee ka paudha kaun see disha mein lagaana chaahie?

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो आपको इसे कुछ स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए जिससे वास्तु दोष न लगे और समृद्धि बनी रहे।

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है और खुशहाली बनी रहती है। जड़ी-बूटियों की रानी के रूप में जानी जाने वाली तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और अपनी पवित्रता की वजह से सभी घरों में लगी होती है।

ज्योतिष में तो तुलसी का बहुत अधिक महत्व है ही और वास्तु के हिसाब से भी यह घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जब बात वास्तु से जुड़ी है तो तुलसी के पौधे के लिए घर में कुछ विशेष स्थान हैं और ऐसा माना जाता है कि यदि इस पवित्र पौधे को सभी दिशा और स्थान पर न रखा जाए तो घर में समस्याएं आ सकती हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira जी से जानें कि घर की किन विशेष जगहों पर आपको तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।

घर की छत में न रखें तुलसी का पौधा

तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में लगाना चाहिए? - tulasa jee ka paudha kaun see disha mein lagaana chaahie?

तुलसी का पौधा वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। ख़ास तौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है वो भूलकर भी ऐसा न करें। वास्तु की मानें तो छत पर रखा तुलसी का पौधा हमेशा वास्तु दोष का कारण  बनता है। यदि आप तुलसी घर में लगा रही हैं तो इसे आंगन या बालकनी में लगाएं।

घर के अंधेरे कोने में न लगाएं तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। भूलकर भी इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर न लगाएं। ऐसी जगह लगाया गया तुलसी का पौधा आर्थिक हानि का कारण बनता है। तुलसी के पौधे को हमेशा खुली धूप और उजाले वाले स्थान पर लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

शिव जी और गणपति की तस्वीर के पास न रखें तुलसी का पौधा

तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में लगाना चाहिए? - tulasa jee ka paudha kaun see disha mein lagaana chaahie?

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के मंदिर के आस-पास लगाने से घर में समृद्धि आती है। लेकिन कभी भी ये पौधा भगवान शिव और गणपति की तस्वीर के पास न रखें। ऐसा करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए कभी भी तुलसी का पौधा इस दिशा में न रखें। तुलसी के लिए सर्वोत्तम दिशा उत्तर पूर्व है यानी घर का ईशान कोण सबसे अच्छा माना जाता है।

बेसमेंट में न रखें तुलसी का पौधा

कभी भी तुलसी का पौधा आपको घर में बेसमेंट वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए और सबसे मुख्य बात है कि तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गमले में लगाएं और गमले को किसी स्टैंड में रखें।

इसे जरूर पढ़ें:सावन के महीने में घर में लगाएं तुलसी का पौधा, रामा और श्यामा में से कौन सी है ज्यादा शुभ

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु नियम

तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में लगाना चाहिए? - tulasa jee ka paudha kaun see disha mein lagaana chaahie?

  • यदि तुलसी के पौधे के लिए सही दिशा की बात की जाए तो सबसे अच्छी जगह पूर्व में है, आप इसे घर की बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा पानी की दिशा है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में अच्छी ऊर्जाओं को आमंत्रित करके और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है।
  • सुनिश्चित करें कि तुलसी के पास पर्याप्त धूप उपलब्ध हो। इस पौधे को हमेशा विषम संख्या में रखें जैसे एक, तीन या पांच।
  • कभी भी तुलसी के पौधे के आसपास झाड़ू, जूते या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें और इस पौधे के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए और सूखा पौधा घर में नहीं रखना चाहिए।

यदि आप तुसली के पौधे को वास्तु के नियमों के अनुसार  लगाती हैं तो सभी दोषों से मुक्ति के साथ घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में लगाना चाहिए? - tulasa jee ka paudha kaun see disha mein lagaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

Vastu Tips For Tulsi वास्तु के अनुसार तुलसी को सही दिशा में रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। जानिए घर में तुलसी लगाने से पहले कुछ खास वास्तु नियम

नई दिल्ली, Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने का दोगुना फल मिलता है। ज्योतिष और वास्तु के लिहाज से भी तुलसी काफी जरूरी पौधा माना जाता है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि दिलाने के साथ स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है।

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है। वहीं वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया तो पूरे परिवार के लिए संकट खड़ा कर सकता है। क्योंकि गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा पूरे घर में निगेटिव एनर्जी फैला देता है। जिसके कारण शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। जानिए तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना है शुभ और किस दिशा में नहीं।

इस दिशा में तुलसी लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके घर में पूर्व दिशा की ओर जगह नहीं है तो उत्तर या फिर  उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।

इस दिशा की ओर ना लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा पूजा जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से फायदा की बजाय भारी नुकसान होता है।

  • तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
  • कई लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार छत में तुलसी का पौधा रखना अशुभ माना जाता है।
  • तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं।
  • रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।

Pic Credit- Instagram/parth_123vaghela

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

Edited By: Shivani Singh

तुलसा जी का पौधा कौन सी दिशा में रखना चाहिए?

अगर आप वास्तु (Vastu For Tulsi) शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं, तो तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) लगाने हेतु उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा सबसे सही है। क्योंकि यह पानी की दिशा है, इसलिए यह सभी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में मदद करती है और वास्तु (Vastu For Tulsi) नियमों के अनुसार घर में सकारात्मकता आती है।

तुलसी का पौधा कब और कहां लगाना चाहिए?

किस दिन घर में लगाएं तुलसी का पौधा (Which Day To Plant Tulsi At Home) हिन्दू धर्म शास्त्र और वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और तुलसी को विष्णु प्रिया के रूप में पूजा जाता है।

दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से क्या होता है?

तुलसी का पौधा पूजनीय व पवित्र होता है, इसलिए इसे दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ होता है. जिस घर में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगा होता है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती. तुलसी का पौधा लगाने के लिए पूर्व, उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है.

तुलसी लगाने का शुभ दिन कौन सा होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार और शुक्रवार को तुलसी पूजन के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।