सुषेण वैद्य कहाँ रहता है : - sushen vaidy kahaan rahata hai :

सुषेण वैद्य का उल्लेख रामायण में हुआ है। रामायणानुसार सुषेण लंका के राजा राक्षसराज रावण का राजवैद्य था। जब रावण के पुत्र मेघनाद के साथ हुए भीषण युद्ध में लक्ष्मण घायल होकर मूर्छित हो गये, तब सुषेण ने ही लक्ष्मण की चिकित्सा की थी।[1] उसके यह कहने पर कि मात्र संजीवनी बूटी के प्रयोग से ही लक्ष्मण के प्राण बचाये जा सकते हैं, राम भक्त हनुमान ने वह बूटी लाकर दी और लक्ष्मण के प्राण बचाये जा सके।

अपहरण

जब रावण के पुत्र मेघनाद के बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए तो भगवान राम ने विभीषण से सलाह ली कि वैद्य कहाँ मिल सकता है। विभीषण ने कहा- "लंका में एक वैद्य है, जिसका नाम सुषेण है, लेकिन वे लक्ष्मण के उपचार के लिए आएंगे कि नहीं, यह कहना मुश्किल है। यह बात हनुमान ने सुन ली। उन्होंने कहा कि मैं सुषेण को उठा लाता हूँ। हनुमान लंका गए और उस भवन को ही उठा लाए, जिसमें सुषेण वैद्य सोए हुए थे। उन्हें जगाया गया। सुषेण समझदार थे। समझ गए कि उन्हें किसी अत्यंत बलशाली व्यक्ति ने बुलाया है। वरना भवन के एक हिस्से को उठाने की ताकत तो किसी में नहीं है। श्रीराम ने सुषेण के समक्ष समस्या बताई और लक्ष्मण के उपचार के लिए कहा। सुषेण ने कहा कि- "मंदार पर्वत पर संजीवनी बूटी है। यदि संजीवनी बूटी मिल जाए तो लक्मण जी तुरंत होश में आ जाएंगे और उनमें पहले से भी अधिक शक्ति आ जाएगी।" हनुमान इस कार्य के लिए तत्पर थे। सुषेण ने उन्हें बूटी का रंग-रूप और पहचान आदि बतला दी और तुरंत ही लाने को कहा।

हनुमान द्वारा संजीवनी लाना

सुषेण वैद्य कहाँ रहता है : - sushen vaidy kahaan rahata hai :

हनुमान जी तुरंत उड़ कर मंदार पर्वत गए, लेकिन वहाँ एक ही तरह की लाखों जड़ी-बूटियाँ देख कर उन्हें समझ में नहीं आया कि कौन-सी बूटी ले जानी है। इसलिए वे समूचा पर्वत ही उखाड़ कर ले उड़े। रास्ते में अयोध्या नगरी पड़ती थी। हनुमान की विराट छाया जब पृथ्वी पर पड़ी तो उस समय राम के प्रतिनिधी के रूप में राज्य कर रहे उनके भाई भरत ने आसमान की तरफ़ देखा और पाया कि कोई विशाल जीव उड़ा जा रहा है। उन्होंने तत्काल ही हनुमान पर तीर चलाया, जिससे हनुमान बेहोश होकर धरती पर गिर पड़े। इस समय हनुमार श्रीराम को याद कर रहे थे, उनके मुख से राम-राम का स्वर निकल रहा था। राम-राम का स्वर सुनकर भरत चौंक उठे। उन्होंने शीघ्र ही हनुमान का सिर अपनी गोद में रखा और उन्हें होश में लाकर उनका परिचय और पहाड़ ले जाने का कारण पूछा।

हनुमान ने बताया कि युद्ध में लक्ष्मण बेहोश हैं और उनके प्राण मेघनाद की शक्ति से संकट में है। इसीलिए ये बूटी में उन्हीं के उपचार के लिए ले जा रहा हूँ। तब भरत जी बेहद दुखी हुए। उन्होंने खुद को कोसा कि वे किस प्रकार अनजाने में ही भाई की चिकित्सा में विलम्ब कर रहे हैं। उन्होंने हनुमान का सत्कार किया और एक बाण इस प्रकार छोड़ा, जो हनुमान जी को लेकर सीधे राम और लक्ष्मण के पास चला गया। सुषेण वैध हनुमान के पराक्रम को समझ चुके थे। इसलिए तुरंत उन्होंने उपलब्ध जड़ी-बूटी से लक्ष्मण को ठीक कर दिया।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बाल्मीकि रामायण, युद्धकांड, 92।15-26

बाहरी कड़ियाँ

  • समूचा पहाड़ ही उठा लाये पवनसुत
  • संजीवनी बूटी वाला पहाड़

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

रामायण
रामायण संदर्भ

अंगद · अंगद (लक्ष्मण पुत्र) · अज · अयोध्या · असमंजस · अहिल्या · उत्तर कुरु · उर्मिला · किष्किन्धा · वाल्मीकि आश्रम · वरूथ · कुबेर · कुम्भकर्ण · केसरी · कैकसी · प्रहस्त · कैकेयी · कौशल्या · खर दूषण · गरुड़ · चित्रकूट · जयंत · जटायु · जनक · जामवन्त · ताड़का · तारा · दशरथ · नल · नाभाग · निमि · नील · पंचवटी · पम्पासर · बालि · शरभ (रामायण) · सुलोचना · सुमन्त्र · रूमा · भरत · मंथरा · मंदोदरी · मांधाता · मारीच · मेघनाद · द्रुमकुल्य · रघु · रघु वंश · सुरसा · सारण · दुर्मुख · राम · रामचरितमानस · विराध · रावण · लंका · मकरध्वज · लक्ष्मण · लोहित्य · वज्रकर्ण · लव कुश · लवणासुर · सरमा · वाका · वसिष्ठ · कालनेमि · वाल्मीकि · कुशध्वज · विभीषण · सिंहिका · मतंग · विश्वामित्र · सगर · शत्रुघ्न · प्रवर्षणगिरि · शबरी · शरभंग · शूर्पणखा · सम्पाती · दधिमुख · काकभुशुंडी · साकेत · सीता · सीता हरण · सुग्रीव · सुबाहु (शत्रुघ्न पुत्र) · सुबाहु (ताड़का पुत्र) · शुक · सुमित्रा · सुषेण वैद्य · हनुमान · अक्षकुमार · ऋष्यमूक पर्वत · अंशुमान · विदेही · भरत मिलाप · पुष्पक विमान · नन्दिनी · भरत मिलन · अशोकवाटिका · सर्वतीर्थ · औजद्वीप · दंडकारण्य · गिरिव्रज · विश्वामित्र आश्रम · अहिरावण · ऋक्ष · गंधर्व · शंबूक · शंबूक (खरदूषण पुत्र) · दुंदुभी दैत्य · त्रिजटा · एकसाल · कराल · केसरी · केवट · त्रिशिरा · अतिकाय · अक्षयकुमार · देवान्तक · नरान्तक · अशोकवनिका

रामायण के काण्ड

बाल काण्ड · अयोध्या काण्ड · अरण्य काण्ड · किष्किन्धा काण्ड · सुन्दर काण्ड · युद्ध काण्ड · उत्तर काण्ड

अन्य रामायण ग्रंथ

रघुवंश · भट्टिकाव्य · रामचरित · रामायणमंजरी · राघवपांडवीय · रामायणसारसंग्रह · जानकीहरण · कुन्दमाला · बालरामायण · अनर्घराघवम् · प्रसन्नराघव · जानकीपरिणय · चम्पू रामायण · योगवशिष्ठ · अद्भुत रामायण · अध्यात्मरामायण · आनन्द रामायण · तत्त्वसंग्रह रामायण · भुशुण्डि रामायण · मंत्र रामायण · रामविजय · रामलिंगामृत · राघवोल्लास · उदारराघव · श्रीरामकर्णामृतम् · प्रेमरामायण · भावार्थ रामायण · विलंकारामायण · जगमोहनरामायण · विचित्र रामायण · गीति रामायण

सुषेण वैद्य कौन था?

कौन था सुषेण वैद्य : सुषेण वैद्य सुग्रीव के ससुर थे। पहले ये लंका के राजा राक्षसराज रावण का राजवैद्य थे। बालि की पत्नी अप्सरा तारा सुषेण की धर्म पुत्री थीं। बालि वध के बाद तारा का विवाह सुग्रीव से कर दिया गया था।

सुषेण वैद्य के पिता कौन थे?

युद्ध में मेघनाद की शक्ति से श्रीराम के भाई लक्ष्मण अचेत हो गए थे। विभीषण ने राम को बताया कि लंका के राजवैद्य सुषेण लक्ष्मण को बचा सकते हैं। श्रीराम के कहने पर हनुमान जी सुषेण वैद्य को लंका से उनके भवन सहित ले आए थे। लक्ष्मण का परिक्षण करने के बाद सुषेण वैद्य ने उनका उपचार संजीवनी बूटी बताया था।

रावण के वैद्य का क्या नाम था?

सुषेण लंकापति रावण के राजवैद्य थे. जिन्हें हनुमान लंका से भवन सहित उठा लाए थे. सुषेण वैद्य ने बताया कि हिमालय के मंदार पर्वत पर संजीवनी बूटी है.

लक्ष्मण का सफल इलाज करने वाले वैध का क्या नाम था?

सुषेण वैद्य रामायण के अनुसार लंका में वैद्य थे। उन्होंने इंद्रजीत द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित कर देने पर उनकी चिकित्सा की थी।