रावण का जन्म किस दिन हुआ था - raavan ka janm kis din hua tha

रावण का जन्म किस दिन हुआ था - raavan ka janm kis din hua tha

पणजी: भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यहां रविवार को कहा कि रावण का जन्म नोएडा में हुआ था, न कि लंका में, जैसा कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का मानना था कि लंका के राजा रावण उन्हीं की तरह एक द्रविड़ थे। दक्षिण गोवा में एक समारोह में स्वामी ने दावा किया कि रावण का जन्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा स्थित बिसरख गांव में हुआ था।

स्वामी ने कहा, "राम इन लोगों के लिए नफरत के पात्र थे, क्योंकि वह उत्तर से थे और उन्होंने लंका के रावण को मारा था और वह द्रविड़ थे। रावण लंका से नहीं था। उसका जन्म दिल्ली के समीप एक गांव में हुआ था। उस गांव का नाम बिसरख है। आप वहां जा सकते हैं और देख सकते हैं। उस इलाके को आज नोएडा कहते हैं.."

उन्होंने कहा कि रावण ने मानसरोवर में तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें एक वरदान दिया। इसके फलस्वरूप रावण लंका गया और अपने चचेरे भाई कुबेर को हराकर 'लंका नरेश' बन गया। उन्होंने कहा, "वह ब्राह्मण था..वह सामवेद का ज्ञाता था और करुणानिधि मानते थे कि वह उनके जैसे हैं। और इसलिए करुणानिधि मेरे द्वारा किए गए उस हरकुछ के खिलाफ थे, जो द्रविड़ विचारों के अनुरूप नहीं था।"

उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं आपसे कहता हूं कि सबसे पहले, जानें कि हम सब एक हैं। हम कहीं दूर की जगह से नहीं आए हैं, जैसा कि अंग्रेजों ने अपनी इतिहास की किताब में लिखा है।"

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Rawan Ka Janm Kab Hua Tha

GkExams on 01-10-2022

सही उत्तर : बिसरख गांव में

व्याख्या :

जाने माने धर्म के विशेषज्ञ और भाजपा (BJP) सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के अनुसार रावण का जन्म नोएडा में हुआ था, न कि लंका में, जैसा कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का मानना था कि लंका के राजा रावण उन्हीं की तरह एक द्रविड़ थे। दक्षिण गोवा में एक समारोह में स्वामी ने दावा किया कि रावण का जन्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा स्थित बिसरख गांव में हुआ था।

वैसे आपको बता दे की ग्रेटर नोएडा से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिसरख गांव का जिक्र शिवपुराण में भी किया गया है। ऐसा बताया जाता है की त्रेता युग में इस गांव में ऋषि विश्रवा का जन्म हुआ था। इसी गांव में उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की थी। उन्हीं के घर रावण का जन्म हुआ था।

ऐसे ही अधिक प्रश्नों के लिए यहाँ क्लिक करें

सम्बन्धित प्रश्न



Comments Prajwal on 05-10-2022

Raone ka janm kab hua tha

Ravan ki mrutyu kab hui thi on 05-10-2022

Ravan kab mara tha

Mayank on 26-09-2022

Ravan ka janam kb huaa

Pardeep jassi on 16-09-2022

Ravan ka janam kab huaa



भगवान ब्रह्मा के वंश में हुआ था रावण का जन्म, युद्ध में यमराज को भी हटना पड़ा पीछे

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra 2021) पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 15 अक्टूबर, शुक्रवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में इसी दिन भगवान श्रीराम (Lord Ram) ने रावण (Ravan) का वध किया था। रावण से जुड़ी कई कहानियां हमें सुनने को मिलती हैं। वर्तमान समय में रावण के पुतले का दहन अधर्म के रूप में किया जाता है। धर्म ग्रंथों में रावण से जुड़ी कई रोचक बातें बताई गई हैं। इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

रावण का जन्म किस दिन हुआ था - raavan ka janm kis din hua tha

रावण का जन्म किस दिन हुआ था - raavan ka janm kis din hua tha

Ujjain, First Published Oct 12, 2021, 5:45 AM IST

उज्जैन. रावण से जुड़ी कई कहानियां हमें सुनने को मिलती हैं। वर्तमान समय में रावण के पुतले का दहन अधर्म के रूप में किया जाता है। धर्म ग्रंथों में रावण से जुड़ी कई रोचक बातें बताई गई हैं। इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दशहरे के मौके पर हम आपको रावण से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

ब्रह्मा का वंशज था रावण (Ravan)
रावण के बारे ये बात प्रसिद्ध है कि वह राक्षसों का राजा था यानी राक्षसकुल का था, लेकिन वाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण ब्रह्मा का वंशज था। ब्रह्मा के मानस पुत्र पुलस्त्य ऋषि थे। उनके पुत्र हुए विश्रवा। विश्रवा का विवाह राक्षसकुल की कन्या कैकसी से हुआ था। उन्हीं से रावण, कुंभकर्ण और विभिषण का जन्म हुआ।

धनराज कुबेर से छिनी थी लंका
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण (Ravan) जिस सोने की लंका में रहता था, उस लंका में पहले धनराज कुबेर रहते थे। जब रावण ने विश्व विजय पर निकला तो उसने कुबेर को हराकर सोने की लंका तथा पुष्पक विमान पर अपना कब्जा कर लिया। कुबेर देवता रावण के ही सौतेले भाई हैं।

यमराज को भी हटना पड़ा था पीछे
रावण (Ravan) जब विश्व विजय पर निकला तो वह यमलोक भी जा पहुंचा। वहां यमराज और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। जब यमराज ने रावण के प्राण लेने के लिए कालदण्ड का प्रयोग करना चाहा तो ब्रह्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया क्योंकि किसी देवता द्वारा रावण का वध संभव नहीं था।

महान संगीतज्ञ और ज्योतिष का जानकार था रावण
धर्म ग्रंथों के अनुसार, रावण (Ravan) संगीतप्रेमी था। उसी ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवतांडव स्त्रोत की रचना की। इसके अलावा उसे कई वाद्ययंत्र बजाने में भी महारथ हासिल थी। रावण ज्योतिष विद्या और तंत्र-मंत्र का जानकार भी था। रावण संहिता ग्रंथ में इससे संबंधित कई बातें पढ़ने को मिलती हैं।
 

Last Updated Oct 12, 2021, 11:52 AM IST

रावण का जन्म कब मनाया जाता है?

भगवान ब्रह्मा के वंश में हुआ था रावण का जन्म, युद्ध में यमराज को भी हटना पड़ा पीछे आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra 2021) पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 15 अक्टूबर, शुक्रवार को है।

रावण का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

वैसे आपको बता दे की ग्रेटर नोएडा से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिसरख गांव का जिक्र शिवपुराण में भी किया गया है। ऐसा बताया जाता है की त्रेता युग में इस गांव में ऋषि विश्रवा का जन्म हुआ था। इसी गांव में उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की थी। उन्हीं के घर रावण का जन्म हुआ था

रावण का जन्म कहाँ पर हुआ था?

रावण का उदय पद्मपुराण तथा श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार हिरण्याक्ष एवं हिरण्यकशिपु, दूसरे जन्म में रावण और कुम्भकर्ण के रूप में पैदा हुए। वाल्मीकि रामायण के अनुसार रावण पुलस्त्य मुनि का पौत्र था अर्थात् उनके पुत्र विश्रवा का पुत्र था

रावण का असली नाम क्या है?

रावण रामायण का एक प्रति चरित्र थारावण का असली नाम दशगीवृ था। उसको उसके 10 सरो के कारण भी दशानन के नाम से जाना जाता है।