रेडिएशन से क्या-क्या हानि होती है मनुष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी दें - redieshan se kya-kya haani hotee hai manushy par padane vaale pratikool prabhaav kee jaanakaaree den

Solution : रेडिएशन का विकिरण नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन के दौरान होता है। इसके अंतर्गत यूरेनियम, प्लूटोनियम जैसे खनिजों को परिष्कृत कर रिएक्टर के माध्यम से नाभिकीय विखंडन कराया जाता है जिसके कारण ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसी क्रिया के दौरान रेडिएशन अर्थात् विकिरण की क्रिया होती है। इसके अलावा जब परमाणु बमों का प्रयोग होता है तब भी रेडियोधर्मी विकरणों का प्रभाव होता है। रेडियेशन से मानव जनित ही नहीं बल्कि अन्य जैविकों को भी हानि होती है। रेडिएशन से लाखों लोगों को कैंसर, चर्म रोग, श्वास संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। इन रोगों का असर स्थायी तौर पर कई वर्षों तक रहता है। इसके अलावा लोग मनोरोग से भी ग्रसित हो जाते हैं। बसे-बसाए नगर कब्रिस्तान में बदल जाते हैं। वहाँ की जमीन, जल सभी बजर तथा दूषित हो जाते हैं। इन सबसे उबरने में कई साल लग जाते हैं। हिरोशिमा तथा नागासाकी पर 1945 ई० में परमाणु बम गिराया गया था लेकिन उसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है।

रेडिएशन से क्या हानि होती है मनुष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी दें?

रेडिएशन से लाखों लोगों को कैंसर, चर्म रोग, श्वास संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। इन रोगों का असर स्थायी तौर पर कई वर्षों तक रहता है। इसके अलावा लोग मनोरोग से भी ग्रसित हो जाते हैं। बसे-बसाए नगर कब्रिस्तान में बदल जाते हैं।

रेडिएशन कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्यत: विकिरण तीन प्रकार के होते हैं: अल्फा, बीटा और गामा विकिरण। ये सभी एक अस्थिर परमाणु के नाभिक से उत्सर्जित होते हैं। स्वतःस्फूर्त होने वाले परमाणु विखंडन, पोजीट्रान उत्सर्जन और न्यूट्रॉन उत्सर्जन सामान्यतः कम देखने मे आते हैं। इलेक्ट्रॉन ग्रसन के परिणाम से स्वतःस्फूर्त क्ष-किरण (एक्स रे) का उत्सर्जन होता है।

रेडिएशन पावर क्या होता है?

क्या है रेडिएशन : ऊर्जा से निकलनी वाली एक्सरे, गामा रेज, अल्ट्रावायलेट आदि किरणें ही रेडिएशन हैं। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुसार आमतौर पर 88 फीसदी रेडिएशन प्राकृतिक स्रोतों मसलन, सूर्य की रोशनी, भूमि से निकलने वाली ऊर्जा या कहीं-कहीं चट्टानों से निकलनी वाली गर्मी के कारण होता है।

नाभिकीय प्रदूषण क्या है सविस्तार बतायें?

नाभिकीय प्रदूषण उच्च ऊर्जा कणों या रेडियोधर्मी पदार्थों का उत्सर्जन है जिससे हवा, पानी या भूमि पर मानव या प्राकृतिक जीव-जन्तु प्रभावित हो सकते हैं। रेडियोधर्मी कचरा आमतौर पर नाभिकीय प्रक्रियाओं जैसे नाभिकीय विखंडन से पैदा होता है।