रचना के आधार पर शब्द कितने प्रकार की होती है? - rachana ke aadhaar par shabd kitane prakaar kee hotee hai?

इसे सुनेंरोकेंप्र संज्ञा पुं० [सं०] एक उपसर्ग जो क्रियाओं में संयुक्त होने पर ‘आगे’, ‘पहले’, ‘सामने’, ‘दूर’ का अर्थ देता है, विशेषणों में संयुक्त होने पर’अधिक’, ‘बहुल’, ‘अत्याधिक’ का अर्थ देता है, जैसे, प्रकृष्ठ, प्रमत्त आदि और संज्ञा शब्दों में संयुक्त होने पर ‘प्रारंभ’ (प्रयाण), ‘उत्पत्ति’ (प्रभव, प्रपौत्र), ‘लंबाई’ (प्रवालभूसिक).

कौन सा शब्द यौगिक नहीं है *?

रूढ़, यौगिक और योगरूढ़ शब्द MCQ Question 2 Detailed Solution

पढ़ना:   बरखान कहाँ पाये जाते हैं?

शब्दउदाहरणरूढ़ शब्द‘नाक’ शब्द में ‘ना’ और ‘क’ का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है।यौगिक शब्दडाकघर, पीला – पन, देशवासी आदि।योगरूढ़ शब्दपंकज, जलज, लम्बोदर आदि।

भेद कितने होते हैं?

तद्भव शब्द – Tadbhav Shabd Kise Kahte Hain

संस्कृत के शब्द (जैसे के तैसे)हिन्दी में रूप बदले हुए शब्द (तत्भव)अग्निआगक्षेत्रखेतरात्रिरातसूर्यसूरज

रचना के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं उनके नाम दो दो उदाहरण के साथ लिखिए?

रचना (बनावट) के आधार पर शब्द के भेद

  • रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द
  • योगरूढ़ शब्द

परा उपसर्ग का अर्थ क्या है?

इसे सुनेंरोकेंपरा 5- उपसर्ग [संस्कृत] संस्कृत का एक उपसर्ग जो अर्थ में प्रातिलोम्य, आभिमुख्य, धर्षण, प्राधान्य, विक्रम, स्वातंञ्य, गमन, घातन आदि विशेषताएँ व्यक्त करता है । जैसे, पराहत, परागत, पराधीन, पराक्रांत, पराजित आदि [को कहते हैं] ।

निम्न में कौन सा यौगिक शब्द है?

इसे सुनेंरोकेंquestion. प्रश्न – निम्न में कौन ‘यौगिक’ शब्द है? जो शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हों, वे यौगिक शब्द कहलाते हैं। जैसे-देवालय = देव+आलय, हिमालय = हिम+आलय, देवदूत = देव+दूत आदि।

पढ़ना:   रामप्रसाद किसका हाथी था?

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

इसे सुनेंरोकेंसर्वनाम के 6 भेद होते हैं.

छंद के कितने भेद होते हैं?

इसे सुनेंरोकेंछंद के भेद छन्द के मुख्य तीन भेद हैं (क) वर्णिक, (ख) मात्रिक और (ग) मुक्तक या रबड़। वर्णिक छंद: जिनमें वर्णों की संख्या, क्रम, गणविधान तथा लघु-गुरू के आधार पर रचना होती है।

रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं उदाहरण सहित लिखिए?

इसे सुनेंरोकें1- सरल वाक्य – राधा नाचती-गाती है। मिश्र वाक्य – जो नाचती-गाती है, वह राधा है। 2- सरल वाक्य – मोहन हँसकर बोला। मिश्र वाक्य – वह मोहन है जो हँसकर बोला।

एक या एक से अधिक वर्णों के मेल से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक इकाई शब्द कहलाती है। भारतीय संस्कृति में शब्द को ब्रह्म कहा गया है। वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं।

भाषा कुछ शब्द स्वयं बनाती है, तो कुछ शब्द अन्य भाषाओं से ग्रहण करती है। शब्दों का वर्गीकरण पाँच आधारों पर किया जाता है:

  • व्युत्पत्ति/रचना के आधार पर
  • स्रोत/उत्पत्ति के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर
  • व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर
  • प्रयोग के आधार पर

व्युत्पत्ति/रचना के आधार पर शब्द-भेद[संपादित करें]

शब्द कई प्रकार से बनते हैं। कुछ शब्द एक से अधिक शब्दों को जोड़कर बनाए जाते हैं। सभी शब्दों का अपना अर्थ होता है। एक शब्द जब दूसरे शब्द के साथ जुड़ता है, तब वह भिन्न अर्थ देता है। रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं:

वे शब्द जिनके खंड करने पर कोई अर्थ न निकलता हो तथा जो पूर्ण रूप से स्वतंत्र होते हैं, रूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे: कल, कपड़ा, आदमी, घर, घास, पुस्तक, घोड़ा आदि।

दो अथवा दो से अधिक शब्दों के योग (मेल) से बनने वाले सार्थक शब्द, यौगिक शब्द कहलाते हैं। जैसे:

देश + भक्ति = देशभक्ति

विद्या + आलय = विद्यालय

वे शब्द, जो यौगिक तो हैं, किन्तु सामान्य अर्थ को न प्रकट कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, योगरूढ़ कहलाते हैं। जैसे: हिमालय, पीतांबर, नीलकंठ, पंकज, जलद चतुर्भुज आदि।

स्रोत/उत्पत्ति के आधार पर शब्द-भेद[संपादित करें]

स्रोत के आधार पर शब्दों के चार भेद हैं:

तत् (उसके) + सम (समान) अर्थात उसके समान। जो शब्द संस्कृत भाषा (मूल भाषा) से ज्यों के त्यों हिंदी में आ गए हैं, वे तत्सम शब्द कहलाते हैं। इनका प्रयोग हिंदी में भी उसी रूप में किया जाता है, जिस रूप में संस्कृत में किया जाता है, जैसे: अग्नि, क्षेत्र, रात्रि, सूर्य, मातृ, पितृ, आदि।

जो शब्द रूप बदलने के बाद संस्कृत से हिन्दी में आए हैं वे तद्भव कहलाते हैं। जैसे: आग (अग्नि), खेत (क्षेत्र), रात (रात्रि), सूरज (सूर्य), माता (मातृ), पिता (पितृ) आदि।

जो शब्द क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं वे देशज कहलाते हैं। जैसे-पगड़ी, गाड़ी, थैला, पेट, खटखटाना पगड़ी, मनई, मेहरारू आदि।

विदेशी जातियों के संपर्क से उनकी भाषा के बहुत से शब्द हिन्दी में प्रयुक्त होने लगे हैं। ऐसे शब्द विदेशी अथवा विदेशज कहलाते हैं। जैसे: स्कूल, अनार, आम, कैंची, अचार, पुलिस, टेलीफोन, रिक्शा आदि। ऐसे कुछ विदेशी शब्दों की सूची नीचे दी जा रही है।

अंग्रेजी- कॉलेज, पेंसिल, रेडियो, टेलीविजन, डॉक्टर, लेटर बॉक्स, पैन, टिकट, मशीन, सिगरेट, साइक्ल, बोतल , फोटो, डॉक्टर स्कूल आदि।

फारसी- अनार, चश्मा, जमींदार, दुकान, दरबार, नमक, नमूना, बीमार, बर्फ, रूमाल, आदमी, चुगलखोर, गंदगी, चापलूसी आदि।

अरबी- औलाद, अमीर, कत्ल, कलम, कानून, खत, फकीर,रिश्वत,औरत,कैदी,मालिक, गरीब आदि।

तुर्की- कैंची, चाकू, तोप, बारूद, लाश, दारोगा, बहादुर आदि।

पुर्तगाली- अचार, आलपीन, कारतूस, गमला, चाबी, तिजोरी, तौलिया, फीता, साबुन, तंबाकू, कॉफी, कमीज आदि।

फ्रांसीसी- पुलिस, कार्टून, इंजीनियर, कर्फ्यू, बिगुल आदि।

चीनी- तूफान, लीची, चाय, पटाखा आदि।

यूनानी- टेलीफोन, टेलीग्राफ, ऐटम, डेल्टा आदि।

जापानी- रिक्शा आदि।

डच-बम आदि।

प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद[संपादित करें]

प्रयोग के आधार पर शब्द के निम्नलिखित दो भेद होते है-1.विकारी शब्द 2.अविकारी शब्द 1-विकारी शब्द के चार भेद होते है

अविकारी शब्द के चार भेद होते है

इन उपर्युक्त आठ प्रकार के शब्दों को भी विकार की दृष्टि से दो भागों में बाँटा जा सकता है- 1. विकारी 2. अविकारी 1. विकारी शब्द : जिन शब्दों का रूप-परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं। जैसे-कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे, हमें अच्छा, अच्छे खाता है, खाती है, खाते हैं। इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं।

2. अविकारी शब्द : जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है वे अविकारी शब्द कहलाते हैं। जैसे-यहाँ, किन्तु, नित्य और, हे अरे आदि। इनमें क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं।

अर्थ के आधार पर शब्द-भेद[संपादित करें]

  1. पर्यायवाची शब्द: समान अर्थ बताने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
  2. विलोम/विपरीतार्थक शब्द: जो शब्द एक-दूसरे का विपरीत अर्थ प्रकट करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।
  3. समरूप भिन्नार्थक शब्द: वर्तनी में भी सूक्ष्म अंतर के कारण जो शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं, परंतु भिन्न अर्थ देते हैं, वे समरूप-भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
  4. वाक्यांशों के लिए एक शब्द: जिन शब्दों का प्रयोग वाक्यांश अथवा अनेक शब्दों के स्थान पर किया जाता है, वाक्यांश के लिए एक शब्द अथवा अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहलाते हैं;
  5. अनेकार्थी शब्द: जो शब्द एक से अधिक अर्थ देते हैं, वे अनेकार्थक शब्द कहलाते हैं। ये शब्द संदर्भ या स्थिति के अनुसार अर्थ देते हैं।
  6. एकार्थक शब्द: जिन शब्दों का केवल एक ही अर्थ होता है, उन्हें एकार्थक शब्द कहते हैं। इनका प्रयोग केवल एक ही अर्थ में किया जाता है।

बच्चा समाज में सामाजिक व्यवहार में आ रहे शब्दों के अर्थ कैसे ग्रहण करता है, इसका अध्ययन भारतीय भाषा चिन्तन में गहराई से हुआ है और अर्थग्रहण की प्रक्रिया को शक्ति के नाम से कहा गया है।

शक्तिग्रहं व्याकरणोपमानकोशाप्तवाक्याद् व्यवहारतश्च।वाक्यस्य शेषाद् विवृत्तेर्वदन्ति सान्निध्यतः सिद्धपदस्य वृद्धाः॥ -- (न्यायसिद्धांतमुक्तावली-शब्दखंड)

इस कारिका में अर्थग्रहण के आठ साधन माने गए हैं:

1- व्याकरण, 2- उपमान, 3- कोश, 4- आप्त वाक्य5- वृद्ध व्यवहार/लोक व्यवहार, 6- वाक्य शेष, 7- विवृत्ति, 8- सिद्ध पद सान्निध्य

अभिधा, लक्षणा, व्यंजना देखें।

प्रत्येक शब्द से जो अर्थ निकलता है, वह अर्थ-बोध कराने वाली शब्द की शक्ति है।

शब्द की तीन शक्तियाँ हैं - अभिधा, लक्षणा में और व्यंजना। जिनमें वे शक्तियाँ होती हैं वे शब्द भी तीन प्रकार के होते हैं- वाचक, लक्षक और व्यंजक। इनके अर्थ भी तीन प्रकार के होते हैं- वाच्यार्थ, लक्ष्यार्थ और व्यंग्यार्थ।

वाचक शब्द साक्षात संकेतित अर्थ का बोधक होता है। वाचक शब्दों के चार भेद होते हैं- जातिवाचक शब्द, गुणवाचक शब्द (विशेषण), क्रियावाचक तथा द्रव्यवाचक शब्द।

अभिधा शक्ति- मुख्य अर्थ की बोधिका शब्द की प्रथमा शक्ति का नाम अभिधा है। अभिधा शक्ति से पद-पदार्थ का पारस्परिक सम्बन्ध ज्ञात होता है। अभिधा शक्ति से जिन वाचक शब्दों का अर्थ बोध होता है, उन्हें क्रमश: रूढ़ (पेड़, पौधा), यौगिक (पाठशाला, मिठार्इवाला) तथा योगरूढ़ (चारपार्इ) कहा जाता है।

मुख्यार्थ से भिन्न लक्षणा शक्ति द्वारा अन्य अर्थ लक्षित होता है, उसके अर्थ को लक्ष्यार्थ कहते हैं। शब्द में यह आरोपित है और अर्थ में इसका स्वाभाविक निवास है। जैसे- 'वह बड़ा शेर है' में 'शेर' बहादुर का लक्ष्यार्थ है।

लक्षणा शक्ति- मुख्यार्थ की बाधा होने पर रूढि़-प्रयोजन को लेकर जिस शक्ति के द्वारा मुख्यार्थ से सम्बन्ध रखने वाला अन्य अर्थ लक्षित हो, उसे लक्षणा शक्ति कहते हैं। लक्षणा के लक्षण में तीन बातें मुख्य हैं- मुख्यार्थ की बाधा, मुख्यार्थ का योग, रूढि़ या प्रयोजन।

व्यंजना शक्ति - व्यंजना के दो भेद हैं- शाब्दी व्यंजना और आर्थी व्यंजना। शाब्दी व्यंजना के दो भेद होते हैं- एक अभिधामूला और दूसरी लक्षणामूला।

रचना के आधार पर शब्द के कितने प्रकार होते हैं?

रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं:.
रूढ़/मूल शब्द.
यौगिक शब्द.
योगरूढ़ शब्द.

रचना के कितने रूप हैं?

अतः हम कह सकते है कि भाषा की दृष्टि से रचना के दो रूप हैं

4 शब्द रचना से आप क्या समझते हैं?

वर्णों का ऐसा समूह जिसका निश्चित अर्थ होता है, उसे शब्द कहते हैं। वर्णों के मेल से बनी सार्थक ध्वनि 'शब्द' होती है। क + म + ल = कमल, यह शब्द है क्योंकि इसका अर्थ है।

शब्द क्या है प्रयोग और रचना के आधार पर समझाइए?

शब्द किसे कहते हैं परिभाषा वर्णों के ऐसे समूह को शब्द कहा जाता हैं. जिसका कोई सार्थक अर्थ निकलता हैं. जैसे 'फल' शब्द में दो वर्ण फ और ल उपस्थित हैं. तथा फल शब्द हिंदी भाषा का शब्द हैं. जिसका कोई सार्थक अर्थ निकलता हैं.