नाखून क्यों बढ़ते हैं निबंध की समीक्षा PDF? - naakhoon kyon badhate hain nibandh kee sameeksha pdf?

Acharya Hazari Prasad Dwivedi ने अपने साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मानवातावादी को अखण्ड बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया है। इस पोस्ट में हम इनके निबंध नाख़ून क्यों बढ़ते हैं (Nakhun Kyu Badhte Hai ) सारांश के बारे में बता रहे हैं

वर्तमान समय में नाखून का बढ़ना एवं मनुष्यों द्वारा उनको काटना नियमित ढंग से गतिमान हैं। नाखून की इस प्रकार उपेक्षा से में कोई अवरोध उत्पन्न नहीं हुआ है। प्राचीन युग में जब मानव में ज्ञान का अभाव था, अस्त्रों-शस्त्रों से उसका परिचय नहीं था, तब इन्हीं नाखूनों को उसने अपनी रक्षा हेतु सबल अस्त्र समझा, किंतु समय के साथ उसकी मानसिक शक्ति में विकास होता गया। उसने अपनी रक्षा हेतु अनेक विस्फोटक एवं विध्वंसकारी अस्त्रों का आविष्कार कर लिया और अब नाखूनों की उसे आवश्यकता नहीं रही, किंतु प्रकृति-पदत्त यह अस्त्र आज भी अपने कर्तव्य को भूल नहीं सका है।

मनुष्य की नाखून के प्रति उपेक्षा से ऐसा प्रतीत होता है कि वह अब पाशविकता का त्याग एवं मानवता का अनुसरण करने की ओर उन्मुख है, किंतु आधुनिक मानव के क्रूर कर्मों, यथा हिरोशिमा का हत्याकांड से उपर्युक्त कथन संदिग्ध प्रतीत होता है, क्योंकि यह पाशविकता की मानवता को चुनौती है । वात्सायन के कामसूत्र से ऐसा मालूम होता है कि नाखून को विभिन्न ढंग से काटने एवं सँवारने का भी एक युग था । प्राणी विज्ञानियों के अनुसार नाखून के बढ़ने में सहज वृत्तियों का प्रभाव है। नाखून का बढ़ना इस बात का प्रतीक है कि शरीर में अब भी पाशविक गुण वर्तमान है। अस्त्र -शस्त्र में वृद्धि भी उसी भावना की परिचायिका है। मानव आज सभ्यता के शिखर पर अधिष्ठित होने के लिए कृत-संकल्प है। विकासोन्मुख है किन्तु मानवता की ओर नहीं, अपितु पशुता की ओर। इसका भविष्य उज्ज्वल है किन्तु अतीत का मोहपाश सशक्त है। स्वका बंधन तोड़ देना आसान प्रतीत नहीं होता है। कालिदास के विचारानुसार मानव को अव्वाचीन अथवा प्राचीन से अच्छाइयों को ग्रहण करना चाहिए तथा बुराइयों का बहिष्कार करना चाहिए। मूर्ख इस कार्य में अपने को असमर्थ पाकर दूसरों के निर्देशन पर आश्रित होकर भटकते रहते हैं।

भारत का प्राचीन इतिहास इस बात का साक्षी है कि विभिन्न जातियों के आगमन से संघर्ष होता रहा, किन्तु उनकी धार्मिक प्रवृति में अत्याचार, बर्बरता और क्रूरता को कहीं आश्रय नहीं मिला। उनमें तप, त्याग, संयम और संवेदना की भावना का ही बाहुल्य था। इसलिए की मनुष्य विवेकशील प्राणी हैं। अत: पशुता पर विजय प्राप्त करना ही मानव का विशिष्ट धर्म है। वाह्य उपकरणों की वृद्धि पशुता की वद्धि है। महात्मा गांधी की हत्या इसका ज्वलन्त प्रमाण है। इससे सुख की प्राप्ति कदापि नहीं हो सकती।

जिस प्रकार नाखून का बढ़ना पशुता का तथा उनका काटना मनुष्यत्व का प्रतीक है, उसी प्रकार अस्त्रशस्त्र की वृद्धि एवं उनकी रोक में पारस्परिक संबंध है। इससे सफलता का वरण किया जा सकता है, किंतु चरितार्थकता की छाया भी स्पर्श नहीं की जा सकती। अत: आज मानव का पुनीत कर्तव्य है कि वह हृदय-परिवर्तन कर मानवीय गुणों को प्रचार एवं प्रसार के साथ जीवन में धारण करे क्योंकि मानवता का कल्याण इसी से सत्य एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

यह भी पढ़े : नाखून क्यों बढ़ते हैं ? निबंध : Nakhun Kyu Badhte Hai?
यह भी पढ़े : आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ।। जीवन पर

हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपने साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मानवातावादी को अखण्ड बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया है।आज हम इनके निबंध नाख़ून क्यों बढ़ते है पर चर्चा करेंगे |

हजारी प्रसाद द्विवेदी  – नाखून क्योें बढते हैं (Nakhun kyu badhte hai)

  • हजारी प्रसाद द्विवेदी  – नाखून क्योें बढते हैं (Nakhun kyu badhte hai)
    • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
    • निबंध सारांश 
    • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
    • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
    •  विशेष: 

उन्होंने भारतीय और धर्म का विवेचन किया। रामायण,महाभारत,लौकिक,बौद्ध साहित्य,संत साहित्य की लोकधर्मिता व उनकी जन सम्बद्धता को उजागर किया। इनके निबन्धों में भारत की संस्कृति,परम्परा,जीवन-दर्शन,जीवन मूल्यों,आदर्शवादिता,उदारता,उदात्तता की अद्भुत छटा विद्यमान है।

इन्होंने अपने सांस्कृतिक निबंधों के माध्यम से नव- निर्माण का कार्य किया। इनके निबंधों में भारतीय संस्कृति की देन, कुटज, देवदास, अशोक के फूल, भारतवर्ष की सांस्कृतिक समस्या, हमारी संस्कृति और साहित्य का संबंध, शव साधना आदि प्रमुख हैं।

 आचार्य द्विवेदी ने 200 से अधिक निबंधों की रचना की। जो अशोक के फूल, विचार और वितर्क, विचार- प्रवाह, हमारी साहित्यिक समस्याएँ, कल्पलता, साहित्य का अर्थ, गतिशील चिंतन, मध्यकालीन धर्म साधना, कुटज आदि निबंध संग्रहों में संकलित है। 

द्विवेदी के निबंधों को सांस्कृतिक साहित्यिक, शास्त्रीय, भाषा संबंधी, हिन्दी साहित्य ज्योतिष, धर्म- नीति, रवीन्द्र-गाँधी संबंधी, प्रकृति विषय आदि कई विषयों में विभाजित किया जा सकता है।

    आचार्य द्विवेदी के निबंधों से उनका साहित्यिक दृष्टिकोण पता चलता है। वे साहित्य को मानव-सापेक्ष मानते हैं। वे कहते हैं कि हर चीज अशुद्ध है यदि कुछ शुद्ध है तो मानव की जिजाविषा। जो गंगा की अबाधित-अनाहित धारा के समान सब कुछ हजम करने के बाद भी पवित्र है। 

विद्यापति जीवन परिचय  देखें 

   अपने निबंधों द्वारा वे समाज के पिछङे, हाशिए पर धकेले गए वर्ग की आवाज भी उठाते हैं। ’कुटज’ उनका ऐसा ही निबंध है। 

   द्विवेदी जी कहते हैं कि भारत की किसी भी भाषा के साहित्य का समुचित अध्ययन के लिए यह आवश्यक है कि हमें अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य से भी परिचित होना पङेगा। हिन्दी साहित्य का अध्ययन बिना पाली, प्राकृत और अपभ्रंश के अध्ययन के संभव नहीं ।

उन्होंने सिद्धों, नाथों, तथा वज्रयानियों की साधना पद्धति, उनके परिवेश युग तथा उनकी साहित्यिक विरासत पर खूब लिखा है। 

    भाषा की सहजता, प्रवाह तथा अभिव्यक्ति के दृष्टिकोण से आचार्य द्विवेदी एक आदर्श हैं। वे कहते हैं कि सहज भाषा का अर्थ सहज ही महान् बना देने वाली भाषा है।

द्विवेदी जी कहते हैं कि मैं अन्य भाषाओं से शब्द लेने का बिल्कुल विरोधी नहीं हूँ। उनकी रचनाओं में अरबी,फारसी, अंग्रेजी आदि के शब्दों का बहुत प्रयोग हुआ है। वे भाषा में टीमटाम और आडंबर का विरोध करते हैं। 

   भाषा के समान ही द्विवेदी जी की शैली भी सरल और विविध रूप धारण करने वाली है। उन्होंने व्यास तथा समास दोेनों की शैलियों को अपनाया है। 

निबंध सारांश 

अपनी छोटी लङकी के यह पूछने पर कि नाखून क्यों बढते है,आचार्य हजारी प्रसाद द्विवदी का ललित निबन्धकार की प्रवृति जाग उठती है और वे इसका उत्तर खोजने के लिए मनुष्य के आदिमकाल से अब तक के जीवन पर दृष्टिपात करते है और इस ललित निबन्ध में इस निष्कर्ष पर पहुंचते है कि नाखून पशुता के प्रतीक है और उनका काटना मनुष्यता की निशानी है।

ये अस्त्र-शस्त्रों, अणु परमाणु बम्बो का बनना भी पशुता की प्रवृत्ति है।

नाखून कटने पर भी बार-बार बढकर इस बात को सूचित करते है कि अज्ञान सर्वत्र आदमी को पछाङता है और आदमी सदैव उससे लोहा लेने को कमर कसते है।

मनुष्य को सुख भौतिक सुख समृद्धि से नहीं मिलेगा, अस्त्र-शस्त्र की बाढ से नहीं मिलेगा वरन् सच्चा सुख मिलता है प्रेम से, आत्मदान से। अनावश्यक अंगों के झङने के प्राकृतिक विकास में जिस दिन मनुष्य के नाखूनों का बढ़ना बंद हो जाऐगा उस दिन मनुष्य की पशुता भी समाप्त हो जाएगे। उस दिन के आने तक मनुष्य नाखून काटता रहेगा, पशुत्व को कुचलता रहेगा। 

  इस ललित निबंध में द्विवेदी जी ने मानवीय संस्कृति के उद्गम से लेकर उसकी आज तक की बहुविध स्थितियों का तर्कसंगत इतिहास प्रस्तुत करते हुए अपने इस ललित निबंध को बातचीत के स्तर से ऊपर उठा कर अपरिमेय क्षितिज प्रदान किया है। 

’नाखून क्यों बढते है’ हजारी प्रसाद द्विवेदी का प्रसिद्ध निबन्ध है।

नाखून मनुष्य आदिम हिंसक मनोवृत्ति का परिचायक है। नाखून बार-बार बढते हैं और मनुष्य उन्हें बार-बार काट देता है तथा हिंसा से मुक्त होने और सभ्य बनने का प्रयत्न करता है।

मानव जीवन में आए दिन अनेक सामाजिक बुराइयों का सामना होता है, सभ्य समाज इसको नियन्त्रित करने का प्रयत्न करता है, साधु-सन्त अपने उपदेशों द्वारा मानव की इन बुराइयों से दूर रहने के लिए सचेत करते रहते है।

 सरकारें भी इन बुराइयों को रोकने के लिए कानून बनाती हैं। उपर्युक्त सभी प्रयत्न एक तरह से नाखून काटने के समान हैं। बुराई को जङ से खत्म करना तो सम्भव नहीं, लेकिन जो इनमें लिप्त रहते है, वे समाज में अपवाद माने जाते हैं। 

 द्विवेदी जी ने इस आलोचनात्मक निबन्ध में स्पष्ट किया है नाखूनों का बढ़ना मनुष्य की उस अन्ध सहजावृत्ति का परिणाम है, जो उसके जीवन में सफलता(success) ले आना चाहती हैं तथा नाखूनों को काट देना स्व-निर्धारित आत्म बन्धन है, जो उसे चरितार्थ की ओर ले जाती है।

अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 

नाखून का बढ़ना मनुष्य के भीतर की पशुता की निशानी है और उसे नहीं बढ़ने देना मनुष्य(human) की अपनी इच्छा है। मनुष्य का अपना आदर्श है।

इस निबंध के माध्यम से द्विवेदी जी यह स्पष्ट कर देना चाहते है कि मानव का अपने जीवन में अस्त्र-शस्त्रों को बढ़ने देना मनुष्य के अन्दर पलने वाली बर्बर पशुवृत्ति की पहचान है तथा अस्त्र-शस्त्रों की बढ़ोतरी को रोक देना मनुष्यत्व का अनुरोध तथा मानवता की पहचान तथा उसकी पहचान तथा उसकी आवश्यकता है।

द्विवेजी जी ने इस निबंध के माध्यम से नाखूनों को प्रतीक बनाकर व्यंग्य के माध्यम से आज के तथाकथित बाहर से सभ्य दिखने वाले, किन्तु अन्दर से बर्बर समाज पर कटाक्ष किया है। 

 विशेष: 

  • यह विचार प्रधान व्यक्तिनिष्ठ निबंध है ।
  • नाखून का बढ़ना पशुता का प्रतीक है, नाखून का काटना मनुष्यता का प्रतीक है।
  • मानवतावादी स्वर प्रमुख। 
  • प्राचीनता और नवीनता का समन्वयता । 
  • यह निबन्ध ‘कल्पलता’ निबन्ध संग्रह में संकलित है।

  • हिंदी साहित्य quiz 4 
  • quiz 5 हिंदी साहित्य

  • हिंदी साहित्य योजना से जुड़ें 
  • अज्ञेय जीवन परिचय देखें 
  • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
  • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
  • रामनरेश त्रिपाठी जीवन परिचय  देखें 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
  • डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

नाखून क्यों बढ़ते हैं निबन्ध की समीक्षा कीजिए?

नाखूनों का बढ़ना मनुष्य की उस अंध सहजात वृत्ति का परिणाम है, जो उसके जीवन में सफलता ले आना चाहती है, उसको काट देना उस स्व-निर्धारित, आत्म-बन्धन का फल है, जो उसे चरितार्थता की ओर ले जाता है ।

हमारे नाखून क्यों बढ़ते हैं?

नाखून की सरंचना के ठीक नीचे कोशिकाओं की एक परत होती है जिसे जीवाणु-जाल कहते हैं. यह परत बड़ी मात्रा में कोशिकाओं का उत्पादन करती है जिससे नाखून के नए भाग बनते हैं. नई कोशिकाएं पुरानी को आगे ठेलती हैं जिससे नाखून कोने से बढ़ता हुआ लगता है. मृत्यु ग्लूकोज़ की आपूर्ति पर रोक लगा देती है इस तरह नाखूनों के बढ़ने पर भी.

नाखून क्यों बढ़ते हैं प्रश्न उत्तर कक्षा 10?

Class 10th Hindi नाखून क्यों बढ़ते हैं प्रश्न उत्तर.
उत्तर-मनुष्य निरंतर सभ्य हीने के लिए प्रयासरत रहा है। ... .
उत्तर-– नाखून क्यों बढ़ते हैं ? ... .
उत्तर- कुछ लाख वर्षों पहले मनुष्य जब जंगली थो, उसे नाखून की जरूरत थी। ... .
उत्तर- लेखक कहते हैं कि स्वाधीनता शब्द का अर्थ है अपने ही अधीन रहना।.

नाखून क्यों बढ़ते हैं निबंध के आधार पर मनुष्य किस और बढ़ रहा है?

पाठ परिचय- प्रस्तुत निबंध 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' में मनुष्य की मनुष्यता का साक्षात्कार कराया गया है। लेखक के अनुसार नाखुनों का बढ़ना मनुष्य की पाशवी वृति का प्रतिक है और उन्हें काटना या न बढ़ने देना उसमें निहित मानवता का। आज से कुछ ही लाख वर्ष पहले मनुष्य जब वनमानुष की तरह जंगली था, उस समय नख ही उसके अस्त्र थे।