मुंबई का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है? - mumbee ka sabase bada maarket kaun sa hai?

सपनों के शहर मुंबई के दादर ईस्ट इलाके में एक ऐसा एरिया है जहां जनपथ और सरोजिनी जैसे सस्ते और अच्छे कपड़े मिल जाते हैं।

मुंबई बोले तो सपनों का शहर... तमाम लोग छोटे-छोटे शहरों से यहां कुछ बड़ा करने आते हैं। वैसे तो मुंबई को फाइनेंशियल कैपिटल भी कहा जाता है, लेकिन उसके साथ ही ऐसा बहुत कुछ है जो यहां है। घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने तक, ऐसा क्या है जो आपको इस बड़े शहर में नहीं मिलेगा। यहां के कुछ मार्केट्स तो इतने बड़े और लोकप्रिय हैं कि उन्हें एक्सप्लोर करने के लिए बाहर से लोग आते हैं।

साज-सज्जा के सामान से लेकर कपड़ों तक के लिए अलग-अलग बाजार मौजूद हैं। नटराज मार्केट,जावेरी मार्केट, कोलाबा मार्केट, हीरा पन्ना मार्केट, हिल रोड मार्केट, मंगलदास मार्केट, चोर बाजार और न जाने कितने असंख्य छोटे-बड़े बाजार है इस शहर में जहां आपको सस्ता और किफायती माल मिलता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई के दादर ईस्ट के एरिया दादासाहेब फालके रोड की मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां सब कुछ सेल में मिलता है और यहां वैरायटी देख आप भी खुद को शॉपिंग करने से रोक नहीं पाएंगी। 

दादा साहेब फाल्के चौक

मुंबई का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है? - mumbee ka sabase bada maarket kaun sa hai?

दादर ईस्ट मुंबई के कमर्शियल हब के तौर पर ज्यादा जाना जाता है और इसलिए आपको यहां स्थित इस मार्ग पर कई चीजें मिलेंगी। दादर ईस्ट में दादा साहेब फाल्के चौक है, जिसके आसपास कई सारी दुकानें, होटल्स, खाने-पीने की जगह आदि है। इसी चौक के पास दादर ईस्ट रेलवे स्टेशन भी है, इसलिए इस जगह पहुंचना बहुत आसान है। महाराष्ट्र में जन्मे दादासाहेब फालके को चूंकि इंडियन सिनेमा का पिता कहा जाता है, इसलिए उनके नाम से इस चौक का नाम रखा गया। 

सस्ते दामों पर मिलेंगी साड़ियां

मुंबई का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है? - mumbee ka sabase bada maarket kaun sa hai?

एक महिला को क्या चाहिए होता है? अच्छे और सस्ते कपड़े, है ना? दादा साहेब फाल्के मार्ग के इस बाजार में आपको एक से बढ़कर एक कपड़े मिलेंगे। अगर आप साड़ियां ढूंढ रही हैं तो आपको यहां हर तरह की साड़ी मिलेगी। महाराष्ट्र की लोकप्रिय नवारी साड़ी हो या या आम कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट की साड़ी सभी सस्ते दामों में आपको यहां मिल जाएगी। इस बाजार में कुछ दुकानें तो ऐसी हैं जहां होलसेल रेट में साड़ियां मिल जाती हैं।

अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल अच्छी है तो आप अपने पसंद के दामों में साड़ियां ले सकेंगी। आपको बता दें कि यहां साड़ियों की कीमत मात्र 150 रुपये से शुरू है। हल्के वर्क वाली साड़ियों के साथ आप बनारसी साड़ी (बनारसी साड़ी कैसे करें ड्रेप), कांजीवरम साड़ी, हैवी सिल्क की साड़ी भी खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : Mumbai Market : मुंबई की इस मार्केट से खरीदें सस्ती से सस्ती चीजें

700 रुपये में मिलेंगे लहंगे

अगर आपको किसी फंक्शन के लिए हल्के लहंगे लेने हैं तो वो भी इस मार्केट में मिल जाएंगे। हैवी वर्क वाले खूबसूरत लहंगों की भरमार भी इस बाजार में लगी पड़ी है। किसी दोस्त की शादी के लिए लहंगे लेने हो या फिर अपने किसी फंक्शन के लिए इस मार्केट में जाकर आप तमाम दुकानें एक्सप्लोर कर सकती हैं। 700 रुपये से शुरू इन लहंगों की कीमत हजारों में है। बस लहंगा लेते वक्त आप फैब्रिक और वर्क को अच्छी तरह जांच लें (कैसे करें वेडिंग लहंगा सेलेक्ट)। 

एंटीक ज्वेलरी की भरमार

मुंबई का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है? - mumbee ka sabase bada maarket kaun sa hai?

दिल्ली के सरोजिनी और जनपथ मार्केट में आप जैसे सस्ते दामों में एंटीक ज्वेलरी खरीदती हैं, उससे भी कम दाम में आपको यहां ज्वेलरी मिलेगी। सिंपल स्टड की कीमत यहां 10 रुपये से शुरू थी। यदि आप डैंगलर्स या थोड़े फैंसी लूप्स खरीदती हैं तो वह 30 रुपये से 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ ही वेडिंग ज्वेलरी (वेडिंग ज्वेलरी ट्रेंड्स) के लिए भी यह बाजार अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह होलसेल दुकान भी हैं।

बाजार लगने का समय

इस बाजार में सुबह 10 बजे से ही रौनक लग जाती है, लेकिन दोपहर 3 बजे से यहां आपको भीड़ देखने को मिलेगी। शाम होते-होते पूरा बाजार एकदम खचाखच भर जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां सेल का सामान आपको हर समय मिलेगा। देर रात 11 बजे तक यहां भीड़ रहती है।

इस बाजार में लगभग वो सभी आइटम है जो आप सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। हां, जूते और चपल्लों के मामले में आपकी थोड़ी सी निराशा हो सकती है। कपड़ों के इस बाजार में सैंडल्स और हील्स के बहुत कम ऑप्शन थे। जो थे भी वो थोड़े महंगे थे। अगर आप दादर ईस्ट कभी जाएं तो इस मार्केट में आपको कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : मुंबई की इस जगह को आखिर क्यों कहा जाता है चोर बाजार, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

अगर आप मुंबई में हैं और अब तक इस सस्ती मार्केट में नहीं गई हैं, तो इसे एक्सप्लोर जरूर करें। अगर इसके अलावा आपको मुंबई की ऐसी अच्छी और सस्ती मार्केट के बारे में पता है तो हमें कमेंट कर बताएं। 

अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। हमारे लेख के नीचे दिए गए स्माइल इमोजी को क्लिक कर हमारा उत्साह बढ़ाएं। इसी तरह अलग-अलग शॉपिंग मार्केट्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Rishabh Bangwal

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

मुंबई का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है? - mumbee ka sabase bada maarket kaun sa hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मुंबई में सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है?

Bhuleswar market यह मार्केट मुंबई का एक बहुत ही पुराना और बड़ा मार्केट है।

सबसे सस्ता कपड़ा कौन सी मार्केट में मिलता है?

भारत का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार दिल्ली के गांधी नगर में स्थित है। गांधी नगर के कपड़ा बाजार को देश के अलावा एशिया का सबसे सस्ता बाजार कहा जाता है। इस बाजार की खास बात यह है कि आप यहां से हर ब्रांड और सभी के लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

इंडिया का सबसे बड़ा मार्केट कौन है?

चांदनी चौक मार्केट अपने एशिया की सबसे बड़ी मार्केट मानी जाती है। चांदनी चौक का किनारी बाजार सबसे प्रसिद्ध मार्केट है।

सबसे सस्ता कपड़ा कौन सा है?

दिल्ली हाट कपड़ा मार्केट में सबसे सस्‍ता कपड़ा एवं हस्तनिर्मित कपड़े और सबसे ज्यादा खादी के कपड़े मिलते हैं.