जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है उनके ्ंत में चिह्न का प्रयोग करते हैं - jin vaakyon mein prashn poochha jaata hai unake nt mein chihn ka prayog karate hain

विराम-चिह्न

प्रश्न 1   विराम चिह्नों के प्रयोग से संबंधित कौन सा विवरण सही नहीं है ?
 (अ) लिखने में जब कोई शब्द छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
 (ब) द्वंद्व समास के पदों के मध्य प्राय: योजक चिह्न लगाया जाता है।
 (स) किसी संज्ञा को संक्षेप में लिखने के लिए लाघव/संक्षेपक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
 (द) किसी के महत्त्वपूर्ण वचन उद्धृत करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
 उत्तर  

प्रश्न 2    किस वाक्य में सही विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं हुए हैं ?
 (अ) दिशाएँ चार होती हैं – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।
 (ब) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ‘जूही का कली’ एक प्रसिद्ध रचना है।
 (स) छिः ! कैसी दुर्गंध आ रही है ?
 (द) गाँधी जी ने कहा, “सत्य ही ईश्वर है।”
 उत्तर  

प्रश्न 3   किस वाक्य में विराम चिहनों का प्रयोग सही है।
 (अ) जो, दंगा कर रहे थे गिरफ्तार कर लिए गए।
 (ब) रोको, मत जाने, दो।
 (स) नहीं मैं, यह नहीं कर सकता।
 (द) तुम कहाँ गए थे, कैसे आए और क्या चाहते हो?
 उत्तर  

प्रश्न 4   निम्नलिखित में गलत कथन है :
 (अ) सामान्य वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।
 (ब) मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।
 (स) किसी रचनाकार के उपनाम और रचना के साथ इकहरा अवतरण चिह्न लगाया जाता
 (द) यदि एक ही वाक्य में कई प्रश्नसूचक उपवाक्य हों तो पूरे वाक्य की समाप्ति पर ही प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है ।
 उत्तर  

प्रश्न 5   किस वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) हे प्रभो ! मुझे शक्ति दो।
 (ब) वह घर आया या नहीं ?
 (स) राम-राम ! उसने यह क्या कर दिया ?
 (द) तुम समझते हो कि वह निरा बालक है, परंतु वह ___।
 उत्तर  

प्रश्न 6   सही विराम चिह्न युक्त वाक्य कौन सा है ?
 (अ) गुरुवार 20 मार्च, से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।
 (ब) वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ ?
 (स) सूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए, और धीरे-धीरे अँधेरा फैलने लगा।
 (द) वह ऐसा क्यों कहता है, कि हम वहाँ नहीं जाएँगे ?
 उत्तर  

प्रश्न 7   किस विकल्प में मनोविकार और उसे व्यंजित करने वाला विस्मयादिबोधक शब्द असंगत है ?
 (अ) हर्ष – वाह वा !
 (ब) शोक – हाय !
 (स) तिरस्कार – ओहो !
 (द) आश्चर्य – क्या !
 उत्तर  

प्रश्न 8   विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है -
 (अ) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।
 (ब) ये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक हैं।
 (स) ये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते हैं।
 (द) इनमें वचन के अनुसार विकार होता है
 उत्तर  

प्रश्न 9   निम्नलिखित में गलत कथन है :
 (अ) अल्पविराम से अधिक और पूर्ण विराम से कम समय तक ठहरने के लिए अर्द्धविराम का प्रयोग किया जाता है।
 (ब) विषय विभाजन में क्रमसूचक अंकों या अक्षरों के साथ कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
 (स) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।
 (द) वाक्य के अंत में, प्रश्नसूचक या विस्मयसूचक चिह्न आने पर पूर्ण विराम नहीं लगाया जाता है।
 उत्तर  

प्रश्न 10   ‘क्या आप खाना खाएंगी’ में अपेक्षित विराम चिह्न है -
 (अ) प्रश्नवाचक
 (ब) विस्मयादिबोधक
 (स) पूर्ण विराम
 (द) अल्पविराम
 उत्तर  

page no.(1/3)

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on

प्रश्नवाचक वाक्य में कौन सा चिन्ह लगाते हैं?

प्रश्नवाचक चिह्न (question mark / ? ) एक विरामचिह्न है जिसका प्रयोग प्रश्नवाची वाक्यों के अन्त में किया जाता है।

प्रश्नों के लिए कौन से चिह्न का प्रयोग करते हैं :

प्रश्नवाचक चिन्ह-(?) प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में 'प्रश्नसूचक चिन्ह' (?) का प्रयोग किया जाता है। वाक्य में प्रश्नवाचक शब्दों कब, कहाँ , कैसे , क्यों, कब आदि के साथ।

प्रश्न चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?

प्रश्न चिह्न वर्तनी के संकेत हैं जो प्रश्नवाचक वाक्यों को संलग्न करने के लिए जिम्मेदार हैं, इसलिए ये तुरंत प्रश्नों में बदल जाते हैं। ये दोहरे संकेत हैं जो किसी वाक्य के आरंभ और अंत में होते हैं। अन्य भाषाओं के विपरीत, ये आवश्यक रूप से वाक्य की शुरुआत और अंत में दोहरा का उपयोग किया जाता है

प्रश्नवाचक शब्द कौन कौन से होते हैं?

वाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिससे किसी व्यक्ति , वस्तु अथवा स्थान के विषय में प्रश्न उत्पन्न हो, उसे प्रश्नवाचक कहते हैं। जैसे- क्या, कौन, कहां , कब, कैसे आदि। जिस सर्वनाम से किसी प्रश्न का बोध होता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं