अगस्त में जन्मे बच्चे का नाम क्या रखे? - agast mein janme bachche ka naam kya rakhe?

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 8 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक महत्वाकांक्षी, कट्टरपंथी एवं सिद्धांतवादी होते हैं। अंतर्मुखी व्यक्तित्व होने एवं सदैव अपने कार्यों में लीन रहने के कारण समाज से प्राय: कटे रहते हैं। मूलत: ये जातक सरस एवं सहृदय होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेकों उतार चढ़ाव आने पर भी ये जातक हताश नहीं होते। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास योजनाओं में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। उच्चस्तरीय संबंध प्रगति में सहायक रहेंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक सेवा, न्याय, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

  • Hindi
  • Lifestyle

Baby Name Ideas 2022: यदि आप अपने बच्चे का नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि कुछ ऐसे नाम भी है, जिनका असर आपके घर और आपके जीवन पर भी सकारात्मक रूप से पड़ सकता है. जानते हैं नामों के बारे में

अगस्त में जन्मे बच्चे का नाम क्या रखे? - agast mein janme bachche ka naam kya rakhe?

baby names pc- freepik

Baby Name Ideas 2022: पुराने समय से बच्चों का नाम बेहद ही सोच समझकर रखा जाता है. बच्चे के नाम के साथ उसकी किस्मत और उसका व्यक्तित्व भी जुड़ा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे के नाम का प्रभाव माता-पिता पर भी पड़ता है? जी हां, माता पिता सबसे ज्यादा अपने बच्चे का नाम पुकारते हैं. ऐसे में यदि वे कुछ ऐसे नाम रखें, जिससे पुण्य प्राप्त हो सकता है तो उस नाम को बार-बार पुकारने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और लक्ष्मी का वास होता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको ऐसे नामों के बारे में बता रहे हैं, जिन नामों को बार बार पुकारने से घर में सुख, समृद्धि, खुशहाली, धन आदि की प्राप्ति होती है. पढ़ते हैं आगे…

बच्चों के नाम (Baby Name list)

  1. राम
  2. लक्ष्मी
  3. सीता
  4. वैष्णो
  5. रूद्र
  6. बद्री
  7. नारायण
  8. देवर्षि
  9. गोविंद
  10. कान्हा
  11. शिव
  12. शंकर
  13. कन्हैया
  14. कृष्णा
  15. राधा
  16. हरि
  17. सूर्य
  18. त्रिलोकेश
  19. श्रीवत्स
  20. श्री
  21. धर्म
  22. यंत्र
  23. पुष्कर
  24. गौरी
  25. दुर्गा

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

अगस्त के महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

अगस्‍त के महीने में पैदा होने वाले बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी काफी मजबूत शख्सियत होती है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से ये बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। इन बच्‍चों की दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति होती है और ये ईमानदार और साहसी होते हैं। ये बच्‍चे बेबाकी से अपनी बात की देते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं

अगस्त में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है?

जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही इनकी राशि सिंह होती है।

15 अगस्त को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें?

जानें कैसा रहेगा आपका 15 अगस्त का दिन...

कौन से महीने के बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं