हिंदी में शब्दार्थ - hindee mein shabdaarth

कठिन शब्द तब कठिन होते हैं जब हमें उसका अर्थ पता नहीं होता है। आजकल अखबारों, किताबों और हिंदी चैनलों पर हिंदी के ऐसे शब्द जो दिखाई या सुनाई देते हैं हमें उनका अर्थ पता नहीं होता है। हिंदी को गहराई से पढ़ने के लिए कठिन शब्द और उनके अर्थ को समझने की आवश्यकता होती है। यहाँ महत्वपूर्ण कठिन शब्द उनके अर्थो के साथ दिए गए हैं। आइए जानते हैं कठिन शब्द के बारे में विस्तार से।

हिंदी में शब्दार्थ - hindee mein shabdaarth

हिंदी में शब्दार्थ - hindee mein shabdaarth

_कठिन शब्द pdfDownload

This Blog Includes:
  1. महत्वपूर्ण कठिन शब्द
  2. कठिन शब्दार्थ
  3. शब्दों के अनुसार कठिन शब्दार्थ
    1. अ से कठिन शब्द
    2. आ से कठिन शब्द 
  4. इ से कठिन शब्द
    1. ई से कठिन शब्दार्थ
    2. उ से कठिन शब्दार्थ
    3. ऊ से कठिन शब्दार्थ
    4. ऋ से कठिन शब्दार्थ
    5. ए से कठिन शब्दार्थ
    6. ऐ से कठिन शब्दार्थ
    7. ओ से कठिन शब्दार्थ
    8. औ से कठिन शब्दार्थ
  5. 15 कठिन शब्दार्थ

महत्वपूर्ण कठिन शब्द

  1. रौद्र रूप -कठोर रूप
    उदाहरण: मुझसे भैया का कंप्यूटर टूट गया, यह सुनते ही भैया ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
  1. घोंघा बसंत-मूर्ख
    उदाहरण:सेठ ने अपने कर्मचारी से कहा तू एकदम घोंघा बसंत है।
  1. सत्कार-सम्मान
    उदाहरण:बारात की आने पर लड़की वालों ने सेवा सत्कार किया।
  1. चेष्टा-कोशिश
    उदाहरण:इस बार मैंने कुछ नया लिखने की चेष्टा की है।
  1. निपुण– जो अपना काम पूरी अच्छी तरह से करता हो, कुशल, दक्ष, प्रवीण
    उदाहरण:माताजी खाना बनाने में निपुण हैं।
  1. विविध-तरह-तरह के, विभिन्न
    उदाहरण:मेले में मैंने विविध प्रकार के गुब्बारे देखें।
  1. अमल करना- किसी भी काम या बात का अनुसरण करना, लागू करना, व्यवहार में लाना 
    उदाहरण:अध्यापक ने राम से कहा हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए, राम ने उस बात पर अमल किया।
  1. अवहेलना- तिरस्कार 
    उदाहरण:उच्च वर्गों द्वारा निम्न वर्गों की अवहेलना की जाती थी।
  1. विपत्ति-संकट 
    उदाहरण:विपत्ति पड़ने पर हमें एक दूसरे का साथ देना चाहिए।
  1. तिरस्कार-उपेक्षा
    उदाहरण:मोहन ने समारोह में अपने दोस्त का तिरस्कार किया I

Source: LogicTouch

आप 10 कठिन शब्द उनके वाक्य के साथ पढ़ चुके हैं आगे और भी आकर्षक कठिन शब्द दिए गए हैं पढ़ना जारी रखें I

  1. स्वच्छंदता -मनमानी 
    उदाहरण:स्वच्छंदता के विपरीत हमें निष्ठा और गंभीरता से काम करना चाहिए।
  1.  उग्र -तीखा
    उदाहरण:अध्यापक उग्र होकर राम से बोले मेरी किताब को किसने फाड़ा।
  1. कुटुंब- सभी का एक साथ रहना, भरा पूरा परिवार
    उदाहरण:कुटुंब परिवार ही सुखी परिवार होता है।
  1.  भीरुता -कायरता
    उदाहरण:युद्ध में अकबर को देखकर अबुल माली ने अपनी भीरुता दिखाई।
  1. विलक्षण -अनूठा
    उदाहरण:सूर्य उदय के समय हमनें एक विलक्षण दृश्य देखा।
  1. निर्दिष्ट- नियत किया हुआ
    उदाहरण:राम गोपाल वर्मा को अध्यापक पद के लिए ने निर्दिष्ट किया गया।
  1. निवारण- किसी भी प्रश्न का हल ढूंढना
    उदाहरण:आपके सभी प्रश्नों का निवारण करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
  1. अवयव-किसी भी वस्तु का हिस्सा,  भाग ,अंग
    उदाहरण:यह पिछले पाठ का अवयव है।
  1. संचित- इकट्ठा करना
    उदाहरण:वर्षा के पानी को संचित करके उसे काम में लिया जा सकता है।
  1. व्यतिक्रम- क्रम का उल्टा सीधा होना
    उदाहरण:इस बार का परिणाम आने पर सभी छात्रों का व्यतिक्रम हो गया।

Source: LogicTouch

जरूर पढ़ें: वाह आप 20 कठिन शब्द पढ़ चुके हैं, आगे पढ़ें I

21. अभ्यस्त -अभ्यास करके किसी कार्य में निपुण होना, निपुण, जिस का अभ्यास किया गया हो।
उदाहरण:मोटे लाल खाने का अभ्यस्त है।

22. क्षोभकारक -विचलित करने वाला
उदाहरण:उसका कथन क्षोभकारक था।

23. क्षात्रवृत्ति‌ – क्षत्रिय धर्म
उदाहरण:देवसेना का संबंध क्षात्रवृत्ति‌ कुल से है।

24. अकिंचित्कर -अर्थहीन 
उदाहरण:परीक्षा में श्याम द्वारा दिया गया उत्तर अकिंचित्कर था।

25. दारुण-भयंकर
उदाहरण:उसकी मां की मृत्यु होने पर यह दारुण दुःख सहन नहीं कर पाया।

26. स्पृहा- इच्छा, अभिलाषा
उदाहरण:मेरी स्पृहा माउंट आबू देखने की है।

27. मुग्ध -किसी चीज में लीन हो जाना, मोहित 
उदाहरण:मीरा कृष्ण  की भक्ति में मुग्ध हो गई।

28. अलापना-बोलना
उदाहरण: राधा अपनी बहन के तारीफ के ही राग अलापति रहती है।

29. सत्तारूढ़ -शासन पर बैठे
उदाहरण:सत्तारूढ़ नेता की सभी नागरिकों द्वारा आलोचना की गई।

30. संरक्षण -देखरेख, निगरानी
उदाहरण:हमने पिकनिक का भ्रमण अध्यापक के संरक्षण में किया।

Source: Logic Touch

आप 30 कठिन शब्द पूरे कर चुके हैं I

31. विचलित -चंचल‌, अस्थिर 
उदाहरण: राम के घर आने पर उसकी पत्नी का मन विचलित हो रहा था।

32. शमित- शांत किया हुआ
उदाहरण: शमित किया हुआ हाथी फिर से पागल हो गया।

33. सुललित- अत्यंत सुंदर
उदाहरण: वृक्ष पर सुललित फल लगे हुए हैं।

34. प्रकोष्ठ –  कमरा
उदाहरण:सभी कर्मचारियों ने सेठ से कहा हमें भोजन करने  के लिए एक प्रकोष्ठ की आवश्यकता है।

35. निराश्रय -बेसहारा
उदाहरण: निराश्रय वृद्धा लोगों को आश्रम में रखा जाता है।

36. प्राचीर -परकोटा
उदाहरण: महल के प्राचीर से राजा ने अपनी सेना का आवाहन किया।

37. पथिक -राहगीर
उदाहरण:निराश मोहन इस तरह से चल रहा था मानों जैसे पथिक हो।

38. उत्कोच -रिश्वत
उदाहरण:घर में पैसे की कमी से दुःखी राहुल ने उत्कोच स्वीकार कर लिया।

39. विरक्त -उदासीन
उदाहरण:वह सांसारिक मोह माया से विरक्त हो गया।

40. अपराजित वृत्ति -हार ना मानने की इच्छा शक्ति
उदाहरण: राजा में अपराजित वृत्ति ना होने के कारण उसने खुद को ही मार लिया।

हिंदी में शब्दार्थ - hindee mein shabdaarth

हिंदी में शब्दार्थ - hindee mein shabdaarth

Àditya Pannu कहते हैं:

जून 16, 2021 को 2:55 अपराह्न पर

It was very nice

प्रतिक्रिया

  • Ekta sinha कहते हैं:

    जुलाई 1, 2021 को 9:39 पूर्वाह्न पर

    Very useful ….

    प्रतिक्रिया

  • Carryminati कहते हैं:

    जुलाई 4, 2021 को 5:31 अपराह्न पर

    Mast hai bhai

    प्रतिक्रिया

  • वीर लंकेश पारचा कहते हैं:

    अक्टूबर 27, 2021 को 3:03 अपराह्न पर

    मुझे हिंदी पढ़ने, बोलने, और हिंदी के नये नये शब्द सीखने में बड़ा मज़ा आता है। और यहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बहुत बहुत धन्यवाद।

    हिंदी में शब्दार्थ कौन से होते हैं?

    शब्दार्थ किसे कहते है। किसी शब्द का अर्थ होता है। यहाँ शब्दार्थ का का सीधा संबध शब्द के भाव से होता है। किसी शब्द का समानार्थक शब्द जो शब्द भाव को दर्शाता हो उसे शब्दार्थ कहते है।

    हिंदी शब्द का अर्थ क्या होता है?

    हिंदी शब्द का अर्थ संज्ञा के दृष्टि से हिंदू एवं भारत वर्ष है। कुछ लोग Hindi को हिंदी लिखते हैं, इस तरह की लिखावट तब की जाती है जब इसका विशेषण के रूप में वर्णन किया जाता हो। हिन्दी भाषा का उदय संस्कृत से हुआ है। दुनिया में सबसे पहले हिन्दी भाषा का उपयोग भारत वर्ष में हुआ था।

    हिंदी में शब्दार्थ कैसे लिखते हैं?

    हिंदी के विद्यार्थियों को नये-नये शब्दों का ज्ञान होना चाहिए। शब्दों के अर्थ की बारीकी वाक्यों में उनका प्रयोग कर ही समझी जा सकती है। यहाँ कुछ शब्द और उनके अर्थ वाक्य-वाक्य के साथ दिये जाते है।

    1 शब्द का अर्थ क्या है?

    एक या एक से अधिक वर्णों के मेल से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक इकाई शब्द कहलाती है। भारतीय संस्कृति में शब्द को ब्रह्म कहा गया है। वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं।