गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?



गर्मी का मौसम चाहे कितना भी तपाने और परेशान करने वाला हो, लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती। वैसे तो आजकल सालभर भी इन फलों की आवक होती है, लेकिन खास तौर से इन्हें गर्मी का फल माना जाता है। जानिए गर्मी के मौसम में आने वाले उन फलों को, जो गर्मी में रखते हैं हमारा ध्यान -


1 फलों का राजा आम - आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति होती है। फिर भी हिंदुस्तान का प्रसिद्ध फल आम ही है। स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन की दृष्टि से आम सभी फलों में आगे है। आम भिन्न-भिन्न जाति के होते हैं। किन्तु सभी आमों के गुण प्रायः एक से ही होते हैं। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में रखने से गर्मी निकल जाती है।

2 अद्वितीय फल खरबूजा - यह ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल है। यह हर कहीं सहजता से उपलब्ध रहता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद सकते हैं। खरबूजा तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु, कब्ज निवारक है। शारीरिक श्रम के बाद यह फल खाने से थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति मिलती है।

3 पानी का खजाना तरबूज - इसका गूदा जितना लाल होगा, वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट तथा रसभरा होगा। इसमें 75 प्रति‍शत पानी रहता है। वास्तव में यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे मजेदार फल है। यह ग्रीष्म ऋतु में आनंद, मुख तृप्ति तथा स्वास्थ्य प्रदाता फल माना जाता है। तरबूज का हर हिस्सा काम का होता है, इसके छिलके की सब्जी भी बढ़िया बनती है।

भले ही गर्मी का मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो लेकिन इस मौसम में सबसे अधिक रसदार और स्वादिष्ट फलों का सेवन गर्मियों में सुकून दिलाता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में कुछ रसदार फल के बीज को उगाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि गर्मियों के मौसम में कौन-कौन से फलों के पौधे होम गार्डन में उगाए जा सकते हैं। आइये जानते हैं गर्मी के मौसम में घर पर उगाए जाने वाले कुछ बेहतरीन फलों के बारे में

गर्मियों में उगाए जाने वाले फलों के नाम – Top 10 Best Summer Fruits in India in Hindi

यहां आप जानेंगे गमले में आसानी से उगाएं जाने वाले कुछ फलों के बारे में, जो निम्न हैं:

  • तरबूज (Watermelon)
  • स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
  • अमरुद (Guava)
  • पपीता (Papaya)
  • अंजीर (Fig)
  • खीरा (Cucumber)
  • आम (Mango)
  • संतरा (Orange)
  • चीकू (Chikoo)
  • प्लम (Plum)
  • सेब (Apple)
  • नींबू (Lemon)
  • चेरी (cherry)
  • अनार (Pomegranate)
  • केला (banana)

(और पढ़ें: गमले में उगाने के लिए 10 फल देने वाले पेड़…)

तरबूज – Watermelon

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

तरबूज (Watermelon) गर्मियों के मौसम में उगाया जाने वाला एक ऐसा फल है, जिसमें पानी 90% से अधिक मात्रा में पाया जाता है। तरबूज का सेवन हमारे शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट (hydrate) रखता है। यदि आप समर गार्डन में तरबूज उगाना चाहते हैं तो तरबूज को उगाने से संबंधित टिप्स इस प्रकार हैं:

  • गर्मियों में तरबूज के बीज की बुआई का सही समय फरवरी से मध्य अप्रैल तक का होता है।
  • तरबूज के पौधे को अच्छी तरह से ग्रो करने के लिए उचित जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है।
  • तरबूज के बीज को 18 इंच से ऊपर के गमले या ग्रो बैग में उगायें।
  • मीठे तरबूज़ प्राप्त करने के लिए 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर इसके बीजों की बुआई करना उपयुक्त होता है।
  • बीज रोपण के बाद उसमें वाटरिंग केन की सहायता से गहराई से पानी दें।

(और पढ़ें: तरबूज के बीज कैसे उगाएं….)

स्ट्रॉबेरी – Strawberry

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) गर्मी के मौसम में लाल रंग का एक ऐसा फल है, जिसके बीज बाहर होते हैं, और जिसे ताजे फल के रूप में खाया जाता है। स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-ए पाया जाता है। दुनियाभर में स्ट्रॉबेरी की लगभग 600 किस्में पाई जा सकती हैं, जिनका स्वाद आकार और रंग एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो सकता है। आइये जानते हैं गर्मियों में स्ट्रॉबेरी उगाने की कुछ टिप्स के बार में:

  • स्ट्रॉबेरी (Strawberry) को सितंबर-अक्टूबर में 20 से 30 डिग्री के तापमान में उगाया जाता है।
  • स्ट्रॉबेरी को आप ग्रो बैग, गमले, हैंगिंग पॉट आदि में कहीं पर भी उगा सकते हैं।
  • दोमट मिट्टी में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन अधिक होता है।
  • जड़ों के चारों ओर मिट्टी को अच्छी तरीके से व्यवस्थित करने के लिए पौधों को वाटरिंग केन की सहायता से समय पर पानी दें।

(और पढ़ें: घर पर स्ट्रॉबेरी कैसे उगाएं, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स…)

अमरुद – Guava

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

अमरुद (Guava) समर गार्डन में उगाया जाने वाला ऐसा फल है, जिसे लोग हर मौसम में पसंद करते हैं, खासकर भारत में अमरुद को फरवरी-मार्च और अगस्त-सितंबर के महीने में बेहद पसंद किया जाता है, गर्मियों के होम गार्डन में अमरुद उगाने से संबंधित कुछ जानकारी निम्न हैं:

  • अमरुद (Guava) उगाने के लिए आपको सबसे पहले बीज का चुनाव करना अति आवश्यक है।
  • अमरुद के पौधे को आप गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं।
  • लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में अमरूद का पौधा उग सकता है, लेकिन यह मुख्य रूप से रेतीली दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से विकसित होता है।
  • पौधा लगे हुए गमले की मिट्टी में नमी बनाए रखें।
  • अमरूद का पौधा सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में तेजी से विकसित होता है।
  • अमरूद के पौधे को कीटों से बचाने के लिए, आप पौधे पर नीम ऑइल का छिड़काव कर सकते हैं।

पपीता – Papaya

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

गर्मियों में उगाया जाने वाला पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जिसे फरवरी-मार्च और जून-जुलाई में लगाया जाता है। कच्चा पपीता हो या फिर पका पपीता, इसे खाने से बॉडी में होने वाली अनेकों बीमारियों और प्रॉब्लम से बहुत आसानी से बचा जा सकता है। समर गार्डन में पपीता उगाने के लिए जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • पपीते की अधिक पैदावार के लिए आप उसे 21-35 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में उगा सकते हैं।
  • पपीते के बीज लगाने के लिए आप ग्रो बैग या कंटेनर का इस्तेमाल करें।
  • पपीते का पौधा दोमट या बलुई मिट्टी में अच्छी तरीके से ग्रो करता है।
  • गमले में बीज लगाने के बाद इन्हें अच्छी तरह से पानी दें और तेज धूप वाली जगह पर रख दें।

अंजीर – Figs

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

अंजीर (Fig) गर्मी का ऐसा फल है, जो ताजा और सूखा होने पर भी प्रयोग में लाया जाता हैं, अंजीर ज्यादातर ऐसी जगह पर होती है, जहाँ की जलवायु शीतोष्ण और शुष्क होती है, इसके पेड़ काफी घने होते हैं। भारत में अंजीर की कई किस्में पाई जाती हैं। अपने होम गार्डन में गमले में अंजीर कब और कैसे उगायें, उसके लिए नीचे टिप्स दिए गए हैं:

  •  फिग अर्थात अंजीर का पौधा आमतौर पर वसंत ऋतु में अच्छी तरीके से ग्रो करता है।
  • अंजीर लगाने से पहले बीजों की बेस्ट क्वालिटी का चयन करें।
  • अंजीर लगाने के लिए आप किसी भी बढ़े आकार के गमले या पॉट का चुनाव करके उसमें अंजीर के बीजों को उगा सकते हैं।
  • अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी या तैयार किए हुए पॉटिंग मिश्रण में अंजीर का पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ करता है।
  • गमले में अंजीर के बीजों की बुआई के बाद वाटरिंग केन की मदद से नियमित रूप से पानी दें।
  • गर्म मौसम और अधिक सूर्य प्रकाश में अंजीर का पौधा तेजी से विकसित होता है।
  • मिट्टी से खरपतवारों को रोकने और पौधों की जड़ों में नमी बनाए रखने के लिए, आप पौधों के चारों ओर गीली घास की एक परत लगा सकते हैं।

खीरा – Cucumber

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

खीरा (Cucumber) गर्मी के मौसम में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बेहद शानदार फल होता है। साथ ही इसमें लगभग 95% पानी की मात्रा पाई जाती है और यह शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट करता है। खीरा में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन K और कई एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। गर्मियों के सीजन में अपने घर पर गमले में खीरा उगाने के लिए टिप्स:

  • खीरे की बुआई का सर्वश्रेष्ठ समय फरवरी से मार्च का होता है।
  • खीरा को किसी ग्रो बैग, पॉट या कंटेनर में उगा सकते हैं।
  • खीरे का पौधा अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी में तेजी से ग्रो करता है।
  • खीरा के पौधे को विकसित होने के लिए पूर्ण सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है।
  • पौधे को पानी देते समय यह ध्यान रखें कि वाटरिंग केन की सहायता से पौधे में बौछार के रूप में पानी दें।

(और पढ़ें: खीरा के बीज कैसे उगाएं…)

आम – Mango

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

आम (Mango) गर्मियों में खाये जाने वाले फलों में से एक ऐसा फल है जिसे लोग सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में खाना पसंद करते हैं। आम के पौधे को बीज और कटिंग दोनों के द्वारा उगाया जा सकता है। आम का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु का होता है। आम में कई विटामिन जैसे- विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम, बीटा कैरोटीन आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं। अपने समर गार्डन में आम के पौधे तैयार करने के लिए कुछ आवश्यक जानकारी निम्न है:

  • आम (Mango) मार्च-अप्रैल और जून-जुलाई में अच्छी तरह से ग्रो करता है।
  • लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में आम का पौधा ग्रो कर सकता हैं, लेकिन यह सूखी दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से ग्रो करता है।
  • पौधा लगाने के शुरूआती समय में गमले की मिट्टी में नमी बनाए रखें।
  • आम का पौधा सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से ग्रो करता है
  • आम के पौधे को उचित मात्रा में पानी देते रहें।
  • आम के पौधे का विकास करने के लिए आर्गेनिक उर्वरक का उपयोग करें, आप आर्गेनिक उर्वरक के रूप में गोबर की खाद, बोनमील, मस्टर्ड केक और नीम केक का उपयोग कर सकते हैं।
  • पौधे को कीटों और रोगों से बचाने के लिए आप नीम तेल का स्प्रे करें।

(और पढ़ें: केले के पेड़ को गमले/कंटेनर में कैसे उगाएं…)

संतरे – Oranges

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं उनके नाम? - garmee mein kaun kaun se phal aate hain unake naam?

संतरा (Oranges) गर्मियों में खाया जाने वाला एक स्वादिष्ट फल है। संतरे में 80% से अधिक पानी होता है। अपने घर पर समर गार्डन में गमले या ग्रो बैग में संतरा उगाने से संबधित जानकारी निम्न हैं –

  • पौधा घर के अंदर हो या बाहर, 24ºC से 32ºC के बीच वाले तापमान में अच्छी तरह विकसित होता है।
  • आप संतरे के पौधे के बीज को गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं।
  • संतरे का पौधा अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में सही से ग्रो करता है।
  • संतरे का पौधा सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से ग्रो करता है।
  • पौधे को अच्छी तरह से विकसित होने के लिए पानी देते रहें।
  • आप पौधे के विकास के लिए जैविक उर्वरक: बोनमील, मस्टर्ड केकऔर नीम केक का उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष – conclusion

आपने इस आर्टिकल में यह जाना कि गर्मियों में घर पर कौन-कौन से फलों को गमले या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है। इसी तरह की अन्य गार्डनिंग संबंधी जानकारी पढ़ने के लिए organicbazar.net पर विजिट करें 

(और पढ़ें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके…)

गर्मियों के मौसम में कौन कौन से फल होते हैं?

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले फल | Fruits That Keeps Body Cool in Summer.
तरबूज (Watermelon).
संतरा (Orange).
आम (Mango).
अंगूर (Grapes).
आलूबुखारा (Plum).

गर्मी में कौन कौन से फल आते हैं 10?

10 फल सब्‍जियां जो आपको गर्मी में रखे तरोताजा.
तरबूज तरबूज गर्मियों शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। ... .
खरबूजा गर्मी के मौसम के लिए खरबूज सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। ... .
चकोतरा गर्मियों में यह सूर्य के प्रकाश के हानिकारक प्रभाव को कम करता है। ... .
संतरा ... .
स्ट्राबरी ... .
टमाटर ... .
ब्रोकली ... .
फूलगोभी.