मुर्गी अंडे नहीं दे तो क्या करना चाहिए? - murgee ande nahin de to kya karana chaahie?

क्या खिलाने से मुर्गी अंडा देती है?

आहार: अगर मुर्गी से लगभग रोज़ एक अंडे की अपेक्षा है तो उसे भरपूर भोजन देना ज़रूरी हो जाता है; और उसमें भी खासतौर पर व स हिस्‍से जो अंडे के लिए आवश्‍यक हैं अर्थात वसा और प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, फॉस्‍फोरस आदि भी। इसी वजह से फार्म की मुर्गी को दाने के साथ मछली या हड्डियों से बना खाद्य पदार्थ व चूना आदि खिलाए जाते हैं।

मुर्गी अंडे देने के लिए क्या करना चाहिए?

अंडा देने वाली मुर्गी का आहार सबसे ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गी की नस्ल को घास, दूब, फलियां, अल्फल्फा, कासनी देना चाहिए. तथा अंडे देने वाली मुर्गियों के बेहतर स्वास्थ एवं उत्पादन क्षमता बनाये रखने के लिए पानी, शर्करा, प्रोटीन, खनिज पदार्थ तथा विटामिन भी देते रहना चाहिए.

मुर्गा अंडा क्यों नहीं देता है?

अंडे देने के लिए मुर्गी को मुर्गे के साथ लैंगिक जनन करने की आवश्यकता नहीं होती। अंडे में से चूज़ा निकले इसके लिए मुर्गा चाहिए। केवल फर्टिलाइज्ड अंडे मे से ही नया चूज़ा निकलता है। अंडा देने से लगभग २४ घंटे पहले अगर मुर्गी और मुर्गे का मिलन नहीं हुआ होगा तो अंडा फर्टिलाइज नहीं हुआ होगा।

बिना मुर्गी के अंडे कैसे निकाले?

अंडों से चूजें निकालने के लिए 37.5 डिग्री तापमान मेंटेन किया जाता है। इसमें एक ऑटोमेटिक चिप लगी होती है जो 35.5 डिग्री तापमान मेंटेन रखती है। मशीन में अंडों को रखने के बाद इसमें 18 दिन तक अंडों को दिन में तीन या चार बार हल्का सा हिलाया जाता है जिसके 21 दिन बाद चूजे बाहर आ जाते हैं।