गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्राचीन काल से ही गंगा पवित्र नदियों में से एक मानी जाती रही है। जहां एक तरफ गंगा का हल अत्यंत पवित्र और साफ़ माना जाता है, वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी गंगा सर्वोपरि नदी है। अपनी पवित्रता के कारण हजारों वर्षों से पवित्र नदी गंगा लोगों के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन में महत्वपूर्ण रही है।

हिंदू परंपरा में इसे देवी और मां के रूप में माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि गंगा का पानी बीमारियों को ठीक कर सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि  इस पवित्र गंगा नदी का उद्गम कहां से होता है? आइए जानें गंगा की उत्पत्ति कहां से हुई और इसके बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में। 

कहां से होती है गंगा की उत्पत्ति 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. भूमध्य रेखा के 10° उत्तर से 10° दक्षिण के मध्य भाग को ............ प्रदेश कहते हैं।
2. जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जल राशि में| मिलती है, उसे नदी का ............ कहते हैं।
3. मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है, वह उसका ............... कहा जाता है।
4. अमेजन बेसिन में वर्षावन इतने सघन होते हैं कि पत्तियों और शाखाओं से ............... सी बन जाती है।
5. गुंजन पक्षी .............. में पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. भूमध्य सागरीय
2. मुहाना
3. बेसिन
4. छत
5. वर्षावन 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. भारतीय उपमहाद्वीप में अमेजन बेसिन स्थित है।
2. सुंदरवन डेल्टा अमेजन बेसिन की एक प्रमुख विशेषता है।
3. वर्षावन के निवासी 'कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति' का प्रयोग करते हैं।
4. परजीवी पौधों के रूप में अमेजन वर्षा वन में आर्किड एवं ब्रोमोलायड़ पैदा होते हैं।
5. गंगा बेसिन में क्लॉथ और चींटी खाने वाले टैपोर पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. असत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य
5. असत्य

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

1. एनाकोंडा 

(अ) मांस खाने वाली मछली

2. पिरान्या

(ब) कृषि पद्धति

3. कर्तन एवं दहन

(स) गंगा की सहायक नदी

4. कोसी

(द) गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान

5. चापझील

(य) अमेजन वर्षावन

उत्तर:

1. एनाकोंडा 

(य) अमेजन वर्षावन

2. पिरान्या

(अ) मांस खाने वाली मछली

3. कर्तन एवं दहन

(ब) कृषि पद्धति

4. कोसी

(स) गंगा की सहायक नदी

5. चापझील

(द) गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अमेजन नदी किस प्रदेश से होकर बहती है?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश से। 

प्रश्न 2.
नदी का मुहाना किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जलराशि में मिलती है, उसे नदी का मुहाना कहते हैं। 

प्रश्न 3.
अमेजन नदी बेसिन कहाँ-कहाँ से अपवाहित होती है?
उत्तर:
अमेजन नदी-बेसिन ब्राजील के भागों, पेरू के कुछ भागों, बोलीविया, इक्वाडोर, कोलंबिया तथा वेनेजुएला के छोटे भाग से अपवाहित होती है। 

प्रश्न 4.
विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन कौनसा है?
उत्तर:
अमेजन नदी बेसिन विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन है। 

प्रश्न 5.
बेसिन से क्या आशय है?
उत्तर:
मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है, वह उसका बेसिन कहा जाता है। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन की जलवायु कैसी है?
उत्तर:
अमेजन बेसिन में पूरे वर्ष गर्म एवं नम जलवायु रहती है। 

प्रश्न 7.
अमेजन वर्षा वन में कौनसी वनस्पति ही पनप सकती है?
उत्तर:
अमेजन वर्षा वन में केवल वही वनस्पति पनप सकती है जिसमें छाया में बढ़ने की क्षमता हो। 

प्रश्न 8.
ब्रोमिलायड क्या है?
उत्तर:
ब्रोमिलायड एक विशेष प्रकार का परजीवी पौधा है जो पत्तियों में जल को संचित रखता है। मेंढक इस जल के पॉकेट का उपयोग अंडा देने के लिए करते हैं।

प्रश्न 9.
कर्तन एवं दहन पद्धति क्या है?
उत्तर:
कर्तन एवं दहन की पद्धति में किसान पहले वृक्षों एवं झाड़ियों को काटकर भूमि साफ करते हैं, फिर उनको जलाया जाता है। 

प्रश्न 10.
किस कारण वर्तमान में वर्षावन के सभी भागों में पहुँचना संभव हो गया है?
उत्तर:
1970 में ट्रांस अमेजन महामार्ग बनने से वर्षावन के सभी भागों में पहुँचना संभव हो गया है। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 11.
गंगा की पाँच सहायक नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गंगा की पाँच सहायक नदियाँ हैं-घाघरा, सोन, चंबल, गंडक और कोसी। 

प्रश्न 12.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की मुख्य विशेषताएँ लिखिये।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की मुख्य विशेषताएँ हैं-मैदान, पर्वत एवं हिमालय के गिरिपाद तथा सुन्दरवन डेल्टा। 

प्रश्न 13.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की जलवायु कैसी है?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की जलवायु मानसूनी है। यहाँ वर्षा ऋतु (जून से सितम्बर के बीच) में वर्षा, ग्रीष्म ऋतु (मार्च से जून) में गर्मी तथा शीत ऋतु (अक्टूबर से फरवरी) में सर्दी पड़ती है। 

प्रश्न 14.
गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान की मुख्य फसलें क्या हैं?
उत्तर:
यहाँ की मुख्य फसलें धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, बाजरा, गन्ना तथा जूट हैं। मैदान के कुछ क्षेत्रों में केले के बागान हैं। 

प्रश्न 15.
चाय के बागान कहाँ मिलते हैं?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल एवं असम में चाय के बागान मिलते हैं। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 16.
मंद ढलान वाले पर्वतों एवं पहाड़ियों पर वेदिकाओं का निर्माण क्यों किया जाता है?
उत्तर:
वेदिकाओं का निर्माण खड़ी ढलानों पर समतल सतह बनाकर कृषि करने के लिए होता है, ताकि जल का प्रवाह तीव्रता से न हो। 

प्रश्न 17.
गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी के जल में सुसु. (अंधी डॉल्फिन) की उपस्थिति से किस बात का पता चलता है?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी के जल में सुसु की उपस्थिति से जल की शुद्धता का पता चलता है। 

प्रश्न 18.
गंगा नदी के संरक्षण के लिए कौनसा कार्यक्रम शुरू किया गया है?
उत्तर:
गंगा नदी के संरक्षण के लिए 'नमामि गंगे' कार्यक्रम को शुरू किया गया है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अमेजन बेसिन की जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन की जलवायु की विशेषताएँ-

  • अमेजन बेसिन क्षेत्र में पूरे वर्ष गर्म एवं नम जलवायु रहती है।
  • यहाँ का मौसम दिन व रात दोनों ही समय लगभग समान रूप से गर्म एवं आर्द्र होता है। दिन का तापमान उच्च एवं आर्द्रता अति उच्च होती है। रात के समय तापमान कम हो जाता है लेकिन आर्द्रता वैसी ही बनी रहती है।
  • शरीर में चिपचिपाहट महसूस होती है। 
  • इस प्रदेश में लगभग प्रतिदिन वर्षा होती है। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 2.
'जीवों की विविधता की दृष्टि से अमेजन बेसिन असाधारण रूप से समृद्ध है।' स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन के वर्षावन में प्राणिजगत की प्रचुरता है। यथा-

  • पक्षी-यहाँ टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं।
  • प्राणी-प्राणियों में बंदर, स्लॉथ एवं चींटी खाने वाले टेपीर भी यहाँ पाए जाते हैं। 
  • साँप एवं सरीसृप-साँप एवं सरीसृप की विभिन्न प्रजातियाँ भी इन वनों में पाई जाती हैं। 
  • कीड़े-मकोड़े-हजारों कीड़े-मकोड़े भी इस बेसिन में निवास करते हैं। 
  • मछलियाँ-मांस खाने वाली पिरान्या मत्स्य समेत मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ भी अमेजन नदी में पाई जाती हैं। 

प्रश्न 3.
अमेजन बेसिन के वर्षावन की वनस्पतिक विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन के वर्षावन की वनस्पतिक विशेषताएँ-

  • यहाँ की भूमि परं सघन वन उग जाते हैं। वन इतने सघन होतें हैं कि पत्तियों तथा शाखाओं से 'छत' सी बन जाती है जिसके कारण सूर्य का प्रकाश धरातल तक नहीं पहुंच पाता है। 
  • यहाँ भूमि प्रकाश रहित तथा नम बनी रहती है तथा केवल वही वनस्पति पनप सकती है जिसमें छाया में बढ़ने की संभावना हो। 
  • परजीवी पौधों के रूप में यहाँ आर्किड एवं ब्रोमिलायड पैदा होते हैं। 

प्रश्न 4.
कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति की विशेषताएँ-

  • कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति में किसान पहले वृक्षों की झाड़ियों को काटकर भूमि साफ करते हैं। 
  • इसके बाद इनको जलाया जाता है जिससे पोषक तत्त्व मिट्टी में मिल जाते हैं। इस साफ भूमि पर कुछ वर्षों तक फसल पैदा की जाती है।
  • जमीन के इस टुकड़े पर बार-बार प्रयोग से मिट्टी में पोषक तत्त्वों का अभाव हो जाता है। इसलिए इस टुकड़े को छोड़कर किसी दूसरे स्थान को साफ कर खेती की जाती है। 
  • इस बीच पुराने खेतों में छोटे-छोटे वृक्ष उग आते हैं। इस प्रकार मिट्टी पुनः उपजाऊ बन जाती है। तब पुनः इस टुकड़े पर भी खेती की जाती है। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 5.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की प्रमुख फसलें-

  • प्रचुर मात्रा में वर्षा होने के कारण धान यहाँ की मुख्य फसल है। 
  • गेहूँ, ज्वार, मक्का, चना, बाजरा यहाँ की अन्य फसलें हैं।
  • गन्ना एवं जूट यहाँ उगाई जाने वाली प्रमुख नकदी फसलें हैं। 
  • मैदान के कुछ क्षेत्रों में केले के बागान तथा असम और पश्चिमी बंगाल में चाय के बागान मिलते हैं। 
  • बिहार एवं असम के कुछ भागों में सिल्क के कीड़ों का 'संवर्द्धन कर सिल्क का उत्पादन किया जाता है। 

प्रश्न 6.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पाई जाने वाली वनस्पति विविधता का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की वनस्पति विविधता

  • गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में सागवान, साखू एवं पीपल के साथ उष्णकटिबंधीय पर्णपाती पेड़ पाए जाते हैं। 
  • ब्रह्मपुत्र के मैदानी क्षेत्रों में घने बाँस के झुरमुट पाये जाते हैं।
  • डेल्टा क्षेत्र मैंग्रोव वन से घिरा है। 
  • उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश की ठंडी जलवायु एवं तीव्र ढालवाले भागों में चीड, देवदार एवं फर जैसे शंकुधारी पेड़ पाए जाते हैं। 

प्रश्न 7.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पाये जाने वाले वन्य पशुओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में विविध प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं। यथा-

  • इनमें हाथी, बाघ, हिरणं एवं बन्दर आदि सामान्य रूप से पाए जाने वाले जीव हैं। 
  • एक सींग वाला गैंडा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।
  • डेल्टा क्षेत्र में बंगाल टाइगर, मगर एवं घड़ियाल पाये जाते हैं। 
  • नदी के साफ जल, झील एवं बंगाल की खाड़ी में प्रचुर मात्रा में जलीय जीव पाए जाते हैं। रोहू, कतला एवं हिलसा मछलियों की सबसे लोकप्रिय प्रजातियाँ हैं।

प्रश्न 8.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में यातायात तंत्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपत्र बेसिन में यातायात तंत्रगंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में यातायात के चार मार्ग सुविकसित हैं। यथा-
(क) मैदानी इलाकों में लोग सड़क मार्ग और रेलमार्ग द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं।
(ख) नदी के तटीय क्षेत्रों में जल मार्ग यातायात का प्रभावशाली माध्यम है। कोलकाता हगली नदी पर स्थित एक महत्त्वपूर्ण पत्तन है।
(ग) मैदानी क्षेत्र में कई बड़े हवाई पत्तन भी स्थित हैं। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 9.
"गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पर्यटन भी एक महत्त्वपूर्ण क्रिया है।" इस कथन को समझाइए।
उत्तर:
पर्यटन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की एक महत्त्वपूर्ण क्रिया है क्योंकि आगरा में यमुना किनारे स्थित ताजमहल, इलाहाबाद में गंगा व यमुना नदी का संगम, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में बौद्ध स्तूप, लखनऊ का इमामबाड़ा, असम का काजीरंगा एवं मानस वन्य प्राणी अभयवन तथा अरुणाचल प्रदेश की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियों का उल्लेख करते हुए मैदान की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियाँगंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियों को मोटे रूप से तीन भागों में बाँटा जा सकता है-(1) मैदान (2) पर्वत एवं हिमालय के गिरिपाद (3) सुंदरवन डेल्टा। यथा-

मैदान की विशेषताएँ-गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के मैदान की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • यहाँ की जलवायु मुख्यतः मानसूनी है। यहाँ तीन प्रमुख ऋतुएँ होती हैं-(क) वर्षा ऋतु, (ख) शीत ऋतु और (ग) ग्रीष्म ऋतु। 
  • यहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक है। 
  • यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यहाँ धान, गेहूँ, मक्का, चना, बाजरा, गन्ना, जूट की फसलें होती हैं तथा केले के बागान तथा चाय बागान भी मिलते हैं। 
  • यहाँ सागवान, साखू, पीपल के साथ उष्णकटिबंधीय पर्णपाती पेड़ पाए जाते हैं। ब्रह्मपुत्र के मैदानों में घने बाँस के झुरमुट पाए जाते हैं। 
  • यहाँ हाथी, बाघ, हिरण एवं बंदर आदि सामान्य रूप से पाए जाते हैं। 
  • इसके मैदानों में कई बड़े शहर एवं कस्बे स्थित हैं। 
  • इसके मैदानों में सड़क मार्ग, रेल मार्ग तथा वायु मार्ग यातायात के विकसित मार्ग हैं।

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? - ganga brahmaputr besin mein kaun see phasalen ugaee jaatee hain?

प्रश्न 2.
अमेजन बेसिन के वर्षावन के निवासियों पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
वर्षावन के निवासी वर्षावन के निवासियों का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-
(1) मुख्य व्यवसाय-वर्षावन के निवासी छोटे से क्षेत्र में वन के कुछ वृक्षों को काटकर अपने भोजन के लिए फसल उगाते हैं। वे 'कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति' का प्रयोग करते हैं।

यहाँ के पुरुष शिकार करते हैं तथा नदी में मछली पकड़ते हैं जबकि महिलाएँ फसलों का ध्यान रखती हैं। मछली या शिकार मिलना अनिश्चित होता है, ऐसे में महिलाएँ ही अपनी उगाई शाक-सब्जियों से परिवार का भरण-पोषण करती हैं। 

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन की प्रमुख फसल कौन सी है?

Solution : गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की प्रमुख फसलें <br> (i) प्रचुर मात्रा में वर्षा होने के कारण धान यहाँ की मुख्य फसल है। <br> (ii) गेहूँ, ज्वार, मक्का, चना, बाजरा यहाँ की अन्य फसलें है <br> (iii) गन्ना एवं जूट यहाँ उगाई जाने वाली प्रमुख नकदी फसलें हैं।

गंगा ब्रह्मपुत्र बेसिन क्या है?

गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन 10°N और 30°N अक्षांशों के बीच स्थित है। गंगा और ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियाँ मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप में 'गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन' बनाती हैं। सुंदरवन का विशाल डेल्टा और विशाल गंगा का मैदान यहाँ पाया जाता है। जहां घनी आबादी पाई जाती है।

गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदान में धान की खेती होती है क्यों?

क्योंकि गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदानों की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है। सिंचाई के लिए भी जल की कमी नहीं है। धान की खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी तथा बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

गंगा ब्रह्मपुत्र मैदान कहाँ है?

सिन्धु-गंगा के मैदानी इलाके, जिन्हें "ग्रेट प्लेन" भी कहा जाता है, सिन्धु तथा गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों के घास के विशाल मैदान हैं। ये पश्चिम में जम्मू व कश्मीर से लेकर पूर्व में असम तक हिमालय पर्वतों के समानांतर स्थित हैं तथा उत्तरी तथा पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों तक फैले हैं।