भारत-श्रीलंका संबंधों के नए समीकरण
इस Editorial में The Hindu, The Indian Express, Business Line आदि में प्रकाशित लेखों का विश्लेषण किया गया है। इस लेख में भारत-श्रीलंका के संबंधों और श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की भारत यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। आवश्यकतानुसार, यथास्थान टीम दृष्टि के इनपुट भी शामिल किये गए हैं। Show
संदर्भश्रीलंका में संपन्न हुए हालिया राष्ट्रपति चुनावों के बाद से भारत-श्रीलंका संबंधों के समीकरण तेज़ी से बदलते दिखाई दे रहे हैं। ध्यातव्य है कि इसी महीने श्रीलंका में हुए चुनावों में गोतबाया राजपक्षे को श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया था, जिसके बाद गोतबाया राजपक्षे को बधाई देने के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने कार्यकाल की पहली श्रीलंकाई यात्रा पर गए थे। उनकी इस यात्रा को भारत के नज़रिये से काफी अहम माना गया था और अब उनकी यात्रा के बाद नवनिर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे भारत के दौरे पर आए हैं। गोतबाया राजपक्षे की भारत यात्रा के महत्त्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। ऐसे में यह देखना होगा कि दोनों देशों के मध्य बदलते समीकरण उनके संबंधों को नया आयाम देने में सक्षम होंगे या नहीं। भारत-श्रीलंका संबंध- एक नज़र
वाणिज्यिक संबंध
सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंध
रक्षा संबंध
संबंधों में मतभेद
श्रीलंका का गृहयुद्ध
श्रीलंका पर चीन का बढ़ता प्रभाव
भारत के लिये श्रीलंका का महत्त्व
हालिया यात्रा के निहितार्थ
निष्कर्षगोतबाया ने बार-बार यह पुष्टि की है कि श्रीलंका प्रमुख शक्तियों के मध्य प्रतिद्वंद्विता में फँसना नहीं चाहता और इसीलिये वह तटस्थता की नीति का पालन करेगा। श्रीलंका का यह बड़ा राजनीतिक परिवर्तन भारत के लिये श्रीलंका के साथ अपने संबंध सुधारने हेतु एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आवश्यक है कि दोनों देशों के प्रतिनिधि द्विपक्षीय वार्ताओं के माध्यम से सभी मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके। प्रश्न: हिंद महासागर में रणनीतिक दृष्टिकोण से श्रीलंका भारत के लिये अति महत्त्वपूर्ण है। श्रीलंका में बढ़ते चीन के प्रभाव के संदर्भ में भारत-श्रीलंका संबंधों की समीक्षा कीजिये। भारत और श्रीलंका के बीच क्या संबंध है?भारत-श्रीलंका वाणिज्यिक संबंध
भारत श्रीलंका का सबसे करीबी पड़ोसी है और दोनों देश एक समुद्री सीमा साझा करते हैं. दोनों देशों ने 28 दिसंबर 1998 को भारत - श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (आईएसएफटीए) पर हस्ताक्षर किया था. यह श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता था.
क्या श्रीलंका भारत में है?भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में भारत से ही लगा हुआ एक द्वीप है जिसका नाम श्रीलंका है। लंका की दूरी भारत से मात्र 32 किलोमीटर है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। आखिर इस भूमि का क्या है भारत से कनेक्शन?
श्रीलंका भारत से अलग क्यों हुआ?16वीं सदी में इसे पुर्तगालियों ने अपने अधिकार में ले लिया था और 17वीं सदी में इसे डच ने अपने अधिकार में ले लिया। उसके बाद 1796 में डच ने इसे अंग्रेजों को दे दिया। इसके बाद 1802 में ये अंग्रेजों का एक प्रमुख उपनिवेश बन गया। इसे 1948 में अंग्रेजों से आजादी मिल गई और इसने 1972 में अपने देश का नाम श्रीलंका रख लिया।
भारत ने श्रीलंका की क्या मदद की?Sri Lanka Crisis: भारत ने इस साल अब तक श्रीलंका की 3.5 बिलियन डॉलर वैल्यु की मदद की है. भारत ने 40 हजार टन डीजल की एक और खेप श्रीलंका को भेजी है. इससे पहले भारत ने 23 मई को श्रीलंका को करीब 40000 टन पेट्रोल भेजा था. भारत ने 40 हजार मिट्रिक टन डीजल भेजा है.
|