भारत में सबसे सस्ता सोना कौन से राज्य में है? - bhaarat mein sabase sasta sona kaun se raajy mein hai?

भारत में सोने का कोई मानक मूल्य (Standard Price) निर्धारित नहीं है। देश के हर शहर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है राज्य सरकारों और प्रशासन द्वारा सोने लगाया गया स्थानीय लेवी (levy) और टैक्स जो हर राज्य और शहर में अलग-अलग है। इसके अलावा स्थानीय सर्राफा एसोसिएशन भी अपनी तरफ से सोने की कीमत तय करता है। इसके कारण एक शहर से दूसरे शहर में सोने की कीमत बदलती रहती है। इतना ही नहीं, सोने की कीमतों में हर रोज दो बार संशोधन किया जाता है जिससे इसकी कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में का रुझान दिखाई देता है।

इस वजह होती है महंगी और सस्ती

भारत में सोने के खान बहुत कम हैं इस वजह से देश में सोने का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है। देश में बिकने वाला अधिकतर सोना दूसरे देशों से आयात (import) किया जाता है। SBI, HDFC, ICICI और यूनियन बैंक जैसे देश के बड़े बैंक विदेश से सोने का आयात करते हैं। इनके अलावा एमएमटीसी (MMTC) और एसटीसी (STC) जैसी कंपनियों को भी सोने का आयात करने की अनुमति है। ये संस्थाएं अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर देश में सोना आयात करती हैं। अगर विदेश में सोने की कीमत अधिक होती है तो भारत में बी इसकी कीमत बढ़ जाती है और विदेश में सोना सस्ता होता है तो भारत में भी इकसी कीमतें कम  हो जाती हैं। इसके अलावा सोने की कीमत डॉलर के भाव पर भी निर्भर करती है। यहां भी सप्लाई और डिमांड वाला नियम चलता है।

केरल में म‍िलता है सबसे सस्ता सोना

केरल में इस समय 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे कम है। वेस्टर्न और नॉर्दर्न इंडिया के मुकाबले साउथ इंडिया में सोने की कीमत कम है। मुंबई या दिल्ली की तुलना में कर्नाटक और केरल में सोना सस्ता है। केरल में जहां 22 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं कोलकाता में यह 49,740 रुपये, मुंबई में 49,550 रुपये, दिल्ली में 49,260 रुपये, अहमदाबाद में 49,700 रुपये, लखनऊ में 49,260 रुपये, पटना में 49,550 रुपये है। वहीं दक्षिण भारतीय शहरों में इसकी कीमतें कम हैं। जैसे बेंगलुरु, मैसूर और मंगलुरु में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 47,650 रुपये, विजयवाड़ा, मदुरै और चेन्नई में यह 48,350 रुपये है। अगर आप ऑनलाइन सोना खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। इसके बाद उसकी शुद्धता की जांच कर लें।

 वहीं, बात भारत की करें तो भारत में सबसे सस्ता सोना केरला में मिलता है। कुछ दक्षिणी शहरों में उत्तर और पश्चिम की तुलना में सोने की कीमत बहुत सस्ती है। सोना हमेशा से ही अध‍िकाशं भारतीयों की पसंद होता है, खास कर दक्ष‍िण के केरल में। 

हमारे भारत देश में सोने का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमें प्रश्न होता है सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है? किस देश में गोल्ड रेट सस्ता होगा? ताकि हमें ज्यादा सोना खरीदना हो तो हम उस देश से खरीद पाए।

भारत में सबसे सस्ता सोना कौन से राज्य में है? - bhaarat mein sabase sasta sona kaun se raajy mein hai?

कुछ लोग ये भी जानना चाहते है की भारत देश में सबसे सस्ता सोना कौन सी जगह पर मिल रहा है। तो आपके इन सभी प्रश्नो का उत्तर इस पोस्ट में दिया है। साथ ही इन देशो से सोना कैसे खरीदना है उसकी जानकारी भी बताई है।

2023 में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है

किसी भी देश में सोने के उत्पादन, सप्लाई, डिमांड और टैक्स अनुसार गोल्ड प्राइस होता है। इस हिसाब से निचे बताये देशो में सबसे सस्ता सोना मिल पाता है।

(1) Dubai

आज भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹50,000 होगा। तो दुबई में यही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹45,000 से ₹47,000 के बिच में होगी। जिसके पीछे एक बड़ी वजह है की दुबई की सरकार गोल्ड खरीदने पर टैक्स नहीं लगाती।

दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जिसके गोल्ड सूक एरिया में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। दुनिया भर के लोग अपनी सस्ती गोल्ड शॉपिंग के लिए यहाँ आते है। इस एरिया में साल के अधिकतर समय प्राइस सस्ता रहता है।

(2) Hong Kong

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना चीन देश में पाया जाता है। इसी देश का एक स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन है होंगकोंग। जहा सोना आपको लगभग दुबई के प्राइस बराबर ही मिल जायेगा।

यहाँ सोने की सप्लाई देश की डिमांड के तुलना में ज्यादा है। जिस कारण यहाँ गोल्ड रेट ज्यादा महंगे नहीं होते। कोई भी पर्यटक यहाँ आकर अपनी सरकार के नियम अनुसार सोना खरीद कर ले जा सकता है।

(3) Thailand

थाईलैंड केवल घूमने-फिरने के लिए नहीं है। आप चाहे तो यहाँ से अच्छी क्वालिटी का सस्ता गोल्ड भी ले सकते है। थाईलैंड के बैंकाक शहर में एक चाइना टाउन यावोरात रोड नाम की जगह है। जहा थाईलैंड की सबसे बड़ी चायनीस कम्युनिटी है।

इस एरिया में ज्यादातर चायनीस व्यापारी बहुत ही कम कीमत पर सोना बेचते है। यहाँ आपको छोटी-बड़ी हर प्रकार की गोल्ड शॉप मिल जाएगी। जहा हर कोई दुकानदार अपनी सस्ती कीमत बता कर आपको आकर्षित करने की कोशिश करेगा।

(4) Switzerland

दुनिया के सबसे महंगे देशो की लिस्ट में स्विट्ज़रलैंड का नाम आगे आता है। यहाँ के जुरिक शहर में ज्यादातर सब चीज़े काफी महंगी मिलती है। लेकिन सोने का प्राइस इंडिया से भी सस्ता है। यहाँ सस्ते रेट में गोल्ड खरीदना बड़ा सरल काम है।

यहाँ के व्यापारी पिछले कही सालो से सस्ते गोल्ड द्वारा टूरिस्ट को आकर्षित करते आ रहे है। स्विट्ज़रलैंड में आपको सस्ते भाव के साथ बेहतरीन गोल्ड ज्वेलरी भी मिल जाती है। आपके पास बजट ज्यादा है तो यहाँ की लक्ज़री ज्वेलरी भी देख सकते है।

(5) Saudi Arabia

इंडिया में बहुत कम लोगो को पता है की सऊदी अरबिया में भी सस्ता सोना मिलता है। भारत के गोल्ड रेट की तुलना में यहाँ 1 से 3 हजार तक प्राइस सस्ता होता है। ऐसे में केवल सोना खरीदने के लिए सऊदी अरबिया जाना ठीक नहीं होगा।

लेकिन अगर आप वहा घूमने जा रहे है या आपका कोई दोस्त जा रहा है। तो ऐसे में बेशक सोने की खरीदी करना उचित निर्णय होगा। अरेबियन देशो में उनके त्योहारों के दौरान काफी सेल और ऑफर्स चलते है। जिसमे सोने के प्राइस भी घट जाते है।

उपरोक्त लिस्ट में बताये देशो में भारत की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक सस्ता सोना मिल जाता है। पर यहाँ से हम चाहे उतना सोना नहीं खरीद सकते। हर देश से सोना खरीदने के कुछ नियम और लिमिट है।

कितना सोना भारत ला सकते है

विदेश से आप सोना ला सकते है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ कुछ हद तक। क्यों की इंडिया में जो ट्रैवेलर्स सोना लेकर आते है उन पर एक अलग टैक्स लगाया जाता है। जिसकी पूरी जानकारी निचे अनुसार है।

  • जो नागरिक एक साल या उससे ज्यादा विदेश में है वह 40 ग्राम तक सोना भारत ला सकते है।
  • ट्रैवेलर्स को सीमा से अधिक गोल्ड लाने पर ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देना पड़ता है।
  • दुबई से लाये गोल्ड पर हर 10 ग्राम अनुसार ₹300 प्लस 3% एडु सेस चार्ज देना होता है।
  • कॉइन या सोने के गहनों पर प्रति 10 ग्राम ₹750 चार्ज और 3% एडु सेस चार्ज है।

विदेश से ज्यादा और सस्ता सोना खरीदने का तरीका

  • पुरुष 20 ग्राम तक और महिला 40 ग्राम तक सोना बिना चार्ज ला सकते है।
  • ऐसे में आपके साथ कोई महिला यात्री होगी तो लाभ ज्यादा होगा।
  • कोशिश करे की आप एक दोस्तों का ग्रुप बना कर घूमने जाये।
  • प्रत्येक दोस्त द्वारा आप अपने लिए सोना खरीद सकते है।
  • सस्ता सोना खरीदने के लिए सेलर की ऑफर अनुसार सोना ख़रीदे।

भारत में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है

हमारे इंडिया या भारत में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है? तो इस बात का कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा सकता। क्यों की भारत में रोजाना हर शहर में कम-ज्यादा सोने के दाम देखने मिलते है।

अधिकतर बार देखा गया है की भारत के साउथ में सोने के रेट सस्ते रहे है। खास कर निचे बताये शहर और राज्यों में।

  • कोचीन (केरला)
  • बैंगलोर (कर्नाटक)
  • हैदराबाद (तेलंगाना)
  • चेन्नई (तमिलनाडु)

सरल रूप से कहे तो भारत में सबसे सस्ता सोना कोचीन (केरला) में मिलता है। बाकी शहरों की तुलना में यहाँ अधिकांश समय सोने का भाव 1 से 2 हजार तक सस्ता रहता है।

सवाल जवाब (FAQ)

सबसे सस्ता सोना से सम्बंधित अधिकतर सभी मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) सबसे सस्ता सोना किस देश में मिलता है?

दुनिया का सबसे सस्ता सोना दुबई और होंगकोंग देश में मिलता है। यहाँ सोने की प्राइस भारत की तुलना में 4-5 हजार कम होती है।

(2) दुबई में 10 ग्राम सोना कितने का है?

दुबई में 10 ग्राम सोने का भाव 2110 से 2114 दिर्हम के बिच में रहता है। यानि इंडियन करेंसी के हिसाब से 10 ग्राम गोल्ड का रेट ₹46,600 से ₹46,800 रहता है।

(3) क्या दुबई में सोना भारत से सस्ता है?

हां, दुबई में भारत की तुलना में सस्ता सोना मिलता है। क्यों दुबई गवर्नमेंट सोने की बिक्री पर टैक्स नहीं लगाती।

  • जानिए 1 तोला सोना कितने का आता है

आशा करता हु 2023 में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

भारत के कौन से राज्य में सबसे सस्ता सोना मिलता है?

सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है ? भारत में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जूट की रस्सियों से बनी खाट पर। रही बात गोल्ड की तो वह अंतररास्ट्रिय स्तर पर सभी देशों में एक ही रेट पर है। लेकिन सोने की ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज कम या ज़्यादा सभी देशों में है इस हिसाब से भारत में सस्ता है।

दुबई में 1 किलो सोना कितने का मिलता है?

दुबई में 24k सोना प्रति ग्राम ₹4,521.30 रूपए है।

सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता ह?

सबसे सस्ता सोना दुबई, यूएई देश में मिलता है

दुबई में 10 ग्राम सोना कितने का है?

Gold Price in Dubai: दुबई में 24 कैरेट वाला सोना 217.25 दिरहम (UAE की करेंसी) पर मिल रहा है और इसकी भारतीय रुपये में कीमत 4892.13 रुपये प्रति ग्राम पर है. वहीं 10 ग्राम सोना दुबई में 2172.50 दिरहम में मिल रहा है. भारतीय करेंसी में लेने पर आपको इसी सोने के लिए 48295.19 रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए देने होंगे.