अवचेतन मन का मतलब क्या होता है? - avachetan man ka matalab kya hota hai?

Table of Contents

  • अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे ? How To Train Subconscious Mind in Hindi
    • How To Train Subconscious Mind in Hindi
      • अवचेतन मन का सरल अर्थ क्या होता है ?
      • चेतन मन क्या होता है ?
      • अवचेतन मन संदेश को कैसे प्राप्त करता है ?

दोस्तों.. अवचेतन मन के बारे में आपने जरुर सुना होगा और अगर नहीं सुना तो आज हम आपको अवचेतन मन के बारे कुछ बताने जा रहे है जी हां दोस्तों अवचेतन मन ( Sub Conscious Mind ) ही एक ऐसा साधन है जो आपको चलाता है मतलब कि हमारा अवचेतन मन हमारे चेतन मन को जानकारी प्राप्त कराता है।

अगर सरल भाषा में कहे तो हमारा अवचेतन मन ही हमारे जीवन को जीने की प्रोग्रामिंग सेट करता है। अर्थात हमें आशावादी और निराशावादी भी अवचेतन मन ही बनाता है व हम थोड़े भी खुश और सबकुछ होने पर भी दुखी है या नहीं ये भी हमें अवचेतन मन ही बताता है। तो अब सवाल ये है कि आपमें से कितने लोग जानते है कि आखिर अवचेतन मन होता क्या है।

तो चलिए अब हम आपको अवचेतन मन से अवगत कराते है और आपको बताते है अवचेतन मन रहस्य से जुडी कुछ बाते। आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे की हमारे रोजमर्रा के जीवन में अवचेतन मन बहुत बड़ी भूमिका निभाता है ।

How To Train Subconscious Mind in Hindi

अवचेतन मन का मतलब क्या होता है? - avachetan man ka matalab kya hota hai?

Power of Subconscious Mind

अवचेतन मन का सरल अर्थ क्या होता है ?

देखिये दोस्तों, पहले तो इस बात को समझिये कि अवचेतन मन कोई product या हमारे शरीर का कोई अंग नहीं है। आप इसे इस तरह समझने की कोशिश करे कि अवचेतन मन हमारे अंदर का एक और मन है जो हमारे चेतन मन के द्वारा काम करता है मतलब कि ये अवचेतन मन वही करता है जो हमारा चेतन मन उसे सन्देश देता है।

दरअसल हमारी जीवनशैली ही अवचेतन मन पर निर्धारित होती है और हमारे अंदर के विश्वास, जीवन के अब तक के अनुभव और यादो को संगृहीत करता है और इसका सीधा सा अर्थ ये है आपने अब तक के जीवन में जो कुछ भी किया व जो कुछ भी आपके साथ घटित हुआ.

वो सब हमारे अवचेतन मन में Store होकर एक Data Bank की तरह काम करता है और चेतन मन प्राप्त होने वाली जानकारी का विश्लेषण करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये चेतन मन क्या है तो चलिए अब हम आपको इन दोनों में अंतर समझाते है।

चेतन मन क्या होता है ?

दोस्तों अवचेतन मन को समझने से पहले आपको चेतन मन के बारे में भी जानना ज़रूरी है तभी आप अवचेतन मन की परिभाषा को समझ पाएंगे। चेतन मन हमारे बाहरी दुनिया से जानकारी प्राप्त करता है और इसी तरह हमारा चेतन मन हमारे अवचेतन मन को सन्देश देता है।

दरअसल चेतन मन हमारी दिमागी शक्ति का कुल 10 % हैं और अवचेतन मन हमारी दिमागी शक्ति का 90 % है। इसी के चलते चेतन मन दुनिया को चलाता है और अवचेतन मन आपको चलाता है।

मतलब की अगर सही सही कहे तो जब हम सोच समझकर कोई कार्य करते है तो उसकी वजह है हमारा चेतन मन यानी की हमारा तार्किक मन जो तर्क वितर्क करके ही कार्य करता है और अवचेतन मन यानी की अतार्किक मन वह है जो सोचने का काम नहीं करता वह केवल उसी सन्देश पर कार्य करता है जो चेतन मन उसे करने को कहता है।

अब आपके लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है की चेतन मन हमारे अवचेतन मन को सन्देश कैसे भेजता है।

अवचेतन मन संदेश को कैसे प्राप्त करता है ?

दोस्तों क्या आप जानते है कि हमारा चेतन मन हमारे अवचेतन मन को सोने नहीं देता। जी हां दोस्तों अवचेतन मन अर्थात Sub Conscious Mind कभी नहीं सोता बस चलता ही रहता है। इसका उदाहरण समझिये की अवचेतन मन सन्देश कैसे प्राप्त करता है और उस सन्देश के ज़रिये ये खुद को 24 घंटे कैसे Active रखता है।

मान लो आपको चोट लगी है तो सबसे पहले ये बात आपके चेतन मन को पता चलती है तभी आपका चेतन मन आपके White Blood Cells को उस चोट को ठीक करने का आदेश देता है जो आपका अवचेतन मन तुरंत स्वीकार करता है और उस चोट को ठीक करने का कार्य करता है।

मतलब ये है कि आप जो चाहते है आपको केवल वही मिलता है मतलब कि आप ठीक होना चाहते है तो अवचेतन मन आपको ठीक करेगा और ठीक नहीं होना चाहते तो आपकी चोट ठीक हो ही नहीं सकती।

इसीलिए दोस्तों हम केवल आपको यही समझाना चाहते है की केवल सकारात्मक विचार ही अपने मन में लाये। अवचेतन मन कोई जादुई चीज़ नहीं है ये हमारी अंतरात्मा ही है अवचेतन मन केवल वही करता है जो चेतन मन उसे सन्देश देता है।

सीधी सी भाषा में कहे तो आप जैसा सोचते है वैसे ही बनते चले जाते है। इसीलिए अपने चेतन मन में केवल अच्छे विचार लाये ताकि आपका अवचेतन मन आपसे केवल अच्छे कार्य कराये व आप अच्छे विचारो के साथ क्रियाशील रहे।

Read More Related Post :

  • चालाक व होशियार इंसान बनने के 5 तरीके
  • दोस्त रिश्तेदार कैसे करते है आपका जीवन बर्बाद
  • खुद को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखे

तो ये हमारा आज का आर्टिकल अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे ? हम उम्मीद करते है की बाकि सभी आर्टिकल की तरह इस आर्टिकल को भी उतनी ही सराहना मिलेगी। तो कैसा लगा आपको ये लेख नीचे Comment Box में ज़रूर लिखिए व जुड़े रहिये हमसे इसी तरह। हम ऐसे ही आपके जीवन से जुड़े आर्टिकल लिखते रहेंगे और आपके लिए हमेशा कुछ नया लिखते रहेंगे। …….. धन्यवाद।

@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे. आप हमसे Youtube पर भी जुड़े सकते हो.

अवचेतन मन का अर्थ क्या होता है?

अवचेतन मन एक डाटा बैंक की तरह है, जो आपके विश्वासों, पिछले अनुभव, यादों, कौशल को संग्रहीत करता है। जो कुछ आपने देखा, किया, या सोचा, वह सब अवचेतन मन में स्टोर हो जाता है। साधारण भाषा में बात करें तो अवचेतन मन का अर्थ होता है आपकी आदते, आपके अनुभव, आपके संस्कार, दूसरो के प्रति आपका नजरिया, व्यवहार आदि।

हमारा अवचेतन मन कैसे काम करता है?

अवचेतन मन वह है, जो आपको जीवित रखने के लिए शरीर की भीतरी क्रियाओं को संचालित करता है और आपके बार-बार सोचे हुए विचारों को दर्ज कर उन्हें हकीकत में बदलता है। अवचेतन मन की शक्तियों को कुछ लोग बढ़ा-चढ़ाकर इन्हें जादुई करार देने की कोशिश करते हैं।

अचेतन से आप क्या समझते हैं?

अचेतन - जब आप सो रहे होते हो बिलकुल गहरी नींद में जब कोई सपना भी नहीं आ रहा हो जैसे के आप जब बहुत मेहनत करके गहरी नींद लेते हो तब शरीर उसी का उपयोग कर रहा होता है।

अवचेतन मन से क्या क्या पा सकते हैं?

अवचेतन मन मुख्य रूप से आपके भौतिक शरीर के कार्यों को नियंत्रित करता है। एक चेतन मन निर्णय लेता है, योजना बनाता है, भाषा के द्वारा लोगों से बात करता है और आपके कौशल को नियंत्रित करता है। अवचेतन मन आपकी श्वास, पाचन कार्य, स्मृति, भावनाओं, विश्वासों, दृष्टिकोण आदि को नियंत्रित करता है।