आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

अगर आपके आटे में घुन होने लगे हैं, तो आप इसे फेंकने के बजाय इस तरह चुटकियों में साफ कर सकती हैं।   

महिलाएं अपने किचन में सभी तरह के अनाज रखती हैं, लेकिन इन सभी इंग्रेडिएंट्स में आटा बहुत अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि आटे का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है जैसे आटे की रोटी, आटे का पराठा, आटे की मिठाई आदि। इसलिए कई महिलाएं आटे को अधिक मात्रा में खरीदकर अपने किचन में स्टोर कर लेती हैं, लेकिन मौसम में बदलाव होने के कारण आटे में कीड़े होने लगते हैं। 

इन कीड़ों को कई बार निकालना मुश्किल हो जाता है और कीड़ों की वजह से आटा जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप भी आटे में होने वाले कीड़ों से परेशान हैं, तो ये लेख आपके काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको 2 ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिससे न ही आटे में कीड़े लगेंगे और न ही वो खराब होगा। 

आटे की बारीक छलनी का करें इस्तेमाल

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

आप कीड़े निकालने के लिए आटे की बारीक छलनी का उपयोग कर सकती हैं। अगर आप आटे को जल्दी साफ करना चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि बड़ी छलनी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके कीड़े या धुण जल्दी साफ हो जाएंगे। (किचन का काम करने के 10 हैक्स)

इसे ज़रूर पढ़ें- लंबे समय तक आटे में नहीं लगेंगे कीड़े बस उसे ऐसे करें स्टोर

तेज धूप में साफ हो जाएंगे कीड़े 

कई बार लाख कोशिशों के बाद भी आटे से कीड़े साफ नहीं होते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप पूरे आटे को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप में रख दें। ऐसा करने से आटे से कीड़े खुद ही साफ हो जाएंगे क्योंकि कीड़े गर्मी सहन नहीं कर पाते हैं और वो बाहर निकल जाते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने पूरे कंटेनर को तेज धूप में रख दें। 

आटे को कीड़े से बचाने का तरीका 

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

अगर आप आटे को कीड़े से बचाना चाहती हैं, तो आप इसमें नमक मिक्स कर दें जैसे- अगर आटा 10 केजी है तो उसमें चार से पांच चम्मच नमक मिक्स कर दें। ऐसा करने से आटे में कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे और ये पूरी तरह से फ्रेश भी रहेगा। 

ऐसे करें स्टोर

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

  • जब भी आप आटे को स्टोर करें तो कोशिश करें कि कंटेनर में लौंग डाल दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे और आटा फ्रेश भी रहेगा।  
  • आप आटे को फ्रेश रखने के लिए नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप नीम के पत्तों को कंटेनर के अंदर कपड़े में बांधकर भी रख सकती हैं। 
  • आप आटे को साफ डिब्बे में स्टोर करें, जिसमें मॉइस्चर बिल्कुल भी नहीं आए। (मसालों को स्टोर करने के हैक्स)
  • अगर आपके पास स्टोर करने की जगह नहीं है तो आप कम क्वालिटी में ही आटा खरीद कर लाएं।
  • आटे को कभी भी प्लास्टिक या फिर जूट के बैग में स्टोर न करें। इसे स्टोर करने के लिए आप स्टील या फिर एलुमिनियम के कंटेनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये हैक्स आटे से कीड़े निकालने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।   

Image Credit- (@Freepik) 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

लंबे समय तक आटे को स्टोर किया जा सकता है, इसके लिए आप यहां बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं।

आमतौर पर महिलाएं कीड़े-मकोड़ों के डर से अधिक मात्रा में आटे को स्टोर नहीं करती। इसलिए मार्केट से कम मात्रा में ही आटा खरीदती हैं। वहीं बारिश के मौसम में आटे को स्टोर करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसमें अलग-अलग तरीके के कीड़े पनपने लगते हैं। जिसकी वजह से आटे को मजबूरन फेंकना पड़ जाता है। हालांकि, अगर स्टोर करने का तरीका सही हो, तो ना सिर्फ आटे को कीड़ों से बचा सकते हैं बल्कि इन्हें समय तक स्टोर भी कर सकते हैं।

आटे को तब तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जब तक उसमें कीड़े न लगे। कुछ लोग जूट के बैग में आटा स्टोर करते हैं, लेकिन इससे यह जल्दी खराब हो जाएगा। लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आटे को लंबे समय तक स्टोर कैसे किया जा सकता है।

स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

आटे को कभी भी प्लास्टिक या फिर जूट के बैग में स्टोर न करें। दरअसल आटे में नमी आने की वजह से यह जल्दी खराब हो जाते हैं। इसे स्टोर करने के लिए आप स्टील या फिर एलुमिनियम के कंटेनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंटेनर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे आटे को स्टोर करें, ध्यान रखें कि इसमें बिल्कुल भी पानी नहीं होनी चाहिए। अगर आप इसका ढक्कन खोल रही हैं तो तुरंत बंद भी कर दें। बार-बार ढक्कन को खोलने और बंद करने से भी आटे खराब होने लगते हैं। वहीं आटे को निकालने के लिए हमेशा ड्राई चम्मच या फिर अन्य किसी बर्तन का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

नमक का इस्तेमाल करें

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

अगर आप आटे को एक साथ तक स्टोर करना चाहती हैं तो इसमें नमक मिक्स कर दें। अगर आटा 10 केजी है तो उसमें चार से पांच चम्मच नमक मिक्स कर दें और फिर इसे स्टोर करें। इससे कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे और आटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए सबसे पहले कंटेनर में आधा आटा डालने के बाद 2 से 3 चम्मच नमक मिक्स करें। दोनों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर दें और फिर बचे आटे को मिक्स करें और ऊपर से 2 से 3 चम्मच नमक मिक्स करें। अब चम्मच की मदद से आटे को दोबारा मिक्स करें।

सूखी मिर्च और तेजपत्ता का इस्तेमाल

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

नमक की जगह आप सूखी मिर्च और तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 10 से 15 सबूत सूखी मिर्च और 3 से 4 तेजपत्ता मिक्स कर दें। इन दोनों की चीजों को आप आटे में मिक्स वक्त ध्यान रखें कि मिर्च के बीज आटे में मिक्स ना हो। जब भी आप आटा निकाले उसे छन्नी छान लें। तेज पत्ते और सूखी मिर्च की वजह से कीड़े-मकोड़े नहीं लगते हैं। यही नहीं इसका इस्तेमाल आप चावल में भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: उबालते समय बर्तन से बार-बार गिर जाता है दूध तो ये टिप्स अपनाएं

फ्रिज में स्टोर करें आटा

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

अगर आप 4 से 5 महीने के लिए आटा स्टोर करना चाहती हैं तो इसे फ्रिज में रख दें। इसके लिए आप आटे को छोटे-छोटे डिब्बे में ट्रांसफर कर दें। आप इसे फ्रिज में रख दें, ऐसा करने से आटे जल्दी खराब नहीं होंगे। अगर आप कहीं जा रही हैं तो आटे को डिब्बे में रखकर फ्रिज ऑन रखें। इससे आटा खराब नहीं होगा।

घर पर आटे को स्टोर करने के लिए आप इन सभी टिप्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - aate mein keede pad jae to kya karana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

आटे में कीड़े कैसे निकाले?

एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अनाज को धूप में सुखा लें। दाल या चावल में कीड़े और घुन लगने पर उसमें साबुत लहसुन मिलाकर रख दें। लहसुन की सूखी कलियां अनाज से कीड़ों को बाहर कर देंगी। आटे में या सब्जी मसालों में कीड़े लग जाएं तो साफ करने और कीड़े निकालने के लिए इन्हें धूप में रख दें।

पैकिंग आटा में कीड़े क्यों नहीं पड़ते?

पैकेट वाले आटे में घुन या कीड़े न लगे इसके लिए उसमें बेंजोयल पेरोक्साईड नाम का रसायन मिलाया जाता है । यह एनीसाईड ब्रांड नाम के तहत फार्मेसियों से खरीदने के लिए उपलब्ध होता है। आपको वहम हो गया है, आटे में कीड़े पैकिंग की परवाह नही करते।

गेहूं में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए?

एक किलो नीम की पत्तियों को छाया में सुखाकर भंडार करने से पहली टंकी की तली में बिछाना चाहिए। इससे गेहूं खराब नहीं होगा। यह तरीका कम मात्रा में गेहूं को भंडारित करने का है। अगर पहले ही गेहूं में कीड़ा लगा हो तो एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की 3 गोली प्रति 10 कुंतल बीज पर उपयोग कर सकते हैं।

गेहूं का आटा कितने दिन में खराब होता है?

खुला आटा एक सप्ताह में भी खराब हो सकता है.