आंखों में इंफेक्शन होने पर क्या करना चाहिए? - aankhon mein imphekshan hone par kya karana chaahie?

संकलन- श्रृंखला पाण्डेय

लखनऊ। वैसे तो शरीर का हर अंग अपने आप में महत्वपूर्ण होता है लेकिन आंखें सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। इनके बिना कोई काम ढंग से नहीं कर पाते। आंखों में इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं।

आजकल बढ़ रहे प्रदूषण से, गंदे हाथों से आंखों को मसलने से या फिर कई बार किसी दूसरे के द्वारा इस्तेमाल किए गए काजल लगाने या फिर चश्मा पहनने से तथा आंखों की अच्छी प्रकार से सफाई न करने से भी इनमें इंफेक्शन हो जाता है। इससे निजात पाने के लिए कुछ तरीके अपनाने की जरूरत है-

गर्म पानी

हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से आंखों को धोएं, इससे आंखों के ऊपर जमने वाली गंदगी हट जाती है। इसके बाद रुई की मदद से आंखों को पोछें।

गुलाब जल

गुलाब जल से आंखों को धोने से इनमें होने वाला इंफेक्शन कम हो जाता है। दो बूंद गुलाब जल आंखों में डालें। इस उपाय को रोजाना दिन में दो बार करें।

पालक और गाजर का रस

पालक और गाजर का रस आंखों के इंफेक्शन के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि इनमे पाए जाने वाले विटामिन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। पालक के 5 पत्ते और 2 गाजर को पीसकर रस निकाल लें। एक गिलास में आधा कप पानी लें और उसमें गाजर और पालक के रस को मिला कर पीएं।

आंवले का रस

3 से 4 आंवलों को पीस कर उसका रस निकाल लें। एक गिलास पानी में उस रस को मिला कर पीएं। आंवले के रस को सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले दिन में दो बार इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आंखों का इंफेक्शन दूर हो जाएगा।

आलू

आलू में स्टार्च काफी होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। आलू को पतले- पतले टुकड़ों में काट लें। रात में सोने से पहले कटे हुए आलू को 15 मिनट तक अपनी आंखों के ऊपर लगा कर रखें।

आंखों के इंफेक्शन को कैसे ठीक करें?

आंखों में इंफेक्शन दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके.
गर्म पानी हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से आंखों को धोएं, इससे आंखों के ऊपर जमने वाली गंदगी हट जाती है। ... .
गुलाब जल गुलाब जल से आंखों को धोने से इनमें होने वाला इंफेक्शन कम हो जाता है। ... .
पालक और गाजर का रस ... .
आंवले का रस ... .

आंखों का इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक होता है?

यह एक्यूट या क्रॉनिक दोनों ही रूपों में हो सकती है और दो सप्ताह में यह अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन कई लोगों में कंजक्टिवाइटिस के कारण गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, जिसके तुरंत उपचार की जरूरत होती है। वैसे तो यह समस्या किसी को कभी भी हो सकती है, लेकिन गर्म और नम वातावरण में इसके होने का खतरा अधिक होता है।

आंखों में इन्फेक्शन क्यों होता है?

आँख के संक्रमण तब होते हैं जब हानिकारक सूक्ष्मजीवी - बैक्टीरिया, कवक और वायरस - नेत्रगोलक या आसपास के ऊतकों के किसी भी हिस्से पर आक्रमण करते हैं, जिसमें आँख की साफ सतह (कॉर्निया) और बाहरी आँख और आंतरिक पलकें (कंजंक्टिवा) की पतली झिल्ली शामिल होती है।

आंखों का देसी इलाज क्या है?

आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू उपाय..
भीगे हुए बादाम का सेवन करें भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है. ... .
किशमिश और अंजीर का सेवन करें कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं. ... .
आंखों की एक्सरसाइज करना ... .
बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण ... .
देसी घी ... .