NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 11 - वायुमंडल में जल भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत (Vayumandal me Jal) Bhautik Bhugol ke Mool Siddhantअभ्यास Show पृष्ठ संख्या: 107 (i) मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन सा है- (ii) निम्नलिखित में से वह प्रक्रिया कौन सी है जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है- (iii) निम्नलिखित में से कौन सा वायु की उस दशा को दर्शाता है जिसमें नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है- (iv) निम्नलिखित प्रकार के बादलों में से आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन सा है? 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए: उत्तर वर्षण के तीन प्रकार निम्नलिखित हैं: • वर्षा : वर्षण जब पानी के रूप में होता है उसे वर्षा कहा जाता है| • हिमपात : जब वर्षण हिमतूलों के रूप में होता है जिसे हिमपात कहते हैं| • ओलापत्थर : कभी-कभी वर्षा की बूँदें बादल से मुक्त होने होने के बाद बर्फ के छोटे गोलाकार ठोस टुकड़ों में परिवर्तित हो जाती हैं तथा पृथ्वी की सतह पर पहुँचती हैं जिसे ओलापत्थर कहा जाता है| (ii) सापेक्ष आर्द्रता की व्याख्या
कीजिए| दिए गए तापमान पर अपनी पूरी क्षमता की तुलना में वायुमंडल में मौजूद आर्द्रता के प्रतिशत को सापेक्ष आर्द्रता कहा जाता है| (iii) ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा तेजी से क्यों घटती है? उत्तर जलवाष्प की मात्रा महासागरों के ऊपर सबसे अधिक तथा महाद्वीपों के ऊपर सबसे कम होती है| अधिक ऊँचाई पर जलाशय नहीं पाए जाते हैं| अधिक ऊँचाई के साथ-साथ तापमान भी घटता है जिसके कारण वाष्पीकरण की दर भी कम होती जाती है| यही कारण है कि ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा तेजी से घटती है| (iv) बादल कैसे बनते हैं? बादलों का वर्गीकरण कीजिए| उत्तर बादल पानी की छोटी बूँदों या बर्फ के छोटे रवों की संहति होता है जो कि पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतंत्र हवा में जलवाष्प के संघनन के कारण बनते हैं| इनकी ऊँचाई, विस्तार, घनत्व तथा पारदर्शिता या अपारदर्शिता के आधार पर बादलों को चार रूपों में वर्गीकृत किया जाता है- • वर्षा मेघ 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: (i) विश्व के वर्षण वितरण के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए| उत्तर एक साल में पृथ्वी की सतह पर अलग-अलग भागों में होने वाली वर्षा की मात्रा भिन्न-भिन्न होती है तथा यह अलग-अलग मौसमों में भी होती है| • जब हम विषुवत् वृत्त से ध्रुव की तरफ जाते हैं, वर्षा की मात्रा धीरे-धीरे घटती जाती है| • विश्व के तटीय क्षेत्रों में महाद्वीपों के भीतरी भागों की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है| • विश्व के स्थलीय भागों की अपेक्षा महासागरों के ऊपर वर्षा अधिक होती है, क्योंकि वहाँ पानी के स्रोत की अधिकता के कारण वाष्पीकरण की क्रिया लगातार होती रहती है| • विषुवत् वृत्त से 35° से 40° उ. एवं द. अक्षांशों के मध्य, पूर्वी तटों पर बहुत अधिक वर्षा होती है तथा पश्चिम की तरफ यह घटती जाती है| • विषुवत् वृत्त से 45° तथा 65° उ. एवं द. के बीच पछुआ पवनों के कारण सबसे पहले महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर वर्षा होती है तथा यह पूर्व की तरफ घटती जाती है| • जहाँ भी पहाड़ तट के समानांतर हैं, वहाँ वर्षा की मात्रा पवनाभिमुख तटीय मैदान में अधिक होती है एवं यह प्रतिपवन दिशा की तरफ घटती जाती है| (ii) संघनन के कौन-कौन से प्रकार हैं? ओस एवं तुषार के बनने की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए| उत्तर जलवाष्प का जल के रूप में बदलना संघनन कहलाता है| ऊष्मा का ह्रास ही संघनन का कारण बनता है| ओस, कोहरा, तुषार एवं बादल संघनन के प्रकार हैं| ओस का निर्माण : जब आर्दता धरातल के उपर हवा म संघनन केद्रकों पर संघनित न होकर ठोस वस्तु जैसे पत्थर, घास, तथा पौधों की पत्तियों को ठंडी सतहों पर पानी की बूँदों के रूप में जमा होती है तब इसे ओस के नाम से जाना जाता है| इसके बनने के लिए सबसे उपयुक्त अवस्थाएँ साफ आकाश, शांत हवा, उच्च सापेक्ष आर्दता तथा ठंडी एवं लंबी रातें है| ओस के बनने के लिए यह आवश्यक है कि ओसांक जमाव बिदु से उपर हो| तुषार का निर्माण : तुषार ठंडी सतहों पर बनता है जब संघनन तापमान के जमाव बिदु से नीचे (0° से.) चले जाने पर होता है, अर्थात् ओसांक जमाव बिंदु पर या उसके नीचे होता है| अतिरिक्त नमी पानी की बूँदों की बजाय छोटे-छोटे बर्फ के रवों के रूप में जमा होती है| उजले तुषार के बनने की सबसे उपयुक्त अवस्थाएँ, ओस के बनने की अवस्थाओं के समान हैं, केवल हवा का तापमान जमाव बिंदु पर या उससे नीचे होना चाहिए| वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक कौन सा है?(i) मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक ऑक्सीजन है । दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) ऑक्सीजन सही उत्तर है। (ii) वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है।
मानव के लिए वायु मंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक कौन है?सही उत्तर ऑक्सीजन है। पृथ्वी का वायुमंडल लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 0.9% आर्गन और 0.1% अन्य गैसों से बना है। जीवित प्राणियों के लिए ऑक्सीजन सबसे महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि 90 प्रतिशत मानव जैव रासायनिक और चयापचय गतिविधियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
निम्नलिखित में से कौन सी गैस वायुमंडल का प्रमुख घटक है?नाइट्रोजन और ऑक्सीजन दो गैसें हैं जो वायुमंडल का अधिकांश भाग बनाती हैं। कार्बन डाइऑक्साइड, हीलियम, ओजोन, आर्गन और हाइड्रोजन कम मात्रा में पाए जाते हैं। नाइट्रोजन हवा में सबसे प्रचुर मात्रा में गैस है। इसमें वायु के कुल संघटन का 78 प्रतिशत भाग होता है।
वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन सी है?नाइट्रोजन: इस गैस की प्रतिशत मात्रा सभी गैसों से अधिक हैं.. ऑक्सिजन- यह अन्य पदार्थों के साथ मिलकर जलने का कार्य करती है.. कार्बन-डाई-ऑक्साइड- यह सबसे भारी गैस है और इस कारण यह सबसे निचली परत में मिलती है फिर भी इसका विस्तार 32 किमी की ऊंचाई तक है.. ओजोन- यह गैस ऑक्सिजन का ही एक विशेष रूप है.. |