31 अगस्त को कौन सा त्यौहार पड़ रहा है? - 31 agast ko kaun sa tyauhaar pad raha hai?

अगस्त के महीने में इस साल रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे. श्री हरि की कृपा बरसाने वाली एकादशी और भगवान शिव के प्रदोष व्रत समेत सभी पर्वों की लिस्ट देखने के लिए पढ़ें ये लेख.

सनातन परंपरा में प्रत्येक दिन किसी किसी देवता या ग्रह विशेष की पूजा, व्रत और तीज-त्योहार आदि को लिए रहता है. यदि बात करें अगस्त महीने की तो इस साल इसमें कई बड़े प्रमुख पर्व, उत्सव और व्रत पड़ेंगे. इस माह जहां सावन की पूर्णिमा पर भाई और बहन के स्नेह से जुड़ा रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा तो वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गणेश उत्सव जैसे बड़े महापर्व भी पड़ेंगे. इनके साथ हर महीने में पड़ने वाली एकादशी, प्रदोष व्रत जैसे कई व्रत एवं तुलसी जयंती भी मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि अगस्त महीने में कब कौन सा त्योहार पड़ेगा.

नाग पंचमी

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पड़ने वाली पंचमी तिथि को नाग पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है जो कि इस साल 02 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी. इस दिन सुख-सौभाग्य की कामना लिए नाग देवता की पूजा का विधान है.

रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा

भाई-बहनों के स्नेह से जुड़ा पावन पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ता है. इस साल यह पावन पर्व 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और वरलक्ष्मी के लिए भी विशेष रूप से व्रत रखा जाता है.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सनातन परंपरा में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल यह पावन पर्व 18-19 अगस्त को मनाया जाएगा. 18 अगस्त को स्मार्त को और 19 अगस्त को वैष्णव परंपरा के तहत जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

कब पड़ेगा एकादशी व्रत

अगस्त के महीने में भगवान विष्णु की कृपा दिलाने वाले दो एकादशी पड़ेंगी. इनमें से पहली पुत्रदा एकादशी 08 अगस्त 2022 को और दूसरी अजा एकादशी 23 अगस्त 2022 को रखा जाएगा.

कब पड़ेगा प्रदोष व्रत

औढरदानी भगवान शिव की कृपा दिलाने वाला प्रदोष व्रत 09 अगस्त 2022 और 24 अगस्त 2022 तारीख को रखा जाएगा.

गणेश चतुर्थी व्रत

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान ​श्री गणेश की पूजा और उत्सव से जुड़ा महापर्व इस साल 31 ​अगस्त से शुरु होगा. 10 दिनी गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरु होकर अनंत चतुर्दशी को पूर्ण होता है.

अगस्त 2022 के तीज-त्योहार

02 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – नाग पंचमी

05 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – दुर्गाष्टमी व्रत

08 अगस्त, 2022 (सोमवार) – पुत्रदा एकादशी

09 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

11 अगस्त, 2022 (गुरुवार) – रक्षाबंधन

12 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – श्रावण पूर्णिमा एवं वरलक्ष्मी व्रत

13 अगस्त, 2022 (शनिवार) – भाद्रपद मास प्रारम्भ

14 अगस्त, 2022 (रविवार) – कजरी तीज

15 अगस्त, 2022 (सोमवार) – संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त, 2022 (बुधवार) – हलषष्ठी व्रत, सिंह संक्रांति

19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – श्री जन्माष्टमी

23 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – अजा एकादशी

24 अगस्त, 2022 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

25 अगस्त, 2022 (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त, 2022 (शनिवार) – भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – हरतालिका तीज व्रत

31 अगस्त, 2022 (बुधवार) – गणेश चतुर्थी व्रत

धर्म-अध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

31 अगस्त को कौन सा त्यौहार पड़ रहा है? - 31 agast ko kaun sa tyauhaar pad raha hai?

By: Shweta Mishra | Updated Date: Mon, 01 Aug 2022 13:52:56 (IST)

August 2022 Vrat And Festivals : अगस्त के महीने में नाग पंचमी, रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानें अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। August 2022 Vrat And Festivals : अगस्त के महीने में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने 2 अगस्त दिन मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार पड़ रहा है। इसके अलावा 12 अगस्त शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व है। वहीं 18 अगस्त दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त की और 19 अगस्त शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव वाली पड़ रही है। ये सभी व्रत त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए जानें अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

अगस्त 2022

01 अगस्त . सोमवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। वरद चतुर्थी व्रत ।

02 अगस्त . मंगलवार - श्री नाग पंचमी व्रत (मध्यान्ह व्यापिनी पंचमी में)। नागपूजा एवं नागकूप यात्रा।

03 अगस्त . बुधवार - श्री शीतलाषष्ठी व्रत।

04 अगस्त . गुरूवार - श्री शीतलासप्तमी पूजन व्रत। गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती।

05 अगस्त . शुक्रवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत।

08 अगस्त . सोमवार - पुत्रदा एकादशी व्रत सबका।

12 अगस्त . शुक्रवार - स्नान दानादि की श्रावणी पूर्णिमा । रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा।

14 अगस्त . रविवार - कज्जली तृतीया व्रत।

15 अगस्त . सोमवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

16 अगस्त . मंगलवार - बृहद् गौरी व्रत।

17 अगस्त . बुधवार - हलषष्ठी व्रत

18 अगस्त . गुरूवार - श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त।

19 अगस्त . शुक्रवार - श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव।

20 अगस्त . शनिवार - गोगा नवमी।

23 अगस्त . मंगलवार - जया एकादशी व्रत सबका।

25 अगस्त . गुरूवार - मास शिवरात्रि व्रत।

26 अगस्त . शुक्रवार - पिठौरी अमावस्या । कुशोत्पाटिनी अमावस्या।

27 अगस्त . शनिवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की शनिवारवारी अमावस्या।

28 अगस्त . रविवार - भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ।

30 अगस्त . मंगलवार - हरितालिका तीज व्रत।

31 अगस्त . बुधवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

31 अगस्त 2022 को कौन सा त्यौहार है?

31 August 2022 Wednesday Panchang: 31 अगस्त 2022, दिन- बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 15.22 बजे तक फिर पंचमी तिथि लग जाएगी. चित्रा नक्षत्र रहेगा 00.12 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र की शुरुआत होगी. चंद्रमा कन्या राशि में 12.04 बजे तक रहेंगे फिर तुला में गमन कर जाएंगे. भगवान सूर्य सिंह राश‍ि में व‍िराजमान हैं.

31 अगस्त को क्या त्यौहार है?

आज का व्रत त्योहार : गणेश चतुर्थी 2022, सिद्धिविनायक व्रत।

29 अगस्त 2022 को कौन सा त्यौहार है?

नई दिल्ली, Weekly Vrat Tyohar 29 August To 4 September 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है।

30 अगस्त को क्या त्यौहार है?

इस दिन महिलांए अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए निर्जला व्रत करती हैं. Aaj Ka Panchang, 30 August 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार आज यान 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है.