वृत किसे कहते हैं तथा वृत के सभी सूत्र क्या हैं (Circle all formula in hindi):- वृत को अंग्रेजी में सर्किल (Circle) कहते हैं। वृत एक समतलीय आकृति होता है जो कि स्थान घेरता है। Vrut से सम्बंधित प्रश्न (Numerical) कक्षा 9, 10,11 तथा 12 के विद्याथियों के पाठ्यक्रम में पूछ जाता है। साथ ही वृत से सम्बंधित प्रश्न अन्य उपयोगी प्रतियोगी परिक्षावों में भी पूछे जाते हैं। अतः यह जरुरी है कि वृत से सम्बंधित बेसिक जानकारियों को सबसे पहले जान लें। जैसे कि वृत की परिभाषा क्या है, वृत के चित्र में त्रिज्या, जीवा, व्यास क्या होता है। Show
इन सभी मूल बातों को जानने के बाद वृत की त्रिज्या, व्यास, क्षेत्रफल, परिधि या परिमाप पर आधारित प्रश्नों को वृत के सूत्रों द्वारा आसानी से हल कर सकेंगे। दोस्तों आज के इस लेख में वृत से ही जुड़ी बेसिक जानकारियों तथा फार्मूला को साझा किया गया है। जैसे कि वृत्त का क्षेत्रफल और परिमाप का सूत्र, वृत खंड (दीर्ध तथा लघु वृतखंड), वृत किसे कहते हैं, वृत्त की जीवा का सूत्र, वृत्त की त्रिज्या की परिभाषा, वृत्त का व्यास त्रिज्या का क्या होता है इत्यादि। अतः इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें तथा शेयर करें। वर्ग का क्षेत्रफल और परिमाप का सूत्र
वृत किसे कहते हैं तथा उनके सभी सूत्र | Circle all formula in hindiवृत से जुड़े सभी फार्मूला को प्रयोग में लाने से पहले वृत की परिभाषा तथा उससे जुड़े सभी बेसिक जानकारियों को जानना जरुरी है। अतः नीचे दिए गए वृत के चित्र के माध्यम से सभी परिभाषावों को समझें तथा सम्बंधित सूत्रों को याद करें। गोला का आयतन का सूत्र वृत्त के विभिन्न भाग। Parts of Circle
Circle – वृत की परिभाषावृत की परिभाषा या वृत किसे कहते हैं:- एक स्थिर बिंदु या नियत बिंदु से सामान दूरी पर स्थित असंख्य बिन्दुवों के बिन्दुपथ से बनी हुई समतलीय आकृति वृत कहलाता है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में बिन्दुवों के बिन्दुपथ को देख सकते हैं। या एक ऐसा बिन्दुपथ जो नियत बिंदु से हमेशा एक सामान दूरी से होकर जाये वृत कहलाता है। वृत-का-चित्रवृत का केंद्र – Center of Circleएक ऐसा बिन्दुपथ जो नियत बिंदु से हमेशा एक सामान दूरी होता है और एक समतलीय आकृति का निर्माण होता है वह वृत होता है, वृत के नियत या स्थित बिंदु को वृत्त का केंद्र कहते हैं। जैसा कि ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं बिंदु (O) वृत का केंद्र (Vrit ka kendra) है। वृत्त की परिधि या परिमाप । Circumference of circle in HindiPerimeter of Circle in Hindi:- वृत्त के चारों ओर की वक्र की लम्बाई की माप वृत्त की परिधि या परिमाप कहलाती है। वृत्त के परिधि का सूत्र। Formula of Perimeterमाना कि वृत्त की त्रिज्या (r) है तब, वृत्त का परिमाप या परिधि = 2πr चाप । Arc of Circleयह मूल रूप से एक वृत्त का जुड़ा हुआ वक्र है। अर्थात वृत्त के परिधि पर स्थित दो बिन्दुवों के मध्य (या कटा हुआ) भाग वृत का चाप होता है। चाप को दो भागों में विभाजित किया जाता है।
Chords of Circle । वृत्त की जीवावृत्त पर स्थित किन्ही दो बिन्दुवों को मिलाने वाले रेखाखंड जीवा (Chords) कहलाता है। वृत के केंद्र से गुजरने वाली रेखाखंड वृत की सबसे बड़ी जीवा होती है। वृत्त का व्यास | Diameter of Circleऐसी जीवा जो वृत्त के केंद्र से होकर गुजराती है वृत्त की व्यास (Diameter of circle) कहलाती है। वृत्त का व्यास वृत्त की त्रिज्या की दोगुनी होती है तथा व्यास वृत्त को दो बराबर भाग में विभाजित करती है। वृत्त का व्यास की लम्बाई = 2 x त्रिज्या = 2R अर्धवृत्त । Semi-Circleएक अर्धवृत्त एक वृत्त का आधा होता है, जो वृत्त के केंद्र से गुजरने वाले एक रेखाखंड के अनुदिश एक पूरे वृत्त को काटकर बनाया जाता है। इस रेखाखंड को वृत्त का व्यास कहते हैं। वृत्तखण्ड तथा त्रिज्यखंड का प्रकार एवं सूत्रवृत्तखंड । Segment of Circleकिसी भी वृत्त की जीवा उस वृत्त को दो वृत्तखंडो में विभाजित किया जा सकता है।
नीचे दिए गए चित्र में दोनों वृत्तखंड को देख सकते हैं। वृतखंड का फार्मूला | Major & Minor Segment Formula in Hindiलघु वृत्तखंड का क्षेत्रफल = θ / 360 × πR2 – 1/2 sin2θ दीर्घ वृत्तखंड का क्षेत्रफल = πR2 – (θ / 360 × πR2 – 1/2 sin2θ) वृत का त्रिज्यखंड | Sector of Circleएक वृत्त के चाप के अंतिम बिंदुओं को केंद्र से मिलाने पर एक त्रिज्यखंड का निर्माण होता है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं। एक वृत्त के त्रिज्यखंड दो भागों में विभाजित होता है। 1.दीर्घ त्रिज्यखंड (Major Sector) 2.लघु त्रिज्यखंड (Minor Sector) वृत्त के लघु त्रिज्यखंड (Minor Sector) का सूत्र
वृत्त के दीर्घ त्रिज्यखंड (Major Sector) का सूत्रदीर्घ त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल = πr2 – θ / 360 × πr2 वृत का स्पर्शरेखा । Tangent of circleएक समतलीय सीधी रेखा जो वृत्त को एक बिंदु पर छूती हुई जाती है वृत की स्पर्श रेखा (Tangent of circle) कहलाती है। Secant of Circle । छेदकजब कोई रेखाखंड एक वृत्त को अलग-अलग बिन्दुवों पर प्रतिच्छेद करती है तो उसे छेदक कहलाती है। वृत्त के क्षेत्रफल का सूत्र । Area of circle in Hindiमाना कि एक वृत्त की त्रिज्या R है तब वृत का क्षेत्रफल निम्नलिखित सूत्रों द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। वृत्त का क्षेत्रफल = πR2 वृत्त का गुणधर्म। Properties of Circle in Hindi
वृत्त के सभी सूत्र । Circle Formula in Hindi
वृत का सभी सूत्र। All Formula of Circle in Hindiऊपर के लेख वृत्त से सम्बंधित सभी परिभाषा एवं सूत्र को बताया गया है। साथ ही वृत की गुण को भी बताया गया है। मैं आशा करता हूँ कि आपको ऊपर दिए गए सभी जानकारियां समझ में आ गयी होगी। अगर किसी विद्यार्थी को इस पोस्ट से सम्बंधित कोई जानकारी पूछना है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। यह भी पढ़ें:- Vrit या Circle – FAQ1. वृत्त का परिमाप का सूत्र क्या है? वृत्त का परिमाप का सूत्र = 2πR 2. वृत्त के क्षेत्रफल से त्रिज्या कैसे निकाले? वृत्त का त्रिज्या = वृत्त का क्षेत्रफल / 2π 3. वृत्त की परिधि ज्ञात करने का सूत्र क्या है? वृत्त की परिधि = 2πR 4. वृत्त की परिधि का सूत्र जब वृत्त का व्यास दिया हो। वृत्त की परिधि = π x व्यास वृत्त के व्यास का सूत्र क्या होता है?वृत्त का व्यास | Diameter of Circle
वृत्त का व्यास वृत्त की त्रिज्या की दोगुनी होती है तथा व्यास वृत्त को दो बराबर भाग में विभाजित करती है।
वृत्त के व्यास का क्या नाम है?Q:- वृत्त का व्यास किसे कहते हैं? Ans:– वृत्त का व्यास वह रेखाखंड है जो वृत्त के केंद्र से होकर गुजरती है तथा दोनों अंत बिंदु वृत्त पर होता है।
व्रत का फार्मूला क्या है?Vrit All Formula
वृत्त की परिधि (C) = π D. वृत्त का व्यास (D) = √ (A / 0.7854)।
|