पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। Show भौगोलिक वितरण[संपादित करें]इस सूची के अधिकांश पर्वत हिमालय और काराकोरम शृंखलाओं में हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप से उत्तर में और तिब्बत के पठार से दक्षिण व पश्चिम में स्थित हैं। विश्व के सभी 7,000 मी॰ (23,000 फीट) पर्वत एशियाके मध्य में स्थित हैं। यह सभी एक आयत (रेक्टैंगल) में हैं जो पश्चिम में पाक-अफ़्ग़ान सीमा-स्थित नोशक पर्वत (7,492 मी॰ या 24,580 फीट), उत्तर में किर्गिज़-शिंजियांग सीमा-स्थित जेन्गिश चोकुसु (7,439 मी॰ या 24,406 फीट), पूर्व में सिचुआन-स्थित मिन्या कोन्का (उर्फ़ गोंगा शान, 7,556 मी॰ या 24,790 फीट) और दक्षिण में भारत-नेपाल सीमा-स्थित काब्रु पर्वत (7,412 मी॰ या 24,318 फीट) से परिभाषित होता है।[1] एशिया महाद्वीप से बाहर स्थित सबसे ऊँचा पर्वत अकोंकागुआ (6,962 मी॰ या 22,841 फीट) है, जो दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीस पर्वतमाला में खड़ा है और जिसे 500 मी॰ या 1,640 फीट से अधिक उभरे उग्र शिखरों की एक आधिकारिक सूची विश्व का 189वाँ सबसे ऊँचा शिखर बताती है (इस परिभाषा में एक पर्वत के एक से अधिक शिखर सम्भव हैं)।[2] सर्वोच्च पर्वतों के स्थान नीचे दिखाए एशिया के चित्रों में देखे जा सकते हैं। संख्याएँ सूची में स्थान अंकित करती हैं। पाठन-सरलता के लिए, ऊँचे पर्वतों के पास स्थित उनसे निचले पर्वत नहीं अंकित करे गए हैं। सबसे अधिक पर्वत-घनत्व वाले क्षेत्रों को अलग डब्बों में दिखाया गया है। सर्वोच्च शिखरों का मिश्रित मानचित्र हिन्दू कुश व काराकोरम के पर्वत नेपाल हिमालय के पर्वत सूची[संपादित करें]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?कंचनजंघा
भारतीय राज्य सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे नंबर पर है. कंचनजंघा की ऊंचाई 8,586 मीटर है.
विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?K2 (गॉडविन ऑस्टेन) - यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।. इसकी ऊंचाई 8611 मीटर है। ... . इसे 1852 ई. ... . जून और अगस्त के बीच पर्वतारोही इस पर चढ़ते हैं।. भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?कामेट पीक
कामेट चोटी भारत की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। कामेट उत्तराखंड के चमोली जिले में गढ़वाल क्षेत्र के जास्कर पर्वत श्रृंखला में सबसे ऊंचा शिखर है।
विश्व का सबसे लंबा पर्वत कौन सा है?दुनिया की सबसे लंबी पर्वतमालाएं. हिमालय (2,400 किलोमीटर). तियेन शान (1,300 किलोमीटर) ... . आल्प्स (1,200 किलोमीटर) ... . कॉकेसस (1,100 किलोमीटर) ... . हिंदुकुश (950 किलोमीटर) ... . अलास्का रेंज (650 किलोमीटर) अमेरिका ... . काराकोरम रेंज (500 किलोमीटर) पाकिस्तान, भारत, चीन, अफगानिस्तान ... . पामीर (लंबाई: 300 किलोमीटर) ताजिकिस्तान ... . |