शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    कामुकता का प्रतीक

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    शुभ फल की होती है प्राप्ति

    समुद्रशास्त्र के अनुसार, तिल के आकार का भी विशेष महत्व होता है। जैसे किसी व्यक्ति के शरीर पर तिल का आकार इतना छोटा होता है कि ऐसे तिल देखे नहीं जा सकते हैं, इनका कोई खास प्रभाव नहीं होता है। यदि बडे़ तिल हों तो व्यक्ति के जीवन को खास प्रभावित करते हैं। लंबे तिल सामान्यतया अच्छे परिणाम देते हैं। सिर पर दाईं ओर तिल हो तो व्यक्ति को ऐश्वर्य और सुख-भाग्य की प्राप्ति होती है और जबकि बाईं ओर तिल साधारण फल ही देते हैं हालांकि महिलाओं में बाईं ओर का तिल शुभ फल प्रदान करता है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    अचानक होता है धनलाभ

    यदि किसी व्यक्ति के दाईं कनपटी पर तिल हो तो यह शीघ्र विवाह का सूचक होता है। इसके अलावा सुन्दर पत्नी, अचानक धन लाभ भी देता है। बाईं कनपटी का तिल अचानक विवाह का सूचक होता है इसके साथ धनप्राप्ति भी प्रदान करता है हालांकि ऐसी भी आशंका होती है कि ऐसा धन शीघ्र नष्ट हो सकता है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    राजपद की होती है प्राप्ति

    स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल होना शुभ होता है, इन्हें सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है। यदि तिल भौहों की नोक या माथे पर होता है तो स्त्री को राजपद की प्राप्ति होती है। नाक के आगे वाले हिस्से में तिल हो तो स्त्री को परम सुख की प्राप्ति होती है। भौहों के बीच खाली जगह पर तिल होना अति शुभ होता है। दाहिनी भौंह पर तिल सुखमय दांपत्य जीवन का संकेत है जबकि बाईं भौंह पर तिल विपरीत फल देता है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    ऐसे लोग होते हैं कंजूस

    पलकों पर तिल शुभ नहीं माने जाते तथा भविष्य में किसी कष्ट के आने का संकेत देते हैं। कनपटी पर तिल जातक को वैरागी या संन्यासी बनाते हैं। नाक के अग्रभाग पर तिल व्यक्ति को विलासी बनाता है। ऊपरी होंठ पर स्थित तिल धनवान और प्रतिष्ठावान बनाता है जबकि नीचे के होंठ पर तिल जातक के कंजूस होने का संकेत देता है।

    वास्तु विज्ञान, जानें आपके घर में कहां है धन बढ़ाने वाला वह खास स्थान

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    नहीं रहता है धन का अभाव

    नाक की नोक पर तिल का होना जातक के लिए शुभ होता है। नाक के दाहिनी तरफ तिल कम प्रयत्न के साथ अधिक लाभ देता है जबकि बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है। ठोड़ी पर तिल का होना भी शुभ होता है। व्यक्ति के पास हमेशा धन प्राप्ति का साधन रहता है तथा वह अभाव में नहीं रहता है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    कर्मठ होते हैं ऐसे लोग

    गले में स्थित तिल व्यक्ति की लंबी आयु होने का संकेत देता है तथा व्यक्ति को ऐश-ओ-आराम के साधन बहुत आसानी से मिलते रहते हैं। गले पर तिल वाला जातक आरामतलब होता है। गले के आगे के भाग में तिल वाले जातक के मित्र बहुत होते हैं जबकि गले पर पीछे तिल होना जातक के कर्मठ होने का सूचक है। गले के पीछे स्थित तिल व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाते हैं लेकिन कंधे और गर्दन के जोड़ पर स्थित तिल का फल शुभ नहीं होता है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    सुख-शांति से बीतता है जीवन

    कानों पर स्थित तिल विद्या व धनदायक होते हैं। हाथ की उंगलियों के बीच स्थित तिल जातक को सौभाग्यशाली बनाते हैं। अंगूठे पर तिल जातक को कार्यकुशल, व्यवहारकुशल और न्यायप्रिय बनाता है। तर्जनी पर तिल जातक को विद्यावान, गुणवान, धनवान लेकिन शत्रु से पीड़ित बनाता है। मध्यमा पर तिल शुभ फलदायी होता है। जातक का जीवन सुखी व शांतिपूर्ण होता है। अनामिका पर तिल जातक को विद्वान, यशस्वी, धनी और पराक्रमी बनाता है जबकि कनिष्ठा पर तिल जातक को धनवान तो बनाता है लेकिन जीवन में शांति की कमी रहती है।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    मनोकामना होती है पूर्ण

    हथेली के मध्य में तिल धन प्राप्त कराते हैं। बांह में कोहनी के नीचे स्थित तिल शुभ होता है। यह शत्रुनाशक होता है परंतु कलाई पर स्थित तिल अशुभ होता है, भविष्य में जेल की सजा हो सकती है। हाथ की त्वचा पर स्थित तिल शुभफलदायी होते हैं। हृदय पर स्थित तिल स्त्रियों को सौभाग्यवान बनाता है। वक्षों के आस-पास स्थित तिल भी ऐसा ही फल देता है। पेट और कमर के जोड़ के पास के तिल अशुभ फलदायी होते हैं जबकि सीने पर स्थित तिल वाले जातक की मनोकामनाएं स्वयं पूर्ण हो जाती हैं।

  • शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है? - shareer ke kaun se ang par til hona shubh hota hai?

    धन-समृद्धि की होती है प्राप्ति

    यदि तिल दोनों कंधों पर स्थित हैं तो जातक का जीवन संघर्षमय रहता है। दाएं कंधे पर तिल जातक की तेज बुद्धि तथा विकसित ज्ञान की ओर इशारा करता है। कांख पर स्थित तिल धनहानि का सूचक है। कमर पर तिल शुभफलदायी होता है। पेट पर स्थित तिल शुभ नहीं माने जाते हैं, यह व्यक्ति के दुर्भाग्य के सूचक हैं। ऐसे जातक भोजन के शौकीन होते हैं लेकिन नाभि के आसपास स्थित तिल जातक को धन-समृद्धि दिलाते हैं। यदि तिल नाभि से थोड़ा नीचे है तो जातक को कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है।

शरीर के कौन से अंग पर तिल शुभ होता है?

जैसे माथे पर तिल का होना मनुष्य को भाग्यवान बनाता है जबकि होठों पर तिल कामुकता का प्रतीक होता है। तिल स्त्री के शरीर पर बाएं भाग में तथा पुरुष के शरीर पर दाएं भाग में शुभ माना गया है। शहद के रंग की तरह भूरे, पन्ना की तरह हरे एवं लाल रंग के तिलों को काले तिलों की अपेक्षा अधिक शुभ बताया जाता है।

कहां कहां तिल होने से क्या होता है?

माथे के बीच में तिल का मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है। जिस किसी भी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है, तो इसका मतलब कि वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है।

गाल पर तिल होने से क्या होता है?

समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल है, तो उसे शुभ माना जाता है. इस गाल पर तिल होना प्रेम और रोमांस के बारे में दर्शाता है. कहते हैं कि जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, उनकी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और रोमांस बरकरार रहता है. वहीं, बाएं गाल पर तिल होना जीलन में धोखा मिलने का संकेत देते है.

महिला के छाती पर तिल होने से क्या होता है?

छाती पर तिल : समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस महिला के छाती पर तिल होता है उसे पुत्र प्राप्ति का सुख रहता है. हालांकि विज्ञान इस दावे या अनुमान का समर्थन नहीं करता है. स्तनों पर तिल : किसी स्त्री के दोनों स्तनों पर तिल होना उसे कामुक बनाता है. उसे अपने प्रेमी या पति से बेहद प्यार मिलता है.