शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 1/6

राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन एक रामायण का एक और अहम किरदार है, जिसका नाम शूर्पणखा है. कहा जाता है कि अगर शूर्पणखा ना होती तो रामायण भी नहीं होता क्योंकि रामायण का पूरा युद्ध लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटे जाने के बाद ही शुरू हुआ था. शूर्पणखा के बारे बहुत कम जानकारी मिलती है. आइए जानते शूर्पणखा से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियों के बारे में.

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 2/6

शूर्पणखा की शारीरिक बनावट- राक्षस के परिवार की होने की वजह से शूर्पणखा को अपना भेष बदल लेने की शक्ति प्राप्त थी. वो अपने चेहरे के रंग के साथ-साथ अपनी आवाज़ भी बदल लेती थी.  वाल्मिकी जी के अनुसार शूर्पणखा का रूप-रंग बहुत ही डरावना था.
 

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 3/6

विधवा की जिंदगी- शूर्पणखा ने अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह किया था. शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिह्वा था और वो राजा कालकेय का सेनापति था. कालकेय के साथ हुए युद्ध में रावण ने विद्युतजिह्वा को मार डाला था. उसका भाई ही उसके दुर्भाग्य का कारण बना. पति की मौत के बाद शूर्पणखा ने अपनी पूरी जिंदगी लंका और दक्षिण भारत के जंगलों में बिताई. वो कुछ दिनों के लिए अपने रिश्तेदारों खर और दूषण के साथ भी रही.

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 4/6

राम और रावण के बीच शत्रुता कराना- कहा जाता है कि शूर्पणखा राम के रूप पर मोहित हो गई थी लेकिन एक पत्नीव्रता होने की वजह से राम ने उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया. लक्ष्मण भी एक पत्नीव्रता थे इसलिए उन्होंने भी शूर्पणखा को अपनाने से इंकार कर दिया. गुस्से में आकर शूर्पणखा ने सीता पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद लक्ष्मण ने उसकी नाक और कान काट दिए.

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 5/6

हालांकि एक कहानी ये भी है कि पति के मारे जाने के बाद वो अपने भाई रावण से बदला लेना चाहती थी लेकिन उसे रावण की शक्तियों का एहसास था. जब उसने राम के पराक्रम के बारे में सुना तो रावण से बदला लेने की उसकी इच्छा फिर से जाग उठी. इसलिए उसने राम और रावण के बीच दुश्मनी पैदा करने का काम किया. जिसकी वजह से रावण ने सीता का अपहरण किया और अंत में राम के हाथों उसकी मृत्यु हुई.
 

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

  • 6/6

शूर्पणखा का अंत- कहा जाता है कि राम और रावण की मौत के बाद शूर्पणखा विभीषण के साथ लंका में ही रह गई. कुछ सालों के बाद शूर्पणखा और उसकी सौतेली बहन कुंबिनी समुद्र के किनारे मृत अवस्था में पाई गईं थीं.
 

रावण संहिता के अनुसार शूर्पणखा जो रावण की सगी बहन थी। उसके पति को खुद रावण ने ही मारा था, एक बार की बात है जब रावण वरुणदेव को ढूंढते हुए उनके लोक को जा रहा था तब बीच में एक अश्म नाम के नगर में जा पंहुचा।

जहाँ पर कालकेय नाम के दानव रहते थे। वहां पहुंचकर राक्षसराज रावण ने उन दानवो को मार डाला। रावण ने अपनी तलवार के घोर प्रहार से अपनी बहन शूर्पणखा के पति महाबलवान 'विधुज्जिह्व ' नाम के दानव को मौत के घात उतार दिया क्योंकि वह दानव युद्ध क्षेत्र में रावण को अपनी जीभ से चाटकर मार देना चाहता था।

जब रावण अपनी लंकापुरी में लौट रहा था तब शूर्पणखा ने उसका रास्ता रोककर पृथ्वी पर जोर से गिर पड़ी तब उसे रावण ने सहारा देकर उठाया और सांत्वना देते हुए कहा क्या हुआ बहन तुम ऐसे असाहय क्यों पड़ी हो।

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

रामायण के मुताबिक रावण की बहन शूर्पणखा भी रावण का विनाश चाहती थी।  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर गई टिप्पणी के संदर्भ में रामायण की पात्र 'शूर्पणखा' के ठहाके वाला वीडियो साझा किया। इसके बाद से ही इस मुद्दें पर राजनीति गर्म है। शूर्पणखा के बारे में हर कोई जानता है कि वह रावण की बहन थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूर्पणखा के श्राप के चलते ही रावण का सर्वनाश हुआ था। 

रावण ने की थी पति की हत्या
रामायण के मुताबिक रावण की बहन शूर्पणखा भी रावण का विनाश चाहती थी। दरअसल इसका कारण था शूर्पणखा का पति, जिसका वध रावण ने किया था। शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्व विजय पर निकला तो कालकेय से उसका युद्ध हुआ। इस युद्ध के दौरान उसका सामना शूर्पणखा के पति से भी हुआ था। युद्ध में रावण ने विद्युतजिव्ह का भी वध कर दिया। तब शूर्पणखा ने मन ही मन रावण को श्राप दिया कि मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा।

Also Read: Mahashivratri 2018 : अपनी राश‍ि के अनुसार करें रुद्राभ‍िषेक, जानें महत्‍व

वनवास में सीता से मिलने पहुंची थी शूर्पणखा
रामायण में रावण का सर्वनाश होने के बाद भी शूर्पणखा ने सीता का पीछा नहीं छोड़ा था।  राम ने एक धोबी द्वारा सीता पर आक्षेप लगाने के बाद सीता को त्याग दिया था। सीता ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में रहने लगी। इसी दौरान शूर्पणखा को सीता के वनवास का पता चला तब वह मिलने आई।

शूर्पणखा के पति की मृत्यु कैसे हुई? - shoorpanakha ke pati kee mrtyu kaise huee?

शूर्पणखा ने कहा मेरा जो अपमान तुम्हारे पति और देवर ने किया था, उसकी सजा आज तुम्हें मिल रही है। इस पर सीता ने कहा कि उसके इस प्रतिशोध की आग में पूरा रावण कुल नष्ट हो चुका है  शूर्पणखा को सीता की इस बात से बड़ी ग्लानि हुई और वो वहां से चली गई।

Also Read: नंदी कैसे बने श‍िव की सवारी, जानें ये पौराण‍िक कहानी

इस जगह कटी थी नाक
ग्रंथों के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा ने पंचवटी में राम-लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था और देवी सीता को मारने की कोशिश की थी। फलस्वरूप लक्ष्मण ने यहीं पर शूर्पणखा की नाक काट दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रावण ने सीता का हरण कर लिया था। वहीं, शूर्पणखा की नासिका यानी नाक काटे जाने की वजह से यह क्षेत्र नासिक के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सूर्पनखा के कितने पति थे?

शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्व विजय पर निकला तो कालकेय से उसका युद्ध हुआ। इस युद्ध के दौरान उसका सामना शूर्पणखा के पति से भी हुआ था।

सूप नखा की मौत कैसे हुई?

डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है.

सूपनखा के पति का नाम क्या था?

शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिह्वा था और वो राजा कालकेय का सेनापति था. कालकेय के साथ हुए युद्ध में रावण ने विद्युतजिह्वा को मार डाला था. उसका भाई ही उसके दुर्भाग्य का कारण बना. पति की मौत के बाद शूर्पणखा ने अपनी पूरी जिंदगी लंका और दक्षिण भारत के जंगलों में बिताई.

क्या शूर्पणखा रावण की सगी बहन थी?

शूर्पणखा (=शूर्प नखा ; तद्भव : सुपनखा या सूपनखा) रामायण की एक दुष्ट पात्र है। वह रावण की बहन थी