सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Recipe
  • what to eat and what to avoid during savan somvaar vrat

| Updated: Jul 18, 2022, 12:58 PM

सावन के पवित्र महीने में सोमवार के दिन जो भगवान शिव का दिन माना जाता है व्रत और उपवास रखने का खास महत्व है। ऐसे में अगर आप भी सावन के सोमवार के दिन व्रत रख रहे हैं तो व्रत के दौरान सेहतमंद रहने के तरीके यहां जानें।

सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
Sawan Fast Diet

व्रत रखना न सिर्फ धार्मिंक रूप से बल्कि शरीर के लिए भी अच्छा माना जाता है। व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और सावन के महीने के दौरान सोमवार के दिन जो भगवान शिव का दिन माना जाता है व्रत और उपवास रखने का खास महत्व है। ऐसे में अगर आप भी सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं व्रत और उपवास के दौरान सेहतमंद रहने के तरीके। सेहत को ध्यान में रखते हुए व्रत करें
आप कितना कठोर व्रत रख सकते हैं यह व्यक्ति की दृढ़ता और आस्था के साथ-साथ उसकी सेहत पर भी निर्भर करता है। कुछ लोग जहां पूरे दिन भूखे रहकर सिर्फ शाम के वक्त हल्का-फुल्के फलाहार का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अनाज और नॉर्मल खाने की जगह व्रत के दौरान फल, दूध और दूसरी व्रत से जुड़ी चीजें खाते हैं तो वहीं कुछ लोग दिन भर भूखे रहकर रात में सिर्फ एक वक्त खाना खाते हैं औऱ वह भी बिना नमक के। ऐसे में अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए ही आपको व्रत करने का तरीका चुनना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान
- व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रतिदिन 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
- डायट में ऐसे फल शामिल करें, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो जैसे- अंगूर, लीची, संतरा, मौसमी आदि।
- पेट खाली रहने से एसिडिटी बढ़ सकती है, लिहाजा थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ न कुछ फलाहार करते रहें।
- ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, इससे जरूरी एनर्जी मिलेगी और कमजोरी नहीं महसूस होगी।

ऐसे हो जाएंगे सावन सोमवार के व्रत आसान


क्या खा सकती हैं
- ब्रेकफास्ट में आप स्किम्ड मिल्क के साथ फल ले सकती हैं, या फिर दूध के साथ भीगे बादाम खा सकती हैं।
- लंच में सेंधा नमक डले साबूदाने से बना कोई व्यंजन दही के साथ लिया जा सकता है या फिर कुट्टू के आटे से बनी पूरी और आलू की सब्जी के साथ दही ले सकती हैं।
- अगर आप नमक का सेवन नहीं करते हैं तो दही खा सकते हैं, दूध पी सकते हैं, दूध से बनी किसी मीठी चीज का सेवन कर सकते हैं।
- शाम के समय सूखे मेवे आपको फिट रखेंगे या फिर सादी चाय के साथ व्रत के चिप्स, रोस्टेड मखाना ले सकती हैं।

क्या सावधानियां बरतें
- व्रत के दौरान अधिक तला-भुना नहीं खाना चाहिए। इससे कैलरी की मात्रा बढ़ेगी। प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटमिन और मिनरल्स के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करें।
- कुट्टू के आटे और आलू का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
- व्रत के दौरान सुस्ती से बचने के लिए पनीर और फुलक्रीम दूध से बचें। ताजे फलों के जूस का सेवन करें।

सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    बिग बॉस बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स की दमदार परफॉर्मेंस, गोरी नागोरी संग सलमान ने लगाए ठुमके, श्रीजिता की बुलेट पर एंट्री
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    Adv : दिवाली बोनांजा - कोई भी 2 एपलांइसेज खरीदें, एक्स्ट्रा 1000 रुपये की छूट पाएं
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    बिग बॉस Bigg Boss 16 Premiere Highlights: बिग बॉस 16 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, पहले ही दिन घर में हुई लड़ाई
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    अन्य अगर खुद को 'जीनियस' मानते हैं, तो इन 5 तस्वीरों में से एक में भी मेंढक ढूंढ कर बताइए!
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    Adv: सबसे बड़ी सेल, टॉप ब्रैंड के स्मार्ट टीवी पर 60% तक छूट
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    फिल्‍मी पॉप Vikram Vedha Movie: रितिक-सैफ की 'विक्रम वेधा' देखने से पहले इन 15 ट्वीट्स को पढ़ लीजिए
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    यात्रा टिप्स एयर होस्टेस क्या लेकर जाती हैं अपने छोटे से बैग में, वजह जान आप भी कह देंगे…ऐसा कैसे हो सकता है!
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    लाइफस्टाइल बर्थडे पार्टी के बाद मौनी रॉय ने ग्लैमरस लुक में दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती, आप भी देखें ये तस्वीरें
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    कार/बाइक 1.5 लाख रुपये डाउनपेमेंट कर Maruti Brezza ZXI Plus खरीदने पर कितनी EMI, इस तरह लें फायदा
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    न्यूज़ 5G सर्विस में यूजर्स को नहीं होंगी ये 3 परेशानियां, ऐसे ही नहीं होगा भारत का सबसे तेज नेटवर्क!
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    पाकिस्तान पाकिस्‍तान का वह चापलूस सेना प्रमुख जो कभी पीएम के बूट पॉलिश करता तो कभी जूते पर गिरी चाय साफ करता
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    भारत क्या पीएफआई पर बैन सही है? देश की जनता ने बता दिया मूड, देखें सर्वे रिपोर्ट
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    बाकी यूरोप यूक्रेन में परमाणु बम का इस्तेमाल करें पुतिन... रूसी सेना की हार पर बौखलाए चेचेन कमांडर की सलाह
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    बाकी यूरोप चल छैयां-छैयां... मालगाड़ी पर हनीमून, इस कपल का अजीबो-गरीब शौक तो देख‍िए
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan somavaar vrat mein kya nahin khaana chaahie?
    हैदराबाद एनजीटी ने तेलंगाना पर लगाया 3,800 करोड़ रुपये का जुर्माना, दो महीने में भरने का आदेश

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

सावन के व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?

व्रत में दोपहर में क्या खाएं?.
सावन के सोमवार के व्रत में कुछ लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ सिर्फ फलाहार पर ही पूरा दिन गुजार देते हैं। ... .
आप चाहे तो सब्जियों में लौकी और कद्दू को भी घी में फ्राई करके खा सकते हैं।.
व्रत में शाम को स्नैक्स के तौर पर आप मखाने, चाय या कॉफी पी सकते हैं।.

सोमवार के व्रत में शाम को क्या खाया जाता है?

दोपहर में या शाम के नाश्ते में भूख लगने पर सेब, केले, अनार, तरबूज, खीरा या आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। हालांकि व्रत में खट्टी चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है।

सावन के व्रत में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

इसके अलावा भुने हुए मखाने, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी, आलू की सब्जी भी खा सकते हैं। व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल में इन चीजों का सेवन किया जा सकता है। माना जाता है कि सावन सोमवार के व्रत में गेंहू, सूजी या आटे का सेवन नहीं करना चाहिए

सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

सावन सोमवार के व्रत में दिन की शुरुआत शिकंजी, नींबू पानी या नारियल पानी पीकर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपके पेय जल में नमक न हो। क्योंकि व्रत में साधारण नमक का सेवन नहीं किया जाता है। साथ ही कुछ लोग व्रत में खट्टी चीजों जैसे नींबू का सेवन नहीं करते हैं।