सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

आजकल के मॉडर्न पैरेंट्स बच्‍चे के जन्म के पहले ही अपने होने वाले बच्चे का नाम सोच लेते हैं, जबकि कुछ पैरेंट्स बच्चे के जन्म के बाद उसके नामकरण को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चे का क्‍या नाम रखें, जिसका कोई शाब्दिक अर्थ भी हो।
कई लोग भगवान के नामों पर भी अपने बच्‍चे का नाम रखते हैं ताकि उनके बच्चे भी परोपकारी और संस्कारशील बनें। हिंदू धर्म में सूर्य देव की बहुत महत्ता है। सूर्य देव का वर्णन वेदों और पुराणों में भी किया गया है। सूर्य का शाब्दिक अर्थ है सर्व प्रेरक।
सूर्य सर्व प्रकाशक, सर्व प्रवर्तक होने से सर्व कल्याणकारी है। उन्हें बहुत माना और पूजा जाता है। हिन्दू धर्मानुसार सूर्य देव एकमात्र ऐसे भगवान हैं, जो साक्षात लोगों को दिखाई देते हैं। इन्हें कई नामों से जाना जाता है। यदि आप अपने बेटे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं, तो सूर्य भगवान के अनेक नामों में से कोई एक नाम चुन सकते हैं। यहां हम सूर्य देव के कुछ नामों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, इन नामों में से कोई एक नाम आप अपने बेटे के लिए देख सकते हैं।

बेबी बॉय नेम्‍स लिस्‍ट

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • शरण्य- आपके बेटे के लिए यह नाम बहुत प्‍यारा रहेगा। शरण्य नाम का अर्थ है शरण देने वाला। यदि आपके बेटे का नाम 'श' अक्षर से निकला है, तो आप उसे शरण्य नाम दे सकते हैं।
  • उज्ज्वल- बेटे का नाम 'उ' अक्षर से निकलने पर, आप उसका नाम उज्ज्वल भी रख सकते हैं। उज्ज्वल नाम का अर्थ होता है - धधकता हुआ तेज वाला, भव्य, शानदार, आकर्षक, और सनशाइन। अपने बेटे को उज्ज्वल नाम देकर आप उसके जीवन में सकारात्मक संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।
  • अचिन्त्य - किसी बात की चिन्ता न करने वाले को अचिन्त्य कहते हैं। सूर्य देव के अनेक नामों में शुमार इस नाम का मतलब प्रसन्न, संतुष्ट, चिंतारहित, खुशहाल, प्रसन्नचित और हर्षित होता है। अपने बेटे को यह नाम देना बहुत अच्छा रहेगा।

सूर्य देव के नाम

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • श्रेयस्- इस नाम का मतलब होता है उत्कृष्ट स्वभाव वाला। इसके अलावा इस नाम का अन्य अर्थ सुपीरियर, सुंदर, शुभ, बहुत बढ़िया, बेस्ट, भाग्यशाली होता है। अपने बेटे को श्रेयस नाम देकर आप उसके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। भगवान सूर्य का यह नाम आपके बेटे के लिए बहुत बढिया रहेगा।
  • अच्युत - यह भगवान सूर्य का बहुत लोकप्रिय नाम है। अच्युत नाम का अर्थ अविनाशी रूप वाला (अविनाशी) होता है। यह सूर्य देव का एक सार्थक नाम है, जिससे आप अपने बेटे का नामकरण कर सकते हैं।

बच्‍चों के नाम लिस्‍ट हिंदी में

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • इज्य - आप अपने बेटे को इज्य नाम भी दे सकते हैं। इज्य नाम का अर्थ होता है- परम पूजनीय, सर्वोच्च और उत्कृष्ट।
  • वरेण्य - यह नाम 'व' अक्षर से शुरू होता है। वरेण्य नाम का मतलब होता है उत्कृष्ट चरित्र वाला। हिंदू धर्म में सूर्य देव को वरेण्य के नाम से भी पुकारा जाता है।

बेबी बॉय नेम्‍स लिस्‍ट

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • सुप्रसन्न - सूर्य देव के अनेक नामों में एक इस नाम का अर्थ होता है- बहुत उज्ज्वल, अत्यंत प्रफुल्ल, अत्यंत निर्मल, हर्षित, बहुत प्रसन्न। आप अपने बेटे को यह नाम भी दे सकते हैं।
  • आदवन - जो सूर्य के समान तेज वाला हो, उसे आदवन कहते हैं। आदवन नाम का मतलब होता है चमकता हुआ, प्रकाशित, प्रकाशमय और सूर्य के समान तेज वाला।

बेटे का क्‍या नाम रखें

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • जयिन - अगर आपके बेटे का नाम 'ज' अक्षर से निकला है, तो आप उसे जयिन नाम दे सकते हैं। सूर्य का एक नाम जयिन भी है। जयिन नाम का अर्थ होता है सदा विजयी रहने वाला।
  • विवस्वत - जिस व्‍यक्‍ति में सूर्य की तरह तेज और क्षमता होती है, उसे विवस्वत कहते हैं। विवस्वत नाम का अर्थ होता है चमकता हुआ। विवस्वत नाम ट्रेडिशनल नामों की लिस्‍ट में आता है।

बेबी बॉय के नाम

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • श्रीमत् - आप अपने बेटे के लिए सूर्य देव का श्रीमत् नाम भी चुन सकते हैं। श्रीमत् का अर्थ होता है सदा यशस्वी रहने वाला।
  • वंदनीय - जो प्रशंसा करने लायक और स्तुति करने योग्य हो, उसे वंदनीय कहते हैं। वंदनीय यानी वंदना करने योग्य, आदर करने योग्य। आपके बेटे के लिए यह एक यूनिक नाम है।

बच्‍चों के नाम

सूर्य का शाब्दिक अर्थ क्या है? - soory ka shaabdik arth kya hai?

  • भानु - यह भगवान सूर्य का बहुत प्रसिद्ध नाम है। भानु नाम का अर्थ ही सूर्य होता है। कई ग्रंथों में सूर्य देव को भानु के नाम से पुकारा जाता है। आप अपने बेटे को भानु नाम भी दे सकते हैं।
  • ईश - लड़कों का यह नाम काफी यूनीक है, छोटा और सार्थक। सूर्य देव को ईश के नाम से भी जाना जाता है। ईश का अर्थ होता है ईश्वर।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

सूर्य शब्द का सही अर्थ क्या होगा?

सूर्य के हिंदी अर्थ सूरज; एक ऐसा तारा जिसके चारों ओर पृथ्वी आदि ग्रह चक्कर लगाते हैं। हमारे सौर जगत् का वह सबसे उज्ज्वल बड़ा और मुख्य ग्रह, जिसकी अन्य सब ग्रह परिक्रमा करते और जिससे सब ग्रहों को ताप तथा प्रकाश प्राप्त होता है। दिनकर। प्रभाकर।

सूरज नाम के लोग कैसे होते हैं?

सूरज नाम के लोग कुंभ राशि के होते हैं। इस राशि के लोग प्रतिभाशाली और नर्म दिल के होते हैं। इसके साथ ही ये लोग बहुत संयमित भी होते हैं। इस नाम के लोगों के पास बुद्धि की कमी नहीं होती और इन्हें अपने ज्ञान पर काफी गर्व होता है।

सूर्य का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

सूर्य एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। सूर्य की सप्तरंगी किरणों में अद्भुत रोगनाशक शक्ति है। सुबह से शाम तक सूर्य अपनी किरणों, जिनमें औषधीय गुणों का अपार भंडार है, अनेक रोग उत्पादक कीटाणुओं का नाश करता है। टीबी के कीटाणु उबलते पानी से भी जल्दी नहीं मरते, वे सूर्य के तेज प्रकाश से शीघ्र नष्ट हो जाते हैं।

सूरज के कौन कौन से नाम होते हैं?

ॐ सूर्याय नम:।.
ॐ मित्राय नम:।.
ॐ रवये नम:।.
ॐ भानवे नम:।.
ॐ खगाय नम:।.
ॐ पूष्णे नम:।.
ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।.
ॐ मारीचाय नम:।.